seven - Sach Kahoon Hindi

Seven fools : सात मूर्ख
एक किसान के सात पुत्र थे। सभी अव्वल दर्जे के मूर्ख, धूर्त एवं आलसी थे। कोई भी काम करके खुश नहीं था। मेहनत करना उनकी आदत नहीं थी। सारा दिन बेकार घूमने-फिरने में  बिता देते थे। उनमें से एक भी स्कूल नहीं गया। सभी अनपढ़ रह गए। खाने को बढ़िया स्वादिष्ट भोजन, आराम करने को आरामदायक बिस्तर चाहिए था उन्हें। कठिन मेहनत के विचार करने भर से ही उनके हाथ-पांव फूल जाते थे।

उनका बाप बूढ़ा हो चुका था, वह अब चलने फिरने से लाचार हो गया था। वह अगर आलसी, मूर्ख बेटों को काम करने को कहता तो वे सभी बाप को ही खरी-खोटी सुनाकर खामोश करा देते। किसान अपने नालायक, मूर्ख बेटों के सामने बेबस हो जाता। सभी बेटे बाप के नियंत्रण से बाहर हो चुके थे। अपने से बड़ों की नेक सलाह वे नहीं मानते थे। किसान की पत्नी मर चुकी थी। उसका बुढ़ापा बड़ी कष्टदायक स्थिति से गुजर रहा था।

एक बार उसके पड़ोस में किसी किसान के घर भैंस ब्याई। उसने मानवता के नाते किसान के मूर्ख बेटों को बहुत सा दूध दिया ताकि वे खीर बनाकर खा सकें। अब दूध तो मिल गया पर मूर्खों को खीर बनानी नहीं आती थी। सभी नालायक भाई बाप के पीछे पड़ गए कि खीर बना कर दे।

किसान बीमार था फिर भी पुत्रों का मन रखने के लिए वह लड़खड़ाते हुए उठा और खीर बनाकर बेटों को दे दी। सातों के सात बेटे खीर खाने को बेताब थे। एक ने खीर चखी तो उसमें शक्कर नहीं थी। बड़े भाई ने छोटे से कहा, ‘दुकान पर जाओ और एक आने की शक्कर ले आओ, तब तक खीर ठंडी भी हो जाएगी। जल्दी जाओ।’

छोटे वाला बिदकर गरजा, ‘मैं क्यों जाऊं? दूसरे को बोलो न, मेरे से नहीं जाया जाता।’ उसने कोरा जवाब दिया तो उसने भी छोटे भाई से शक्कर लाने को कहा, तो वह दहाड़ उठा, ‘मेरे से नहीं जाया जाता दुकान पर छोटे से कहो, वह ले आएगा शक्कर। मेरे तो पैरों में दर्द है।’ उसने स्पष्ट इनकार कर दिया। इस तरह सातों आलसी मूर्ख भाई एक दूसरे से शक्कर लाने को कहते रहे मगर दुकान पर एक भी नहीं गया। तब उन्होनें फैसला किया कि सारे भाई खामोश होकर बैठ जाते हैं, जो पहले बोल पड़ा वही शक्कर लेकर आएगा।

इस तरह सारे भाई खामोश होकर बैठ गए। सामने भाप छोड़ती गरमा-गरम खीर का पतीला रखा था। काफी देर तक सभी चुप बैठे रहे। उन्हें इंतजार था कि कौन गलती से बोले तो उसे शक्कर लाने को कहें। मगर सातों के सात भाई अपनी धुन के पक्के थे। एक भी नहीं बोला, खीर ठंडी हो गई थी- रात के दो पहर गुजरने को थे। सब एक दूसरे को देख रहे थे। किससे गलती हो और उसे दुकान पर भेजा जाए।

काफी समय गुजर गया, तभी घर का दरवाजा खुला देखकर दो आवारा कुत्ते अंदर घुस आए। धीरे-धीरे सहमे-सहमे वे खीर के पतीले के पास आ गए। किसी ने भी भगाया नहीं, कुत्ते ताजा खुशबूदार खीर देखकर अपने आपको रोक नहीं पाए। बुत बने सातों भाइयों को नजर भर देखा, फिर डरते हुए मुंह खीर की पतीली में डाल दिया।

