After - Sach Kahoon Hindi

अम्बाला बस अड्डे का नामकरण सुषमा स्वराज के नाम पर होगा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने अम्बाला शहर बस अड्डे का नामकरण पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के नाम पर करने का निर्णय लिया है। राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अम्बाला बस अड्डे के नामकरण सम्बंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

उन्होंने बताया कि अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक असीम गोयल ने एक पत्र के माध्यम से इस बस अड्डे का नामकरण श्रीमती स्वराज के नाम पर करने का अनुरोध किया है। शर्मा ने बताया कि श्रीमती स्वराज देश की प्रख्यात राजनेता थीं जो अम्बाला शहर से सम्बंध रखती थीं। चूंकि 14 फरवरी को उनका जन्मदिन है इसलिए बस अड्डे का नामकरण भी उसी दिन से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की अन्य बेटियों को भी अपने कार्यक्षेत्र के शिखर पर पहुंचने की प्ररेणा मिलेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गोवा को 2-0 से हराकर टॉप पर पहुंचा एटीके
शानदार सेट पीस गोल में रॉय कृष्णा की भी भागीदारी रही (Champion ATK)

कोलकाता (एजेंसी)। एफसी गोवा को अपने घर में 2-0 से हराकर दो बार की चैम्पियन एटीके एफसी (Champion ATK)  ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन की अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। सॉल्ट लेक स्टेडियम में शनिवार रात करीब 25 हजार दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस मैच में एटीके के लिए प्रीतम कोटाल ने 47वें मिनट में गोल किया जबकि जयेश राणे ने 88वें मिनट में दूसरा गोल कर अपनी टीम की सातवीं जीत पक्की कर दी। एटीके के 13 मैचों से 24 अंक हो गए हैं।

दोनों टीमों ने अपना पूरा दमखम झोंका लेकिन गोल करने का मौका किसी को नहीं मिल सका

गोवा के भी इतने ही अंक हैं लेकिन गोल अंतर के लिहाज से एटीके आगे है। टॉप-4 में शामिल इन दो टीमों के बीच का यह मुकाबला हाफटाइम तक गोलरहित बराबरी पर रहा। दोनों टीमों ने अपना पूरा दमखम झोंका लेकिन गोल करने का मौका किसी को नहीं मिल सका। बॉक्स के अंदर कई शॉट्स लिए गए लेकिन इनमें से अधिकांश टारगेट से दूर रहे और पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मेजबान टीम ने हालांकि दूसरे हाफ की शुरूआत में ही गोल करते हुए लीड ले ली। उसके लिए यह गोल प्रीतम कोटाल ने किया। इस शानदार सेट पीस गोल में रॉय कृष्णा की भी भागीदारी रही। कृष्णा द्वारा बॉक्स के अंदर बाइलाइन के पास से मिले एक पास पर कोटाल ने ऊंचा उठते हुए हेडर के जरिए गोल किया।

एटीके ने 82वें मिनट में दूसरा गोल करने का शानदर मौका गंवा दिया

और इसके अपराधी बने जॉबी जस्टिन के स्थानापन्न के तौर पर मैदान में आए जयेश राणे।

राणे ने कृष्णा द्वारा मिले एक सटीक पास को बेकार कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

थाईलैंड में कोहराम मचाने के बाद अंडमान की ओर मुड़ा तूफान
नई दिल्‍ली (सच कहूँ)।  पाबुक चक्रवाती तूफान थाईलैंड में कोहराम मचाने के बाद अंडमान की ओर मुड़ गया है। थाईलैंड के नखोन सी थम्मारात प्रांत में पाबुक ने काफी नुकसान किया है। अब यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ चुका है। इसकी पोर्ट ब्लेयर से दूरी तकरीबन 800 किलोमीटर बताई जा रही है। मौसम विभाग ने इस बात की आशंका जताई है कि यह तूफान 5 जनवरी को अंडमान सागर में पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान सागर में पहुंचते ही तूफान अपनी दिशा बदलेगा और उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ चलकर अंडमान द्वीप समूह की ओर मुड़ जाएगा।

चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने अंडमान दीप समूह के लिए यलो वॉर्निंग जारी कर दी है। येलो अलर्ट में लोगों को सचेत किया जाता है कि कोई दिक्‍कत हो सकती है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है। फिल्हाल थाईलैंड के नखोन सी थम्मारात प्रांत में पाबुक कोहराम मचा रहा है। तूफान के मद्देनजर पहले ही लगभग 7,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। लेकिन अभी भी 80000 से अधिक लोगों को बचाने का अभियान जारी है।

आपदा रोकथाम एवं शमन विभाग के मंत्री उधोमपोर्न कान ने मीडिया को बताया कि इस तूफान से देश में पर्यटकों के साथ कुछ लोकप्रिय द्वीप प्रभावित हुए हैं, जहां उड़ानें और नौका सेवाएं रद कर दी गई हैं। मौसम विभाग के साइक्लोन सेंटर के मुताबिक, चक्रवाती तूफान पाबुक 6 जनवरी की शाम या रात में अंडमान दीप समूह को पार करेगा। जब यह चक्रवाती तूफान अंडमान द्वीप समूह को पार कर रहा होगा तो इसमें चलने वाली हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।मौसम विभाग का ऐसा अनुमान है कि अंडमान द्वीप समूह को पार करने के बाद यह तूफान उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ेगा और फिर उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ मुड़कर म्यांमार कोस्ट की तरफ रुख कर लेगा, लेकिन ऐसा अनुमान है कि 7 या 8 जनवरी को यह तूफान बंगाल की खाड़ी में ही कमजोर पड़ जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जोधपुर में शादी और दिल्ली में रिसेप्शन के बाद निक संग मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस रिसेप्शन में पहुंचे और इस नवविवाहित जोड़ी को बधाई दी थी

मुंबई, एजेंसी। प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर लंबे समय से सुर्ख़ियों में हैं। लेटेस्ट अपडेट (Priyanka Chopra Returns To Mumbai After Marrying In Jodhpur) यह है कि प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ बुधवार देर रात मुंबई लौट आई हैं। हालांकि, इस दौरान प्रियंका और निक के साथ उनके परिवार का कोई और सदस्य नज़र नहीं आया। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास शादी के बाद जोधपुर से दिल्ली पहुंचे थे। जहां पर मंगलवार 4 दिसंबर को एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया था।जिसमें कई दिग्गज मेहमान शामिल हुए थे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस रिसेप्शन में पहुंचे और इस नवविवाहित जोड़ी को बधाई दी थी।

मंगलवार 4 दिसंबर को एक भव्य रिसेप्शन का किया गया था आयोजन

बहरहाल, प्रियंका और निक की शादी पर इंडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मीडिया की भी लगातार नज़रें टिकी रहीं। मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका ने अपनी लगन और मेहनत से अपनी एक बड़ी पहचान बनाई है। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड की राह पर चल पड़ी प्रियंका की फैन फॉलोविंग में भी ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

श्रीकांत ने चार वर्ष बाद डैन को हराया
ओडेंसे (एजेंसी)।

गत चैंपियन किदाम्बी श्रीकांत ने दो बार के ओलंपिक चैंपियन चीन के लिन डैन को तीन गेमों के कड़े संघर्ष में उलटफेर का शिकार बनाकर यहां चल रहे डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सातवीं वरीय श्रीकांत ने डैन को 18-21, 21-17, 21-16 से हराकर पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने मैच में तीन गेमों तक संघर्ष कर एक घंटे 3 मिनट में जीत अपने नाम की। श्रीकांत पहला गेम 18-21 से हारने के बावजूद संयम से खेलते रहे और बाकी दोनों गेमों में जबरदस्त वापसी की। भारतीय खिलाड़ी ने करियर में एकमात्र बार डैन को चार वर्ष पूर्व चाइना ओपन 2014 में हराकर पहला सुपर सीरीज़ खिताब जीता था।

