RBI - Sach Kahoon Hindi
Gold News: सोने पर आरबीआई ने बदल दिए हैं ये नियम, जानिये
मुंबई (एजेंसी)। Mumbai News: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोने के आभूषणों और गहनों के बदले दिए जाने वाले ऋणों को लेकर मौजूदा नियमों की समीक्षा करते हुए नए मसौदा दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि सोने के आभूषणों और गहनों के बदले दिए जाने वाले ऋणों को लेकर मौजूदा नियमों की समीक्षा की गई और नए मसौदा दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन ऋणों का उपयोग आम तौर पर उपभोग और आय सृजन दोनों उद्देश्यों के लिए किया जाता है। Gold News
मल्होत्रा ने बताया कि इस क्षेत्र में अब तक विभिन्न प्रकार के विनियमित संस्थानों (आरई) जैसे बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) और सहकारी संस्थानों के लिए अलग-अलग नियम लागू होते थे। इससे नियमों में असंगति देखी जा रही थी। अब इन सभी संस्थाओं के लिए नीति और व्यापक नियम लाने का निर्णय लिया गया है।
गवर्नर ने बताया कि इसके तहत विभिन्न प्रकार की वित्तीय संस्थाओं के लिए एकसमान नियामकीय ढांचा तैयार किया जाएगा। प्रत्येक संस्था की जोखिम वहन करने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए नियम बनाए जाएंगे। ऋण आचरण और परिसंपत्ति सुरक्षा से संबंधित मानदंडों को मजबूत किया जाएगा। कुछ संस्थानों द्वारा देखी गई अनियमितताओं और उपयोगकर्ता शिकायतों को भी ध्यान में रखा गया है। आरबीआई ने यह मसौदा दिशा-निर्देश सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए जारी किए हैं। इच्छुक पक्ष अपने सुझाव और राय नियत समयसीमा के भीतर जमा कर सकते हैं। Gold News
यह भी पढ़ें:– शून्य ड्रॉप आउट और शत प्रतिशत दाखिले के लिए कैथल जिले ने शुरू की अनूठी पहल
मुम्बई (सच कहूँ न्यूज़)। RBI Currency: भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​के हस्ताक्षर वाले 100 और 200 रुपये के बैंक नोट जारी करेगा। इसने एक बयान में कहा, “इन नोटों का डिजाइन सभी मामलों में महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के 100 और 200 रुपये के बैंक नोटों के समान है।” रिजर्व बैंक द्वारा अतीत में जारी किए गए 100 और 200 रुपये के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। RBI Currency
एक रिपोर्ट्स के अनुसार, 2,000 रुपए के नोट बंद होने के बावजूद देश में नकदी का प्रचलन पहले से ज्यादा बढ़ा है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2017 में कैश सकुर्लेशन 13.35 लाख करोड़ रुपए था, जो मार्च 2024 तक बढ़कर 35.15 लाख करोड़ रुपए हो गया। हालांकि, डिजिटल भुगतान भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मार्च 2020 में वढक के जरिए डिजिटल लेन-देन 2.06 लाख करोड़ रुपए था, जबकि फरवरी 2024 तक यह बढ़कर 18.07 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। पूरे 2024 की बात करें तो अब तक डिजिटल ट्रांजैक्शन लगभग 172 बिलियन रुपये तक हो चुका है।
यह भी पढ़ें:– Board Exam: दूसरे की जगह परीक्षा देते दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े
Share Market Today: आरबीआई के तरलता बढ़ाने की घोषणा से बाजार ने लगाई छलांग
मुंबई (एजेंसी)। Stock Market News: एशियाई बाजारों की तेजी के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बैंकिंग तंत्र में तरलता बढ़ाने के लिए इस महीने एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूति खरीदने की घोषणा से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन छलांग लगाई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 609.86 अंक अर्थात 0.83 प्रतिशत उछलकर करीब दो सप्ताह बाद 74 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 74,340.09 अंक पर पहुंच गया। पिछले लगातार दो दिनों में सेंसेक्स में 1350.16 अंक की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 207.40 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,544.70 अंक पर बंद हुआ। Share Market
दिग्गज कंपनियों की तरह निवेशकों की बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में निवेश धारणा मजबूत रही। इससे मिडकैप 0.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ 40,009.30 अंक और स्मॉलकैप 1.63 प्रतिशत की छलांग लगाकर 45,265.29 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4103 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 3006 में तेजी जबकि 990 में गिरावट रही वहीं 107 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 38 कंपनियों में लिवाली जबकि अन्य 12 में बिकवाली हुई। Share Market
