Haryana Board - Sach Kahoon Hindi

HBSE Board News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं हुई समाप्त, अंकन कार्य कल से शुरू
इस बार परीक्षा में नकल मामलों में आई बड़ी कमी: बोर्ड अध्यक्ष

15 मई तक घोषित होगा 12वीं का परिणाम

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Haryana Board News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। इस बार परीक्षाओं में नकल के मामलों में बड़ी कमी दर्ज की गई है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 की परीक्षाओं में कुल 387 नकल के मामले दर्ज हुए हैं, जबकि वर्ष 2023 में 2511, वर्ष 2024 में 1105 और वर्ष 2025 में 637 मामले दर्ज किए गए थे। बार कोड और अल्फा न्यूमैरिकल कोड जैसी तकनीकों के प्रयोग से यह कमी संभव हुई है। HBSE Board News

परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चलीं। कुल 1433 परीक्षा केंद्रों पर 5 लाख 71 हजार 667 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। नकल रोकने के लिए 325 उड़नदस्ते गठित किए गए थे। इस बार 10वीं में 103 और 12वीं में 284 नकल के मामले दर्ज हुए। परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर 7 केंद्र अधीक्षक, 2 उप केंद्र अधीक्षक और 61 पर्यवेक्षकों को रिलीव किया गया।

बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि 2 अप्रैल से 10वीं के प्रश्न पत्रों की जांच शुरू हो जाएगी। इसके लिए 25 अंकन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 6969 परीक्षक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करेंगे। वहीं 12वीं का अंकन कार्य 3 अप्रैल से शुरू होगा। इसके लिए 52 अंकन केंद्र बनाए गए हैं और 5009 परीक्षक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करेंगे। 24 अप्रैल तक जांच पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद 15 मई तक 12वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा और लगभग एक सप्ताह बाद 10वीं का परिणाम भी जारी होगा।

नई शिक्षा नीति के तहत जिन परीक्षार्थियों को तीन विषयों में अंक कम आने की आशंका है, वे 4 अप्रैल से पुनर्परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं। यह परीक्षा 20 अप्रैल को होगी। परिणामों में जिस परीक्षा के अंक अधिक होंगे, वही जोड़े जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्रों के तनाव को कम करना और उन्हें बेहतर अवसर देना है।

भिवानी:

यह भी पढ़ें:– बुजुर्गों को लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, दो शातिर दबोचे

दसवीं की हिंदी परीक्षा रद्द होने का मामला: जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी
28 फरवरी को झमोला जिला जींद में हुई थी परीक्षा की रद्द

स्कूल के चपरासी के मोबाइल में मिला था पेपर का सॉल्यूशन

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। HBSE News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार ने जींद जिले के झमोला स्थित परीक्षा केंद्र पर हुई अनियमितताओं के बाद 28 फरवरी को आयोजित हुई 10वीं की हिंदी परीक्षा को रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। बोर्ड ने ना केवल परीक्षा रद्द की है, बल्कि दोषियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। 28 फरवरी को परीक्षा के दौरान जब बोर्ड की सतर्कता टीम ने झमोला के परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया, तो वहां भारी अनियमितताएं पाई गईं। जांच के दौरान स्कूल के चपरासी (सेवादार) के मोबाइल फोन में प्रश्नपत्र का हल मिला। इसके अलावा, केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप और नकल की अन्य शिकायतें भी बोर्ड के संज्ञान में आईं।

हरियाणा विद्यालय बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि हिंदी की परीक्षा में पारदर्शिता की कमी और नियमों के उल्लंघन के कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि झमोला के परीक्षा केंद्र को अब रद्द कर दिया गया है। आगामी परीक्षाएं अब राजकीय स्कूल, जुलाना के परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएंगी। वही ड्यूटी में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसमें सेंटर सुपरिटेंडेंट और अन्य स्टाफ की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जींद जिले के कई अन्य केंद्रों पर भी छापेमारी की गई है ताकि नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित की जा सके। बोर्ड चेयरमैन ने स्पष्ट किया है कि शेष परीक्षाएं अब कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में करवाई जा रही हैं। डा. पवन कुमार ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि बोर्ड नकल मुक्त परीक्षा के संकल्प पर अडिग है और किसी भी प्रकार की धांधली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत कल