रियो ओलंपिक-2016 खेलों में रोमांचक तीन गेमों के मैच में डैन ने आखिरी बार श्रीकांत को हराया था। मौजूदा 14वीं रैंक डैन के खिलाफ अब श्रीकांत का रिकार्ड 3-2 हो गया है। दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों ने लंबी रैलियां खेलीं। श्रीकांत ने इस गेम में लगातार पांच अंक लिए और गेम जीत स्कोर 1-1 से बराबर किया जबकि निर्णायक गेम में इसी लय को बरकरार रखते हुए गेम 21-16 से जीता।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

पराली को जमीन में नष्ट कर मुनाफा कमा रहा किसान जसप्रीत
लुधियाना (राम गोपाल रायकोटी)।

गांव गालिब खुर्द के जंमपल जसप्रीत सिंह गिल का नाम उन प्रगतिशील किसानों में आता है, जिन्होंने गेहूं की बिजाई हैपी सीडर से कर वातावरण को संभालने के लिए कदम उठाए हैं। यह किसान धान की पराली को न जलाने के अलावा गेहूं की बिजाई हैपी सीडर से कर अपने समय, तेल की बचत तो करता ही है साथ ही अधिक लाभ भी कमा रहा है। मैट्रिक पास जसप्रीत सिंह ने आधुनिक कृषि अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत नहीं किया। वह क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित हुआ है। जसप्रीत सिंह के अनुसार उसका वातावरण के साथ अधिक लगाव होने के कारण धान की पराली को जलाने को मन नहीं करता, जिस कारण उसने पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के मशीनरी विभाग में संपर्क किया व सलाह करने के बाद हैपी सीडर का प्रयोग किया। इससे गेहूं की फसल का झाड़ भी बढ़ा है। इसी कारण वह पिछले कुछ समय से गेहूं की सीधी बिजाई कर रहा है व लोगों को प्रेरित कर रहा है। उसके मुताबिक हैपी सीडर से बिजाई की फसल का झाड़ भी ज्यादा होता है। इससे अच्छी क्वालिटी के साथ-साथ दाने भी मोटे होते हैं।

हैपी सीडर के प्रयोग से संतुष्ट होकर इस साल कुछ अन्य किसानों के साथ मिलकर एक हैपी सीडर मशीन खरीदी है। जसप्रीत सिंह संत भगवान पूरी किसान क्लब गालिब खुर्द (रजि.) का अध्यक्ष है, वह पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के किसान क्लब व सपना क्लब का भी सदस्य हैै। अपनी कुशलता के कारण वह लोगों को फसल विभिन्नता के लिए भी प्रेरित करता है और अपने क्षेत्र के लोगों के लिए एक मिसाल है। वह किसानों को सलाह देता है कि हैपीसीडर प्रयोग के साथ गेहूं की सीधी बिजाई आसानी से की जा सकती है। उसके मुताबिक पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित स्ट्रा मैनेजमैट सिस्टम व रीपर दोनों का प्रयोग के बाद हैपी सीडर के साथ गेहूं की बिजाई की जा सकती है लेकिन इसका प्रयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों के साथ सलाह जरूर कर लेनी चाहिए, ताकि किसान इस तकनीक का भरपूर लाभ ले सके। उसका मानना है कि किसानों को आधुनिक खेती को अपनाना चाहिए। वातावरण को संभालने के लिए व सरकार के प्रयास को पूरा करने के लिए पराली को आग लगाने से रोका गया तो आगामी पीढ़ी को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

पैरोल से फरार हत्या का दोषी 14 साल बाद गिरफ्तार
पंजाब के मोगा में बना बैठा था मंदिर का पुजारी

उचाना (सच कहूँ न्यूज)।

थाना पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब 14 साल पहले हत्या के मामले में फरार ईनामी बदमाश को पुलिस ने काबू कर लिया। पकड़ा गया अपराधी हत्या के मामले में दोषी था, वह पंजाब के मोगा में एक मंदिर में पुजारी बनकर छिपा बैठा था। उसे नरवाना की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सतपाल 5 नवंबर 2004 को 6 सप्ताह की पेरोल पर आया था। निर्धारित पेरोल के बाद वह वापिस जेल नहीं पहुंचा बल्कि फरार हो गया। कई साल तक राजस्थान के भरथपुर में अलग-अलग जगह पर रहा। करीब 10 साल पहले पंजाब के मोगा में माता का मंदिर बना कर वहां पुजारी बन कर रह रहा था। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि भगौड़ा सतपाल उर्फ पाला मोगा में माता के मंदिर में पुजारी बन कर रह रहा है।