इतना सब होने के बाद भी कोई भी कुछ नहीं बोला, सभी पत्थर की मूर्तियां बने रहे। कुत्तों के हौसले बढ़ गए। जल्दी-जल्दी खीर खाने के लगे। दो कुत्ते तो खा ही रहे थे। तीन-चार आवारा कुत्ते और आ गए। सब के सब खाए जा रहे थे। आज तो मूर्खों की वजह से कुत्तों के भाग्य खुल गए थे, भला आवारा कुत्तों को खालिस दूध की खीर कहां खाने को मिलती है।

सब भाइयों के सामने उन्हीं की खीर कुत्ते खा रहे हैं, फिर भी वे खामोश हैं, कोई भी बोलने की हिम्मत नहीं कर रहा, कहीं दुकान पर शक्कर लेने न जाना पड़ जाए। उनके देखते ही देखते सारा पतीला खाली हो गया। कुत्तों का पेट भर गया। अब वे खिसकने लगे। उनमें से एक शरारती कुत्ता भी था। जाते-जाते मूर्ख के मुंह को चाटने लगा। वह अनुमान लगाना चाहता था कि ये सातों भाई जिंदा हैं या पत्थर के बन गए हैं। उसने जैसे ही उसका मुंह चाटना आरंभ किया तो वह बड़ी जोर से चीखा..।

ऐसा करते ही सभी कुत्ते भाग गए। बड़ा मूर्ख बोला, ‘छोटा हार गया छोटा हार गया। अब दुकान से जाकर शक्कर लाओ।’ बड़े भाई का कहना छोटे ने नहीं माना, उसके सामने खीर का पतीला पड़ा था और सभी उसे शक्कर लाने को मजबूर कर रहे थे। सातों भाइयों का विवाद सुनकर उनका बाप जाग गया। उसने जब सारी बात सुनी तो अपना सिर ही पीट लिया। आगे बढ़ा, बड़े मूर्ख बेटे को जोर से थप्पड़ मारा। बड़ा बेटा थप्पड़ खाते ही अपना गाल सहलाते हुए बाप को क्रोधित नजरों से घूरने लगा।

‘मैंने तुम्हें थप्पड़ क्यों मारा, बात समझ में आई?’ बाप ने गंभीरता भरे स्वर में पूछा।

‘मुझे क्या पता? थप्पड़ आपने मारा है- आपको पता होगा?’ बुरा सा मुंह बनाते हुए उसने जवाब दिया। ‘मैंने तुम्हें थप्पड़ इसलिए मारा क्योंकि तू सब भाइयों से बड़ा है। अगर तू आलस्य त्यागकर स्वयं शक्कर लेने चला जाता तो छोटे भाई तेरा एहसान मानते, तेरी इज्जत करते। खीर का भरा पतीला तुम्हारे पेट में होता। तुम सारे भाई बड़े प्रेम प्यार से मजे की नींद ले रहे होते। मगर तुम्हारी मूर्खता और आलस्य की वजह से तुम्हारा भोजन कुत्ते खा गए। तुम्हें मार पड़ी और तुम भाइयों में द्वेष, नफरत एवं नाराजगी के भाव पैदा हुए। ये सारा नुकसान तुम्हारा हुआ- मूर्खता और आलस्य की वजह से।’ पिता उसे समझाता रहा। बाप के समझाने से सभी को अपनी-अपनी गलतियों को एहसास हो गया और उन्होंने भविष्य में सुधरने का निश्चय कर लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

उत्तर प्रदेश : सीतापुर की फैक्ट्री में गैस रिसाव से सात की मौत
पांच लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। Gas leak in Sitapur Factory

