great - Sach Kahoon Hindi

लखनऊ में भीषण आग, 4 लोगों की मौत
दमकल कर्मियों ने करीब 50 लोगों को निकाला सुरक्षित

लखनऊ (एजेंसी)।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के नाका क्षेत्र में मंगलवार सुबह चारबाग रेलवे स्टेशन के निकट दूध मण्डी के पास विराट इन्टरनेशन होटल में तेज धमाके के साथा भीषण आग लग गई जिसमें एक महिला और बच्चे सहित चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नाका इलाके में स्थित दूध मण्डी के पास सुबह करीब पांच बजे होटल विराट में तेज धमाके के बाद आग लग गई और देखते ही देखते उसके पास एसएसजी इंटनेशन होटल में फैल गई । इस घटना में अब आधिकारिक तौर पर एक महिला और बच्चे सहित चार लोगों के मरने की पुष्टि की गई है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। आग में झुलसे तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आग की सूचना के बाद दमकल कर्मियों ने करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकाला। उन्होंने बताया कि होटल तंग गली में होने के कारण आग बुझाने में दमकलों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि होटल में आग बुझाने का इंतजाम नहीं था और ये होटल गैर कानूनी तरीके से बनाये गए थे। पुलिस भर्ती परीक्षा होने के कारण दोनों होटलों में काफी लोग ठहरे हुए थे। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सपूतों की अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब
सीकर/नीमकाथाना (सच कहूं न्यूज)। देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवान एएसआई रामनिवास यादव का पार्थिव शरीर गुरुवार को भारत माता की जय व रामनिवास अमर रहे के उद्घघोष के साथ पंचतत्व में विलीन हुआ। शहीद को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बीएसएफ की एक टुकड़ी ने गार्ड आॅफ आॅनर दिया।

शहीद रामनिवास को उसके बेटे संदीप यादव ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, नीमकाथाना विधायक, सैनिक कल्याण बोर्ड सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, पाटन पंचायत समिति प्रधान संतोष गुर्जर सहित बीएसएफ की एक टुकड़ी मौजूद रही। वहीं अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इससे पहले शव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। तिरंगे में लिपटा शव देखकर ग्रामीण रो पड़े। शहीद के बता दें कि जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर की चमलियाल पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से हुए सीजफायर में राजस्थान के तीन जवान शहीद हुए थे।

जिसमें सीकर के एएसआई रामनिवास यादव भी वीरगति को प्राप्त हुए थे। बुधवार को जम्मू से उनका पार्थिव देह को जयपुर लाया गया। गुरुवार जयपुर से सडक मार्ग से बीएसएफ के अधिकारी शहीद जवान रामनिवास का पार्थिव शरीर लेकर उनके पैतृक गांव डाबला की बाना की ढाणी पहुंचे। देह पहुंचने से पहले ही ढाणी में घर के बाहर हजारों लोग श्रद्धांजलि देने मौजूद थे। जैसे ही शहीद का पार्थिव देह उनके घर पहुंचा। वहां मौजूद परिजन बिलख पड़े। वहीं वीरांगना भगवती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

जयपुर । जम्मू कश्मीर में पाक गोलीबारी में शहीद हुये राजस्थान के तीनों शहीदों का आज उनके पैतृक गांवों में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। वीर प्रसूता राजस्थान के सपूतों की अंतिम विदाई में जगह जगह जन सैलाब उमड़ पड़ा और वीर जवान अमर रहे तथा पाकिस्तान मुदार्बाद के गगनभेदी नारों के बीच ग्रामीणों ने नम आंखों से तीनों शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

अलवर । जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में पाक गोलीबारी से शहीद हुए हंसराज गुर्जर का आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हंसराज गुर्जर अमर रहे के गगन भेदी नारों के बीच उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे हजारो लोगों ने भारत मां के वीर सपूत को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शहीद गुर्जर को उनके एक माह के पुत्र कुशांक ने मुखग्नि दी।

जयपुर । जम्मू कश्मीर में पाक गोलीबारी में शहीद हुये राजस्थान के तीनों शहीदों का आज उनके पैतृक गांवों में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। वीर प्रसूता राजस्थान के सपूतों की अंतिम विदाई में जगह जगह जन सैलाब उमड़ पड़ा और वीर जवान अमर रहे तथा पाकिस्तान मुदार्बाद के गगनभेदी नारों के बीच ग्रामीणों ने नम आंखों से तीनों शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

गोल्ड मैडल जीत कर लौटी जैसमीन का शानदार स्वागत
बठिंडा/भूच्चो मंडी। एशियन पॉवरलिफ्टिंग चैपिंयनशिप में गोल्ड मैडल जीत कर लौटी चक्क डतिह सिंह वाला के महिन्द्रा पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा जैसमीन कौर का स्कूल पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। इस मौके करवाए गए सम्मान समारोह दौरान स्कूल के चेयरमैन नरेन्द्र सिंह, गांव की सरपंच हरदीप कौर व नंबरदार गुरबख्श सिंह आदि उपस्थित थे। इस मौके मुख्यातिथियों व स्कूल प्रबंधकों ने जैसमीन कौर व उसके कोच परविन्द्र सिंह को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके स्कूल की प्रिंसीपल राधा शर्मा ने बताया कि उदयपुर राजस्थान में हुई एशियन पॉवरलिफ्टिंग चैपिंयनशिप में अंडर 90 में भारत के लिए खेल रही।

जैसमीन कौर गोल्ड मैडल जीत कर देश का नाम रोशन किया है। इस मौके जैसमीन कौर के पिता अमोलिक सिंह व माता अमरजीत कौश्र ने बताया कि वह अपनी बेटी का डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन उसका सपना पॉवरलिफ्टिंग में होने के कारण उन्होंने जैसमीन को रोका नहीं बल्कि पॉवरलिफ्टिंग खेलने में सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि जैसमीन ने सिर्फ दो वर्षाें की खेल दौरान इससे पहले पॉवरलिफ्टिंग में राज्य स्तरीय 3 गोल्ड मैडल, नेशनल स्कूल स्तरीय एक गोल्ड व एक कांस्य मैडल जीत चुकी है। उन्होंने बताया खेलों के साथ-साथ पढ़ाई की तरफ पूरा ध्यान देती है, जिस कारण उसने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामोें में 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

जैसमीन के कोच परविन्द्र सिंह ने बताया कि जैसमीन अपनी मंजिल को पाने के लिए सख्त मेहनत करती है व इसी तरह मेहनत करती रही तो जल्द ही सफलत हासिल करेगी। इस मौके विद्यार्थियों के साथ रूबरू होते जैसमीन ने कहा कि उसने मैडल हासिल करने के लिए प्रतिदिन लगभग 5 घंटे सख्त मेहनत की है। उसने कहा कि मैं पॉवरलिफ्टिंग में नया रिकार्ड बनाकर अपने माता पिता व देश का नाम रोशन करना चाहती हूं। स्कूल के चेयरमैन नरिन्द्र सिंह ने जैसमीन कौर व उसके पारिवारिक सदस्यों को बधाई दी।