Chilli - Sach Kahoon Hindi

भीषण गर्मी में सुख रही किसानों की गन्ना व मिर्च की फसलें
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Miranpur News: मौसम में बहुत तेजी से हो रहे बदलाव के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों से जहां आम जनजीवन परेशान है वहीं किसानों की फसलें भी नष्ट होने के कगार पर है। गर्मी व तेज धूप व लू के कारण धान, गन्ना व मिर्च आदि फसलों को नुकसान पहुँच रहा है।

मीरापुर थाना क्षेत्र के किसान मुख्य रूप से गन्ने के साथ साथ इन दिनों में बाजरा, मक्का, ज्वार, धान तथा मिर्च की खेती करते है। अधिक तापमान होने की वजह से इन सभी फसलों पर व्यापक असर पड़ने लगा है। इन सभी फसलों को बचाने के लिए अतिरिक्त पानी दिया जा रहा है ताकि फसलों को नष्ट होने से बचाया जा सके। किसानों को चिलचिलाती धूप में रहकर फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। लेकिन किसान अपनी फसलों को बचाने में असमर्थ से नजर आ रहे है। भीषण गर्मी में किसानों द्वारा सिचाई किये जाने के बावजूद भी गन्ने व धान की फसल सूखती नजर आ रही है जिस कारण किसान काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। Miranpur News

धान, गन्ना व ज्वार की खेती करने वाले किसान कर्मजीत, परमजीत, जोगेंद्र , मौ वसी, शिवचरण आदि ने बताया कि तापमान अधिक होने की वजह से गन्ने की फसल में बढ़वार रुक गई है। कीटनाशक दवाइयां भी काम नही कर रही है। गन्ने की फसल को लगातार पानी देने के बावजूद भी पत्तियां सुख रही है। अनुमान है कि तापमान में बढोतरी के कारण फसलो में हो रहे नुकसान को देखते हुए इस वर्ष धान व गन्ने की फसल की पैदावार कम होने की आशंका किसानो में बनी हुई है। Miranpur News

उधर मिर्च की खेती करने वाले किसान फय्याज चौधरी, पोपी सैनी, अरुण सैनी, आबिद, नईम, पूर्व प्रधान अब्दुल कादिर राव का कहना है कि अधिक तापमान ने मिर्च की खेती पर बुरा असर डाला है जिस कारण मिर्च के पौधो में बढोतरी नही हो रही है। फसल में पानी देने से उमस हो जाती है और पौधा सूखने लगता है। अधिक गर्मी व लू चलने के कारण फूल टूटकर नीचे गिर रहा है जिस कारण इस बार पौधा पैदावार भी कम दे रहा है। इन किसानों ने बताया कि हम कई वर्षो से मिर्च की खेती कर रहे है प्रत्येक वर्ष एक बीघा फसल से एक बार में 8 से 10 कुंतल मिर्च निकल जाती थी। लेकिन इस बार 2 से 2.50 कुंतल मिर्च ही निकल पा रही है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। पैदावार कम होने के कारण मंडी में मिर्च का भाव लगातार बढ रहा है। किसानो का कहना है कि अगर जल्द ही बारिश न हुई तो फसलो को और भी अधिक नुकसान पहंुच सकता है। Miranpur News

यह भी पढ़ें:– दिल्लीवालों को पानी दिलवाने के लिए आप पार्टी ने लिया ये बड़ा फैसला

केजरीवाल पर मिर्च से हमला करने वाले शख्स के खिलाफ FIR दर्ज
नई दिल्ली(सच कहूँ)। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मंगलवार दिल्ली सचिवालय में मिर्च पाउडर से हमला करने वाले शख्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने देर रात आईपी एस्टेट थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी अनिल कुमार शर्मा को पुलिस ने कल ही गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली पुलिस ने घटना के संबंध में एक बयान जारी किया लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि व्यक्ति ने मिर्च पाउडर फेंका है अथवा नहीं।

बयान में कहा गया कि व्यक्ति अनिल के पास एक पाउच था जिसमें मिर्च पाउडर जैसा कुछ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रात दिल्ली पुलिस ने आईपी एस्टेट थाने में शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने हालांकि कहा कि सचिवालय से उन्हें कोई औपचारिक शिकायत नहीं प्राप्त हुई है

आरोपी ने गोली मारने की दी धमकी

वहीं पूछताछ में आरोपी ने कहा कि मैं केजरीवाल से इसलिए नफरत करता हूं, क्योंकि पिछले 9 सालों से वह उल्लू बना रहा है। केजरीवाल मेरा टारगेट है और मैं केजरीवाल को मारना चाहता हूं। पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि उसकी एक 11 साल की बेटी भी है और वह खुद गुड़गांव की एक प्राइवेट सेक्टर कंपनी में काम करता है। कुमार ने धमकी दी कि जेल से बाहर आकर वह केजरीवाल को गोली मार देगा।

बता दें कि जब केजरीवाल तीसरे माले पर स्थित अपने चैंबर से लंच करने के लिए निकले तो आरोपी अनिल उनके पास आया और उनसे बात की। जैसे ही सीएम दफ्तर से बाहर जाने लगे तो आरोपी ने केजरीवाल के पहले तो पैर छुए फिर पाउडर फेंक दिया। इस धक्का-मुक्की में केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

सर्बिया घर में हारा, मोरक्को ने स्लोवाकिया को 2-1 से हराया
ज्यूरिख (एजेंसी)। सर्बिया को घरेलू मैदान पर चिली के हाथों 0-1 से चौंकाने वाली हार झेलनी पड़ी है जबकि फीफा विश्वकप के अन्य अभ्यास मैच में मोरक्को ने स्लोवाकिया को 2-1 से हराकर प्रभावित किया। रुस में 14 जून से शुरु होने वाले फुटबाल विश्वकप के लिए क्वालीफाई कर चुकी इटली और हॉलैंड ने भी तुरिन में 1-1 से ड्रॉ खेला। सर्बिया विश्वकप ग्रुप में ब्राजील, कोस्टा रिका और स्विटजरलैंड के साथ है।

मैच में हालांकि उसका प्रदर्शन प्रभावित करने वाला नहीं रहा और चिली के लिए मैच के 89वें मिनट में गुइलेर्माे मारिपान ने मैच विजयी गोल करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। विश्वकप ग्रुप बी में शामिल मोरक्को और स्लोवाकिया के बीच हुए मैच में हालांकि मोरक्कन टीम ने बेहतरीन पास से प्रभावित किया और मैच जीतने के साथ अपने अपराजेय क्रम को 11 तक पहुंचा दिया। मैच के 59वें मिनट में जांस ग्रेगस ने गोल से स्लोवाकिया को 1-0 की बढ़त दिलाई लेकिन मोरक्को ने 10 मिनट बाद ही अयुब काबी और यूनुस बेलहांडा के गोल की बदौलत मैच में वापसी कर जीत अपने नाम कर ली।