Asian Games - Sach Kahoon Hindi

चाय वाले की बेटी खुशी ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक
विपरीत परिस्थितियों में भी बड़े सपने देखने का हौसला रखने वालों के लिए प्रेरणास्रोत बनी खुशी की यह जीत

कैथल (सच कहूॅं/कुलदीप नैन)। Asian Games: चाय की रेहड़ी लगाने वाले की बेटी खुशी सैनी (15 वर्ष) ने बहरीन में चल रहे एशियन गेम्स के कुराश मुकाबले में कांस्य पदक जीतकर न केवल अपने जिले कैथल का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। कांस्य पदक जीतकर कैथल लौटने पर डीसी प्रीति व बीजेपी जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने खुशी को मेडल पहनाकर स्वागत किया और उनकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए बधाई दी। उनके साथ एसडीएम अजय सिंह भी मौजूद थे। Kaithal News

यह खुशी की लगातार दूसरी बड़ी सफलता है। इस कांस्य पदक से ठीक पहले, उन्होंने पिछले महीने दक्षिण कोरिया में आयोजित हुई एशियन चैंपियनशिप के कुराश मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। डीसी प्रीति ने खुशी के पिता को बधाई देते कहा कि हम सभी उनके आभारी हैं, जिन्होंने अपनी बेटी की सफलता के लिए इतनी कड़ी मेहनत की। यह सभी के लिए प्रेरणा की बात है।

इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, एसडीएम अजय सिंह, डीआईपीआरओ नसीब सिंह सैनी, कोच जोगिंदर सिंह, खुशी के पिता सतीश सैनी, समाज सेवी अनिल कुमार सहित खुशी के परिजन मौजूद रहे। वहीं जिला खेल अधिकारी राज रानी, बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, कैथल कुराश एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार, संदीप दीवाल सहित अन्य ने भी इस उपलब्धि के लिए बधाई प्रेषित की।

हिंद सिनेमा के पास चाय की रेहड़ी लगाते है खुशी के पिता | Kaithal News

बता दें कि खुशी के पिता सतीश कुमार सैनी कैथल में पुराने हिंद सिनेमा के पास एक चाय की रेहड़ी लगाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी के सपनों को उड़ान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खुशी के पिता प्रतिदिन सुबह-शाम उन्हें प्रशिक्षण के लिए स्टेडियम छोड़कर जाते हैं और साथ में अपनी आजीविका भी चलाते हैं। सीमित आय के बावजूद अपनी बेटी के खेल के प्रति जुनून को हमेशा प्रोत्साहित किया।

बीजेपी जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि दर्शाती है कि प्रतिभा और कड़ी मेहनत किसी भी आर्थिक बाधा से बड़ी होती है। एसडीएम अजय सिंह ने भी खुशी व उनके परिजनों सहित कोच को इस सफलता पर बधाई दी।

खुशी के कोच जोगिंद्र व संदीप कुमार ने बताया कि खुशी पिछले दो सालों से कुराश खेल से जुड़ी हैं। इस खेल से पहले, वह कुश्ती खेलती थीं। दो वर्षों के भीतर ही कुराश में उनकी यह उपलब्धि उनके समर्पण, उसके अभिभावकों के त्याग और कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। Kaithal News

डीसी प्रीति ने कहा कि खुशी की यह जीत कैथल के उन सभी बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी बड़े सपने देखने का हौसला रखते हैं। खुशी भविष्य में और कड़ी मेहनत करे और और देश के लिए स्वर्ण पदक जीते।

यह भी पढ़ें:– पूजा इन्सां बनी भारत की दृष्टिबाधित फुटबॉल टीम की कप्तान

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं का एलपीयू में जोरदार स्वागत
जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता एलपीयू (Lovely Professional University) के हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, वरुण कुमार और मनदीप सिंह ने आज विश्वविद्यालय परिसर का दौरा किया, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह अवसर जिला कपूरथला पुलिस द्वारा एलपीयू और पुलिस टीमों के बीच आयोजित एक संदेश उन्मुख मैत्रीपूर्ण हॉकी मैच का भी था। यह विशेष संगठन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए था। Jalandhar News