Haryana Board: बोर्ड चेयरमैन के रूप में डॉ. पवन कुमार ने संभाला पदभार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बुजुर्ग महिला ने नवनियुक्त चेयरमैन को कुर्सी पर बैठाकर कराया पदभार ग्रहण | Haryana Board

छात्रों को साक्षर ही नहीं, शिक्षित बनाने का करेंगे काम : डॉ. पवन कुमार

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Haryana Board of School Education: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की चल रही परीक्षाओं में मॉनिटरिंग सिस्टम को और भी बढ़ाया जाएगा, ताकि परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी रहे। बोर्ड परीक्षाओं में पेपर आऊट के मामलों में राज्य सरकार व शिक्षा बोर्ड के स्तर पर पहचान करके नकल करवाने में संलिप्त निरीक्षक, छात्रों व अन्य कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। ताकि बोर्ड परीक्षाओं में नकल में हस्तक्षेप को समाप्त किया जा सकें। यह बात हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana Board) के नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana Board) परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक बुजुर्ग महिला द्वारा नवनियुक्त बोर्ड चेयरमैन को कुर्सी पर बैठाकर पदभार ग्रहण करवाया गया। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में 10वीं के गणित के पेपर में सैलेबस से बाहर से प्रश्र पत्र आने के मामले को लेकर कमेटी बनाकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट की राय ली जा रही है। उसके आधार पर ही यह निर्णय लिया जाएगा कि 10वीं के मैथ के पेपर के विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स दिए जाए या नहीं। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश में नई शिक्षा नीति को लागू करने का कार्य किया है। वह ना केवल स्कूली, बल्कि विश्वविद्यालय स्तर पर भी लागू की गई है। उनहोंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत उनका उद्देश्य संस्कारवान शिक्षा देना तथा बच्चों के रूचिख्के विषयों को शामिल करना रहेगा।

बोर्ड का उद्देश्य यह भी रहेगा कि वे बच्चों को ना केवल साक्षर करें, बल्कि उन्हे शिक्षित बनाने का काम भी करें। अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि लंबे समय से चेयरमैन व अन्य अधिकारियों के पद खाली थे, जिसके चलते यह काम आगे नहीं बढ़ पाया था। अब अध्यापक पात्रता परीक्षा के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा तथा जल्द ही एचटेट की परीक्षाओं के बारे में निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि नवनियुक्त बोर्ड चेयरमैन पवन कुमार इससे पूर्व चरखी दादरी जिला के गर्वमेंट पीजी कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर तैनात थे। इसके साथ ही वे दो वर्षो तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana Board) में संयुक्त सचिव के पद पर भी रह चुके है।

यह भी पढ़ें:– Chhachhrauli: छछरौली में ज्वेलर्स के साथ लूट का प्रयास बाइक छोड़ मौके से फरार हुए बदमाश पुलिस ने ज्वेलर्स की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की शुरू

Haryana Board: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की चैक लिस्ट जारी
Haryana Board: भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च-2025 के सभी राजकीय एवं अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा गुरूकुल व विद्यापीठों के परीक्षार्थियों की चैक-लिस्ट 20 दिसंबर से लाईव कर दी गई। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि विद्यालय मुखिया विद्यालयों को जारी किए गए लॉगिन आईडी व पासवर्ड से चैक-लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी राजकीय एवं अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा गुरूकुल व विद्यापीठों के परीक्षार्थियों की चैक-लिस्ट में दर्ज विवरणों जैसे फोटो, हस्ताक्षर, लिंग, आधार नंबर, विषयका माध्यम इत्यादि में कोई अशुद्धि है तो वे 29 दिसंबर तक नि:शुल्क आॅनलाइन पोर्टल पर ठीक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त यदि परीक्षार्थी पहले लिए गए विषयों के स्थान पर कोई प्रायोगिक विषय लेना चाहता है तो उस अवस्था में 100 रुपए प्रायोगिक शुल्क प्रति परीक्षार्थी एवं 300 रुपए शुद्धि शुल्क सहित आॅनलाइन पोर्टल पर शुद्धि कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई परीक्षार्थी सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा से सम्बन्धित कोई छटा अतिरिक्त विषय लेना चाहता है तो उस अवस्था में 200 रुपए अतिरिक्त विषय शुल्क के साथ-साथ एक हजार रुपए विलंब शुल्क सहित आॅनलाइन पोर्टल पर शुद्धि कर सकते हैं।