यहां पर पुलिस ने दबिश देकर उसको पकड़ा तो उसने पूछताछ में कबूला कि वह पेरोल पर आने के बाद वापिस नहीं गया। कई साल तक राजस्थान में रहने के बाद करीब दस साल से मोगा में खुद माता का मंदिर बना कर उसमें पुजारी बन कर रह रहा है।

2002 में की थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा: उचाना थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि 26 नवंबर 2002 को सतपाल व उसके अन्य 9 साथियों राजेन्द्र, राजा, अमृत, शिवनारायण, रणधीर, विजय, मनोज, लखमी, राजेन्द्र ने पुरानी पारिवारिक रंजिश के कारण गांव के ही लक्ष्मण की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसकी शिकायत राजमल ने पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाही की और मामला अदालत में चला। अदालत ने 2004 में सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सतपाल उर्फ पाला को भी उम्रकैद हुई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

फ्यूचर मेकर के बाद चिटफंड कंपनी टिप्स जोन ने लोगों को ठगा
माया नगरी मुंबई से ढाई माह पहले सरसा आया रितेश पटेल, करोड़ों रुपये लेकर हुआ फ रार Chitfund company Tips Zone cheated people after Future Maker

दो पीड़ितों की शिकायत पर कंपनी के एमडी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, एमडी को दिए थे दस लाख 65 हजार रुपये

सरसा (सच कहूँ न्यूज)।

मुनाफे के लालच में आकर लोग चिटफं ड कंपनियों के हाथों धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। फ्यूचर मेकर के बाद अब सरसा शहर में चिटफं ड कंपनी टिप्स जोन सैंकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठकर चलती बनी। सादुलशहर निवासी विकास व जगदीश कुमार ने इस संबंध में कंपनी के एमडी के खिलाफ शहर थाने में शिकायत दी। शिकायकर्ताओं ने कंपनी एमडी रितेश पटेल पर दस लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी एमडी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विकास व जगदीश ने बताया कि उन्हें अपने भट्टू में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार ने चिटफं ड कंपनी टिप्स जोन के बारे में बताया था।

उन्हें बताया गया कि ये कंपनी जमा करवाई राशि को दोगुना करके देती है। विकास व जगदीश ने लालच में आकर टिप्स जोन कंपनी में 24 अगस्त 2018 को 10 लाख 65 हजार रुपये जमा करवा दिये। दोनों ने उक्त राशि कंपनी के एमडी रितेश पटेल संदीप शर्मा व अजीत यादव को दी थी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने एमडी रितेश से राशि देने के बदले रसीद मांगी तो रितेश ने कहा कि कंपनी किसी को भी रसीद नहीं देती। रितेश पटेल ने कंपनी के नियम बताते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि अब प्रति माह दो लाख दस हजार रुपये उन्हें मिलेंगे।

एक माह होने पर दोनों ने रुपये मांगे तो 30 सितंबर 2018 को कंपनी ने उन्हें चैक देने का वादा किया। रितेश पटेल ने उन्हें कहा कि चैक नहीं राशि खाते में डाल दी जाएगी। नौ अक्तूबर को उनके खाते में 1.36 लाख रुपये कंपनी की ओर से जमा करवाए गए जबकि राशि दो लाख दस हजार रुपये बनती थी। विकास व जगदीश ने एमडी रितेश पटेल से बात की तो उसने आना-कानी शुरू कर दी। इसके बाद कंपनी के एमडी सहित इससे जुड़े पदाधिकारी लापता हो गए। टिप्स जोन कंपनी में निवेश करने वाले सरसा निवासी कई लोगों ने बताया कि उक्त कंपनी सरसा से करीब ढाई करोड़ रुपये लेकर फ रार हुई है। उक्त लोगों का कहना है कि कुछ दिन इंतजार करने के बाद अगर उन्हें उनके रुपये वापस नहीं मिलते तो वे भी पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

