Sonipat - Sach Kahoon Hindi

Ganaur Missing Case: 44 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में गायब
Ganaur Missing Case: सोनीपत (हि.स.)। हरियाणा के गन्नौर क्षेत्र के गांव सनपेड़ा से 44 वर्षीय नरेन्द्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। नरेन्द्र 30 जुलाई को ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौटे थे। कुछ देर बाद वह हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से निकले, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। Sonipat News

परिजनों के अनुसार, घर पहुंचने के बाद नरेन्द्र ने हरिद्वार जाने की इच्छा जताई थी। परिवार ने कुछ दिन बाद सभी के साथ हरिद्वार जाने की बात कही। बातचीत के करीब एक घंटे बाद नरेन्द्र ने अपना मोबाइल फोन घर में चार्जिंग पर लगाया और पैदल बाहर घूमने के लिए निकल गए। इसके बाद काफी समय बीतने के बावजूद वह वापस घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों, परिचितों तथा संभावित स्थानों पर उनके बारे में जानकारी जुटाई।

दो सप्ताह तक तलाश के बाद पुलिस से संपर्क | Sonipat News

परिवार ने करीब दो सप्ताह तक नरेन्द्र की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उनके बेटे नितेश ने थाना एचएसआईआईडीसी बड़ी पुलिस को शिकायत देकर पिता की तलाश कराने की मांग की। शिकायत में परिजनों ने नरेन्द्र की पहचान से जुड़ी जानकारी भी पुलिस को दी है। बताया गया है कि लापता होने के समय उन्होंने नीले रंग की बनियान, काला पजामा और नीली चप्पल पहन रखी थी। उनका रंग सांवला और कद करीब छह फुट बताया गया है।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद नरेन्द्र की तलाश शुरू करने के साथ घटनाक्रम की जांच भी शुरू कर दी। प्रारंभिक स्तर पर मामले की परिस्थितियां संदिग्ध पाए जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच टीम नरेन्द्र के घर से निकलने के बाद उनके संभावित मार्ग, संपर्क में आए लोगों और अन्य उपलब्ध तथ्यों की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजन नरेन्द्र की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। Sonipat News

Sonipat News: मुरथल कैफे में फायरिंग व तोड़फोड़, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए आरोपित
सोनीपत, (सच कहूँ न्यूज)। सोनीपत के मुरथल स्थित एक कैफे में पार्टी खत्म होने के बाद देर रात फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना में कैफे के दो कर्मचारी घायल हो गए। कैफे संचालक की शिकायत पर मुरथल थाना पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Sonipat News

कैफे संचालक अनिल आंतिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अगस्त को सेक्टर-23 सोनीपत निवासी सुमित दहिया ने रफ्तार कैफे का पार्टी हॉल बुक कराया था। पार्टी समाप्त होने के बाद रात करीब 12 बजे सुमित अपने पांच साथियों के साथ कैफे की छत पर बैठा रहा। शिकायत के अनुसार, उस समय कैफे का अधिकांश स्टाफ जा चुका था और कुछ कर्मचारी ही मौके पर मौजूद थे। शिकायत में बताया गया कि देर रात कुछ युवक नीचे आए और कर्मचारियों से खाना बनाने की मांग करने लगे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी कर्मचारी को नहीं लगी। सूचना मिलने के बाद मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने विशेषज्ञ टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। Sonipat News

तोड़फोड़ के बाद डीवीआर ले गए आरोपित

फायरिंग के बाद आरोपितों ने कैफे में तोड़फोड़ की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि घटना के साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपित कैफे की सीसीटीवी डीवीआर भी अपने साथ ले गए। कैफे संचालक ने यह भी आरोप लगाया कि होटल में काम करने वाले रितिक, गोल्डी और वरुण ने मारपीट के दौरान आरोपितों का साथ दिया और फायरिंग के बाद गोली का खाली खोल उठाकर फायर करने वाले युवक को दे दिया।

घटना की सूचना रात करीब तीन बजे कैफे संचालक को मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। घायल कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारी महेश के होंठ, आंख और चेहरे पर तीन चोटें मिलीं, जबकि राहुल के सिर, हाथ, गर्दन और दोनों घुटनों सहित शरीर के कई हिस्सों पर पांच चोटें दर्ज की गईं। Sonipat News