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ नीति में बदलाव का भारतीय बाजार पर कोई विशेष प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है। दूसरी ओर, ट्रंप कनाडा और मैक्सिको के साथ टैरिफ को लेकर समझौते की दिशा में बढ़ रहे हैं, जिससे वैश्विक बाजार में सकारात्मक संकेत देखने को मिल रहे हैं।
आरबीआई ने बुधवार को घोषणा की है कि बैंकिंग तंत्र में तरलता बढ़ाने के लिए वह इस वर्ष 12 मार्च और 18 मार्च को दो अलग-अलग चरण में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूति खरीदेगा। साथ ही 24 मार्च को 10 अरब डॉलर/रुपये की खरीद/बिक्री स्वैप आॅक्शन करेगा। इससे निवेशकों में खासा उत्साह रहा और जबरदस्त लिवाली से बाजार को बल मिला। Share Market
इनके अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम घटकर 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए हैं। इसका सीधा असर भारतीय तेल कंपनियों के शेयरों पर पड़ा है, जिससे इनमें जबरदस्त उछाल आया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचपीसीएल और ओएनजीसी जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखी जा रही है।
इससे बीएसई में दूरसंचार और रियल्टी में 0.42 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अन्य 19 समूहों में तेजी रही। इस दौरान ऊर्जा 2.78, धातु 2.64, तेल एवं गैस 2.36, कमोडिटीज 1.65, सीडी 0.78, एफएमसीजी 1.15, वित्तीय सेवाएं 0.51, हेल्थकेयर 1.16, इंडस्ट्रियल्स 1.10, आईटी 0.33, यूटिलिटीज 1.45, आॅटो 0.76, बैंकिंग 0.26, कैपिटल गुड्स 0.82, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.18, पावर 1.37, टेक 0.32, सर्विसेज 1.39 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.08 प्रतिशत उछल गए।
वैश्विक बाजार में शेयरों का रुझान मजबूत रहा। इससे जर्मनी का डैक्स 0.22, जापान का निक्केई 0.77, हांगकांग का हैंगसेंग 3.29 और चीन के शंघाई कंपोजिट ने 1.17 प्रतिशत की छलांग लगाई। हालांकि ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.99 प्रतिशत की गिरावट रही। Share Market
यह भी पढ़ें:– विधायक ने विधानसभा में उठाया औरंगाबाद नगर पंचायत की जमीनों पर भूमाफियाओं के अवैध कब्जे का मामला
RBI: डिजिटल पेमेंट में वर्ल्ड का सरताज बन रहा भारत
Digital Payment: नई दिल्ली, (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपीआई नेटवर्क का इतनी तेजी से विस्तार हो रहा है, जिसके कारण भारत डिजिटल पेमेंट टेक्नोलॉजी में वर्ल्ड का सरताज बन रहा है। RBI News
आरबीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि यूपीआई के जरिए अक्तूबर में 16.6 अरब लेन-देन हुए हैं। इसके अलावा इस दौरान इंस्टेंट डेबिट रिवर्सल 86 प्रतिशत रहा है, जोकि पिछले साल की समान अवधि में 77 प्रतिशत था। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा ने बताया कि भारत का यूपीआई एक ओपन-एंडेड सिस्टम है। इसमें एक सिंगल एप्लीकेशन के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति या फिर व्यक्ति से व्यापारी के बीच आसानी से लेनदेन किए जा सकते हैं।
पात्रा ने आगे बताया कि डिजिटल क्रेडिट परिदृश्य में इनोवेशन जैसे अकाउंट एग्रीगेटर्स, ओसीईएन और ओएनडीसी पर वित्तीय सेवाओं ने भी उत्पादकता बढ़ाने में योगदान दिया है। ओएनडीसी मार्च 2024 तक 720 से ज्यादा शहरों में काम कर रहा है। इसके पास 49.72 मिलियन ऑर्डर हैं। ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम (टीआरईडीएस) एमएसएमई के लगभग 52.2 ट्रिलियन रुपये के अनुमानित क्रेडिट गैप को बैंकों और क्लाइंट्स से जोड़कर पूरा करता है, जिससे फंडिंग लागत में 2.5 प्रतिशत तक की कमी आती है।
फाइनेंस चालानों का मूल्य 23 गुना से अधिक बढ़ गया
पात्रा ने लिखा कि टीआरईडीएस के माध्यम से फाइनेंस चालानों का मूल्य 23 गुना से अधिक बढ़ गया है। अक्तूबर 2024 तक लगभग 5,000 सक्रिय फिनटेक, एमएसएमई सहित व्यवसायों को विभिन्न वित्तीय और तकनीकी समाधान प्रदान करने में शामिल हैं, जिससे व्यवसायों को अपने संचालन को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने और आपूर्ति श्रृंखला वित्त में सुधार करने में मदद मिलती है। भारत में ग्रामीण आबादी का लगभग 40 प्रतिशत और 20-30 वर्ष आयु वर्ग की कुल आबादी का 78 प्रतिशत लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं, जिनमें से लगभग एक तिहाई परिवार उपभोग्य सामग्रियों और सेवाओं की आॅनलाइन खरीदारी करते हैं।
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर ने कहा कि भारत अपने डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई), एक वाइब्रेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) क्षेत्र और सबसे बड़े एआई प्रतिभा आधारों में से एक सहित बढ़ती युवा आबादी के साथ विकास के नए रास्ते खोलने के लिए अद्वितीय स्थिति में है। RBI News
Gold-Silver Price Today: और बढ़ी सोने-चांदी की कीमतें! देखें, अपने शहर की ताजा अपडेट!
Stock Market: आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक के निर्णय पर रहेगी बाजार की नजर
मुंबई (एजेंसी)। Share Market: अमेरिकी अर्थव्यवस्था के एक बार फिर से मंदी की चपेट में आने की आशंका में हुई भारी बिकवाली के दबाव में बीते सप्ताह करीब आधी फीसदी गिरे घरेलू शेयर की अगले सप्ताह रिजर्व बैंक (आरबीआई) की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के निर्णय, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे तथा पश्चिम एशिया में उत्पन्न तनाव पर नजर रहेगी। बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 350.77 अंक अर्थात 0.43 प्रतिशत की गिरावट लेकर सप्ताहांत पर 80981.95 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 117.15 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट लेकर 24717.70 अंक रह गया। Stock Market
समीक्षाधीन सप्ताह में दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में मिलाजुला रुख रहा। इससे मिडकैप जहां 31.44 अंक अर्थत 0.07 प्रतिशत फिसलकर सप्ताहांत पर 47675.23 अंक पर रहा वहीं स्मॉलकैप 334.94 अंक यानी 0.62 प्रतिशत लुढ़ककर 54629.29 अंक पर आ गया। विश्लेषकों के अनुसार, बीते सप्ताह कंपनियों के वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही की कमजोर आय और बढ़ा हुआ मूल्यांकन निवेशकों को आश्वस्त नहीं कर रहा है। धातु समूह पर कमजोर नतीजों का असर पड़ा तथा आयात में वृद्धि से घरेलू उद्योगों को नुकसान पहुंचा है। पूंजीगत सामान और रियल एस्टेट क्षेत्र पर मुनाफावसूली का दबाव रहा जबकि आॅटो क्षेत्र को उम्मीद से कम मासिक बिक्री आंकड़ों के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। Stock Market
वैश्विक स्तर पर आर्थिक वृद्धि में कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं, जो बढ़ते व्यापार तनाव, पश्चिम एशिया में संघर्ष और लगातार बढ़ती महंगाई के कारण और भी गंभीर हो गया है। बैंक आॅफ जापान (बीओजे) ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की, जिसका जापानी बाजार पर असर पड़ा है जबकि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व कमजोर रोजगार आंकड़ों के कारण सितंबर में ब्याज दरों में कटौती पर विचार कर रहा है। भविष्य में आरबीआई भी ऐसा ही कर सकता है लेकिन उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई में हाल की बढ़ोतरी चिंता का विषय है। चीन विकास में मंदी का सामना कर रहा है, जिससे आर्थिक गति को बहाल करने के लिए अतिरिक्त नीतिगत उपाय आवश्यक हो गए हैं।
शेयरों के प्रीमियम मूल्यांकन, पहली तिमाही के कमजोर नतीजे और वैश्विक बाजार में जारी सुदृढ़ीकरण के कारण अगले सप्ताह बाजार में मजबूती की संभावनाएं बढ़ गई हैं। अगले सप्ताह 06 से 08 अगस्त को आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की होने वाली अगली द्विमासिक समीक्षा बैठक के निर्णयों पर बाजार की नजर रहेगी। हालांकि उम्मीद है कि आरबीआई नीतिगत दरों पर यथास्थिति बरकरार रखेगा।
इसके साथ ही अगले सप्ताह भारती एयरटेल, ओएनजीसी, सेल, एनएचपीसी, ओआईएल, बीईएमएल, टाटा पावर, टीवीएस मोटर, आयोकॉन, ल्यूपिन, अपोलो टायर, एमआरएफ और इरकॉन समेत कई दिग्गज कंपनियों के वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही के परिणाम जारी होने वाले हैं। बाजार को दिशा देने में इन कारकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
बीते सप्ताह बाजार में चार दिन तेजी जबकि सप्ताहांत पर भारी गिरावट रही। वैश्विक स्तर से मिले सकरात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर कैपिटल गुड्स, इंडस्ट्रियल्स, तेल एवं गैस और रियल्टी जैसे समूहों में हुयी लिवाली के बल पर सोमवार को सेंसेक्स 23.12 अंक बढ़कर 81355.84 अंक और निफ्टी 1.25 अंक उठकर 24836.10 अंक पर रहा। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर मुनाफावसूली के दबाव के बावजूद यूटिलिटीज, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पावर और तेल एवं गैस समेत सोलह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत मंगलवार को सेंसेक्स 99.56 अंक की मजबूती के साथ 81,455.40 अंक और निफ्टी 21.20 अंक की बढ़त लेकर 24,857.30 अंक पर पहुंच गया।
बैंक आॅफ जापान के ब्याज दर में बढ़ोतरी करने से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की यूटिलिटीज, धातु, पावर और हेल्थकेयर समेत सत्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत बुधवार को सेंसेक्स 285.94 अंक की छलांग लगाकर 81,741.34 अंक और निफ्टी 93.85 अंक उछलकर 24,951.15 अंक पर पहुंच गया।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के सितंबर से ब्याज दर में कटौती शुरू करने के सुझाव के बाद विश्व बाजार में गिरावट आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर पावरग्रिड, एनटीपीसी, मारुति और रिलायंस समेत पंद्रह दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली की बदौलत गुरुवार को सेंसेक्स 126.21 अंक की मजबूती के साथ 81,867.55 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 59.75 अंक की बढ़ोतरी लेकर पहली बार 25 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 25,010.90 अंक पर बंद हुआ। Stock Market
अमेरिका के निराशाजनक आंकड़ों से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की संभावित मंदी से सहमे विश्व बाजार के नकारात्मक रुझान के दबाव में स्थानीय स्तर पर धातु, रियल्टी, आॅटो और आईटी समेत उन्नीस समूहों में हुई बिकवाली से शुक्रवार को शेयर बाजार में भूचाल आ गया और दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी की पिछले लगातार पांच दिन की तेजी थम गई। सेंसेक्स 885.60 अंक की भारी गिरावट के साथ पांच दिन के बाद 81 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 80,981.95 अंक पर आ गया और निफ्टी 293.20 अंक टूटकर 25 हजार अंक के शिखर से लुढ़ककर 24,717.70 अंक पर बंद हुआ। Stock Market
यह भी पढ़ें:– Earth could now be a day 25 hours : चंद्रमा जा रहा पृथ्वी से दूर, वैज्ञानिकों ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!
RBI News: आरबीआई ने किया एक और बैंक को बंद, पीएनबी के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई
आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन के लिए लगाया 1.32 करोड़ रुपये का जुर्माना
नई दिल्ली (एजेंसी)। RBI News: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 5 जुलाई को नियमों के उल्लंघन सिलसिले में पंजाब नेशनल बैंक पर 1.32 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि बैंक ने सब्सिडी/रिफंड/प्रतिपूर्ति के रूप में सरकार से प्राप्त होने वाली राशि के बदले दो राज्य सरकार के स्वामित्व वाले निगमों को कार्यशील पूंजी मांग ऋण स्वीकृत किया था। साथ ही ऋणदाता कुछ खातों में व्यावसायिक संबंधों के दौरान प्राप्त ग्राहकों की पहचान और उनके पते से संबंधित रिकॉर्ड को संरक्षित करने में भी विफल रहा। RBI News
आरबीआई की विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय बैंक ने 31 मार्च, 2022 तक बैंक की वित्तीय स्थिति के लिए पर्यवेक्षी मूल्यांकन (आईएसई 2022) के लिए वैधानिक निरीक्षण किया था और उस संबंध में आरबीआई के निर्देशों और संबंधित पत्राचार का पालन न करने के पर्यवेक्षी निष्कर्षों के आधार पर, बैंक को एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें उसे कारण बताने के लिए सलाह दी गई थी कि जुर्माना क्यों न लगाया जाए। RBI News
इस बैंक का लाइसेंस रद्द:आरबीआई ने कर्नाटक के मांडया जिले के मद्दूर में स्थित शिम्शा सहकारी बैंक नियमिथा पर का  लाइसेंस रद्द कर दिया है। 5 जुलाई को बैंकिंग व्यवसाय बंद करने का आदेश भी जारी कर दिया है। रिजर्व बैंक ने सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार, कर्नाटक से बैंक को बंद करने और बैंक के लिए एक परिसमापक नियुक्त करने का आदेश भी जारी किया है। बैंक न ग्राहकों से जमा को स्वीकृति दे पाएगा ना ही जमाओं का पुनर्भुगतान कर पाएगा।
यह भी पढ़ें:– Jalandhar by Election 2024 : ‘आप’ का लगा सारा जोर, कैबिनेट मंत्री तक ​​जाकर बैठे जालंधर!