सीतापुर (एजेंसी)। (Gas leak in Sitapur Factory) जिले के बिसवां कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में दरी फैक्ट्री में दम घुटने से सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला व तीन बच्चे शामिल हैं। इसमें पांच लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। प्रथमदृष्टया मौत का कारण पड़ोस की एसिड फैक्ट्री गैस का रिसाव माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बगल की फैक्ट्री से तेजाब रिस कर आ गया था जिसकी वजह से गैस बन गई। चंदनपुर गांव के मुनव्वर ने अपने परिवार के पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। उसके मुताबिक उसका बहनोई अतीक यहां पर चौकीदारी करता था। वह अपने परिवार के साथ रात में यही रुकता था। मुनव्वर ने बताया कि मरने वालों में अतीक, उसकी पत्नी सायरा, बेटी आयशा, बेटा अफरोज व फैसल शामिल हैं। वहीं अभी दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति | Gas leak in Sitapur Factory

घटना के बारे में एसडीएम बिसवां सुरेश कुमार ने कहा कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। विशेषज्ञों की टीम को मौके पर आ रही है। फैक्ट्री में अत्याधिक बदबू व गैस की वजह से जांच करने में मुश्किलें आ रहीं हैं। वहीं लखनऊ से भी एक्सपर्ट टीम भी सीतापुर के लिए रवाना हो गई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ दुखी, दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया ै।

देने के साथ घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव राहत देने को कहा है।

इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई का भी निर्देश दिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शोधार्थियों को तोहफा, फेलोशिप में छह से सात हजार तक की बढ़ोत्तरी
नई दिल्ली (एजेंसी)। चुनाव से पहले सरकार ने शोधार्थियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें मिलने वाली फेलोशिप की राशि को बढ़ा दिया है। इसके तहत उन्हें अब हर महीने छह से सात हजार रुपए ज्यादा मिलेंगे। इस बढ़ोत्तरी के बाद जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) को अब हर महीने 31 हजार रुपए मिलेंगे, जबकि सीनियर रिसर्च फेलो (एसआरएफ) को 35 हजार रुपए मिलेंगे। बढ़ी हुई यह राशि शोधार्थियों को एक जनवरी 2019 से मिलेगी।

सरकार ने शोधार्थियों को तोहफा एक फरवरी को बजट आने से पहले ही दिया है। इसके अलावा रिसर्च एसोशिएट को मिलने वाले मानदेय को भी बढ़ाया गया है। जिसमें 11 से 14 हजार तक की बढ़ोत्तरी गई है। इसके तहत रिसर्च एसोसिएट को अब पहले साल में हर महीने 47 हजार रुपए मिलेंगे।जबकि दूसरे साल में 49 हजार और तीसरे साल में 54 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे। अभी तक पहले साल में इन्हें 36 हजार रुपये ही मिलते थे, जबकि दूसरे साल 38 हजार और तीसरे साल 40 हजार रुपए मिल रहे है। फेलोशिप में इससे पहले बढ़ोत्तरी 2014 में हुई थी।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बुधवार को बढ़ोत्तरी को लेकर यह आदेश जारी कर दिया है। वहीं इसका फायदा केंद्र सरकार के सभी विभागों और उनसे जुड़ी एजेंसियों की ओर से दी जाने वाली फेलोशिप से जुड़े शोधार्थियों को मिलेगी। इनमें सीएसआईआर, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च, इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च, डीआरडीओ, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस जैसे सभी संस्थानों पर लागू होगा।

करीब दो लाख शोधार्थियों को मिलेगा सीधा फायदा

सरकार के इस फैसले से शोध के क्षेत्र में काम कर रहे करीब दो लाख शोधार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा। पिछले कुछ समय से वह फेलोशिप में बढोत्तरी की मांग को लेकर आंदोलित थे। इसे लेकर इन छात्रों ने हाल ही में दिल्ली में भी बड़ा प्रदर्शन किया था। हालांकि उनकी मांग फेलोशिप में 80 फीसद बढ़ोत्तरी की थी, जबकि यह बढ़ोत्तरी 35 फीसद तक ही की गई है। फेलोशिप में बढ़ोत्तरी 2014 से पहले 2010, 2007 और 2006 में भी की गई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अफगानिस्तान में हवाई हमले में सात आतंकवादी मारे गये
पांच अन्य घायल हो गये