सीवरेज जाम को लेकर नगर निगम कार्यालय पर जडा ताला, विधायक के आश्वासन पर खोला
सोनीपत सच कहूं।  रेलवे रोड पर निगम कार्यालय के बाहर निगम पार्षदों और आम जनता ने जोरदार प्रदर्शन कर कार्यालय पर ताला जड दिया। भारी बरसात के बीच प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने उनके क्षेत्र में सीवरेज जाम और दूषित जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की ।  प्रदर्शन की सूचना मिलने पर विधायक निखिल मदान मौके पर पहुंचे और निगम पार्षदों और आमजन से मुलाकात की। विधायक  ने निगम आयुक्त हर्षित कुमार को मौके पर ही बुलाया और निगम कार्यालय का ताला खुलवाया। साथ ही निगम आयुक्त को आम जनता की सीवरेज जाम और दूषित जल भराव की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात विधायक  ने निगम कार्यालय में निगम आयुक्त, मेयर राजीव जैन, निगम पार्षदों और निगम अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान विधायक  ने  अधिकारियों को विशेषकर लाइन पार के क्षेत्र में सीवरेज जाम की समस्या को तुरंत प्रभाव से दूर करने के दिशा निर्देश दिए। सीवरेज सफाई का कार्य देख रही एजेंसी पर संतोषजनक कार्य ना करने पर जुर्माना लगाने के भी आदेश दिए। इस अवसर पर निगम पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सैनी, निगम पार्षद मुकेश बहमनीया, निगम पार्षद अनुराग जैन, निगम पार्षद राजेश मलिक, निगम पार्षद राजकुमार शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि संजय बड़वासनिया, कार्यकारी अभियंता राहुल पूनिया, उपमंडल अधिकारी मनजीत दहिया आदि मौजूद रहे।

सीआईए-1 टीम की बदमाशों से मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: थाना सदर सोनीपत में दर्ज लूट के मामले  में वांछित आरोपी राजू उर्फ बांडा के साथ मंगलवार रात सीआईए-1 सोनीपत की टीम की मुठभेड़ हो गई। CIA-1 के इंचार्ज निरीक्षक राजीव के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी राजू उर्फ बांडा  निवासी गांव प्रहलादपुर किडौली अपने साथी संजय  निवासी लाइन पार बहादुरगढ़ के साथ गोरड से फरमाना रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी राजू उर्फ बांडा ने अवैध पिस्टल से तीन फायर किए। जवाबी कार्रवाई और आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में राजू के दाहिने पैर के टखने के ऊपर गोली लगी, जबकि उसके साथी संजय को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

मुठभेड़ में पुलिस टीम को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंची। घायल आरोपी राजू को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल खरखौदा लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए पीजीआई खानपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने मौके से आरोपी राजू के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद की है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।फोटो। घायल आरोपी का उपचार कराती पुलिस।

सीएम विंडो तथा समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें निवारण-उपायुक्त नेहा सिंह
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: उपायुक्त नेहा सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय में सीएम विंडो तथा समाधान शिविर से संबंधित लंबित शिकायतों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सभी विभागों के पेंडिंग शिकायतों की क्रमानुसार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो विभाग अपने से संबंधित शिकायत पर जो भी कार्रवाई करता है उसकी एटीआर अवश्य अपलोड करें। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि संबंधित शिकायतों की अधूरी एटीआर भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उन्होंने पुरानी लंबिंत शिकातयों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इन शिकायतों को अगले एक सप्ताह में दूर किया जाए अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी प्रतिदिन इन पोर्टलों पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा जरूर करें। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, डीएफओ रेनूबाला, अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, एसएमडीए से डिप्टी सीईओ वीना हुड्डïा, एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, शुगर मील सोनीपत की एमडी डॉ० अनमोल, भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक सुरेन्द्र दून, नगराधीश सिमरन, एसीपी राजदीप मोर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी की महिला जिला उपाध्यक्ष प्रवेश सहरावत भाजपा में शामिल
सोनीपत सच कहूं/ अजीत राम बंसल। आम आदमी पार्टी की महिला जिला उपाध्यक्ष प्रवेश सहरावत ने अपने सामाजिक संगठन व दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सहरावत ने बताया कि वह सोनीपत के मेयर राजीव जैन द्वारा शहर में किए जा रहे विकास कार्यों, स्वच्छता, जनसेवा और समर्पण की भावना से गहराई से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनहित, पारदर्शिता और विकास के मार्ग पर निष्ठा से कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के नेतृत्व और कार्यप्रणाली के सहयोग से वह समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगी।

