with - Sach Kahoon Hindi

194 अंकों के साथ सरसा की टीम रही ओवरआॅल विजेता
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)।

ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा से संबंधित सरसा ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के मल्टीपर्पज हॉल में चल रही दो दिवसीय पहला सरसा कप ताइक्वांडो चैम्पियनशिप रविवार को सम्पन्न हो गई। चैम्पियनशिप में 194 अंकों के साथ सरसा जिला की टीम ओवरआॅल विजेता रही जबकि 115 अंकों के साथ झज्जर रनरअप रहा। वहीं महेन्द्रगढ़ की टीम 111 अंकों के साथ चैम्पियनशिप में तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह पर जिला सह शिक्षा अधिकारी खेल (एईओ) केवल कंबोज मुख्यातिथि के रुप में पहुंचे और सरसा की विजेता टीम को 21 हजार, झज्जर की उपविजेता को 11 हजार व तृतीय स्थान पर रही महेन्द्रगढ़ की टीम को 5100 रुपए नकद, ट्राफी व मेडल पहनाकर सम्मानित गया। इसके अलावा सरसा के प्रशांत राणा को चैम्पियनशिप के बेस्ट प्लेयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एईओ केवल कंबोज ने कहा कि सरसा ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन समय-समय पर ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रहती जो कि सरसा जिला के खिलाड़ियों के अच्छी बात है, क्योंकि लगातार अभ्यास व खेलों में भाग लेने से ही खिलाड़ी मानसिक व शारीरिक रूप से परिपक्कव बनता हैं। इससे पूर्व मुख्यातिथि का खेल मैदान में पहुंचने पर आयोजन कमेटी के सचिव व ताइक्वांडो कोच रविन्द्र कुमार व अन्य पदाधिकारियों द्वारा गुलदस्ते देकर जोरदार स्वागत किया गया। चैम्पियनशिप में आॅफिसियल के रूप में कैथल से संदीप वेद, झज्जर से अजय, दिल्ली से पंकज, कुरुक्षेत्र से हर्षदीप, फतेहाबाद से अंशुल, बहादुरगढ़ से नवीन, यमुनानगर से सुभम जज व झज्जर से विजय आदि अपनी सेवाएं दी।

6 खिलाड़ी नेशनल के लिए रवाना: कर्नाटक के शिमोगा शहर में हो रही जूनियर नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिए सरसा ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के 6 खिलाड़ी भाग लेंगे। ताइक्वांडो कोच रविन्द्र कुमार ने बताया कि 48 से 51 किलोग्राम में अमन, 51 से 55 किलोग्राम में प्रशांत, 55 से 59 किलोग्राम में विकास, 59 से 63 किलोग्राम में पुष्पिन्द्र, 63 से 68 किलोग्राम में यश चौधरी व 68 से 73 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक उपरोक्त प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे। वह सभी खिलाड़ी रविवार को कर्नाटक के लिए रवाना होंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

अनिल कपूर के साथ पागलपंती करेंगे जॉन अब्राहम
मुंबई (वार्ता) । बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम और मिस्टर इंडिया अनिल कपूर की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ नअर आयेगी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पागलपंती में जॉन अब्राहम लीड रोल में होंगे । फिल्म में जॉन के साथ अनिल कपूर की भी अहम भूमिका होगी। जॉन और अनिल इससे पूर्व वेलकम बैक और शूटआउट एट बडाला में काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह अनीस के जॉनर की कॉमेडी फिल्म होगी। कुमार मंगत पाठक फिल्म प्रोड्यूस करेंगे ।

लीड रोल में होंगे जॉन अब्राहम

जॉन इन दिनों फिल्म बाटला हाउस की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज़ की जायेगी। फिल्म में जॉन का रोल संजीव कुमार यादव का है , जिनकी बाटला हाउस एनकाउंटर में बड़ी भूमिका होगी।बाटला हाउस एक थ्रिलर ड्रामा होगी। रितेश शाह की लिखी इस फिल्म को निखिल आडवाणी डायरेक्ट कर रहे हैं ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी: पायलट
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप

सीकर (वार्ता)।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में अब हर वर्ग का झुकाव कांग्रेस की तरफ होने से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी। श्री पायलट सीकर जिले के धोद कस्बे में आज मेरा गांव मेरा बूथ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि आखिर मंदिर और मस्जिद के नाम पर भाजपा कब तक सत्ता में आएगी।

भाजपा असली मुद्दों से हटकर अब लोगों को धोखे में रखेगी, मंदिर मस्जिद की बात करेगी लेकिन पेट्रोल और डीजल तथा किसानों के खाद बिजली पर कोई बात नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के साथ सरकार ने धोखा किया है। राज्य में लाखों युवाओं को रोजगार देने की बात की जा रही हैं लेकिन भाजपा यह झूठ बोलकर फिर सत्ता में आना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसी भी वर्ग को राहत नहीं दी है और अब हर वर्ग कांग्रेस की ओर नजरें गड़ाए बैठा है और उसे कांग्रेस पर भरोसा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आर्थिक मुद्दे राजनीतिक सोच से नहीं निपटते
नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री ने इस बात को कबूल किया है कि अभी दो अंकों की विकास दर भारत के लिए सपना ही है, जिसके लिए बहुत कुछ करना पड़ेगा। मीटिंग में मुद्दों की बात तो हुई पर कारणों पर विचार करने के लिए जोर नहीं दिया गया। कहनेभर को यह केन्द्र व राज्य की मीटिंग थी लेकिन में एकजुटता नजर नहीं आई। दरअसल अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए चुनावी वायदों व वास्तविकता में बड़ा अंतर है।

जब तक नीतियों को लागू करने के लिए व्यवहारिक जोर नहीं दिया जाता तब तक अच्छे परिणम नहीं मिल सकते। अभी तक सरकारी योजनाएं बेसिर-पैर घूमती हैं। कृषि की दुर्दशा मिटाने को केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई है पर इस योजना का फायदा किसानों को कम बीमा कंपनियों को अधिक हुआ। तमिलनाडू के एक किसान को फसल के नुकसान होने पर महज सात रुपए दिए गए।

ऐसी हालत में अर्थव्यवस्था में कृषि के योगदान की उम्मीद कैसे की जा सकती है? बिहार में गठबंधन सरकार ने ही इस योजना को लागू करने से मना कर दिया है। राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा कंपनियों को दिया जा रहा प्रीमियम बीमा कंपनियों के लिए मोटी कमाई बना हुआ है। कई योजनाओं में के न्द्र तथा राज्यों की हिस्सेदारी के लिए कोई योजनाबंदी ही नहीं। उधर दलितों के लिए वजीफा योजना में के न्द्र सरकार का बड़ा हिस्सा है, अचानक केन्द्र सरकार अपना हिस्सा बंद कर देती है बाद में यह योजना राज्य के गले की फांस बन जाती है। ऐसी योजना के लिए ना केन्द्र कुछ देता है ना ही खाली खजाने का सामना कर रही राज्य सरकारें कुछ कर पा रही हैं

। निष्कर्ष के तौर पर योजना सिर्फ एक दिखावा बनकर रह गई है। आर्थिक मामलों संबंधी राज्यों तथा केन्द्र के बीच सहमति नहीं। कम से कम कृषि प्रधान देश के लिए एक सामूहिक योजना तो बनाई जा सकती है। कर्ज माफी के लिए केन्द्र राज्यों को कोरा जवाब दे चुका है। भाजपा की सरकार वाले राज्य कर्जा माफी की घोषणा करते हैं परंतु केन्द्र भाजपा सरकार ही कर्ज माफी की मांग को वाजिब नहीं मानती। वोट की राजनीति पर तर्क का कोई अर्थ नजर नहीं आ रहा। यदि यह कहा जाए कि अनाज की खरीद को छोड़कर देश में कोई कृषि नीति ही नहीं है, तो गलत नहीं होगा। विकास दर में बढ़ोत्तरी के लिए वोट बैंक की नीति से ऊपर उठ कर कुछ करना होगा। आर्थिक मामलों से राजनीतिक सोच द्वारा निपटना मुश्किल ही नहीं असंभव है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

उत्तर कोरिया के साथ शिखर सम्मेलन को लेकर बातचीत जारी : अमेरिका
वाशिंगटन (एजेंसी)। व्हाइट हाउस ने वीरवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच प्रस्तावित शिखर सम्मेलन को लेकर उत्तर और दक्षिण कोरिया की सीमा पर स्थित असैन्य क्षेत्र में बातचीत का दौर जारी है और उम्मीद है कि यह ऐतिहासिक मुलाकात 12 जून को सिंगापुर में ही होगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स के मुताबिक राजदूत सुंग किम के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तर कोरिया के अधिकारियों से मुलाकात कर बातचीत की।

दोनों पक्षों के बीच हो रही इस बातचीत का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है और यह आगे भी जारी रहेगी। श्री सैंडर्स ने कहा, ‘हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि यह प्रस्तावित शिखर सम्मेलन अपने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 जून को ही हो। गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले श्री ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ 12 जून को सिंगापुर में होने वाली अपनी प्रस्तावित मुलाकात को रद्द करने की घोषणा की थी। जिसके बाद इस बहुप्रतीक्षित शिखर सम्मेलन के आयोजन को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं।