Goat - Sach Kahoon Hindi

Kairana Goat Theft Case: मन्नामाजरा से दस दिन पूर्व चोरी बकरा बरामद, दो आरोपी दबोचे
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Goat Theft Case: कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दस दिन पूर्व गांव मन्नामाजरा से चोरी हुआ बकरा बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। विगत आठ मार्च को क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा निवासी इरफान के घर के सामने बंधा बकरा चोरी हो गया था, जिसके सम्बन्ध में कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। चोरी की वारदात मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। पुलिस अधीक्षक ने घटना के शीघ्र अनावरण हेतु कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री को निर्देशित किया था। Kairana News

इसी क्रम में बुधवार को जहानपुरा हलका प्रभारी एसआई अनिरुद्ध कुमार व उनकी टीम ने यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना पुल से मण्डावर की ओर जाने वाले तटबंध से चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से गांव मन्नामाजरा से चोरी हुआ बकरा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता राजकुमार व शिवा उर्फ चेऊ निवासीगण ग्राम मस्तगढ़ थाना झिंझाना बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चालान करके जेल भेज दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Smart Meters: स्मार्ट मीटरों के ऑटोमैटिक विच्छेदन से उपभोक्ता परेशान, एसडीओ ऑफिस पर लगी कतार

मैसी का बकरी के साथ अनोखा फोटो शूट
ब्यूनस आयर्स (एजेंसी)। अर्जेंटीना के स्टार फुटबालर लियोनल मैसी ने बकरी को कंधे पर बैठा अनोखा फोटो शूट कराया है जो इंटरनेट पर काफी हिट हो गया है। रुस में 14 जून से शुरु होने जा रहे फीफा फुटबाल विश्वकप के लिए अपने देश अर्जेंटीना की उम्मीदों का भार उठा रहे मैसी ने पेपर मैगजीन के लिए यह फोटो शूट कराया है। मैगजीन के एक लेख में मैसी को ‘गोट’ बताया गया है और इसी के साथ उनकी बकरी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई गई है। इस तस्वीर में हालांकि पीठ की ओर खड़े हैं जिसमें उन्होंने अर्जेंटीना की आसमानी जर्सी पहनी है और कंधे पर एक बकरी ले रखी है। हालांकि यहां अंग्रेजी के जी ओ ए टी यानि गोट शब्द का अर्थ बकरी से नहीं। (Lionel Messi)

बल्कि मैसी के लिए ‘ग्रेटेस्ट आॅफ आॅल टाइम’ से है। मैगजीन ने अपने लेख में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी को सर्वकालिक महान बताया है। मैगजीन का दावा है कि बार्सिलोना स्टार मैसी अपने प्रदर्शन की बदौलत अब दुनिया के महान खिलाड़ी बन गए हैं। वैसे मैसी अब तक अपने देश अर्जेंटीना के लिए विश्वकप की ट्रॉफी नहीं जीत सके हैं और वर्ष 2018 में उनके कंधों पर यही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। हाल ही में विश्वकप से पूर्व हुए सर्वेक्षण में भी उम्मीद की गई है कि मैसी टूर्नामेंट में इस बार सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बनकर गोल्डन बूट के हकदार रहेंगे। लेकिन विशेषज्ञों का दावा है कि जब तक मैसी अपने देश के लिए विश्वकप नहीं जीत जाते तब तक उन्हें महान की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। (Lionel Messi)