इस मौके पर भाजपा में शामिल करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका नकीन मेहरा एडवोकेट की रही, जिन्होंने सहरावत को पार्टी की नीति, दृष्टिकोण और संगठनात्मक कार्यप्रणाली से अवगत कराया। मेयर राजीव जैन ने सहरावत और उनके साथ आए सभी साथियों का भाजपा परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रवेश सहरावत जैसी सक्रिय और सामाजिक रूप से जागरूक महिलाओं का भाजपा से जुड़ना पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएगा। कार्यक्रम में लक्ष्मी, मीना कुमारी, प्रियंका, विपिन, कोमल, रोहित कुमार, संदीप, नेहा, प्रीति, महेश, पवन आदि महिला कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार ने किया हरियाणा की महिलाओं के साथ धोखा: राकेश सौदा
सोनीपत (सच कहूँ/अजीत राम बंसल)। Sonipat: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा पर कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के साथ धोखा किया है। चुनावों के समय भाजपा द्वारा प्रदेश की सभी महिलाओं को सरकार बनते ही पहली कलम से 2100 रुपये प्रति महिला देने का वायदा किया गया था। सरकार बनते ही भाजपा ने ये वायदा ठंडे बस्ते मे डाल दिया। लेकिन अब जबकि सरकार के गठन को दस माह बीत जाने के बाद इनको ये वायदा याद आया और जब इसकी घोषणा की गई तो सरकार द्वारा इतनी शर्तें लगा दी गई है। Sonipat

जिससे प्रदेश की अधिकतर महिलाएं इस योजना से बाहर हो जाएंगी। इस योजना की पात्र बनने के लिए मात्र एक लाख रुपये की आय सीमा रखी गई है जो अपने आप मे प्रदेश की गरीब महिलाओं के साथ भद्दा मजाक है और उनके विश्वास के साथ खिलवाड़ है। जबकि पूर्व मे सरकार द्वारा स्वयं ही एक लाख अस्सी हजार रुपये तक की आय सीमा तक इस योजना के लाभ के लिए फार्म भरवाएं गए थे। इस योजना मे पहले से कोई महिला यदि अन्य कोई योजना (सिर्फ गम्भीर बिमारी से पीड़ित को छोड़कर) से लाभ ले रही है तो उन सभी को बाहर कर दिया गया है। Sonipat

उन्होंने बताया कि लेबर कार्ड धारक सभी महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी। योजना की शुरुआत 23 वर्ष की आयु से शुरू की गई है तो 18 से 23 वर्ष तक की महिलाओं को योजना से बाहर करके सरकार ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है । इसी प्रकार महिला या उसके पति का हरियाणा निवास कम से कम 15 वर्ष होने की शर्त एक तरह से इस योजना पर ही प्रश्नचिन्ह लगाती है। क्या 15 वर्ष से कम निवास वाले मतदाताओं से भाजपा ने वोट नहीं लिए। यह योजना सीधे – सीधे प्रदेश की गरीब जनता के साथ छल है और भाजपा के झूठ की पोल खोलने का काम करती है।

इससे पता चलता है कि भाजपा की कथनी और करनी मे दिन रात का फर्क है। भाजपा ने झूठ और तन्त्र मन्त्र के सहारे सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन सरकार बनते ही इसने अपना जनविरोधी चेहरा दिखा दिया है। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि सरकार योजना को अपने घोषणापत्र की घोषणा के अनुसार लागू करें ताकि इस महंगाई के दौर मे जनता को कुछ राहत मिल सके। यदि वो ऐसा करने मे नाकाम है तो प्रदेश की जनता से माफी मांगने का काम करे।

पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 9 पदक
सोनीपत (सच कहूँ//हेमंत कुमार)। Sonipat: पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने 37 वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण सहित कुल 9 पदक जीतकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दौरान विद्यालय के खिलाड़ी हर्षित, शुभम व अरमान ने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। Sonipat

स्कूल में लौटने पर चेयरमैन डॉ.विजयपाल नैन, सचिव गौतम नैन, स्कूल की प्राचार्या हिमानी दहिया व उप प्राचार्य वरुण ने पदक विजेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। चेयरमैन डॉ.विजयपाल नैन ने बताया कि सोनीपत जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दौरान लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग में अरमान ने 49 किलो में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि भावेश ने 45 किलो में रजत पदक व तक्षित ने 49 किलो में कांस्य पदक जीता।

लड़कियों में भूमि ने 32 किलो में रजत पदक व जानवी ने 49 किलो में कांस्य पदक हासिल किया । लड़कों की अंडर-17 आयु वर्ग में हर्षित ने 62 किलो में स्वर्ण पदक, शुभम ने 59 किलो में स्वर्ण पदक व नैतिक ने 56 किलो में रजत पदक हासिल किया, जबकि लड़कियों के वर्ग में श्रेया ने 42 किलो में कांस्य पदक जीता। Sonipat

यह भी पढ़ें:– भूना में युवक की हत्या मामले में 4 गिरफ्तार

उपायुक्त ने किया खरखौदा व ककरोई एसटीपी का औचक निरीक्षण खरखौदा
सोनीपत सच कहूं /हेमंत कुमार। उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने खरखौदा व ककरोई स्थित एसटीपी का भी औचक निरीक्षण किया। खरखौदा एसटीपी में आउट फ्लो मीटर न मिलने और सहीं प्रकार से कार्य न करने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित एसडीओ व अन्य अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एसटीपी से ड्रेन नंबर-6 तक जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए जा रहे नाले को भी जांच करते हुए कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरखौदा शहर में इस बरसात सीजन में कहीं भी जलभराव की समस्या नहीं आनी चाहिए वरना संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों की समीक्षा करने के लिए उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार बुधवार को स्वयं फील्ड में उतरे व जिला से गुजरने वाली सभी ड्रेनों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि बाढ़ नियंत्रण प्रबंधन कार्यों के चलते जिले में नालों व ड्रेनों की सफाई के लिए चलाए गए अभियान में तेजी लाते हुए सफाई कार्यों को 15 जून से पहले पूरा करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी इसलिए पूरी ईमानदारी के साथ सफाई कार्य को पूरा करवाएं।

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले जूआं पूर्व व पश्चिम ड्रेन को चैक किया। इस दौरान उन्होंने जुआं में माईनर के साथ लगती लगभग 40 एकड़ भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को तुरंत हटवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह भूमि तालाब के रूप में है इसलिए तुरंत इस भूमि से कब्जा हटवाकर पंचायत के खाते में शामिल करें। इस साथ उन्होंने डे्रन के साथ लगते शमशान घाट की सफाई और वहां पर पौधे लगाने के लिए सरपंच को निर्देश दिए।

इसके पश्चात उपायुक्त ने गोहाना शहर से गुजरने वाली डे्रन नंबर-8 का निरीक्षण करते हुए वहां पड़े कूड़े की सफाई को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसकी सफाई को लेकर नगर परिषद को नोटिस दें और भविष्य में ड्रेन पर कहीं भी कूड़ा करकट नहीं मिलना चाहिए। इसके बाद उन्होंने छपरा ड्रेन, भण्डेरी ड्रेन, आहुलाना ड्रेन, बनवासा, कोहला गांव से गुजरने वाली ड्रेन, गांव सिसाना से गुजरने वाली ड्रेन नंबर-8, खाण्डा-4 ड्रेन, खरखौदा शहर से निकलने वाली ड्रेन नंबर-6, थाना कला ड्रेन तथा ककरोई ड्रेन का भी औचक निरीक्षण करते हुए तेजी से सफाई कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि ड्रेन की सफाई करवाते समय लेवल का विशेष ध्यान रखें ताकि पानी का परवाह आसानी से हो सके कहीं भी कोई रूकावट पैदा न हो। इसके अलावा ड्रेन के परवाह में बाधा बनने वाले पाईपों को भी तुरंत हटवाया जाए। इसके बाद उन्होंने गोहाना स्थित सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा करते हुए एसडीएम को निर्देश दिए कि वे भी बची हुई सभी ड्रेनों का निरीक्षण कर वहां पर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लें। उन्होंने डीडी-8 पर हो रहे कार्य को लेकर संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए कि वहां से उसके द्वारा जितनी मिट्टïी उठाई गई है उसके पैसे तुरंत विभाग को जमा करवाएं और 15 जून के बाद वहां कोई कार्य नहीं किया जाएगा।

