Djokovic - Sach Kahoon Hindi

डेविस कप जीतकर सत्र का समापन करना चाहता हूं: जोकोविच
मैड्रिड (एजेंसी)। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Djokovic) ने कहा कि वह स्पेन के मलागा में सर्बिया को डेविस कप दिलाकर सत्र का समापन करना चाहते हैं। ट्यूरिन में एटीपी फाइनल जीतने के बाद जोकोविच ने मलागा के लिए उड़ान भरी और बुधवार को कहा कि वह अच्छे आराम से पहले ‘एक आखिरी धक्केह्ण की तलाश में है। ब्रिटेन के साथ सर्बिया के क्वार्टर फाइनल की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा, ‘यह सत्र का आखिरी सप्ताह है। मैं वास्तव में इसका इंतजार कर रहा हूं क्योंकि मैं अच्छा टेनिस खेल रहा हूं।

उन्होंने कहा, ‘ट्यूरिन में ‘एटीपी फाइनल में’ अपने प्रदर्शन से मैं ज्यादा खुश नहीं हो सकता। मैं एक बार फिर यहां आकर आभारी हूं। यह सत्र के मेरे बड़े लक्ष्यों में से एक था और जाहिर तौर पर मैं यहां जीतने के लिए हूं। जोकोविच ने कहा कि ब्रिटिश टीम का नेतृत्व करने वाले ‘कैमरून नोरी’ जैसे बाएं हाथ के साथी को ढूंढना मुश्किल था और उन्होंने इस ओर ध्यान दिलाया कि एंडी मरे के बिना भी ब्रिटेन ‘एक महान टीम’ है, क्योंकि युगल में ‘उनके पास एक चुनने के लिए बहुत कुछ’ है। उन्होंने कहा, ’हमारे पास कोई युगल विशेषज्ञ नहीं है, इसलिए हम एकल पर निर्भर हैं, लेकिन अगर हम युगल तक पहुंचते हैं तो हमारे पास कई संयोजन होंगे और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इस साल तीन ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच गुरुवार को डेविस कप फाइनल के आखिरी क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन के खिलाफ मुकाबले में सर्बिया का नेतृत्व करेंगे।

पेरिस मास्टर्स : क्वालिफायर सोउसा दूसरे दौर में, वर्ल्ड नंबर 2 जोकोविच से होगी भिड़ंत
एजेंसी।

क्वालिफायर जोआओ सोउसा पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए। पुर्तगाल के सोउसा ने पहले दौर में इटली के मार्को चेचिनाटो को 7-5, 6-3 से हराया। अब उनका मुकाबला दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच से होगा। सोउसा के अलावा बोसनिया के दामिर जुमहुर और जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर, स्पेन फर्नांडो वर्डस्को और फ्रांस के रिचर्ड गास्केट, सिमोन जाइल्स, भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे। पहले दौर में जर्मनी के फिलिप ने नीदरलैंड्स के रोबिन हासे को 6-7 (4), 6-4, 6-2 से मात दी। अगले दौर में उनका सामना क्रोएशिया के मारिन सिलिक से होगा। वहीं, सिमोन ने हमवतन लुकास पाउलो को 6-3, 6-4 और जुमहुर ने क्वालिफायर जर्मनी के पीटर गोजोविक को 6-4, 7-6 से हराया। वर्डस्को ने फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 6-4, 6-4 से हराया। उनके हमवतन फेलिसियानो लोपेज भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनायुर को 6-7 (4), 6-4, 7-6 (6) से हराया। लोपेज अब अर्जेंटीना के डिएगो श्वाट्रजमान से भिड़ेंगे। जोकोविच, वर्ल्ड नंबर 1 स्पेन के राफेल नडाल, दुनिया के नंबर तीन टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, अमेरिका के जैक सोक, क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव, डिएगो श्वाट्रजमान को पहले दौर में बाई मिला था। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एडबेन, अमेरिका के जॉन इश्नर, रूस के केविन एंडरसन, जापान के कई निशिकोरी, इटली के फाबियो फोगनिनी, फ्रांस के जो-विल्फ्रेड सोंगा, मारिन सिलिक, बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव और ग्रीस के स्टेफानोस सिटसिपास भी बाई के जरिए दूसरे दौर में पहुंचे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

