Test Series - Sach Kahoon Hindi

कीवियों ने जीती टेस्ट सीरीज
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दिन वर्षा से दूसरा मुकाबला ड्रा (Test series)

हैमिल्टन (एजेंसी)। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा और अंतिम क्रिकेट टेस्ट पांचवें दिन मंगलवार को बारिश के कारण ड्रा समाप्त हो गया और न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज (Test series) 1-0 से जीत ली। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 375 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 476 रन बनाकर 101 रन की बढ़त हासिल की थी। न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 96 रन से आगे खेलना शुरु किया और बारिश के कारण मैच ड्रा समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 241 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट पारी के अंतर से जीता था और इस तरह यह सीरीज उसने अपने नाम कर ली।

कप्तान केन विलियम्सन ने 37 और रॉस टेलर ने 31 रन से आगे खेलना शुरु किया और अपने शतक पूरे किए। विलियम्सन ने 234 गेंदों पर नाबाद 104 रन में 11 चौके लगाए जबकि टेलर ने 186 गेंदों पर नाबाद 105 रन में 11 चौके और दो छक्के लगाए। दोनों ने तीसरे विकेट की अविजित साझेदारी में 203 रन जोड़ कर इंग्लैंड की सीरीज बराबर करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। विलियम्सन ने अपना 21वां और टेलर ने 19वां शतक बनाया। इंग्लैंड की पहली पारी में 226 रन बनाने वाले कप्तान जो रुट को प्लेयर आॅफ द् मैच का पुरस्कार दिया गया जबकि न्यूजीलैंड के नील वाग्नेर प्लेयर आॅफ द् सीरीज रहे। न्यूजीलैंड इस सीरीज के बाद आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में 60 अंकों के साथ तीसरे और इंग्लैंड 56 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

7000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने टेलर

अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज रॉस टेलर टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे और दुनिया के 51वें बल्लेबाज बन गए हैं।

टेलर ने यहां सेडन पार्क स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन यह उपलब्धि हासिल की।

35 वर्षीय टेलर ने अपनी 169वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया और पारी के मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 189 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

फ्लेमिंग ने 111 टेस्ट मैचों में 7172 रन बनाए थे। टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 96 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने 7022 रन बनाए हैं।

इसमें 19 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जो रुट के दोहरे शतक के बाद टेलर-केन ने संभाला मोर्चा
टेस्ट शृंखला: इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 476 रन, 101 रन की मिली बढ़त

न्यूजीलैंड ने चौथे दिन दूसरी पारी दो विकेट के नुकसान पर बनाए 96 रन

हैमिल्टन (एजेंसी)। इंग्लैंड के जो रुट की 226 रन की दोहरी शतकीय पारी के बाद न्यूजीलैंड ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट (Test series) के चौथे दिन सोमवार को अपनी दूसरी पारी की शुरुआत काफी संभलते हुए की और दिन की समाप्ति तक मैच में स्थिति नियंत्रित कर ली। वह अभी मेहमान टीम के स्कोर से केवल पांच रन ही पीछे है और उसके आठ विकेट सुरक्षित है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 476 रन बनाए थे जिससे उसे 101 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की और स्टम्प्स तक दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए। वह अभी इंग्लैंड से केवल पांच ही रन पीछे है।

कीवी ओपनरों टॉम लाथम (18) और जीत रावल (शून्य) के जल्द आउट होने के बाद कप्तान केन विलियम्सन और रॉस टेलर ने मोर्चा संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 68 रन की अविजित साझेदारी कर न्यूजीलैंड को संभाल लिया। विलियम्सन अभी 37 रन और टेलर 31 रन बनाकर नाबाद क्रीज़ पर डटे हुए हैं। मैच के अंतिम दिन बारिश भी परिणाम में अह्म भूमिका निभा सकती है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ रावल की लगातार 10 पारियों में यह छठा मौका था जब वह दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर सके। उन्हें सैम करेन ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पगबाधा कर खाता भी खोलने नहीं दिया।

वहीं लाथम को क्रिस वोक्स ने रुट के हाथों कैच कराकर केवल 28 रन पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट निकाल दिया।

इससे पहले सुबह इंग्लैंड ने अपनी पारी की शुरुआत कल के पांच विकेट पर 269 रन से आगे बढ़ाते हुए की थी।

उस समय बल्लेबाज़ रुट 114 रन और ओली पोप चार रन पर नाबाद थे।

दोनों ने छठे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

रुट ने अपने शतक को दोहरे शतक में बदला और कुल 441 गेंदों में 22 चौके और एक छक्का लगाकर 226 रन बनाए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

विंडीज ने किया टेस्ट सीरीज पर 2-1 से कब्जा
अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड को मिली जीत

ग्रोस आइलेट (एजेंसी)। कप्तान जो रुट (122) के शानदार शतक के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (27 रन पर तीन विकेट) और (Windies captured the Test series 2-1) आॅफ स्पिनर मोइन अली (99 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने मंगलवार को वेस्ट इंडीज को दूसरी पारी में 252 रन पर आॅल आउट करने के साथ ही सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट 232 रन से जीत लिया। मेहमान टीम की अंतिम टेस्ट में जीत के बावजूद मेजबान वेस्ट इंडीज ने तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की। मैच की चौथी पारी में मंगलवार को जीत के लिए 485 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज की टीम इंग्लिश गेंदबाजों का ज्यादा देर तक सामना नहीं कर सकी और 69.5 ओवर में पूरी टीम 252 रन पर आॅल आउट हो गई।

20 से शुरु होगी पांच मैचों की वनडे सीरीज

आॅल राउंडर रॉस्टन चेज (नाबाद 102) ने मेजबान टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाए और अंत तक डटे रहे, लेकिन विंडीज टीम  का अन्य कोई बल्लेबाज उनका ज्यादा देर तक सामना नहीं कर सका। इंग्लैंड की ओर से एंडरसन और मोइन अली ने तीन-तीन, बेन स्टोक्स ने दो और मार्क वुड ने एक विकेट लिया। मैच में कुल छह विकेट लेने वाले मार्क वुड को मैन आॅफ द् मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। इससे पहले इंग्लैंड ने मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 325 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। कप्तान जो रुट (122) अपनी पारी में केवल 11 रन जोड़ने के बाद शैनन गैब्रियल की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके साथ ही इंग्लिश कप्तान ने टीम के 361 रन पर पांच विकेट के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। बेन स्टोक्स 48 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 277 रन बनाए थे जबकि वेस्ट इंडीज की टीम अपनी पहली पारी में केवल 154 रन ही बना पाई थी। मेहमान टीम के पारी घोषित करने के साथ ही मेजबान वेस्ट इंडीज के सामने जीत के लिए 485 रन का पहाड़ सा लक्ष्य था। सीरीज का अंतिम टेस्ट हारने के बावजूद मेजबान वेस्ट इंडीज ने 2-1 से इस सीरीज पर कब्जा कर लिया। इंग्लैंड की ओर से मैच में छह विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मार्क वुड को प्लेयर आॅफ द् मैच जबकि पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले वेस्ट इंडीज के केमार रोच को प्लेयर आॅफ द् सीरीज चुना गया। दोनों टीमें अब 20 फरवरी से शुरु होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विंडीज को पारी से रौंद कर बांग्लादेश ने 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज
ढाका (एजेंसी)।

आॅफ स्पिनर मेहदी हसन (117 रन पर कुल 12 विकेट) की घातक गेंदबाजी (Bangladesh Beat Bangladesh By 2-0 In Test Series) के दम पर बांग्लादेश ने विंडीज को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन रविवार को पारी और 184 रन से रौंद कर दो मैचों के सीरीज में 2-0 की क्लीन स्वीप कर ली। बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास की यह सबसे बड़ी जीत और पहली बार पारी से जीत है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 508 रन का विशाल स्कोर बनाया। विंडीज की टीम पहली पारी में 111 रन पर लुढ़क गई और उसे फॉलोआॅन करना पड़ा। मेहदी हसन ने पहली पारी में 16 ओवर में 58 रन देकर सात विकेट हासिल किए। विंडीज ने तीसरे दिन सुबह दूसरी पारी में पांच विकेट पर 75 रन से आगे खेलना शुरु किया और उसकी दूसरी पारी 59.2 में 213 रन पर समाप्त हो गई।

शिमरोन हेत्माएर ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 92 गेंदों में एक चौके और नौ छक्कों की मदद से 93 रन की आक्रामक पारी खेली। कीमार रोच ने 49 गेंदों में सात चौकों के सहारे नाबाद 37 रन बनाए। मेहदी हसन ने 20 ओवर में 59 रन देकर पांच विकेट हासिल किए और मैच में 12 विकेट पूरे कर एक टेस्ट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाला। हसन ने बांग्लादेश की तरफ से सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्रदर्शन का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। तैजुल इस्लाम को 40 रन पर तीन विकेट मिले। हसन को प्लेयर आॅफ द् मैच और बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को प्लेयर आॅफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। पांच महीने पहले बांग्लादेश को वेस्ट इंडीज में 0-2 की हार का सामना करना पड़ा था और अब उसने 2-0 की जीत के साथ उस हार का बदला चुका लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

टेस्ट शृंखला में उमेश और भारत का ‘परफेक्ट-10’
आखिरी टेस्ट में विंडीज को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त Umesh in the Test series and India’s Perfect-10

हैदराबाद (एजेंसी)।

तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव (133 रन पर 10 विकेट) के करियर की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत  भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन रविवार को 10 विकेट से एकतरफा जीत अपने नाम करने के साथ सीरीज़ में 2-0 से क्लीन स्वीप कर ली। भारत ने वेस्टइंडीज़ की दूसरी पारी को 46.1 ओवर में 127 रन पर ढेर कर दिया था जिससे उसे 72 रन का मामूली लक्ष्य हासिल हुआ था और उसने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति से चंद ओवर पहले बिना कोई विकेट खोए 16.1 ओवर में 75 रन बनाने के साथ जीत अपने नाम कर ली।  युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ ने चौका लगाकर भारत के लिए विजयी रन बटोरा उन्होंने नाबाद 33 रन और लोकेश राहुल ने नाबाद 33 रन की पारियां खेलीं। भारत ने इससे पहले राजकोट टेस्ट को भी तीन दिन में समाप्त कर दिया था जिसमें उसे पारी और 272 रन से करियर की सबसे बड़ी जीत मिली थी। भारत ने इसी के साथ दूसरा मैच 10 विकेट से अपने नाम कर लिया और सीरीज़ को 2-0 से जीता जो उसकी वेस्टइंडीज़ के खिलाफ लगातार सातवीं सीरीज़ जीत है। पहले टेस्ट में शतकीय पारी के साथ पदार्पण करने वाले पृथ्वी ने इस मैच की पहली पारी में 70 रन बनाए थे। भारत को पहली पारी में बढ़त में भी पृथ्वी की अह्म भूमिका रही।

सुबह भारत की पहली पारी लंच तक 367 रन पर सिमट गई थी जिससे उसे 56 रन की बढ़त मिली। भारत की मामूली बढ़त से एक समय वेस्टइंडीज़ मैच में नियंत्रित लग रही थी लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों खासकर 30 वर्षीय अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ उमेश ने अपने प्रदर्शन से मेहमान टीम को उसकी दूसरी पारी में टिकने ही नहीं दिया और ओपनर कार्लाेस ब्रेथवेट को शून्य पर रिषभ पंत के हाथों कैच कराकर दूसरी ही गेंद पर भारत को पहला विकेट दिला दिया। इसके बाद कीरोन पावेल रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर अजिंक्या रहाणे को कैच दे बैठे और विंडीज़ के दोनों ओपनर खाता खोले बिना लौट गए। वेस्टइंडीज़ के लिए दूसरी पारी में मध्यक्रम के सुनील अम्ब्ररीस ने 95 गेंदों में चार चौके लगाकर सर्वाधिक 38 रन बनाए और शीर्ष स्कोरर रहे जबकि शाई होप ने 28 रन जोड़े जिन्हें जडेजा ने आउट किया। वेस्टइंडीज़ ने मात्र 68 रन तक अपने पांच विकेट खो दिए।