‘चैंपियंस आॅफ दि अर्थ’ के बाद जिम्मेदारी भी चैंपियन के तौर पर निभाएं मोदी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ रोज़ पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ इस साल का ‘चैंपियंस आॅफ दि अर्थ’ अवॉर्ड दिया गया है। इस पुरस्कार के बाद इस मोर्चे पर भारत की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उम्मीद करें कि हमारे नीति निर्माता इस बढ़ी हुई जिम्मेदारी को महसूस करेंगे। इंटर गवर्नमेंटल पैनल आॅन क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) की ताजा रिपोर्ट ने जलवायु के मोर्चे से मानव जाति पर मंडरा रहे खतरे को बड़ी गंभीरता से रेखांकित किया है। लेकिन जब तक यह खतरा राजनीति के लिए मुद्दा नहीं बनेगा, तब तक इस मोर्चे पर ठोस फैसले होते नहीं दिखेंगे। पोलैंड में इसी दिसंबर महीने में होने वाली क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस में इस रिपोर्ट के निहितार्थों पर विचार होना है। गौर करने की बात है कि इस सम्मेलन में सरकारें पेरिस समझौते की भी समीक्षा करेंगी, जिससे बाहर निकलने की घोषणा अमेरिका पहले ही कर चुका है।

अन्य प्रमुख देश जलवायु में बदलाव संबंधी चुनौतियों को गंभीरता से लेने की बात कहते रहे हैं, पर इस दिशा में दुनिया अभी तक ऐसा कोई कदम नहीं उठा सकी है जिससे खतरा टलने की संभावना जरा भी मजबूत होती दिखे। आईपीसीसी की यह रिपोर्ट बिना किसी लाग-लपेट के बताती है कि औसत वैश्विक तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का खतरा कहीं सुदूर भविष्य में नहीं 2030 तक, यानी 12 साल के अंदर ही वास्तविक रूप ले सकता है। जो लोग जलवायु परिवर्तन संबंधी खतरों को विकास के अजेंडे से बाहर की चीज मानते रहे हैं, उनकी गलतफहमी दूर करते हुए रिपोर्ट इस सचाई को सामने लाती है कि ये बदलाव विकास की उपलब्धियों को तहस-नहस कर सकते हैं। इनके चलते करोड़ों की आबादी फिर से गरीबी रेखा के नीचे जा सकती है, जिसे बड़ी मुश्किलों से इस रेखा के ऊपर लाया जा सका है।

फसलें नष्ट होने, खाद्य पदार्थों के महंगा होने और बड़े पैमाने पर लोगों के विस्थापित होने से जो चुनौतियां सरकारों के सामने आएंगी, उनसे निपटना बहुत कठिन होगा। रिपोर्ट यह भ्रम भी तोड़ देती है कि वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी के प्रारंभिक दुष्प्रभाव दूर-दराज के द्वीपीय देशों में ही देखे जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता और कराची इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाकों में शामिल होंगे। इस मान्यता का ठोस आधार यह है कि पिछले सौ साल से तापमान में बढ़ोतरी का यहां ज्यादा प्रभाव देखा गया है। देश के प्रमुख शहरों का पिछले सौ साल का रिकॉर्ड बताता है कि इस अवधि में जहां चेन्नै में तापमान औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस और मुंबई में 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, वहीं दिल्ली में यह 1 तो कोलकाता में 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। असल चिंता की बात यह है कि नीति निमार्ताओं की प्राथमिकता में जलवायु परिवर्तन आज भी शामिल नहीं हो पाया है। विकास को आर्थिक उपलब्धियों से जुड़े आंकड़ों के चश्मे से देखने की आदत हम नहीं छोड़ पा रहे, जबकि एक दिन यह छोड़नी होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

अरबाज खान के बाद सट्टेबाजी में अब साजिद खान का नाम
मुंबई (एजेंसी)। सलमान खान के भाई अरबाज खान का नाम सामने आने के बाद से आइपीएल में सट्टेबाजी का नया मामला नए-नए मोड़ लेता जा रहा है। इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम के सूत्रों के हवाले से अब साजिद खान का नाम सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सट्टेबाजी के रैकेट में पुलिस की गिरफ्त में आए सट्टेबाज सोनू जलान ने ही पहले अरबाज खान का नाम लिया था और अब उसने ही साजिद खान का नाम बताया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनू जलान ने बताया है कि साजिद खान सात साल पहले सट्टेबाजी में शामिल हुआ करते थे। ये अभी स्पष्ट नहीं है कि आईपीएल के जिस मामले में अरबाज का बयान दर्ज हुआ है, उसके साथ साजिद खान का कोई कनेक्शन है या नहीं? इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम के अधिकारियों ने औपचारिक रूप से बताया है कि पुलिस की गिरफ्त में आए सट्टेबाजों ने कई और हस्तियों के नाम बताए हैं, जिनसे पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि साजिद खान का नाम इसी कड़ी में आया है। पुलिस ने अभी ये स्पष्ट नहीं किया है कि साजिद खान को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा या नहीं।

अधिकारिक तौर पर इस जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी लगातार कहते आ रहे हैं कि वे हर संदिग्ध की जांच करेंगे। खबर लिखे जाने तक साजिद को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बारे में कोई अधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। साजिद खान की पहचान अभिनेता-निर्देशक के रूप में रही है। बतौर निर्देशक उनकी हाउसफुल सीरीज की दो फिल्में बॉक्स आफिस पर हिट हुई थीं। इस सीरीज की तीसरी फिल्म का निर्देशन साजिद ने नहीं किया था। इन दिनों साजिद खान हाउसफुल सीरीज की चौथी कड़ी का निर्देशन करने की तैयारियां कर रहे हैं। रिश्ते में कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के भाई साजिद खान क्रिकेट क्रेजी माने जाते हैं।साजिद खान का नाम आने से पहले सट्टेबाजी के इस मामले में दो और दिलचस्प खबरें आ चुकी हैं।

पहली खबर ये है कि अरबाज खान को पुलिस सरकारी गवाह बनाने की योजना बना रही है और दूसरी खबर ये है कि दारा विंदू धारा सिंह का नाम भी आया है। विंदू दारा सिंह को पुलिस २०१३ में पुलिस ने मैच फिक्सिंग के विवाद में गिरफ्तार किया था। पुलिस की ओर से संकेत मिला है कि विंदू को पुलिस इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाएगी। सूत्रों के मुताबिक, अरबाज ने पूछताछ के दौरान कुछ और फिल्मी हस्तियों के नाम लिए हैं, जिनमें से एक नामी निर्माता-निर्देशक और एक बड़े एक्टर का नाम कहा जा रहा है। पुलिस ने किसी और नाम का खुलासा करने से इन्‍कार करते हुए कहा है कि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।

कच्चे कर्मचारियों पर अदालती फैसले के बाद गरमाई सियासत
चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। गत दिवस माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा पूर्व की हुड्डा सरकार के समय भर्ती किए गए कच्चे कर्मचारियों संबंधित 4 पॉलिसियां रद्द कर दी गर्इं। अदालत के फैसले के बाद प्रदेश में सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने जहां इसे मौजूदा खट्टर सरकार की नाकामी बताया है वहीं खट्टर सरकार इसे हुड्डा सरकार की गलत नीतियों का नतीजा करार दे रही हैं। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।

खट्टर ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समय विधानसभा चुनाव से पूर्व ठेका कर्मचारियों को नियमित करने के संबंध में चार नीतियों को रद्द करने के फैसले के बाद हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के एक शिष्टमंडल को यह आश्वासन दिया। अदालत के फैसले से 20 हजार कर्मचारी प्रभावित होंगे। संघ के प्रदेश महासचिव कृष्णलाल गुर्जर ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि उनका एक शिष्ट मंडल मुख्यमंत्री से मिला जिसमें कल के उच्च न्यायालय के फैसले पर गंभीरता से विचार विमर्श हुआ। उन्होंने बताया कि इस दौरान खट्टर ने आश्वासन दिया कि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा और सरकार उच्च न्यायालय के फैसले का अध्ययन कर कोई फैसला लेगी।