RBI: EMI, Repo Rate पर आरबीआई गवर्नर ने कर दिया बड़ा ऐलान, क्या सस्ते होंगे लोन?
RBI: मुंबई (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक ने आर्थिक गतिविधियों में जारी तेजी एवं आगे महंगाई बढ़ने के जोखिम का हवाला देते हुये आज लगातार आठवीं बार नीतिगत दरों को यथावत रखने का फैसला किया है जिससे ब्याज दरों में कमी की उम्मीद लगाये आम लोगों को निराशा हाथ लगी है। वित्त वर्ष 2023-24 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 8.2 प्रतिशत कर दर ये बढ़ने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि इस बार रिजर्व बैंक ब्याज दरोें में कुछ राहत देगा जिससे होम लोन, कार लोन और अन्य तरह के ऋणों पर ब्याज दरें कम हो सके। हालांकि रिजर्व बैंक के इस निर्णय से लोगों को निराशा हाथ लगी है। मई 2022 से 250 आधार अंकों तक लगातार छह बार की वृद्धि के बाद पिछले वर्ष अप्रैल में दर वृद्धि चक्र को रोक दिया गया और यह अभी भी इसी स्तर पर है।
Haryana News: हरियाणा के इन शहरों की किस्मत बदल देंगे ये 6 नेशनल हाईवे, उद्योगपति भी सोचेंगे अपना उद्योग स्थापित करना
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने मौद्रिक नीति को यथावत बनाए रखने का फैसला किया है। समिति के छह में से चार सदस्यों ने इस निर्णय का समर्थन किया है। इसके मद्देनजर रेपो दर के साथ ही सभी प्रमुख नीतिगत दरें यथावत हैं और समायोजन के रूख को वापस लेने का निर्णय लिया है। समिति के इस निर्णय के बाद फिलहाल नीतिगत दरों में बढोतरी नहीं होगी। रेपो दर 6.5 प्रतिशत, स्टैंडर्ड जमा सुविधा दर (एसडीएफआर) 6.25 प्रतिशत, मार्जिनल स्टैंडिंग सुविधा दर (एमएसएफआर) 6.75 प्रतिशत, बैंक दर 6.75 प्रतिशत, फिक्स्ड रिजर्व रेपो दर 3.35 प्रतिशत, नकद आरक्षित अनुपात 4.50 प्रतिशत, वैधानिक तरलता अनुपात 18 प्रतिशत पर यथावत है। RBI
श्री दास ने कहा कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा 31 मई, 2024 को जारी अनंतिम अनुमानों के अनुसार, 2023-24 की चौथी तिमाही में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि 7.8 प्रतिशत रही, जबकि तीसरी तिमाही में यह 8.6 प्रतिशत थी। 2023-24 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 8.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। घरेलू गतिविधि के उच्च आवृत्ति संकेतक 2024-25 में लचीलापन दिखा रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है, जो कृषि और ग्रामीण मांग के लिए अच्छा संकेत है। विनिर्माण और सेवा गतिविधि में निरंतर गति के साथ, इससे निजी खपत में पुनरुद्धार होने की संभावना है। उच्च क्षमता उपयोग, बैंकों और कॉरपोरेट की स्वस्थ बैलेंस शीट, बुनियादी ढांचे पर खर्च पर सरकार का निरंतर जोर और कारोबारी भावनाओं में आशावाद के साथ निवेश गतिविधि पटरी पर रहने की संभावना है। विश्व व्यापार की संभावनाओं में सुधार बाहरी मांग को बढ़ावा दे सकता है। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव, अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव और भू-आर्थिक विखंडन से उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियां जोखिम पैदा करती हैं।
उन्होंने कहा कि इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए, 2024-25 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जिसमें पहली तिमाही 7.3 प्रतिशत, दूसरी तिमाही 7.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही 7.3 प्रतिशत और चौथी तिमाही 7.2 प्रतिशत रहेगी । जोखिम समान रूप से संतुलित हैं। पिछली बार रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि के अनुमान को 7 प्रतिशत बताया था। RBI
उन्होंने कहा कि फरवरी 2024 से खुदरा मुद्रास्फीति में क्रमिक रूप से कमी देखी गई है, हालांकि फरवरी में 5.1 प्रतिशत से अप्रैल 2024 में 4.8 प्रतिशत तक सीमित दायरे में। सब्जियों, दालों, अनाज और मसालों में मुद्रास्फीति के दबाव के बने रहने के कारण खाद्य मुद्रास्फीति उच्च बनी हुई है। मार्च-अप्रैल के दौरान ईंधन की कीमतों में गिरावट और भी बढ़ गई, जो एलपीजी की कीमतों में कटौती का असर था। अप्रैल में कोर (खाद्य और ईंधन को छोड़कर सीपीआई) मुद्रास्फीति और भी कम होकर 3.2 प्रतिशत हो गई, जो वर्तमान सीपीआई श्रृंखला में सबसे कम है, साथ ही कोर सेवाओं की मुद्रास्फीति भी ऐतिहासिक रूप से कम हो गई है।
