Korea - Sach Kahoon Hindi

द. कोरिया में कोरोना के 4954 नए केस मिले, 64 और मौतें
सोल (एजेंसी)। दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटो में करीब पांच हजार लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई वहीं 64 और मरीज अपनी जान गंवा बैठे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना संक्रमण के 4954 नए मामलों के साथ इसके संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4,82,310 हो गया है और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3957 हो गई है।

संक्रमितों में 774 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दूसरी तरफ कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के 36 मामले सामने आए हैं, जिनमें नौ दूसरे देशों तथा 27 स्थानीय संक्रमण के हैं। देश में अब तक चार करोड़ 27 लाख 33 हजार 049 लोगों को कोविड-19 के डोज दिये जा चुके हैं, जिनमें चार करोड़ 14 लाख 10 हजार 206 लोग पूरे डोज ले चुके हैं। इसके साथ ही 42 लाख 42 हजार 449 लोगों को बूस्टर डोज दिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ट्रंप ने रद्द किया पोम्पियो का उत्तर कोरिया का दौरा
वाशिंगटन (एजेंसी)।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो का उत्तर कोरिया का दौरा रद्द कर दिया है और पहली बार सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है कि उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने की उनकी कोशिश पर पूरी तरह अमल नहीं हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने की दिशा में पर्याप्त प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने इसके लिए आंशिक तौर पर चीन को दोषी ठहराते हुए कहा कि विदेश मंत्री पोम्पियो की अगुआई में उत्तर कोरिया के साथ बातचीत अब चीन के साथ व्यापारिक संबंध सुधारने के बाद ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि चीन ने अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव के कारण उत्तर कोरिया पर पर्याप्तदबाव नहीं बनाया। ट्रंप ने कहा, ‘मैंने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को इस समय उत्तर कोरिया नहीं जाने को कहा है क्योंकि मुझे लगता है कि हमने कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में पर्याप्त प्रगति नहीं की है। उल्लेखनीय है कि पोम्पियो को उत्तर कोरिया के लिए नियुक्त विशेष दूत स्टीफन बीगन के साथ अगले हफ्ते उत्तर कोरिया जाना था। यह अमेरिकी विदेश मंत्री का उत्तर कोरिया का चौथा दौरा होता, हालांकि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन से उनकी मुलाकात नहीं होनी थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

जर्मनी को लुढ़काने वाले मैक्सिको ने कोरिया को भी हराया
जर्मनी पर उसकी जीत कोई तुक्का नहीं

रोस्तोव  (वार्ता)

गत चैंपियन जर्मनी को 1-0 से लुढ़काने वाले मैक्सिको ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए शनिवार को दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर फीफा विश्वकप फुटबाल टूर्नामेंट में ग्रुप एफ से नॉकआउट दौर में जाने के लिए अपना दावा बेहद मजबूत कर लिया।मैक्सिको का विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ जीत के बाद हौंसला सातवें आसमान पर पहुंच चुका था और उसने कोरिया के खिलाफ जीत से यह बात साबित कर दी कि जर्मनी पर उसकी जीत कोई तुक्का नहीं थी।

कोरिया ने दो गोल से पिछड़ने के बाद इंजरी समय के तीसरे मिनट में बेहतरीन गोल दागा लेकिन उसे लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। कोरिया को पहले मैच में स्वीडन से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से कोरियाई टीम नॉकऑउट दौर की होड़ से बाहर हो गयी।

मेक्सिको ने इस जीत से दूसरे दौर के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है लेकिन अभी उसे जर्मनी और स्वीडन के बीच मुकाबले के परिणाम का इन्तजार करना पड़ेगा।

यदि स्वीडन जर्मनी को हराता है या फिर ड्रा खेलता है तो मेक्सिको नॉकऑउट दौर में चला जाएगा लेकिन यदि जर्मनी जीता तो जर्मनी, स्वीडन और मेक्सिको को अंतिम ग्रुप मैचों का इन्तजार करना होगा। अंतिम मैचों में जर्मनी का मुकाबला कोरिया से और स्वीडन का मुकाबला मेक्सिको से होना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पोम्पेओ स्थिति बिगड़ने से पहले वापस उत्तर कोरिया जाएंगे
अमेरिकी दल इस काम में लगा हुआ है

वाशिंगटन (एजेंसी)।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पेओ ने सोमवार को कहा कि वह स्थिति बिगड़ने से पहले वापस उत्तर कोरिया रवाना होंगे और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच 12 जून को सिंगापुर में हुए ऐतिहासिक समझौते में किये गये वायदों पर काम करेंगे। पोम्पेओ ने यहां एक इकानामिक क्लब में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘श्री उन उत्तर कोरिया के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धता को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट हैं लेकिन अभी इस पर काफी काम किया जाना बाकी है। अमेरिकी दल इस काम में लगा हुआ है। मैं भी स्थिति बिगड़ने से पहले वापस उत्तर कोरिया रवाना हो जाऊंगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्वीडन ने तोड़ा कोरिया का दिल
स्वीडन ने कोरिया को 1-0 से हराया

निझनी नोव्गोरोद (एजेंसी)।

कप्तान एंड्रियस ग्रेनक्विस्ट के दूसरे हाफ में पेनल्टी पर किये गए गोल की बदौलत स्वीडन ने एशिया की टीम कोरिया को फीफा विश्व कप फुटबॉल टूनार्मेंट में सोमवार को ग्रुप फ मुकाबले में 1-0 से हरा दिया और पूरे तीन अंक हासिल किए। स्वीडन को वीडियो रिव्यु के जरिये 65 वें मिनट में यह पेनल्टी मिली और उसके कप्तान ने इस सुनहरे मौके को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।

कोरिया के पास इंजरी समय में बराबरी हासिल करने का बेहतरीन मौका था लेकिन हवांग ही चान गोल के सामने से हैडर बाहर बैठे जबकि गोलकीपर बॉल को रोकने की स्थिति में नहीं थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

उत्तर कोरिया के साथ शिखर सम्मेलन को लेकर बातचीत जारी : अमेरिका
वाशिंगटन (एजेंसी)। व्हाइट हाउस ने वीरवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच प्रस्तावित शिखर सम्मेलन को लेकर उत्तर और दक्षिण कोरिया की सीमा पर स्थित असैन्य क्षेत्र में बातचीत का दौर जारी है और उम्मीद है कि यह ऐतिहासिक मुलाकात 12 जून को सिंगापुर में ही होगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स के मुताबिक राजदूत सुंग किम के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तर कोरिया के अधिकारियों से मुलाकात कर बातचीत की।

दोनों पक्षों के बीच हो रही इस बातचीत का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है और यह आगे भी जारी रहेगी। श्री सैंडर्स ने कहा, ‘हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि यह प्रस्तावित शिखर सम्मेलन अपने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 जून को ही हो। गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले श्री ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ 12 जून को सिंगापुर में होने वाली अपनी प्रस्तावित मुलाकात को रद्द करने की घोषणा की थी। जिसके बाद इस बहुप्रतीक्षित शिखर सम्मेलन के आयोजन को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं।