Third Round - Sach Kahoon Hindi

फ्रेंच ओपन: सेरेना और शारापोवा तीसरे दौर में
पेरिस (एजेंसी)। स्टार खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स और रुस की मारिया शारापोवा ने अपनी बेहतरीन लय को बरकरार रखते हुए फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है जबकि पुरुषों में पांचवीं सीड जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने भी दूसरे दौर का मैच जीत लिया है। मां बनने के बाद से पहला ग्रैंड स्लेम खेल रहीं सेरेना ने महिला एकल के दूसरे दौर में आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी के खिलाफ पहला सेट हारने के बाद 3-6, 6-3, 6-4 से कड़े संघर्ष में जीत दर्ज करते हुए तीसरे दौर में जगह बना ली।

23 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन अंतिम-16 में पहुंचने के लिए जर्मनी की जूलिया जार्जिस के खिलाफ उतरेंगी। यदि अमेरिकी खिलाड़ी तीसरे दौर का मैच भी जीत जाती हैं तो उनकी क्वार्टर फाइनल में संभावित भिड़ंत रुस की मारिया शारापोवा से हो सकती है। सेरेना ने पहले दौर में क्रिस्टीना प्लिस्कोवा के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए ग्रैंड स्लेम में 317 मैच जीतने का रिकार्ड बनाया था। तीन बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन सेरेना ने 22 साल की बार्टी के खिलाफ पहले सेट में 12 बेजां भूलें कीं और 3-6 से सेट हार गई। हालांकि बाकी दोनों सेटों में उन्होंने वापसी करते हुए मैच जीता। 28वीं वरीय शारापोवा ने भी विजयी लय कायम रखी और क्रोएशिया की डोना वेकिक को 7-5, 6-4 से हराया।

क्वीतोवा, वोज्नियाकी, ज्वेरेव तीसरे दौर में
पेरिस (एजेंसी)। दूसरी वरीय डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी ने स्पेन की जार्जिना गार्सिया पेरेज़ को लगातार सेटों में 6-1, 6-0 से हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है जबकि आठवीं वरीय पेत्रा क्वीतोवा तथा विश्व में तीसरे नंबर के खिलाड़ी एलेक्सांद्र ज्वेरेव ने भी दूसरे दौर में आसान जीत दर्ज की। महिला एकल में आठवीं वरीय क्वीतोवा ने स्पेन की लारा अरुआबारीना को लगातार सेटों में 6-0, 6-4 से पराजित किया। अन्य मैचों में 26वीं वरीय चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा ने रुस की एकातेरिना माकारोवा को 6-4, 6-2 से, 13वीं सीड अमेरिका की मैडिसन की ने हमवतन कैरोलीन डोलेहाइड को 6-4, 6-1 से पराजित किया।

21वीं सीड जापान की नाओमी ओसाका ने कजाखिस्तान की जरीना डियास को 6-4, 7-5 से, 10वीं सीड अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस ने पोलैंड की मैगडेलेना फ्रेच को 6-2, 6-2 से हराया। वहीं 23वीं वरीय कार्ला सुआरेज़ नवारो को गैर वरीय मारिया सकारी ने लगातार सेटों में 7-5, 6-3 से हराकर बाहर कर दिया। वरीय खिलाड़ियों में 32वीं सीड फ्रांस की एलाइज़ कार्नेट भी हारकर बाहर हो गई हैं। पुरुष एकल के दूसरे दौर में दूसरी वरीय तथा विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी जर्मनी के एलेक्सांद्र ज्वेरेव ने भी विजयी लय बरकरार रखते हुए सर्बिया के डुसान लाजोविच को पांच सेटों के कड़े संघर्ष में 2-6, 7-5, 4-6, 6-1, 6-2 से हराकर तीसरे दौर का टिकट कटाया।