Mercury - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली-एनसीआर में पारा 40 के पास
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र( एनसीआर) बुधवार को भीषण गर्मी की चपेट में आ गया । मौसम विभाग ने यहां दिन का तापमान 40 (Mercury 40) डिग्री के आसपास रहने की आशंका जताई है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज यहां यह जानकारी दी। बुलेटिन में बताया गया कि गुरुवार को भी स्थिति में सुधार की कोई संभावना नही है शुक्रवार को दिन में तेज गर्महवाएं (लू) चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, ‘दिल्ली और आसपास के इलाकों में लू चलने से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहने की आशंका है।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भी जबरदस्त गर्मी रही । दिल्ली के आठ मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जबकि नरेला, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेशन पर पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि लंबे समय तक मौसम शुष्क रहने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी की स्थिति पैदा हो गई है। इससे पहले मौजूदा स्थिति के बारे में बात करते हुए आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा, ‘बारिश कम होने के कारण तापमान इतना अधिक हो गया है साथ ही उत्तर भारत में हवांए अभी दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान से आ रहीं हैं जो बहुत गर्म और सूखे इलाके हैं।

उन्होंने कहा कि मैदानी इलाकों में जब तापमान 40 (Mercury 40) डिग्री से ऊपर जाता है तो यह क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में आ जाता है जो सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होता है। एमईटी ने ‘पश्चिम राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मंगलवार तथा बुधवार को भीषण गर्मी पड़ने और गुरुवार से शनिवार तक इन क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में जबरदस्त गर्मी पड़ने की आशंका व्यक्त की है।

पिछले कुछ दिनों से बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगा के मैदानी इलाकों, मध्य मध्य प्रदेश, उत्तरी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान में तापमान बढ़ रहा है। आईएमडी के नवीनतम ह्यहीटवेव अलर्टह्ण ने चेतावनी दी है कि इन राज्यों में शुक्रवार तक गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मौसम : श्रीनगर में पारा -7.8 डिग्री पर पहुंचा
28 साल का रिकॉर्ड टूटा; मनाली में बर्फबारी

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। श्रीनगर में गुरुवार को 28 साल में दिसंबर की सबसे (Weather Mercury At Srinagar -7.8 Degrees Celsius) सर्द सुबह रही। यहां पारा माइनस 7.6 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले 1990 में दिसंबर में यहां तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। श्रीनगर की डल झील आंशिक रूप से जम गई। उधर, हिमाचल के मनाली और उत्तराखंड के बद्रीनाथ, औली और चोपटा में गुरुवार को बर्फबारी हुई।

द्रास में -20.6 और करगिल में -16.2 डिग्री पर पारा

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को द्रास सेक्टर सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान माइनस 20.6 डिग्री (Weather Mercury At Srinagar -7.8 Degrees Celsius) सेल्सियस दर्ज किया गया। करगिल में पारा माइनस 16.2 डिग्री पहुंच गया। जबरदस्त ठंड के चलते श्रीनगर और उसके आसपास पाइप में पानी जमने से जल आपूर्ति ठप हो गई।

कश्मीर में -20.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ द्रास सबसे सर्द

पर्यटक स्थल पहलगाम में पारा माइनस 8.3 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 9 डिग्री, लेह में माइनस 8.4 डिग्री, बटोट में माइनस 2.2 डिग्री, बनिहाल में माइनस 3.5 डिग्री और भदरवाह में माइनस 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू में 4.3 डिग्री और कटरा में 3.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली: सीजन का दूसरा सबसे सर्द दिन

दिल्ली में भी गुरुवार को सीजन का दूसरा सबसे सर्द दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को यह 3.6 तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 दिन तक ठंड से राहत के आसार नहीं है।

हरियाणा : 5 जिलों में 5 डिग्री से कम रहा पारा

हरियाणा के हिसार में गुरुवार को माइनस एक डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यहां इससे पहले 1996 के दिसंबर में माइनस 1.8 डिग्री और 2013 में माइनस 1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इसके अलावा, सिरसा में 4.8 डिग्री, नारनौल में 4.5, कुरुक्षेत्र में 4.0 और करनाल में 3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में भी अगले 10 दिन तक ठंड से राहत के आसार नहीं है।

राजस्थान: फतेहपुर में माइनस 2.2 डिग्री पहुंचा पारा

प्रदेश में सीकर के फतेहपुर में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी पारा शून्य से नीचे बना हुआ है। यहां तापमान -2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को यह माइनस 2.8 पर था। गुरुवार को प्रदेश में 5 जगहों पर पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है। चूरू में पारा 2.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 1.8 डिग्री, अलवर में 2.8 डिग्री और प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा सहित प्रदेश के 12 शहरों में अगले चार दिन तक शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

9 राज्यों में झुलसाने वाली गर्मी, पारा 45 के पार
झालावाड़ और बारां में भी तापमान 48 डिग्री

नई दिल्ली (एजेंसी)। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। पूरे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब आैर जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिन तक लू का कहर जारी रहेगा।

उत्तर भारत में अगले पांच दिन तापमान में कोई गिरावट आने का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मध्य प्रदेश का खजुराहो देश में सबसे गर्म रहा जहां पारा 47.2 डिग्री तक चढ़ गया। हालांकि, राजस्थान के बूंदी में तहसील कार्यालय के अनुसार रविवार को सबसे ज्यादा तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। झालावाड़ और बारां में भी तापमान 48 डिग्री बताया गया।