अफगानिस्तान (एजेंसी)।अफगानिस्तान सरकार ने उत्तरी प्रांत फारयाब के गरजिवान जिले में आतंकवादी संगठन तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले करके स्थानीय कमांडर सहित सात आतंकवादी मारे गए तथा पांच अन्य घायल हो गए। अफगानिस्तान सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।अफगानिस्तान सेना की विज्ञप्ति के अनुसार सेना मंगलवार अपराह्न गरजिवान जिले के आदम कल्ला में हुए हवाई हमले में स्थानीय कमांडर अबु तल्हा समेत तालिबान के सात आतंकवादी मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

छह घंटे में सात राज्यों में तीन बार भूकंप के झटके
सबसे ज्यादा तीव्रता असम में

एजेंसी।

देश के सात राज्यों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे पहले सुबह 5:15 बजे कश्मीर में फिर 5.47 बजे हरियाणा और इसके बाद करीब 10:25 बजे असम, नगालैंड, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और बिहार में भूकंप आया। हालांकि, किसी भी राज्य में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, असम में तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई। इसका केंद्र कोकराझार से दो किलोमीटर दूर उत्तर में 10 किलोमीटर गहराई पर था। इस केंद्र पर आए भूकंप का असर पश्चिम बंगाल-बिहार समेत अन्य राज्यों में रहा। यहां करीब 25 से 30 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।

कश्मीर में 4.6 तीव्रता के झटके : जम्मू-कश्मीर में भूकंप की तीव्रता 4.6 थी। लोगों ने बताया कि उन्होंने करीब 5 से 10 सेकंड तक झटके महसूस किए। इसका केंद्र लद्दाक क्षेत्र के कारगिल इलाके से 199 किलोमीटर दूर था। हरियाणा में भी भूकंप के झटके आए। इसका केंद्र झज्जर रहा। यहां तीव्रता 3.1 थी। बिहार-बंगाल के इन भूकंप का असर बिहार के पूर्णिया, अररिया, कटिहर, कूचबिहार, किशनगंज, पटना और पश्चिम बंगाल केजलपाईगुड़ी, कूच बेहर, अलीपिरदौर, दार्जलिंग और कोलकाता में दिखाई दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर और लालजी टंडन बने बिहार के राज्यपाल
राष्ट्रपति ने बड़ा फेरबदल करते हुए बदले  सात राज्यों के राज्यपाल

नई दिल्ली(एजेंसी)।राष्ट्रपति ने बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। इनमें जम्मू कश्मीर और बिहार के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा शामिल हैं। बिहार के मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है। सत्यपाल मलिक की जगह अब उत्तरप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन बिहार के राज्यपाल होंगे।

चार राज्यपालों के राज्य बदलने के साथ ही तीन नए राज्यपाल को नियुक्त किया गया है। नए नियुक्त राज्यपालों में उत्तरप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन, सत्यदेव नारायण राव और बेबी रानी मौर्य शामिल हैं। बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया। उत्तर प्रदेश की रहने वाली मौर्य भी भाजपा नेता हैं और महिला आयोग से जुड़ी हुई हैं।

सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का नया राज्यपाल बनाया

उत्तराखंड में केके पाल का कार्यकाल समाप्त हो गया था। सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का नया राज्यपाल बनाया गया है। हरियाणा के मौजूदा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है और वहां के मौजूदा राज्यपाल तथागत राय को मेघालय भेज दिया गया है। जबकि मेघालय के मौजूदा राज्यपाल गंगा प्रसाद को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

जम्मू को साढ़े तीन दशक बाद राजनीतिक राज्यपाल

गौरतलब है कि लगभग साढ़े तीन दशक बाद जम्मू-कश्मीर को राजनीतिज्ञ राज्यपाल मिला है। 1984 में जगमोहन के राज्यपाल बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में कभी किसी राजनीतिज्ञ को राज्यपाल नियुक्त नहीं किया गया। आतंकवाद से ग्रसित और कानून-व्यवस्था की समस्या से जूझ रहे राज्य में सेवानिवृत नौकरशाहों और सैन्य अधिकारियों को राज्यपाल नियुक्त किया जाता रहा है। 31 अगस्त को 10 साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे एनएन वोहरा खुद पूर्व नौकरशाह हैं। साढ़े तीन दशक बाद राजनीतिज्ञ को राज्यपाल नियुक्त कर केंद्र सरकार ने राज्य में राजनीतिक प्रक्रिया को तेज करने का संकेत दिया है। लालकिले से स्वतंत्रता दिवस के भाषण में प्रधानमंत्री ने जल्द ही जम्मू-कश्मीर में पंचायतों और स्थानीय निकायों का चुनाव करने का ऐलान किया था। इससे निचले स्तर पर आम जनता को राजनीतिक प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।

