imposes - Sach Kahoon Hindi

अवैध वसूली करता फर्जी अधिकारी गिरफ्तार
बीकानेर (एजेंसी)। राजस्थान पुलिस ने बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र में नकली वाणिज्य अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मदन शर्मा खुद को कभी वाणिज्य तो कभी परिवहन अधिकारी बताकर ट्रक एवं अन्य वाहन चालकों को धमकाकर उनसे अवैध वसूली करता था। आरोपी ने 26 मई को एक ट्रक चालक से खुद को वाणिज्य अधिकारी बताकर पांच हजार रुपये वसूले थे।

आरोपी ने कल शाम कोठारी के पास खड़े एक वाहन चालक को खुद को जिला परिवहन अधिकारी बताया और वाहन जब्त करने की धमकी देकर पांच हजार रुपये मांगे। इस दौरान सहायक के रूप में रामलाल भी उसके साथ था। पुलिस ने बताया कि चालक ने डरकर उसे एक हजार रुपये दे दिये बाद में आसपास के लोगों ने उसे असलीयत बताई तो उसने तुरंत पुलिस को इसकी शिकायत की। इस पर जांच अधिकारी पन्नालाल ने पुलिस दल के साथ देर रात कोठारी अस्पताल के पास ही दबोंच लिया जबकि उसका साथी रामलाल मौका पाकर फरार हो गया।

ईडी ने लगाया बीसीसीआई पर 121 करोड़ का जुर्माना
मुंबई (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियत (फेमा) कानून का उल्लंघन करने के आरोप में शुक्रवार को 121 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। ईडी ने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन, पूर्व आईपीएल आयुक्त ललित मोदी और अन्य अधिकारियों पर वर्ष 2009 के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संस्करण के दौरान फेमा कानून का उल्लंघन करने के आरोप में 121 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी के विशेष निदेशक ने बीसीसीआई पर 82.66 करोड़ रुपए, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन पर 11.53 करोड़ रुपए, पूर्व आईपीएल आयुक्त मोदी पर 10.65 करोड़ रुपए, बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष एमपी पंडोव पर 9.72 करोड़ रुपए और स्टेट बैंक आॅफ त्रावनकोर पर सात करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इस बैंक का भारतीय स्टेट बैंक में विलय हो चुका है। ऐसे में बीसीसीआई पर कुल लगाया गया जुर्माना 121 करोड़ 56 लाख रुपए है।

ईडी पिछले काफी समय से फेमा कानून के तहत वर्ष 2009 में दक्षिण अफ्रीका में हुए आईपीएल संस्करण के दौरान करीब 243 करोड़ रुपए के हस्तांतरण मामले की जांच कर रहा है जिसका उपयोग इस संस्करण की मेजबानी के लिए किया गया था। फेमा के अनुसार इस धनराशि का हस्तांतरण रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के नियमों का उल्लंघन था। ईडी ने आरोपियों को 45 दिनों के भीतर इस राशि को जमा कराने का आदेश दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग ट््वेंटी-20 टूर्नामेंट वर्ष 2008 में शुरु हुआ था जिसका अगला संस्करण वर्ष 2009 में आम चुनाव के कारणों से दक्षिण अफ्रीका में कराया गया था। हाल ही में टूर्नामेंट का 11वां संस्करण समाप्त हुआ है।