Thailand - Sach Kahoon Hindi
मंडी गोबिंदगढ़ के नितिन इन्सां ने बैंकॉक में फहराया तिरंगा, जीते 4 गोल्ड मैडल
मंडी गोबिंदगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Mandi Gobindgarh News: मंडी गोबिंदगढ़ में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब शहर के होनहार दिव्यांग खिलाड़ी नितिन कुमार डागर इन्सां ने बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित एशिया ओशियानिया पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उसकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ शानदार स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि 15 वर्षीय नितिन इन्सां ब्लॉक मंडी गोबिंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है और डी. मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में दसवीं का विद्यार्थी है। इस संबंध में बात करते हुए नितिन इन्सां ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 20 देशों के 43 खिलाड़ियों ने 2 से 12 अप्रैल तक भाग लिया, जिसमें उसने 65 किलोग्राम वजन वर्ग में चारों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नितिन ने बताया कि उसने 2 साल पहले पैरा पावरलिफ्टिंग की तैयारी शुरू की थी, अब तक वह सब-जूनियर कैटेगरी में जिला स्तर पर 3 गोल्ड, राज्य स्तर पर 3 गोल्ड और 1 सिल्वर, ‘खेडां वत्न पंजाब दियां’ में 1 सिल्वर और राष्ट्रीय स्तर पर 2 गोल्ड मेडल हासिल कर चुका है। ओपन कैटेगरी में उसने अपने से 20-30 साल बड़े खिलाड़ियों को भी मात दी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में उसने दुबई में हुई यूथ एशियन पैरा गेम्स में 65 किलो वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता था, जनवरी 2026 में पंजाब पैरा पावरलिफ्टिंग में चयन होने पर उसने सब-जूनियर और जूनियर दोनों वर्गों में गोल्ड मैडल जीते। नितिन इन्सां ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व अपने पिता दौलत राम और कोच संजीव शर्मा को दिया, उसकी कोचिंग मुख्य कोच जे.पी. सिंह, प्रदीप यादव, नितिन आर्या और राजेन्द्र सिंह रेहलों के नेतृत्व में हुई, जबकि पर्सनल कोच संजीव शर्मा हैं। नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान हरजीत सिंह जीतू ने भी नितिन इन्सां को फूलों के हार से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि नितिन इन्सां एमएसजी आईटी विंग टीनेज वॉरियर्स का सेवादार भी है।
पूज्य गुरु जी के आशीर्वाद से मिली यह सफलता: पिता दौलत राम
पिता दौलत राम ने भावुक होते हुए कहा कि उनका बेटा पहले भी पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुका है और बेटे की इस सफलता पर उन्हें बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि यह सब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से ही संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि खेलों में जाने से पहले वे पूज्य गुरु जी से मिले थे और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया था, जिनकी बदौलत उनका बेटा यह मेडल जीतने में सफल हुआ है। उन्होंने पूज्य गुरु जी का भी बहुत-बहुत धन्यवाद किया।
थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय घोटाले के खिलाफ कार्रवाई में 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की संपत्ति जब्त
बैंकॉक (एजेंसी)। थाईलैंड में अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट और प्रमुख कॉल सेंटर घोटाला नेटवर्क से जुड़ी 10 अरब बाट (31.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर) से अधिक मूल्य की संपत्तियों को जब्त करने एवं फ्रीज करने का आदेश दिया है। “अंतर्राष्ट्रीय घोटालेबाजों को जड़ से उखाड़ फेंकना” विषय पर बुधवार को आयोजित एक मीडिया ब्रीफिंग में थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने इस बात पर बल दिया कि सरकार संदिग्धों की सामाजिक स्थिति की परवाह किए बिना कानूनी कार्रवाई करेगी। थाई पुलिस ने चार अंतरराष्ट्रीय घोटाला सिंडिकेटों से 10.165 अरब बाट से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की है, जिसमें लक्जरी कारें, नौकाएं, बैंक खाते और भूखंड शामिल हैं। इस बीच, 42 संदिग्धों के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी किए गए हैं, जिनमें से 29 को अब तक गिरफ़्तार किया गया है। इन संदिग्धों पर संगठित अपराध, धोखाधड़ी और धनशोधन जैसे अपराधों में आरोप है।
जेसन गुनावान को हराकर किदाम्बी श्रीकांत ने थाईलैंड मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में