उन्होंने कहा कि प्रतिकूल जलवायु घटनाओं से उत्पन्न होने वाले झटके खाद्य मुद्रास्फीति के लिए काफी अनिश्चितता पैदा करते हैं। कीमतों में हाल ही में तेज उछाल के मद्देनजर प्रमुख रबी फसलों, विशेष रूप से दालों और सब्जियों की बाजार में आवक पर बारीकी से नजर रखने की जरूरत है। हालांकि, सामान्य मानसून वर्ष के दौरान खाद्य मुद्रास्फीति के दबाव को कम कर सकता है। इनपुट लागत से दबाव बढ़ना शुरू हो गया है और रिजर्व बैंक द्वारा सर्वेक्षण किए गए उद्यमों के शुरूआती परिणामों से बिक्री की कीमतों में मजबूती रहने की उम्मीद है। कच्चे तेल की कीमतों और वित्तीय बाजारों में अस्थिरता के साथ-साथ गैर-ऊर्जा वस्तुओं की कीमतों में मजबूती मुद्रास्फीति के लिए जोखिम पैदा करती है। इन कारकों को ध्यान में रखते हुए, 2024-25 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जिसमें पहली तिमाही 4.9 प्रतिशत, दूसरी तिमाही 3.8 प्रतिशत, तीसरी तिमाही 4.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही 4.5 प्रतिशत रहेगी । जोखिम समान रूप से संतुलित हैं।
मौद्रिक नीति की मुख्य बातें
मुंबई 07 जून (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक में लिए गये निर्णयों की मुख्य बातें इस प्रकार है:
रेपो दर 6.50 प्रतिशत पर यथावत
स्टैंडर्ड जमा सुविधा दर (एसडीएफआर) 6.25 प्रतिशत पर स्थिर
मार्जिनल स्टैंडिंग सुविधा दर (एमएसएफआर) 6.75 प्रतिशत पर यथावतबैंक दर 6.75 प्रतिशत स्थिर
वित्त वर्ष 2024-25 में विकास दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान,पहली तिमाही 7.3 प्रतिशत, दूसरी तिमाही 7.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही 7.3 प्रतिशत और चौथी तिमाही 7.2 प्रतिशत रहेगी
चालू वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान, पहली तिमाही 4.9 प्रतिशत, दूसरी तिमाही 3.8 प्रतिशत, तीसरी तिमाही 4.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही 4.5 प्रतिशत रहेगी
मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक 06 से 08 अगस्त 2024 तक
100 Rupees Note: RBI का आदेश 36 दिन बाद 100 रुपये का नोट बंद? जाने इस बात में है कितनी सच्चाई
100 Rupees Note: RBI ने एक नयी गाइडलाइन जारी की है, जिसमें 36 दिन बाद 100 रुपये का नोट बंद होने का दावा किया गया है। दरअसल अब सोशल मीडिया पर एक दावा बहुत ही फेमस हो रहा है जो कि 100 रुपये के पुराने नोट बहुत ही जल्दी बंद होने जा रहे है, फेमस दावे में भारतीय रिजर्व बैंक का हवाला देकर ये कहा जा रहा है कि अब 31 मई 2024 तक पुराने नोट को चेंज भी करा सकते हैं, जिसके बाद उसकी कानूनी वैधता खत्म हो जाएगी और इन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है। आरबीआई की आॅफिशल वेबसाइट पर ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने एक पोस्ट किया था, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि अब ये 100 रुपये के पुराने नोट बड़े ही जल्दी बंद भी होने वाले है, साथ ही इस पोस्ट में 100 रुपये के पुराने नोट का एक फोटो भी पोस्ट किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा की अब ये 100 रुपये का पुराना नोट जल्दी ही बंद होने जा रहा है, RBI ने नोट चेंज कराने के लिए 31 मई, 2024 तक डेट बताई हैं।
आरबीआई 36 दिन बाद ₹100 के नोट वापस ले लेंगे और हमें यह भी बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पता चला है कि₹100 के नोट आप सभी लोग 31 मई 2024 तक बैंक में जाकर जमा कर सकते हैं।
फैमस दावे की है ये सच्चाई | 100 Rupees Note
जानकारी के लिए बता दें कि इस फेक्ट-चेक में ये फेमस हुआ दावा बिल्कुल गलत बताया जा रहा है, साथ ही सरकार की ओर से RBI सर्कुलर ने जारी किया था, जिसमें दावा किया जा रहा कि 100 रुपये के पुराने नोट बंद होने वाले है, फैमस हुए दावे की जांच करने के लिए गूगल पर उससे संबधित खबरें भी सर्च की गई लेकिन अब ऐसी कोई भी खबर किसी भी प्लेटफॉर्म पर नहीं मिली, जिसके बाद RBI की आधिकारीक वेबसाइट को चेक किया गया। वहीं इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है। आरबीआई की आॅफिशल वेबसाइट पर ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
