Tibbi - Sach Kahoon Hindi

बिना बजट व स्टाफ के सफाई व्यवस्था हुई ठप
नगर पालिका को बजट आवंटन के साथ स्टाफ नियुक्ति की मांग

टिब्बी (सच कहूँ न्यूज)। टिब्बी नगर पालिका को बजट आवंटन एवं स्टाफ नियुक्ति की मांग को लेकर टिब्बी के वाशिंदों ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलक्टर नथमल डिडेल को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल आप के निवर्तमान जिला कॉर्डिनेटर सुरेंद्र बेनीवाल ने बताया कि इसी वित्तीय वर्ष में बजट घोषणा के बाद टिब्बी को विधिवत रूप से नगर पालिका बनाने के लिए अधिसूचना को जारी किए हुए लगभग 6 माह बीत गए हैं परन्तु बावजूद टिब्बी नगर पालिका को विधिवत रूप से संचालित करने के लिए अधिशाषी अधिकारी एवं अन्य स्टाफ की स्थाई नियुक्ति नहीं की गई है। नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के साथ नगर पालिका संचालन के लिए बजट का आवंटन भी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:– हरियाणा में बनेगा वर्ल्ड का सबसे बड़ा सफारी पार्क

इससे नगर पालिका घोषित होने के अलावा नगर पालिका के क्षेत्राधिकार में आने वाले किसी भी प्रकार के कार्य को किया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। गुरबक्श सिंह चट्ठा ने बताया कि टिब्बी नगर पालिका गठन के साथ ही ग्राम पंचायत के कार्यालय में नगर पालिका का कार्यालय शुरू किया गया है और ग्राम पंचायत सरपंच को अध्यक्ष मनोनित कर दिया गया है परन्तु ग्राम पंचायत से जुड़े हुए वार्ड पंच अभी तक नगर पालिका से संबंधित किसी भी विधिवत बैठक में शामिल नहीं हो पाए हैं क्योंकि नगर पालिका बोर्ड की कोई भी औपचारिक बैठक आज तक नहीं हुई है। इससे नगर पालिका की ओर से भविष्य के लिए बनाई जाने वाली कार्य योजना एवं बजट मांग निर्धारण बाबत किसी प्रकार की चर्चा के बारे में वार्ड पंचों को जानकारी नहीं है। चट्ठा ने बताया कि केवल मात्र मनोनित अध्यक्ष को ही कुछ चीजों की जानकारी है। इससे नगर पालिका के बनने या नहीं बनने से होने वाले लाभ-हानि के बारे में आम आदमी को कोई राहत मिलती हुई प्रतीत नहीं हो रही है। गांव की गलियों में कीचड़ ही कीचड़ पसरा हुआ है।

सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़कें टूटी-फूटी हुई हैं। रात्रि के समय चारों ओर अंधेरा पसरा रहता है। ग्राम पंचायत को पूर्व में जो बजट आवंटित था उससे भी कोई कार्य करवाया जाना सम्भव नहीं है। इससे लोगों को राहत देने की बजाए पीड़ा बढ़ गई है। नगर पालिका क्षेत्र के बेरोजगार युवा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं परन्तु बिना बजट और दिशा-निर्देशों के इस दिशा में अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। वार्ड पंचों को टिब्बी नगर पालिका की बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों के बारे में जानने का अवसर न मिलने से वे भी हताश हैं। ऐसे में टिब्बी नगर पालिका को बजट आवंटन के साथ स्टाफ नियुक्ति आवश्यक है। इस मौके पर गोपालराम, सतपाल, संदीप, लीलाधर, हरिराम, सुनीता, विजय, सोनू, सोना देवी आदि मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

दबंगों ने परिवार को बेरहमी से पीटा
गोधे ने गिराई बाइक तो परिवार पर टूटा कहर

टिब्बी (प्रभुराम, सच कहूँ न्यूज)। मवेशियों को ले जाने के दौरान आवारा गोधे द्वारा बाइक गिराने से गुस्साएं दबंगों द्वारा एक बिहारी मूल के परिवार पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। टिब्बी(Tibbi Rajasthan) चंदूरवाली कैंचियां पर गाय लेकर जा रहे बिहारी मूल के पिता-पुत्र के पीछे आये एक गोधे की टक्कर से वहां खड़ा एक मोटरसाइकिल क्या गिरा, बिहारी मूल के परिवार पर कहर टूट पड़ा।मौके पर मौजूद मोटरसाइकिल के मालिक व उसके परिवार के सदस्यों ने बिहारी मूल के एक ही परिवार के चार जनों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में घायल बिहारी मूल के सदस्यों को ईलाज के लिए टिब्बी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती करवाया गया।

घटना शुक्रवार सुबह की है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह चक 13 एनजीसी निवासी बिहारी मूल का मंजीत अपने पिता मिथिलेश के साथ गाय लेकर जा रहा था। चंदूरवाली कैंचियां के पास पीछे से आये गोधे ने वहां खडे एक बाइक के टक्कर मार दी, जिससे बाइक गिर गया। बाइक गिरने से उसकी लाइट टूट गई जिससे आक्रोशित बाइक मालिक वेद रायसिख व उसके चार लड़के मनजीत व मिथिलेश को पीटने लगे। मारपीट की सूचना मिलने पर मनजीत का भाई संदीप व उसकी मां रूणा देवी भी मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। बाद में चारों को टिब्बी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती करवाया गया। इस सबंध में पुलिस ने शनिवार को संदीप के आरोपों के आधार पर वेद रायसिख व उसके चार पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का लगाया आरोप

शुक्रवार शाम को चंदूरवाली कैंचियां के पास मवेशियों को ले जाने के दौरान आवारा गोधे की टक्कर से एक बाइक गिरने के बाद आधा दर्जन लोगों ने बेहरमी से उनके परिवार को पीटा। पुलिस मुकदमा दर्ज करने को लटकाती रही । जब ड्रीप लगी घायल मेरी मां के साथ हम थाने पहुंचे तो शनिवार शाम को मामला दर्ज किया गया।’

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

दुर्घटना में दिव्यांग मां व बेटी की मौत, बेटा गंभीर घायल
टिब्बी (प्रभुराम/सच कहूं न्यूज)। कस्बे में टिब्बी-हनुमानगढ़़ मार्ग पर रविवार शाम को सैंट्रल वेयर हाउस के पास एक कार ने ट्राई साईकिल में टक्कर मारी। कार की भंयकर टक्कर से साईकिल सवार दिव्यांग महिला व बालिका की मौत हो गई व मृतका का बेटा गंभीर घायल हो गया जिसे 108की मदद से टिब्बी से हनुमानगढ़ रैफर किया। दिव्यांग महिला की मौके पर मौत हो गई तथा बालिका की टिब्बी के सरकारी हस्पताल में ले जाते ही दम तोड़ दिया। दोनों मृतक मां-बेटी के शव टिब्बी सीएचसी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।

जानकारी के मुताबिक टिब्बी के सलेमगढ मसानी निवासी मृतका दिव्यांग 40 वर्षीय वीरपाल पत्नी राज सिंह मजहबी सिख व मृतका की 15 वर्षीय बेटी अर्शदीप और बेटा गंभीर घायल 12 वर्षीय अजय ट्राईसाइकिल पर आ रहे थे। मृतका के बेटी और बेटा साइकिल को पीछे से धक्का दे रहे थे। इसी दौरान सामने आ रही कार ने साइकिल में टक्कर मारी । टक्कर से कार व ट्राइ साईकिल क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गये। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । घटना की सूचना के बाद टिब्बी थानाधिकारी सुभाष चंद्र कच्छावा जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की।