Songs - Sach Kahoon Hindi

मोबाईल पर गाने सुनने से गई युवक की जान
यमुनानगर। मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर गाने सुनना 22 वर्षीय युवक ठाठ सिंह को महंगा पड गया। पांड्यो गांव के ठाठ सिंह की करंट लगने से उस वक्त मौत हो गई जब वह अपने मोबाईल को चार्जिंग पर लगाकर गाने सुन रहा था। हादसे के दौरान ठाठ सिंह के कानों में इयरफोन लगा हुआ था। करंट लगते ही ठाठ सिंह को साढौरा के सीएचसी में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए यमुनानगर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यमुनानगर ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही ठाठ सिंह की मौत हो गई।

जांच के दौरान ठाठ के कान में करंट लगने का निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पांड्यों गांव के कृष्णलाल ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लाइट आई। लाइट आने के बाद उसके बेटे ठाठ सिंह ने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया। मोबाईल चार्जिंग पर लगाकर गाने सुनने के लिए इयरफोन लगा लिए। तभी अचानक कुछ सेकेंड के लिए बिजली गुल हो गई। कृष्ण के मुताबिक जैसे ही लाइट आई तो ठाठ सिंह को जोर से करंट लगा। जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। जिसके बाद ठाठ सिंह को साढौरा सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए यमुनानगर भेज दिया। यमुनानगर पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट करेगा यात्रियों की मदद, सुनाएगा गाने
नई दिल्ली (एजेंसी)। आइजीआइ एयरपोर्ट पर विशेष रोबोट विस्तारा एयरलाइंस के यात्रियों की मदद करने के साथ मनोरंजन भी करेगा। स्वदेशी तकनीक से निर्मित इस रोबोट को टर्मिनल-3 स्थित विस्तारा के सिग्नेचर लाउंज में रखा जाएगा। पांच जुलाई से यह यात्रियों को जानकारी देगा। एयरलाइंस के मुताबिक इस संबंध में यात्रियों की प्रतिक्रिया भी ली जाएगी, जिसके आधार पर रोबोट में और भी जरूरी बदलाव किए जाएंगे। विस्तारा एयरलाइंस के अनुसार इस विशेष रोबोट का नाम राडा है। यह बोर्डिंग पास की स्कैनिंग के अलावा यात्रियों को फ्लाइट की स्थिति की जानकारी देगा।

गंतव्य शहर के मौसम का हाल भी बताएगा। इसमें मल्टीमीडिया सिस्टम भी है। इससे यात्री व उनके बच्चे गेम खेलने के अलावा मनपसंद गाने और वीडियो भी सुन और देख सकेंगे। विस्तारा के सीईओ एल थंग ने बताया कि इसमें चार पहिये हैं। लिहाजा गतिमान होने के साथ इस रोबोट को 360  डिग्री पर घुमाया भी जा सकेगा। इसका निर्माण टाटा इनोवेशन लैब द्वारा किया गया है। पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित रोबोट की कीमत काफी किफायती है। विस्तारा के मुख्य सूचना अधिकारी रविंदर पाल सिंह के मुताबिक इस रोबोट को मानवीय स्वरूप दिया गया है। इसके प्रयोग से यात्रियों को कई तरह की जानकारियां मिलेंगी। हवाई यात्रियों को नया अनुभव भी मिलेगा।