रोस्टन चेज़ (06) और शेन डाउरिच (00) पर दोनों बल्लेबाज़ों को बोल्ड किया। कप्तान जेसन होल्डर 19 रन ही बना पाए और रवींद्र जडेजा के हाथों आउट हुए। जेम्स वारिकन (07) को रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया और वेस्टइंडीज़ का नौंवा विकेट गिर गया। उमेश अपने 10 विकेट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से एक विकेट ही दूर थे कि कप्तान विराट कोहली ने उन्हें गेंद देने का फैसला किया और उमेश ने उन्हें निराश नहीं किया और शैनन गैबरिएल (01) को बोल्ड करने के साथ न सिर्फ वेस्टइंडीज़ की पारी समेट दी। इससे पहले भारत की पहली पारी तीसरे दिन लंच तक 106.4 ओवर में 367 रन पर सिमट गई। भारत ने अपने छह विकेट 53 रन के भीतर ही गंवा दिए। भारत ने पारी की शुरुआत कल के चार विकेट पर 308 रन से आगे बढ़ाते हुए की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

भारत की फिर खराब शुरुआत, गंवाए दोनों ओपनर
इंग्लैंड ने सात विकेट पर 396 रन बनाकर पारी घोषित कर दी| India vs England Test Series Lards England

लंदन (एजेंसी)। भारत ने इंग्लैंड से पहली पारी में 289 रन के बड़े अंतर से (India vs England Test Series Lards England)  पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में भी खराब शुरुआत की और दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को अपनी दूसरी पारी में लंच तक दो विकेट मात्र 17 रन पर गंवा दिए। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी दोनों भारतीय ओपनरों को पवेलियन भेज दिया। एंडरसन ने मुरली विजय को तीसरे ओवर में विकेट के पीछे कैच करा दिया। एंडरसन ने विजय को पहली पारी में बोल्ड किया था। विजय दोनों पारियों में अपना खाता नहीं खोल पाए। विजय को निपटाने के बाद एंडरसन ने लोकेश राहुल को पगबाधा कर दिया। राहुल 16 गेंदों में दो चौकों की मदद से 10 रन बना पाए।

क्रिय वोक्स ने लगाया पहला शतक|India-England Test Series Lards England

उन्होंने पहली पारी में आठ रन बनाए थे। इंग्लैंड ने इससे पहले छह विकेट पर 357 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और सात विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड को इस तरह पहली पारी में 289 रन की विशाल बढ़त मिल गयी। भारत ने पहली पारी में 107 रन बनाए थे। क्रिस वोक्स 120 से आगे खेलते हुए 177 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 137 रन बनाकर अविजित पवेलियन लौटे। सैम करेन 49 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। करेन का विकेट हार्दिक पांड्या ने लिया और उनके आउट होते ही इंग्लैंड की पारी समाप्त घोषित कर दी गई। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 96 रन देकर तीन विकेट, पांड्या ने 66 रन पर तीन विकेट और इशांत ने 101 रन पर एक विकेट लिया। आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को 17 ओवर में 68 और कुलदीप यादव को नौ ओवर में 44 रन देकर कोई विकेट नहीं मिला।

लॉर्ड्स में 100 विकेटों के शिखर पर एंडरसन| India-England Test Series Lards England

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में 100 विकेटों के शिखर पर पहुंच गए हैं। एंडरसन ने भारत के खिलाफ यहां चल रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन रविवार को भारतीय ओपनर मुरली विजय को शून्य पर आउट का यह उपलब्धि हासिल कर ली। एंडरसन ने पहली पारी में भी विजय को शून्य पर आउट किया था। एंडरसन ने भारत की पहली पारी में पांच विकेट लिए थे और लॉर्ड्स में 99 विकेटों पर पहुंच गए थे। उन्होंने विजय को आउट कर लॉर्ड्स में 100 विकेट पूरे कर लिए। एंडरसन इसके साथ ही लॉर्ड्स मैदान पर 100 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। श्रीलंका के पूर्व आॅफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने एक टेस्ट स्थल पर 100 विकेट पूरे किए हैं। विश्व रिकॉर्डधारी मुरली के 800 टेस्ट शिकारों में गाले, कैंडी और कोलम्बो में सिंघलीज क्लब में 100-100 विकेट लेना शामिल है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