RBI: कोटक महिंद्रा बैंक पर आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों ग्राहकों वाला यह बैंक नहीं जारी कर पाएगा क्रेडिट कार्ड
मुम्बई (सच कहूँ न्यूज)। Kotak Mahindra Bank: अगर आपका अकाउंट महिंद्रा बैंक में है तो ये खबर आपके लिए है। जी हां आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक को ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिये नये ग्राहक जोड़ने से रोक दिया है। और इसके साथ ही आरबीआई ने बैंक द्वारा नये क्रेडिट कार्ड जारी करने पर भी बैन लगा दिया है। ये जानकारी केन्द्रीय बैंक ने एक प्रेस रीलीज जारी कर जानकारी शेयर की है। RBI
मौजूदा कस्टमर्स पर बैन का असर नहीं | RBI
वहीं आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35अ के तहत बड़ा एक्शन लेते हुए कोटक महिंद्रा बैंक को तत्काल प्रभाव से नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दिया है। हालांकि, बैंक अपने मौजूदा ग्राहकों को सभी तरह की सर्विसेज सुचारू रूप से देना जारी रखेगा। इसमें मौजूदा क्रेडिट कार्ड कस्टमर्स भी शामिल हैं, जिन्हें पहले से मिल रहीं सुविधाएं मिलती रहेंगी। RBI
https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_PressReleaseDisplay.aspx?prid=57769
यह भी पढ़ें:– विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये ठगी मामले में 2 आरोपी काबू
Reserve Bank of India: रिटेल डायरेक्ट स्कीम के निवेशकों के लिए आरबीआई लाएगा मोबाइल ऐप
मुंबई (एजेंसी)। Reserve Bank of India: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) रिटेल डायरेक्ट स्कीम के निवेशकों के लिए सरकारी प्रतिभूतियों को खरीदने और बेचने की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन शीघ्र लॉन्च करेगा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए बताया कि नवंबर 2021 में लॉन्च की गई रिटेल डायरेक्ट स्कीम व्यक्तिगत निवेशकों को आरबीआई के साथ गिल्ट खाते बनाए रखने और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने की सुविधा देती है। Reserve Bank of India
यह योजना निवेशकों को प्राथमिक नीलामी में प्रतिभूतियां खरीदने के साथ-साथ एनडीएस-ओएम प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिभूतियां खरीदने और बेचने में सक्षम बनाती है। प्रतिभूतियों की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए रिटेल डायरेक्ट पोर्टल का एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया जा रहा है। यह ऐप निवेशकों को उनकी सुविधा के अनुसार चलते-फिरते प्रतिभूति खरीदने और बेचने में सक्षम बनाएगा। ऐप शीघ्र ही उपयोग के लिए उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें:– Kaam Ki Baat: कार और घर पर लोन लेने वालो के लिए आरबीआई ने दी बड़ी जानकारी, जल्द पढ़ें-
आरबीआई का बड़ा ऐलान, अब एटीएम कार्ड रखने की जरूरत नहीं, यूपीआई से भी बैंक खातों में जमा होंगे रुपये
RBI: मुंबई(एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यूपीआई (एकीकृत भुगतान इंटरफेस) की बढ़ती लोकप्रियता और स्वीकार्यता को ध्यान में रखते हुए इस पर उपलब्ध सुविधाओं ा विस्तार करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत अब ग्राहक यूपीआई के माध्यम से भी बैंक खातों में रुपये जमा करा सकेंगे। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि बैंकों द्वारा लगाई गईं नकदी जमा मशीनें (सीडीएम) बैंक शाखाओं पर नकदी-हैंडलिंग भार को कम करते हुए ग्राहक सुविधाओं को बढ़ाती हैं। नकद जमा की सुविधा वर्तमान में केवल डेबिट कार्ड के उपयोग के माध्यम से उपलब्ध है।
Pension Yojana 2024: खुशखबरी! इस तारीख को आएगी पेंशन आपके खाते में? Modi सरकार ने दिए निर्देश