हॉकी सितारों द्वारा विद्यार्थियों के साथ की गई व्यक्तिगत बातचीत के दौरान, उन्होंने स्वीकार किया कि जब उन्हें एहसास होता है कि पूरा एलपीयू परिवार और देश के लोग खेल के क्षेत्र में उनके प्रयासों की प्रशंसा करते हैं, तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है। खेल और पढ़ाई को कड़ी मेहनत की प्रक्रियाओं के समान बताते हुए इन एमबीए और एमए कार्यक्रमों के विद्यार्थियों ने सभी को हमेशा अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। कभी भी निराशा को अपने ऊपर हावी न होने दें, हमेशा खुद को प्रेरित करते रहें कि आप वांछित लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। अच्छा प्रदर्शन करने और जीतने के लिए सकारात्मक रहें। मैत्रीपूर्ण मैच पुलिस टीम ने 2-1 अंक से जीत लिया। Jalandhar News

इस अवसर पर, एलपीयू की प्रो चांसलर रश्मी मितल ने विशिष्ट अतिथि एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता आईपीएस, एसपी (फगवाड़ा) गुरप्रीत सिंह गिल और उनकी पुलिस टीम के अन्य रैंकों के साथ इस अभियान की अध्यक्षता की। विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए रश्मी मित्तल ने परिसर में कुल 9 स्वर्ण विजेता स्टार खिलाड़ियों में से तीन का उनके आने पर स्वागत किया और उन्हें भारत के तिरंगे और एलपीयू ध्वज को हमेशा आसमान में ऊंचा रखने की कामना की। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– बैंक खाते में जमा रुपये हड़पने को अपहरण करके की थी साथी की हत्या, तीन गिरफ्तार

Asian Games 2023: मिश्रित 35 किलोमीटर पदल चाल स्पर्धा में मंजू रानी, राम बाबू की जोड़ी ने जीता कांस्य
Asian Games 2023: मंजू रानी और राम बाबू की जोड़ी ने बुधवार को मिश्रित 35 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता लिया है। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज 35 किमी पैदल चाल मिश्रित टीम स्पर्धा में मंजू रानी और राम बाबू की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता है। इसी स्पर्धा में चीन को स्वर्ण और जापान ने रजत पदक जीता है। इस पदक के साथ भारत की यहां चल रहे एशियाई खेलों में कुल पदकों की संख्या 70 हो गई है और इसकी के साथ भारत ने एशियाई खेलों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है। उल्लेखनीय है कि भारत ने 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में 16 स्वर्ण, 23 रजत, 31 कांस्य समेत कुल 70 पदक हास‍िल किए थे।

बच्चों की गलत आदतों को सुधारने के लिए गुरु जी के ये टिप्स अपनाएं पैरेंट्स

तीरंदाजी में मिश्रित टीम कंपाउंड सेमीफाइनल में भारत ने कजाकिस्तान को हराया | Asian Games 2023

भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले ने मिश्रित कंपाउंड तीरंदाजी सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के एडेल ज़ेक्सेनबिनोवा और एंड्रे ट्युट्युन को 159-154 से हराते हुए स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने आज दूसरे, तीसरे और चौथे एंड (राउंड) पर पूरे 40 अंक हासिल करते हुए मुकाबला जीता। इसी के साथ इस स्पर्धा में कम से कम रजत पदक मिलना तय हो गया है।

इससे पहले, ओजस और ज्योति ने क्वार्टरफाइनल में मलेशिया के फातिन नूरफतेहा मैट सलेह और मोहम्मद जुवेदी माजुकी के खिलाफ 158-155 से जीत दर्ज की थी। भारतीय जोड़ी ने इस मैच में भी तीन सेटों में पूरे 40 अंक हासिल किए थे। इस बीच, ओजस और ज्योति ने मंगलवार को व्यक्तिगत स्वर्ण पदक मैच में भी जगह बनाई थी। वे मिश्रित टीम कंपाउंड स्वर्ण पदक मैच के लिए आज सुबह मुकाबला करेंगे।

Asian Games 2023: भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया
Asian Games 2023: भारत की पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने मंगलवार को पूल ए के अपने दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए सिंगापुर को 16-1 से पीट दिया। आज गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में भारत की ओर से मनदीप सिंह ने 12वें, 30वें, 51वें, ललित उपाध्याय ने 16वें, गुरजंत सिंह ने 22वें, विवेक सागर प्रसाद ने 23वें, हरमनप्रीत सिंह ने 24वें, 39वें,40 वें, 42वें , मनप्रीत सिंह ने 37वें, समशेर सिंह ने 38 वें, अभिषेक ने 51वें , 52वें और वरुण कुमार ने 55 वें, 56 वें मिनट गोल दागे। सिंगापुर के लिए एक मात्र गोल मुहम्मद जकी बिन जुल्कारनैन ने 53 वें मिनट में किया। Asian Games 2023