पथुमवान (थाईलैंड) (एजंसी)। भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत ने हांगकांग चीन के जेसन गुनावान को हराकर थाईलैंड मास्टर्स 2025 बैडमिंटन टूनार्मेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली हैं। यहां निमिबुत्र स्टेडियम में खेले गये राउंड आॅफ 16 के मुकाबले में श्रीकांत ने गुनावान को सीधे सेटों में 21-19, 21-15 से हराया।
किदांबी श्रीकांत की जेसन गुनावान पर यह लगातार दूसरी जीत थी। दिन के दूसरे पुरुष एकल मुकाबले में भारत शंकर सुब्रमण्यन ने शानदार वापसी करते हुए इंडोनेशिया के चिको आॅरा ड्वी वाडोर्यो को 59 मिनट तक चले मैच में 9-21, 21-10, 21-17 से हराया।
शंकर सुब्रमण्यन इंडोनेशिया के तीसरे वरीय खिलाड़ी के खिलाफ पहला गेम हार गए, लेकिन दूसरे गेम में वापसी करते हुए मैच को निर्णायक गेम में ले गए। इस जीत के साथ ही वह टूनार्मेंट के क्वार्टरफानइल में पहुंच गये है। दोनों भारतीय शटलर अंतिम आठ में चीन के प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करेंगे। श्रीकांत का मुकाबला छठी वरीयता प्राप्त झेंग जिंग वांग से होगा, जबकि शंकर का सामना झुआन चेन झू से होगा।
महिला एकल मुकाबले में रक्षिता रामराज ने चीनी ताइपे की तुंग सिउ-टोंग को 40 मिनट तक चले मैच में 21-15, 21-12 से हराया। इस बीच, आठवीं वरीयता प्राप्त पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक के ने भी थाईलैंड के विचयापोंग कंजानाकीरेवोंग और नारुसेट लॉथरडपोंग के खिलाफ पुरुष युगल मैच में अपना राउंड आॅफ 16 मैच जीता। उन्होंने पहला गेम गंवा दिया, लेकिन दूसरे और तीसरे गेम में वापसी करते हुए मैच 14-21, 21-10, 21-9 से जीत लिया।
Man Kills Pet Dog: थाईलैंड। थाईलैंड के चियांग माई (Chiang Mai, Thailand) में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक 42 वर्षीय व्यक्ति पर गुस्से में अपने पालतू कुत्ते को मारकर खाने का मामला दर्ज किया गया है, आरोपी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि कुत्ते ने उसके 7 वर्षीय भतीजे को काट लिया था। वारदात का खुलासा सीसीटीवी कैमरे से हुआ है। Thailand News
सोंगवुत चुआथोंग नाम के शख्स पर 1 मई को वॉचडॉग थाईलैंड फाउंडेशन (डब्ल्यूडीटी) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया कि व्यक्ति ने 29 अप्रैल को अपने 10 वर्षीय पालतू कुत्ते मोन को मार डाला। डब्ल्यूडीटी ने सांकम्पाएंग पुलिस स्टेशन को बताया कि इलाके के एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज जमा कराकर वारदात के बारे में सचेत किया था। सीसीटीवी वीडियो में, साफ दिखाया गया है कि किस प्रकार सोंगवुत, पशु क्रूरता का कार्य कर रहा है, उसने कुत्ते के गले में रस्सी बांधकर पहले उसे एक पेड़ पर घसीटा, फिर उसने पालतू कुत्ते मोन को पेड़ से तब तक लटका कर रखा, जब तक वह मर नहीं गया।
7 साल के भतीजे के सामने पालतू कुत्ते की हत्या कर दी
तत्पश्चात उसने मरे हुए कुत्ते को एक बोरे में डाला और मौके से चला गया। सीसीटीवी के विजुअल्स के मुताबिक, 7 साल के भतीजे के सामने पालतू कुत्ते की हत्या कर दी गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोंगवुत को बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया गया, उसने पालतू कुत्ते की हत्या की बात भी स्वीकार की, लेकिन शुरू में यह बताने से इनकार कर दिया था कि उसने मोन के शव को कहां और कैसे ठिकाने लगाया। Thailand
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि पूछताछ करने पर 42 वर्षीय व्यक्ति ने खुलासा किया कि उसने कुत्ते को अपने दोस्त के साथ खा लिया। ऐसी स्थिति में उसके घर की तलाशी के दौरान पुलिस को फ्रिज में कुत्ता मिला। सोंगवुत ने कहा कि उसने अपने 7 वर्षीय भतीजे को काटने के बाद गुस्से में पालतू कुत्ते को मार डाला, उसने कहा कि वह एक असाधारण बच्चा है। उनका यह भी मानना था कि उन पर कानूनी रूप से हत्या का आरोप नहीं लगाया जाएगा क्योंकि यह उनका कुत्ता था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते मोन को पास के एक रिश्तेदार को दे दिया था क्योंकि वह उसका भरण-पोषण करने में असमर्थ थे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि थाई पुलिस ने सोंगवुट के दोस्त रोज को भी गिरफ्तार किया और उन दोनों पर थाईलैंड के आपराधिक कानून की धारा 340 (अपराध में सहायता के लिए वाहन का उपयोग करके चोरी करना) और धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर जानवरों के शवों को छोड़ना) के साथ-साथ धारा 20 का आरोप लगाया। पशु क्रूरता निवारण और पशु कल्याण अधिनियम (जानवरों के प्रति क्रूरता या उन्हें मारना)। Thailand
Lok Sabha Election 2024: कौन है ये शख्स, जिसने सरेआम दे डाली पीएम मोदी को चुनौती!