यूपीआई की लोकप्रियता और स्वीकार्यता को देखते हुए तथा एटीएम पर कार्ड-रहित नकदी निकासी के लिए यूपीआई की उपलब्धता से देखे गए लाभों को ध्यान में रखते हुए अब यूपीआई के उपयोग के माध्यम से नकद जमा की सुविधा प्रदान करने का प्रस्ताव है। इस संबंध में आवश्यक निर्देश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे। दास ने बताया कि वर्तमान में यूपीआई से भुगतान बैंक के यूपीआई ऐप के माध्यम से बैंक खाते को लिंक करके या किसी तीसरे पक्ष के यूपीआई एप्लिकेशन का उपयोग करके किया जा सकता है। हालांकि पीपीआई (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स) के लिए वही सुविधा उपलब्ध नहीं है। पीपीआई का उपयोग वर्तमान में केवल पीपीआई जारी करने वाले के एप्लिकेशन का उपयोग करके यूपीआई लेनदेन करने के लिए किया जा सकता है।
पीपीआई ग्राहकों को और अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए अब तीसरे पक्ष के यूपीआई के इस्तेमाल के माध्यम से पीपीआई को जोड़ने की अनुमति देने का प्रस्ताव है। इससे पीपीआई धारक बैंक खाताधारकों की तरह यूपीआई भुगतान करने में सक्षम होंगे।
आरबीआई गवर्नर ने बताया कि अधिक उपयोग के मामलों और अधिक भाग लेने वाले बैंकों के साथ खुदरा और थोक क्षेत्रों में सीबीडीसी पायलट परियोजना चल रही है। इसे आगे भी जारी रखते हुए गैर-बैंक भुगतान प्रणाली आॅपरेटरों को सीबीडीसी वॉलेट की पेशकश करने और सीबीडीसी-खुदरा को उपयोगकतार्ओं के एक बड़े वर्ग के लिए लगातार सुलभ बनाने का प्रस्ताव है। इसे और सुविधाजनक बनाने के लिए तंत्र में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।
मुंबई (एजेंसी)। 2000 Rupee Note News: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि प्रचलन से हटाये गये दो हजार मूल्य के 97 प्रतिशत बैंक नोट उसके पास वापस आ गये हैं। केन्द्रीय बैंक ने यहां जारी एक बयान में कहा कि 19 मई 2023 को दो हजार रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने का निर्णय लिया गया था और उस समय 3.56 लाख करोड़ मूल्य के बैंक नोट प्रचलन में थे। 31 अक्टूबर तक प्रचलित दो हजार मूल्य के बैंक नोट में से 97 प्रतिशत वापस आ गये हैं जबकि 0.10 लाख करोड़ मूल्य के बैंक नोट नहीं आये हैं। उसने कहा कि दो हजार रुपये के बैंक नोट अभी भी वैध मुद्रा है और जिन लोगों के पास है वे उसके 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा कर सकते हैं या बदल सकते हैं। इसके लिए लोगों को क्षेत्रीय कार्यालय तक जाने की जरूरत भी नहीं है और वे भारतीय डाक से भेजकर बदल सकते हैं।
Glowing Skin: अगर आप चेहरे पर चाहती हैं चांदी जैसी चमक तो आज से शुरू कर दें ये योगासन
हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 47 प्रतिशत उछला
दोपहिया वाहन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1054 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ अर्जित है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 716 करोड़ रुपये की तुलना में 47 प्रतिशत है। कंपनी ने आज यहां निदेशक मंडल की बैठक के बाद शेयर बाजार को दिये वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि सितंबर में समाप्त इस तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 9445.42 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 9075 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में 4.1 प्रतिशत अधिक है।
Normal Cholesterol Level: नसों में मौजूद गंदे खून का सफाया करती हैं ये चीजें, अपनी डाइट में करें शामिल
इसबीच कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल ने कंपनी के कार्यकारी अध्सक्ष पवन मुंजाल के वेतनमान में 20 प्रतिशत की कमी किये जाने प्रस्ताव को मंजूरी दी। श्री मुंजाल ने अध्यक्ष और सीईओ के पद को अलग करने के अपने निर्णय के मद्देनजर उन्होंने अपने वेतनमान में 20 प्रतिशत की कमी किये जाने का प्रस्ताव किया था। वित्त वर्ष 2023 में श्री मुंजाल को कुल 99.55 करोड़ रुपये वेतन एवं अन्य भत्तों के रूप में मिलने थे लेकिन अब इस 20 प्रतिशत की कमी के बाद यह राशि 80 करोड़ रुपये है।
Remedy Cough Cold | Immunity Booster: सूखी खांसी और कफ के रामबाण इलाज है ये घरेलू नुस्खे, जानें कैसे करें सेवन