इस जीत के साथ, तीन बार के एशियाई चैंपियन भारत ने पूल ए में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में भिडेंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मैच में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान पर 16-0 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि सिंगापुर को अपने शुरूआती मुकाबले में पाकिस्तान से 11-0 से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। उज्बेकिस्तान मैच से बाहर रहने के बाद अपने करिश्माई कप्तान हरमनप्रीत सिंह के प्लेइंग इलेवन में लौटने के साथ, भारत ने तुरंत आक्रमण शुरू कर दिया। Asian Games 2023

भारत ने प्रतिद्वंद्वी के हाफ में बढ़त बनाना जारी रखा और मैदानी गोल से स्कोरिंग की शुरूआत की। मनदीप सिंह ने गतिरोध को तोड़ने के लिए गुरजंत सिंह से एक पास को पुनर्निर्देशित किया। पहला क्वार्टर भारत की बढ़त 1-0 रही। दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। इससे पहले कि सिंगापुर शुरूआती झटकों से उबर पाता, भारत के गुरजंत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने चार और गोल दाग दिए। ब्रेक के बाद, भारत ने अपना दबदबा जारी रखा और 10 और गोल दाग दिये। जबकि सिंगापुर की ओर से एकमात्र गोल मुहम्मद जकी बिन जुल्करनैन ने किया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम गुरुवार को मौजूदा एशियाई खेलों की चैंपियन जापान से मुकाबला होगा।

Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
Asian Games 2023: परमवीर एशियाई खेल 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। श्रीलंका और भारत के बीच हांगझू के पिंगफेंग कैंपस क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 19 रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 116 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 117 रनों का लक्ष्य दिया। Asian Games 2023

फाइनल में श्रीलंका को 19 रनों से हराया | Asian Games

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए हसीनी परेरा ने सबसे ज्यादा रन (25) बनाए। भारतीय टीम की बेहतरीन बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजों की विविध गेंदबाजी ने भारत को स्वर्ण पदक जीतने में मदद की है। स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, पूजा वस्त्राकर और तितास साधु भारत के सितारे बनकर उभरे। Asian Games

शीर्ष चार टीमों भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिया गया। चारों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंची और इस तरह भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता। Asian Games 2023

यह भी पढ़ें:–Parineeti-Raghav Wedding: उदयपुर के होटल में पूरे रस्मों-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधे राघव-प…

एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे 58 खिलाड़ियों को तोहफा, 4.64 करोड़ रूपये की राशि जारी
खेलमंत्री ने खिलाड़ियों की नगद इनाम राशि से हौंसला अफजाई के लिए सीएम का किया धन्यवाद

मीत हेयर ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय खेल दल को दी शुभकामनाएं | Punjab News

हांगझू में 58 पंजाबी खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब सरकार ने एक नई शुरूआत करते हुए नई खेल नीति के तहत एशियाई खेलों (Asian Games) में हिस्सा लेने जा रहे पंजाब के 58 खिलाड़ियों को प्रति खिलाड़ी आठ लाख रुपए के हिसाब के साथ कुल 4.64 करोड़ रुपए दिए हैं। पहली बार खिलाड़ियों को तैयारी के लिए नकद इनाम राशि देने की शुरूआत की गई है। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शनिवार को बताया कि चीन के शहर हांगजू में शनिवार को 23 सितम्बर से आठ अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों में भारत का 653 सदस्यीय खेल दल हिस्सा लेगा, जिसमें 48 खिलाड़ी पंजाब के हैं। Punjab News

इसके अलावा अगले महीने 22 से 28 अक्तूबर तक हांगझू में होने वाले पैरा एशियन गेम्स में 10 पंजाबी एथलीट भाग लेंगे। पंजाब सरकार ने अपनी नई खेल नीति को लागू करते हुए 58 खिलाड़ियों को तैयारी के लिए 4.64 करोड़ रुपए की नकद राशि दी है। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय खेल दल को शुभकामनाएं देते हुए आशा अभिव्यक्ति कि आने वाले दो हफ्ते यह खिलाड़ी पूरी लगन के साथ खेलते हुए देश का नाम रोशन करेंगे। Punjab News