थाईलैंड में मंकीपॉक्स का 11वां मामला
बैंकॉक। थाईलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण पूर्व एशियाई देश में मंकीपॉक्स का 11वां मामला सामने आया है। रोग नियंत्रण विभाग के कार्यवाहक महानिदेशक तारेस क्रासनाइराविवोंग ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति की पहचान कतर में एक मसाज पार्लर में काम करने वाले 40 वर्षीय थाई नागरिक के रूप में की गई है जो हाल ही में थाईलैंड लौटा था। तारेस ने कहा कि इस व्यक्ति में आठ अक्टूबर को संक्रमण के लक्षण दिखने शुरू हो गए थे जब वह कतर में था।
वह शनिवार को थाईलैंड लौटा, जहां एक स्थानीय अस्पताल में उसकी जांच की गई और संक्रमण का इलाज करने के लिए उसे एक रोग निवारण केंद्र में भेज दिया गया। तारेस ने कहा कि प्रयोगशाला परीक्षण में उसके मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिससे वह देश का 11वां पुष्ट मामला बन गया और किसी भी अन्य संभावित संक्रमण की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है। रोग नियंत्रण विभाग के उप महानिदेशक सोफॉन इमसिरिथावोर्न ने कहा कि थाईलैंड में मंकीपॉक्स का पहला मामला इस वर्ष जुलाई में सामने आया था। इससे पहले मंकीपॉक्स से संक्रमिण 10 रोगी पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
34 लोगों की निर्मम हत्या, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली
बैंकॉक (एजेंसी)। थाईलैंड के नोंग बुआ लाम्फू प्रांत में गुरुवार (Thailand) को एक चाइल्ड केयर सेंटर में गोलीबारी में बच्चों समेत कम से कम 34 लोगों की मौत हो गयी। थाई अखबार माटिचोन ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित पूर्व पुलिस अधिकारी रहे हमलावर ने गोलीबारी के बाद खुद को गोली मार ली। टेलीविजन की फुटेज में एंबुलेंस और पीड़ितों के परिवार को चाइल्ड केयर सेंटर के बाहर एकत्र होते दिखायी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– हरियाणा में बने 4 कफ सिरप को डब्लूएचओ ने क्यों बताया जानलेवा? इन सिरप से 66 बच्चों की मौत?
विदेश न्यूज अपडेट:
जेलेंस्की ने स्टोलटेनबर्ग से यूक्रेन के यूरो-अटलांटिक एकीकरण पर चर्चा की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग साथ फोन पर उनके देश के यूरो-अटलांटिक एकीकरण को लेकर चर्चा की। जेलेंस्की ने बुधवार को बताया कि वह नाटो के साथ एकीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्टोलटेनबर्ग के साथ समन्वय कर रहे है। एक अलग ट्वीट में स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि नाटो यूक्रेन के लिए अपना समर्थन बनाए रखेगा और इसे आगे बढ़ाएगा। उल्लेखनीय है कि 30 सितंबर को जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन एक त्वरित प्रक्रिया के तहत नाटो में सदस्यता के लिए आवेदन करेगा।
कनाडा में मंकीपॉक्स के 1406 मामलों की पुष्टि
कनाडा ने अस्पतालों में भर्ती मंकीपॉक्स के 38 मरीजों सहित कुल 1,406 मामलों की पुष्टि की है। कनाडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा बुधवार को पुष्टि किये मामलों में ओंटारियो के 674, क्यूबेस के 521, ब्रिटिश कोलंबिया के 162, अल्बर्टा के 41, सस्केचेवान के तीन, युकोन के दो और नोवा स्कोटिया, मैनिटोबा और न्यू ब्रंसविक का एक-एक मामला है। टीकाकरण पर राष्ट्रीय सलाहकार समिति (एनएसीआई) ने उच्चतम जोखिम वाले लोगों को टीके की दो खुराक दिये जाने की सिफारिश की है। उल्लेखनीय है कि कनाडा में दूसरी खुराक दिया जाना इसी सप्ताह शुरू हो रहा है। दूसरी खुराक केवल उन लोगों के लिए जिनमें लक्षण नहीं हैं और यह पहली खुराक के 28 दिन बाद दी जा सकती हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
थाईलैंड में कोहराम मचाने के बाद अंडमान की ओर मुड़ा तूफान