चांडीमल की अपील खारिज, विंडीज़ टेस्ट से बाहर
सेंट लुसिया टेस्ट में गेंद के साथ छेड़छाड़ का पाया दोषी

कोलंबो,  एजेंसी।  श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल की गेंद के साथ छेड़छाड़ मामले में एक टेस्ट बैन के खिलाफ की गयी अपील को न्यायिक आयुक्त ने खारिज कर दिया है जिसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से बाहर रहना होगा। 28 साल के चांडीमल को गत सप्ताह सेंट लुसिया टेस्ट में गेंद के साथ छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था अौर उन्हें आखिरी टेस्ट से प्रतिबंधित कर दिया गया था। वीडियो समीक्षा में पता चला था कि श्रीलंकाई खिलाड़ी के मुंह में कुछ मीठा पदार्थ था जिसे वह गेंद पर चिपका रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि चांडीमल की अपील खारिज हो गयी है। उन्होंने कहा“ न्यायिक आयुक्त ने दिनेश चांडीमल को गेंद के साथ छेड़छाड़ मामले में दोषी पाया है और उनकी अपील को खारिज कर दिया है जो उन्होंने एक टेस्ट बैन के खिलाफ की थी।”

पहले दिन-रात्रि टेस्ट में नहीं ले सकेंगे हिस्सा

वैश्विक संस्था ने कहा“ आईसीसी के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने चांडीमल को इस मामले में दोषी करार देते हुये नियमों के अनुसार अधिकतम सज़ा दी थी जिसे अब बरकरार रखा जाएगा।”चांडीमल की अपील खारिज होने के बाद वह अब किंग्सटन ओवल में होने वाले तीसरे और वेस्टइंडीज़ की मेजबानी में पहले दिन-रात्रि टेस्ट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। यह मैच शनिवार से शुरू होगा। सीरीज़ में फिलहाज मेजबान टीम 1-0 से आगे है।

न्यायिक आयुक्त माइकल बेलोफ इस मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को करेंगे और चांडीमल पर लगी सजा की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा कोच चंडिका हथुरूसिंघे और मैनेजर असांका गुरूसिन्हा का व्यवहार भी खेल भावना के अनुरूप नहीं था जिसपर संज्ञान लिया जाएगा। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने सेंट लुसिया में चांडीमल, चंडिका और असांका इन तीनों के खिलाफ सेंट लुसिया में दो घंटे तक आरोपों के खिलाफ बहस करने और खेल में देरी पहुंचाने के लिये लेवल तीन का आरोप लगाया था। हालांकि इन्होंने अपनी इस गलती को स्वीकार कर लिया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

टेस्ट शृंखला : तीसरे दिन इंग्लैंड को मिली 189 रन की बढ़त
लीड्स (एजेंसी)। जोस बटलर की नाबाद 80 रन की शानदार पारी के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को पहली पारी में 363 रन बनाकर 189 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड ने सात विकेट पर 302 रन से आगे खेलते हुए 106.2 ओवर में 363 रन बनाए। पाकिस्तान ने पहली पारी में 174 रन बनाए थे। इंग्लैंड को सीरीज में बराबरी हासिल करने के लिए यह टेस्ट जीतना है। जोस बटलर ने 34 और सैम करेन ने 16 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया।

करेन अपने स्कोर में चार रन का इजाफा कर 20 रन बनाने के बाद मोहम्मद अब्बास का शिकार बने। बटलर ने स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन के सहयोग से इंग्लैंड की पारी को मजबूत बढ़त पर पहुंचा दिया। ब्रॉड ने दो और एंडरसन ने पांच रन बनाए। ब्रॉड को फहीम अशरफ और एंडरसन को हसन अली ने आउट किया। बटलर ने 101 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए जो उनका आठवां अर्धशतक था। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद आमिर ने 72 रन पर दो विकेट, फहीम अशरफ ने 60 रन पर तीन विकेट, मोहम्मद अब्बास ने 68 रन पर दो विकेट, हसन अली ने 82 रन पर दो विकेट और शादाब खान ने 50 रन पर एक विकेट लिया।