नई खेल नीति के तहत हर खिलाड़ी को दी 8-8 लाख रूपये की इनाम राशि

मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर बनाई नई खेल नीति भी एशियाई खेलों से जमीनी स्तर पर लागू हो गई है और इन खेलों में हिस्सा लेने जा रहे पंजाब के 58 खिलाड़ी प्रति खिलाड़ी आठ लाख रुपए के हिसाब के साथ कुल 4.64 करोड़ रुपए दिए गए। पहली बार खिलाड़ियों को तैयारी के लिए नकद इनाम राशि देने की शुरूआत की गई है। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को हौसला अफजायी के लिए नकद इनाम राशि देने के लिए मुख्यमंत्री का विशेषत: धन्यवाद किया, जिनके कारण पंजाब खेल की तैयारी के लिए नकद राशि देने वाला पहला राज्य बना। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले पंजाबी खिलाड़ियों को इनाम राशि के तौर पर क्रमवार एक करोड़ रुपए, 75 लाख और 50 लाख रुपए मिलेंगे।

ये खिलाड़ी एशियाई खेलों में ले रहे हिस्सा | Punjab News

खेलमंत्री ने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने जा रहे पंजाब के खिलाड़ियों के विवरण जारी करते हुए बताया कि हॉकी खेलमें 10 खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक और सुखजीत सिंह, निशानेबाजी में 9 खिलाड़ी जोरावार सिंह संधू, गनीमत सेखों, अंगदवीर सिंह बाजवा, गुरजोत सिंह खंगूड़ा, परीनाज धालीवाल, राजेश्वरी कुमारी, सिफत कौर शर्मा, विजयवीर सिद्धू और अर्जुन सिंह चीमा, रोइंग में 5 खिलाड़ी चरनजीत सिंह, जसविन्दर सिंह, कुलविन्दर सिंह, सुखमीत सिंह और सतनाम सिंह, क्रिकेट में 5 खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत कौर, कनिका आहूजा, अमनजोत कौर, अरशदीप सिंह और

प्रभसिमरन सिंह, बॉस्केटबॉल में 85 खिलाड़ी सहजप्रीत सिंह सेखों, प्रिंसपाल सिंह, मनमीत कौर, यशनीत कौर और अनमोलप्रीत कौर, एथलेटिक्स में 4 खिलाड़ी तेजिन्द्र पाल सिंह तूर, हरमिलन बैंस, मंजू रानी, और आकाशदीप सिंह, तीरांदाजी में 3 खिलाड़ी प्रनीत कौर, अवनीत कौर और सिमरनजीत कौर, तलवारबाजी में 2 खिलाड़ी ईना अरोड़ा और अर्जुन, साईकलिंग में 2 खिलाड़ी हरशवीर सिंह सेखों और विश्वजीत सिंह, बैडमिंटन में 1 खिलाड़ी ध्रुव कपिला, जूडो में 1 खिलाड़ी अवतार सिंह, कुश्ती में 1 खिलाड़ी नरेन्द्र चीमा शामिल हैं। Punjab News

मीत हेयर ने बताया कि पंजाब के 58 खिलाड़ियों में 10 पैरा खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें पैरा पावर लिफ्टिंग में 4 खिलाड़ी परमजीत कुमार, जसप्रीत कौर, मनप्रीत कौर और सीमा रानी, पैरा एथलेटिक्स में 3 खिलाड़ी मुहम्मद यासिर, मिथुन और जसप्रीत कौर सरां, पैरा बैडमिंटन में दो खिलाड़ी पलक कोहली और राजकुमार हैं और पैरा ताईक्वांडों में एक खिलाड़ी वीना अरोड़ा भारतीय खेल दल में पंजाब की अध्यक्षता कर रहे हैं। Punjab News

यह भी पढ़ें:– बुटीक पर आग लगने से कपड़े व मशीनें जलकर राख

Wrestlers Protest: प्रदर्शन को लेकर पहलवान Sakshi Malik का बड़ा ऐलान
सोनीपत (Sonipat)। Wrestlers Protest Khap Mahapanchayat: पहलवानों के मुद्दों को सुलझाने के लिए चल रही बातचीत के बीच पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने शनिवार को कहा कि जब तक मामला पूरी तरह से सुलझ नहीं जाता वे एशियाई खेलों में भाग नहीं लेंगी। सोनीपत में संवाददाताओं से बात करते हुए मलिक ने कहा कि कोई नहीं समझ सकता कि पहलवान रोज मानसिक रूप से किस स्थिति से गुजर रहे होते हैं। (Brij Bhushan Sharan Singh)

क्या है मामला

30 वर्षीय पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पहलवानों के लिए भविष्य की रणनीति तय करने के लिए महापंचायत में भाग लेने के लिए सोनीपत पहुंचीं साक्षी ने कहा, “हम एशियाई खेलों में तभी भाग लेंगे जब इन सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा। आप नहीं समझ सकते कि यह मानसिक रूप से कितना थका देने वाला है और हम हर रोज किस स्थिति से गुजर रहे हैं।”