नई दिल्‍ली (सच कहूँ)।  पाबुक चक्रवाती तूफान थाईलैंड में कोहराम मचाने के बाद अंडमान की ओर मुड़ गया है। थाईलैंड के नखोन सी थम्मारात प्रांत में पाबुक ने काफी नुकसान किया है। अब यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ चुका है। इसकी पोर्ट ब्लेयर से दूरी तकरीबन 800 किलोमीटर बताई जा रही है। मौसम विभाग ने इस बात की आशंका जताई है कि यह तूफान 5 जनवरी को अंडमान सागर में पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान सागर में पहुंचते ही तूफान अपनी दिशा बदलेगा और उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ चलकर अंडमान द्वीप समूह की ओर मुड़ जाएगा।
चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने अंडमान दीप समूह के लिए यलो वॉर्निंग जारी कर दी है। येलो अलर्ट में लोगों को सचेत किया जाता है कि कोई दिक्‍कत हो सकती है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है। फिल्हाल थाईलैंड के नखोन सी थम्मारात प्रांत में पाबुक कोहराम मचा रहा है। तूफान के मद्देनजर पहले ही लगभग 7,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। लेकिन अभी भी 80000 से अधिक लोगों को बचाने का अभियान जारी है।
आपदा रोकथाम एवं शमन विभाग के मंत्री उधोमपोर्न कान ने मीडिया को बताया कि इस तूफान से देश में पर्यटकों के साथ कुछ लोकप्रिय द्वीप प्रभावित हुए हैं, जहां उड़ानें और नौका सेवाएं रद कर दी गई हैं। मौसम विभाग के साइक्लोन सेंटर के मुताबिक, चक्रवाती तूफान पाबुक 6 जनवरी की शाम या रात में अंडमान दीप समूह को पार करेगा। जब यह चक्रवाती तूफान अंडमान द्वीप समूह को पार कर रहा होगा तो इसमें चलने वाली हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।मौसम विभाग का ऐसा अनुमान है कि अंडमान द्वीप समूह को पार करने के बाद यह तूफान उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ेगा और फिर उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ मुड़कर म्यांमार कोस्ट की तरफ रुख कर लेगा, लेकिन ऐसा अनुमान है कि 7 या 8 जनवरी को यह तूफान बंगाल की खाड़ी में ही कमजोर पड़ जाएगा।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
भारत ने थाईलैंड को 66 रन से पीटा
कुआलालम्पुर (एजेंसी)। भारत ने अपने गेंदबाजों के एक और दमदार प्रदर्शन की बदौलत थाईलैंड को सोमवार को 66 रनों से पीट कर महिला एशिया कप ट््वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। छह बार के चैंपियन भारत ने चार विकेट पर 132 रन बनाने के बाद थाईलैंड को 20 ओवर में मात्र 66 रन पर थाम लिया। भारत ने कल मलेशिया को 27 रन पर ढेर कर 142 रन से जीत हासिल की थी। भारतीय जीत की स्टार रही कप्तान हरमनप्रीत कौर जिन्होंने तीन ओवर में मात्र 11 रन देकर तीन विकेट झटके और प्लेयर आॅफ द् मैच बनीं।
थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्ंिडग करने का फैसला किया और उसकी गेंदबाजों ने भारतीय टीम को 132 रन पर रोकने का सराहनीय काम किया। ओपनर मोना मेशराम ने 45 गेंदों पर दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 32 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 22 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाकर 29 रन बनाए। अनुजा पाटिल ने 21 गेंदों में दो चौकों की मदद से 22, हरमनप्रीत ने 17 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 27 और वेदा कृष्णामूर्ति ने 14 गेंदों में 11 रन बनाए। थाईलैंड की तरफ से लक्ष्य का पीछा करते हुए नताया बूकाथम ने 40 गेंदों में सर्वाधिक 21 और नेरुमोल चाईवाई ने 28 गेंदों में 14 रन बनाए। भारत के लिए हरमनप्रीत ने 11 रन पर तीन विकेट झटके जबकि दीप्ति शर्मा ने 16 रन पर दो विकेट और पूजा वस्त्रकर तथा पूनम यादव ने एक-एक विकेट लिया।