उन्होंने गोहाना क्षेत्र में होने वाली जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों को ड्रेन के पर्याप्त पंप सेट का प्रबंध करने व तटबंध मजबूत करने के निर्देश दिए। ताकि मानसून के मौसम में बरसाती पानी की निकासी सुचारू रहे और कहीं भी जलभराव की स्थित उत्पन्न न हो। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी जिला में चल रहे सफाई कार्यों पर स्वयं पैनी नजर रखें अगर कहीं भी कोई चूक मिली तो संबंधित अधिकारी पर की जाएगी सख्त कार्रवाई। इस दौरान उन्होंने पीएचसी बनवासा को भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम गोहाना अंजलि श्रोत्रिय, एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, एसडीएम खरखौदा डॉ० निर्मल नागर, सिंचाई विभाग के एक्सईएन गुलशन कुमार, एक्सईएन प्रशांत कुमार, एक्सईएन आशीष कुमार, एसडीओ कैलाश चंद्र व अक्षय सहित संबंधित सभी अधिकारी मौैजूद रहे।

Kurukshetra Accident: सोनीपत के 3 दोस्तों की कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में गई जान
Kurukshetra Accident: कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज)। जिले के इस्माईलाबाद में एक कार एनएच-152 पर खड़ी रोडवेज बस टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों आपस में दोस्त थे। । तीनों जिला सोनीपत के गांव दुभेटा गांव के रहने वाले थे। मृतकों की शिनाख्त दिनेश (37), अनिल (32) व रमेश (40) के रूप में हुई है। Kurukshetra News

रोडवेज की बस अगला टायर निकलने के कारण रोड पर खड़ी थी | Kurukshetra News

तीनों दोस्त कार में सवार होकर घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली जा रहे थे। रात करीब 12 बजे एनएच-152 पर खड़ी रोडवेज की बस से उनकी कार टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल पहुंचते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक (Haryana Roadways) पंचकूला डिपो की रोडवेज की बस अगला टायर निकलने के कारण रोड पर खड़ी थी। चालक ने बस खड़ी करने से सम्बन्धित कोई संकेत नहीं दे रखा था। अंधेरे में कार उसमें जा भिड़ी। पुलिस ने रोडवेज की बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए। Kurukshetra News

कल्याण नगर व नाथूसरी चौपटा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के सेवादार नहर में उतरे और…

पुलिस लाइन में जिला स्तर पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
सोनीपत , सच कहूं (अजीत राम बंसल) पुलिस लाइन सोनीपत में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने ध्वजारोहण किया व शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्कर भेंट कर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया ।

कृषि मंत्री ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि आज हर भारतवासी के लिए खुशी का दिन है हर गली हर मोहल्ले हर घर पर हर दफ्तर पर तिरंगा लगाया जा रहा है। पूरा देश तिरंगे के रंगों में रखा हुआ है इस दिन के लिए मां भारती के न जाने कितने सपूतों ने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया था। इसी दिन के लिए असंख्य देशभक्तों ने कष्ट झेले और यातनाए सही है ।मैं इस पावन अवसर पर आजादी की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात- अज्ञात शहीदों को नमन करता हूं ।

उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन की पहली चिंगारी 10 मई 1857 को हरियाणा के अंबाला में फूटी थी ,उसी सिंगारी ने आगे चलकर ऐसा जन आंदोलन खड़ा किया जिसके बलबूते पर हम सन 1947 में अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने में कामयाब रहे। इस आंदोलन के बलिदान ने देशभक्ति से हमारे युवा पीढ़ी प्रेरणा हासिल करें। उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान में ऐसे ही वीरों के नाम पूरे देश के गांव के गौरव पथ पर अंकित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सरकार ने गरीबों का जीवन सफल बनाने के लिए अत्यंत मिले लगाकर 50,000 से अधिक गरीबों को स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान किया ।गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 30000 मकान बनवाए गए जबकि 16000 मकान बनाए जा रहे हैं।

गरीबों का अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का सपना साकार करने के लिए चिराग योजना चलाई गई। सरकारी नौकरियों में गरीब परिवारों के उम्मीदवारों को 5 अतिरिक्त अंक दिए जा रहे हैं। ताकि उन्हें नौकरियां प्राप्त करने में आसानी हो सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसमें बागवानी फसलों को मौसम की मार से बचाने के लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना शुरू की गई है। पशुपालन ग्रामीणों की आय का एक प्रमुख साधन है पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है ।इस अवसर पर शहीद परिवारों की वीरांगनाओं तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को विशेष तौर से सम्मानित किया गया। अनेक स्कूली छात्र -छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ।

जातिगत राजनीति में बांटने वाला नहीं कर सकता प्रदेश का भला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Sonipat (AJIT RAM BANSAL)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गोहाना में जाट भवन क भूमि पूजन करते हुए इसकी आधारशिला रखी। इस अवसर पर भवन में डिजिटल पुस्तकालय के निर्माण हेतू 21 लाख रूपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जाट समाज अग्रणी समाज है जो कृषि के साथ सेना में पर्याप्त संख्या तथा खेलों में देश प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि परिवार के नाते व्यक्ति अपने लिए घर की व्यवस्था कर लेता है, किंतु सामाजिक तौर पर सामूहिक कार्यक्रमों के लिए इस प्रकार के भवन की आवश्यकता होती है। सरकार हर समाज को व्यवस्थानुसार जमीन देती है। अन्य समाजों ने भी भूमि के लिए आवेदन किया है जिन्हें जल्द ही जमीन आवंटित की जाएगी। यह भवन अकेले किसी एक समाज का नहीं अपितु यह सबके काम आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में उन्होंने हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा दिया था और आज भी हम इसे बल प्रदान कर रहे हैं। जातिगत राजनीति में बांटने वाला प्रदेश का भला नहीं कर सकता। हमने छ: एस (शिक्षा, स्वाभिमान, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलम्बन व सुशासन) को प्रदेश में बढ़ावा दिया है। साथ ही तीन-सी (क्राइम, करप्शन व कास्ट बेस्ड पॉलिटिक्स) पर करारी चोट की है। यह तीन-सी से प्रदेश का नुकसान ही हुआ है, जिसे हमने खत्म करने का काम किया है। इसका सुखद परिणाम मिला है कि आज हरियाणा उद्योगपतियों की पहली पसंद बन गया है।

उन्होंने कहा कि पहले भ्रष्टाचार की इंडस्ट्री चलती थी, जिससे नौकरी, ट्रांसफर व सीएलयू आदि के काम बिना पैसों के नहीं होते थे। हमने भ्रष्टाचार के इस धंधे को बंद किया है, जिसका अब लोग भी समर्थन करते हैं कि योगयता के आधार पर युवाओं को नौकरियां मिल रही हैै।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में ऐसे नेता हैं जो खुद एक दूसरे से सहमत नहीं है और दर्जनों नेता रोज मुख्यमंत्री बनने का सपना लेकर सोते हैं। भाजपा ने तीन लाख से अधिक अपने पन्ना प्रमुख बना लिए हैं, किंतु हम अपनी ताकत का ढिंढोरा नहीं पीटते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता बहुत ड्रामा करते हैं, कभी ट्रक पर चढ़ते हैं तो कभी खेतों में जाते हैं। अच्छा है कि वे यहां बार बार आएं, क्योंकि वे जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार हो जाता है।