यह मेरे लिए अटल जी का आशीर्वाद : टंडन

बिहार के मनोनीत राज्यपाल लालजी टंडन ने अपने मनोनयन की घोषणा के बाद मंगलवार की शाम कहा कि ये पद उनके लिए अटल जी का आशीर्वाद स्वरूप है। वे अगर आज जिंदा होते तो जरूर मेरे आवास पर आकर मेरे कंधे पर हाथ रख कर बधाई देते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसको हरसंभव तरीके से निभाउंगा। बिहार में सुशासन के लिए चल रहे अभियान में नीतीश कुमार सरकार को पूरा सहयोग करूंगा। घोषणा के बाद टंडन के त्रिलोकनाथ रोड स्थित सरकारी आवास पर लोगों का जुटना शुरू हो गया। शाम करीब 8:00 बजे तक अनेक लोग जमा हो गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जरूरतमंद लड़कियों को वितरित की सिलाई मशीनें
श्री मुक्तसर साहिब/लम्बी। समाज सेवी संस्था संकल्प वैल्फेयर ट्रस्ट (पंजाब) जिला श्री मुक्तसर साहब की तरफ से ब्लॉक लम्बी के गांव वड़िंगखेड़ा में बीती 9 मई से 29 मई तक जरूरतमन्द व आर्थिक पक्ष से कमजोर परिवारों की लड़कियों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण सैंटर खोला गया था। आज कैंप की समाप्ति पर ट्रस्ट की तरफ से जरूरतमंद 8 लड़कियों को सिलाई मशीनें वितरित की गई। मौके ट्रस्टी मैडम रेनूं बाला प्रिंसीपल वड़िंगखेड़ा ने बताया जो लड़कियां 10वीं या 12वीं कक्षा के बाद घर की आमदन बढ़ाने के लिए कोई काम करना चाहतीं हैं।

उन लड़कियों की सहायता के लिए ट्रस्ट ने पहले नि:शुल्क सिलाई सैंटर खोला, फिर जरूरतमन्दों को सिलाई मशीनें देकर समाज सेवा में अपना योगदान दिया है। इसके साथ ही ट्रस्ट गुरपाल कौर ने कहा कि लड़कियां आज के समय में लड़कों की अपेक्षा किसी बातों में कम नहीं हैं। इस लिए समाज में जब कहीं भी खासकर लड़की या किसी महिला को आर्थिक पक्ष से मजबूत करने की जरूरत महसूस हो तो उस जरूरत को पूरा करने में जरूर हिस्सा डालना चाहिए। प्रताप सिंह सन्दू ने कहा कि यदि लड़कियां पढ़ाई दौरान ही जिंदगी में कुछ बनने का लक्ष्य तय कर चलें तो वह भी कल्पना चावला की तरह देश का नाम रौशन कर सकतीं हैं।

बलजिन्दर सिंह ने ट्रस्ट की तरफ से उनके गांव में जरूरतमन्द लड़कियों के लिए निशुल्क सिलाई सैंटर खोलने व जरूरतमन्द लड़कियों को सिलाई मशीनों बांटने प्रति सभी सदस्यों की प्रशंसा की, व आगे से ऐसे समाज सेवी कामों में सहयोग देने का वायदा किया। इस मौके कुलदीप सिंह सिद्धू, जगमीत सिंह नीटू, पंजाब सिंह, विज्ञान मास्टर गुरदीप सिंह, रणजीत सिंह, डॉ. जगतार सिंह, बखसीस सिंह व पूनम देवी आदि मौजूद थे।