“सरकार ने पुलिस जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का समय मांगा है

साक्षी की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एशियाड के लिए ट्रायल इसी महीने में होने वाले हैं। विरोध में शामिल लोगों सहित सभी पहलवानों को ट्रायल में भाग लेने और एशियाई खेलों के लिए भारत की टीम में अपनी जगह अर्जित करने की आवश्यकता है, जो 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक हांग्जो, चीन में आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले बुधवार को साक्षी ने बजरंग पूनिया और अन्य लोगों के साथ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से उनके घर पर मुलाकात की थी और कहा था कि सरकार ने पुलिस जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का समय मांगा है। “सरकार ने पुलिस जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का समय मांगा है। वह कुश्ती से संबंधित हमारे अधिकांश प्रस्तावों पर सहमत हो गई है। अब हम इन प्रस्तावों को किसान संघों, महिला संघों, हमारे वरिष्ठों के सामने रखेंगे।”

एशियन गेम खेलकर लौटे अमित इन्सां का सीडीएलयू में स्वागत
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। खेलों से व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन में कम से कम एक खेल अवश्य अपनाना चाहिए। स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क विराजमान होता है। यह बात चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कायत ने अपने कार्यालय में हाल ही में एशियन खेलों में वॉलीबाल टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थी अमित इन्सां (Amit Insan)का स्वागत करने के बाद कही।

शाह सतनाम जी ब्वॉयज कॉलेज के इस विद्यार्थी ने जकार्ता में आयोजित ऐशियन खेलों में भाग लेकर चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सरसा का नाम अंतरराष्टय स्तर पर रोशन किया। कुलपति प्रो. विजय कायत ने खिलाड़ी के उज्जवल भविषय की कामना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने खिलाड़ियों को प्रत्येक प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर खेल परिषद की अध्यक्ष प्रो. मोनिका वर्मा, सचिव डॉ. अशोक शर्मा, शाह सतनाम कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. शशि आनंद, विनोद यादव, राजेश कस्वां, सहायक सचिव सरिता ढांडा, होरीलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एशियाई खेलों में पहलवान जीतेंगे ढेरों पदक: राजनाथ
राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने इंडोनेशिया में जा रहे भारतीय पहलवानों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय पहलवानों को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए सोमवार को उम्मीद जताई कि पहलवान इन खेलों में ढेरों पदक जीतेंगे। भारतीय पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के नेतृत्व में राजनाथ से उनके निवास पर मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी महासिंह राव, अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर और कुश्ती प्रमोटर प्रशांत रोहतगी (बब्बू खलीफा) भी मौजूद थे। राजनाथ ने पहलवानों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘जब भारत को कोई खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतता है तो उसे बहुत खुशी होती है लेकिन वह इसके साथ ही देश को गौरवान्वित करता है। देश की प्रतिष्ठा तब बढ़ती है जब खिलाड़ी पदक जीतते हैं। मैं आश्वस्त हूं कि आप सभी भारतवासियों का मस्तक ऊंचा रखेंगे।

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और एशियाई खेलों में भारतीय दल प्रमुख बृज भूषण ने कहा, ‘हम एक विजय अभियान पर कल निकलने वाले हैं और उसके लिए हमने भारत के गृहमंत्री का आशीर्वाद लिया है जो हमेशा कुश्ती को प्रोत्साहन देते हैं। उनका आशीर्वाद फलीभूत होगा और हमारे पहलवान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक जीतेंगे। भारतीय कुश्ती दल मंगलवार को इंडोनेशिया के लिए रवाना होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

एशियन गेम्स में जोशना-दीपिका को नेतृत्व, पुरुष टीम में रमित नया चेहरा
चेन्नई (एजेंसी)। स्टार खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल को अगस्त में जकार्ता में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला स्क्वैश टीम का नेतृत्व प्रदान किया गया है जबकि प्रतिभावान खिलाड़ी रमित टंडन को भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम में नया चेहरा होने के बावजूद जगह दी गई है। महिला टीम में भी एशियन गेम्स के लिए दो नई खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिनमें तमिलनाडु की सुनाया कुरुविला और दिल्ली की तन्वी खन्ना शामिल हैं।

