witness - Sach Kahoon Hindi

पृथ्वी राज चौहान व मोहम्मद गौरी के युद्ध का गवाह है ‘तरावड़ी’
1191 व 92 में तरावड़ी में ही लड़े गए थे युद्ध, शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित दो कोस मीनार भी तरावड़ी में मौजूद (Prithvi Raj Chauhan)

सच कहूँ/रोहित लामसर तरावड़ी। कर्णनगरी करनाल में बसा कस्बा तरावड़ी जिसे पहले तराईन कहा जाता था आज इतिहास की यादों को समेटे हुए है। यही वो जगह है जहां पृथ्वी राज चौहान (Prithvi Raj Chauhan) व क्रूर शासक मोहम्मद गौरी के बीच सन् 1191-92 में दो युद्ध हुए थे। दूसरे युद्ध के दौरान जब सम्राट पृथ्वी राज चौहान मोहम्मद गौरी से पराजित हो गए थे तो उन्हें यहीं से बंदी बनाकर गजनी में ले जाया गया था। जहां पर पृथ्वी राज चौहान को मोहम्मद गौरी ने बहुत यातनाएं दी थी। इतिहास इस बात का गवाह है कि तरावड़ी कस्बा शेरशाह सूरी मार्ग, जो आज राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर स्थित है। यहीं से होकर शेरशाह सूरी का मार्ग गुजरता था, जहां आज यह धरोहर स्थित है। आज भी इस मार्ग पर शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित कोस मीनार (3.2 किलोमीटर का एक कोस इस ऐतिहासिक धरोहर के अगल-बगल स्थित हैं।

दोनों कोस मीनारे आज भी कायम है।

जिसमें से एक नई अनाज मंडी के पास तथा दूसरी बादशाही पुल के पास अंजनथली रोड बनी हुई है।

प्सैनिकों के विश्राम के लिए यहां बनाया था किला

चौहान ने सैनिकों के विश्राम के लिए यहां किले का निर्माण करवाया था। 1192 के युद्ध में पृथ्वी राज चौहान के साले जयचंद उन्हें धोखा देकर मोहम्मद गौरी से जा मिले थे। जिससे चौहान को हार का मुंह देखना पड़ा था। युद्ध में हराने के बाद मोहम्मद गौरी ने चौहान की दोनों आंखें निकाल दी थी।

राजा चौहान शब्दभेदी बाण कला में निपुण थे।

उन्होंने बंदी होते हुए भी मोहम्मद गौरी को शब्दभेदी बाणों से मार गिराया था।

43 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई थी।

असंमजस: चौहान का किला या फिर सराय

लोगों में आज भी यह असमंजस की स्थिति है कि यह धरोहर पृथ्वी राज चौहान का किला हैं या फिर सराए, क्योंकि पृथ्वी राज चौहान का किला हरियाणा के हांसी में भी स्थित है, जोकि पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित हैं। लेकिन तरावड़ी में पुरातत्व विभाग द्वारा इस इमारत को संरक्षित नहींं किया गया और न ही जो लोग इसमें रह रहे हैं, उनकी मलकीयत बन सकी। इसके साथ ही दो कोस मीनारों की भी हालत बेहद खस्ता है।

आज काटजू नगर के नाम से जाना जाता है किला

चौहान ने जिस किले को बनाया था उसे आज काटजू नगर के नाम से जाना जाता है।

इसका भी एक इतिहास रहा है।

सन् 1947 में भारत-विभाजन के समय जो लोग पाकिस्तान (जिला मुल्तान) की तरफ से हिन्दुस्तान में आए थे।

वह उस समय की इस सरायनुमा इमारत में शरणार्थी के रूप में ठहरे थे।

जिनका आज तक यहीं पर बसेरा कायम है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पीजीआई दवा घोटाले के गवाह ने की आत्महत्या, डीएमएस व फार्मासिस्ट पर केस दर्ज
पत्नी ने लगाए जान से मारने की धमकी के आरोप | Haryana News

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। पीजीआई में करीब दो साल पहले हुए दवाई घोटाले के गवाह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा युवक दो साल पहले सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। तीन दिन पहले ही गवाही को लेकर डीएमएस व फार्मासिस्ट ने उसे पीजीआई में बुलाया था और कहा था कि वह फार्मासिस्ट के पक्ष में गवाही दे, मृतक की पत्नी का आरोप है कि दोनों ने उसके पति को जान से मारने की भी धमकी दी थी। (Haryana News)

इसके बाद से ही उसका पति तनाव में था और मंगलवार को उसके पति ने अपने गांव ईस्माइला जाकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी के ब्यान पर पीजीआई के डीएमएस बिजेंद्र ढिल्लो व फार्मासिस्ट के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपियों को जांच में शामिल होने का नोटिस देकर बुलाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार राजीव नगर में किराए पर रहने वाले संजय ने अपने गांव ईस्माइला आकर मंगलवार दोपहर को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस वक्त लगा जब एक पडोसी संजय के घर गया और उसने देखा कि संजय के मुंह से झाग निकल रहा है और वह अचेत पड़ा था। यह देखकर उसने शोर मचा दिया, इसके बाद वहां पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और संजय के परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर संजय के पत्नी ममता व परिजन मौके पर पहुंच और देखा कि संजय की मौत हो चुकी है। परिजनों ने इसकी सूचना सांपला पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। (Haryana News)

मृतक की पत्नी ने लगाए यह आरोप | Haryana News

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसका पति पीजीआई में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था, उस दौरान पीजीआई में दवाई धोखाधड़ी से बेचने मामला हुआ था। इस मामले में फार्मासिस्ट प्रेम के खिलाफ केस दर्ज हुआ था और मामला अदालत में विचाराधीन है। इस मामले में उसके पति को गवाह बनाया गया था। मृतक की पत्नी का कहना है कि तीन जून को उसके पति को डीएमएस बिजेंद्र ढिल्लो ने पीजीआई बुलाया था।

उससे कहा था कि वह फार्मासिस्ट प्रेम के हक में अदालत में गवाही दे, अन्यथा उसे जान से मार दिया जाएगा। मृतक की पत्नी ममता की शिकायत पर पुलिस ने डीएमएस व फार्मासिस्ट के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उन्हें जांच में शामिल होने नोटिस दिया जाएगा। पूछताछ के बाद ही मामले का पता चल पाएगा।