जोकोविच चौथी बार बने ‘शंघाई मास्टर’
शंघाई (एजेंसी)।

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने यहां शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में बोर्ना कोरिच को पुरुष एकल फाइनल में 6-3, 6-4 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया है जो उनका यहां चौथा खिताब है। 14 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन बेहतरीन लय में खेल रहे हैं और उन्होंने 19वीं रैंक और अपने ट्रेनिंग साथी कोरिच को मैच में खुद पर हावी होने का मौका नहीं दिया। मैच के आखिरी में सर्बियाई खिलाड़ी ने वीडियो समीक्षा के बाद चैंपियनशिप अंक हासिल करने के साथ खिताब भी जीत लिया। विजयी घोषित होते ही जोकोविच ने खुशी से अपना चेहरा छुपा लिया। 31 साल के जोकोविच इसी के साथ रोजर फेडरर को पीछे छोड़कर सोमवार को ताज़ा जारी विश्व रैंकिंग में दुनिया के दूसरे नंबर के पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं और उन्होंने नंबर एक राफेल नडाल को भी पीछे छोड़ने का संकेत दे दिया है।

पिछले काफी समय से चोट से जूझ रहे जोकोविच की यह कोर्ट पर जबरदस्त वापसी है और वह नडाल से एटीपी रैंकिंग में केवल 215 अंक ही पीछे है। जोकोविच के लिए चौथी बार शंघाई मास्टर बनना बड़ी उपलब्धि है क्योंकि कोहनी की चोट के कारण पिछले पांच महीने पहले तक वह एटीपी रैंकिंग में 22वें नंबर पर फिसल गए थे। वह 2017 के दूसरे हाफ में खेल नहीं सके थे। लेकिन मौजूदा सत्र में वह अपनी शीर्ष फार्म में खेल रहे हैं और शंघाई में उन्होंने एक भी सर्विस गेम नहीं हारा है। सर्बियाई खिलाड़ी ने इसी के साथ लगातार 18 एटीपी मैचों को जीत लिया है। उन्होंने लगातार विम्बलडन, सिनसिनाटी मास्टर्स, यूएस ओपन और शंघाई मास्टर्स खिताब जीते हैं।

मैं पूरी तरह से नया जोकोविच हूं: नोवाक

जोकोविच ने जीत के बाद कहा, ‘मैं इससे बेहतर और कुछ नहीं मांग सकता था। मैं रैंकिंग में नडाल के बहुत करीब आ गया हूं और पिछले वर्ष के आखिरी से अब तक मैंने अपने खेल में काफी सुधार किया है। जोकोविच आखिरी बार दो वर्ष पहले करियर में शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचे थे। उन्होंने अपने खेल को लेकर कहा कि वह पूरी तरह से नए जोकोविच बन गए हैं। सर्बियाई खिलाड़ी ने कहा, ‘मैं पूरी तरह से नया जोकोविच हूं। मुझे खुद को पूरी तरह से नया बनाना पड़ा है। जोकोविच पेरिस मास्टर्स से पहले विएना या बासेल टूर्नामेंट में खेल सकते हैं। जोकोविच की मौजूदा फार्म को नडाल के शीर्ष स्थान के लिए खतरा माना जा रहा है जो बीजिंग तथा शंघाई दोनों ही टूर्नामेंटों में घुटने की चोट के कारण नहीं खेल सके। 32 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी लेकिन पेरिस मास्टर्स में खेलने उतर सकते हैं जो इस महीने के अंत में शुरु होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

जोकोविच की क्ले कोर्ट पर 200 वीं जीत
पेरिस (एजेंसी)। 12 बार के ग्रैंड सलेम चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अपनी पुरानी मास्टर क्लास दिखाते हुए स्पेन के अनुभवी खिलाड़ी फर्नांडो वेर्दास्को को 6-3 6-4 6-2 से हराकर क्ले कोर्ट पर अपनी 200वीं जीत दर्ज की और इस जीत के साथ वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और इस बार 20वीं वरीयता प्राप्त जोकोविच ने सही समय पर अपनी लय हासिल करते हुए बाएं हाथ के खिलाड़ी वेर्दास्को को अपने विनर्स से कोई मौका नहीं दिया। 2016 में यहां अपना करियर ग्रैंड स्लेम पूरा करने वाले जोकोविच ने लगातार नौंवें वर्ष रोलां गैरों के अंतिम आठ में जगह बना ली।

जोकोविच क्ले कोर्ट पर 200वीं जीत हासिल करने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं।  उनसे पहले राफेल नडाल, फेडरर, वेर्दास्को, डेविड फेरर और टॉमी रोब्रेडो को यह उपलब्धि हासिल थी। 31 वर्षीय जोकोविच का यह 40वां ग्रैंड स्लेम क्वार्टरफाइनल है और अब अब वह ग्रैंड स्लेम क्वार्टरफाइनल के रिकॉर्ड के मामले में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (52) और अमेरिका के जिमी कोनर्स (41) से पीछे हैं।दूसरी तरफ वेर्दास्को 15 प्रयासों में एक बार भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल नहीं हो पाए। जोकोविच सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इटली के मार्को सेचिनाटो से भिड़ेंगे जिन्होंने आठवीं सीड बेल्जियम के डेविड गोफिन को 7-5 4-6 6-0 6-3 से हराया।