अगस्त में एशियन गेम्स के बाद सितंबर में चीन के डालियन में महिला वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप का भी आयोजन है, ऐसे में स्क्वैश एंड रैकेट फेडरेशन आॅफ इंडिया (एसआरएफआई) ने इसी चुनी गई महिला टीम को विश्व चैंपियनशिप में बरकरार रखने का फैसला किया है। पुरुष टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिसमें देश के शीर्ष रैंक सौरव घोषाल के अलावा हरिंदर पाल संधू और महेश मनगांवकर भी हैं। इसके अलावा विक्रम मल्होत्रा पीएसए रैंकिंग के हिसाब से शामिल किए गए हैं।

वहीं महिला वर्ग में जोशना और दीपिका देश की शीर्ष और सर्वश्रेष्ठ स्क्वैश खिलाड़ी होने के नाते टीम में शामिल हैं। एसआरएफआई ने एशियन गेम्स के लिए अपनी नीति के हिसाब से उन खिलाड़ियों को मौका दिया है जो पेशेवर सर्किट में निरंतर अच्छा खेल रहे हैं। पीएसए रैंकिंग के हिसाब से सौरव और हरिंदर दो शीर्ष रैंक हैं जिन्हें दोनों एकल और टीम स्पर्धा में जगह दी गयी है जबकि रमित और महेश टीम स्पर्धा में खेलेंगे। महिला वर्ग में दोनों शीर्ष एकल खिलाड़ी जोशना और दीपिका को भी एकल और टीम स्पर्धा दोनों में उतारा गया है। बाकी दो टीम स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों का चयन भारतीय स्क्वैश अकादमी में ट्रॉयल के बाद किया जाएगा। राष्ट्रीय स्पर्धाओं में चार शीर्ष खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया गया है।

एशियाड के लिए चुने गए 44 साल के पेस, यूकी को मिली छूट
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के सबसे अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने एशियाई खेलों में खेलने की इच्छा जताई थी और अखिल भारतीय टेनिस संघ की चयन समिति ने इस दिग्गज खिलाड़ी को 18 अगस्त से इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले 18वें एशियाई खेलों के लिए सोमवार को घोषित 12 सदस्यीय टीम में चुन लिया। लेकिन देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी यूकी भांबरी को एशियाई खेलों से छूट दी गई है। अखिल भारतीय टेनिस संघ की सीनियर चयन समिति की यहां आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता एसपी मिश्रा ने की।

चयन समिति ने देश के नंबर एक एकल खिलाड़ी यूकी को एशियाई खेलों से छूट दी है क्योंकि उन्हें वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन के मुख्य ड्रा में जगह मिलने की पूरी उम्मीद है। इस साल का यूएस ओपन 27 अगस्त से 9 सितम्बर तक खेला जाएगा और एशियाई खेल भी इस दौरान चलते रहेंगे। पेस ने एशियाई खेलों में आठ पदक जीते है लेकिन उन्होंने 2006 के दोहा एशियाई खेलों के बाद अगले दो एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं लिया। पेस ने दोहा में महेश भूपति के साथ पुरुष युगल का स्वर्ण और सानिया मिर्जा के साथ मिश्रित युगल का स्वर्ण जीता था।

पेस ने 1994 में एकल कांस्य पदक, पुरुष युगल में भूपति के साथ 1992 और 1996 में स्वर्ण तथा गौरव नाटेकर के साथ 1994 में स्वर्ण, पुरुष टीम स्वर्ण (1994), सानिया मिर्ज़ा के साथ मिश्रित स्वर्ण (2006) और मिश्रित कांस्य (2002) तथा टीम कांस्य (1990) जीता है। भारत पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल में दो-दो प्रविष्टियां भेज सकता है। एकल मुकाबलों के लिए रामकुमार रामनाथन (121) और प्रजनेश गुणेश्वरन (183) पर भरोसा किया गया है। टीम में देश के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना भी शामिल हैं। जीशान अली पुरुष टीम के कोच एवं कप्तान होंगे जबकि महिला टीम के लिए यह भूमिका अंकिता भाम्बरी के पास रहेगी। टीमों के साथ गौरंग शुक्ला और आनंद कुमार फिजियो के रुप में जाएंगे।

टीमें : पुरुष : रामकुमार रामनाथन, प्रजनेश गुणेश्वरन , सुमित नागल, रोहन बोपन्ना, दिविज शरण और लिएंडर पेस

महिला : अंकिता रैना, करमन कौर थांडी, ऋतुजा भौसले, प्रांजला यादलापल्ली, रिया भाटिया और प्रार्थना थोंबरे।