Exam Date Change: 12वीं कक्षा परीक्षा तिथि में हुआ संशोधन
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Exam Date Change: हरियाणा सरकार द्वारा 31 अक्तूबर को दीपावली का अवकाश घोषित होने के मध्यनजर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जा रही 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा की तिथि में संशोधन किया गया है। यह जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि 31 अक्तूबर को दीपावली का अवकाश घोषित होने के मध्यनजर शिक्षा बोर्ड की 31 अक्तूबर को आयोजित होने वाली 12वीं कक्षा की संस्कृत, उर्दु एवं जैव विज्ञान विषय की परीक्षा अब 11 नवंबर को संचालित करवाई जाएगी। इस संदर्भ में परीक्षा तिथि बारे सार्वजनिक सूचना बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है। Haryana Board

यह भी पढ़ें:– जाखल बीडीपीओ कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन, मौके पर किया शिकायतों का निपटारा

Haryana Board: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र किए जारी
12वीं कंपार्टमेंट की एक दिवसीय परीक्षा 3 को तो 10वीं की परीक्ष 4 से 11 जुलाई तक : बोर्ड अध्यक्ष | HBSE Admit Card

प्रदेश भर के 28 हजार 280 परीक्षार्थी 75 परीक्षा केन्द्रों पर देंगे परीक्षाएं : बोर्ड अध्यक्ष डा. वीपी यादव

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। HBSE Compartment Admit Card: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट की एक दिवसीय परीक्षा जुलाई-2024 तथा 10वीं की परीक्षा के प्रवेश-पत्र बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन पर उपलब्ध होंगे। प्रदेशभर में इन परीक्षाओं में 28 हजार 280 परीक्षार्थी 75 परीक्षा केन्द्रों पर प्रविष्ठ होंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. वीपी यादव ने बताया कि 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट एक दिवसीय परीक्षा 3 जुलाई को संचालित होगी। HBSE Admit Card

इस परीक्षा में 20 हजार 707 परीक्षार्थी, जिनमें 12 हजार 529 छात्र तथा 8,178 छात्राएं प्रदेशभर में परीक्षा देंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इसी प्रकार 10वीं की परीक्षाएं 4 जुलाई से आरंभ होकर 11 जुलाई तक संचालित होंगी। इस परीक्षा में 7 हजार 573 परीक्षार्थी, जिनमें 4 हजार 895 छात्र तथा 2 हजार 678 छात्राएं प्रदेश भर में 28 परीक्षा केंद्रों पर प्रविष्ठ हो रहे है। डा. यादव ने बताया कि परीक्षाओं की शुचिता, विश्वसनीयता व गरिमा को बनाए रखने के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों के औचक निरीक्षण हेतु 26 प्रभावी उडऩदस्तों का गठन किया गया है। HBSE Admit Card

यह भी पढ़ें:– सरसा-फतेहाबाद पुलिस को मिली बहुत बड़ी सफलता, जानिए…

Haryana Board: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 का पाठ्यक्रम बदला
Haryana Board:हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। । अपने नए-नए प्रयोगों के लिए अपने नए-नए प्रयोगों के लिए चर्चित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अब कक्षा 9 से लेकर 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। पाठ्यक्रम का पूरा शेड्यूल शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। स्कूली विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य स्थापित करने के लिए पढ़ाई जाने वाली पुस्तक नैतिक शिक्षा को एक बार फिर हटा दिया गया है। अब नैतिक शिक्षा के स्थान पर उत्तरा व मध्यमा नाम से पुस्तके पढ़ाई जाएंगी। इन दोनों पुस्तकों का सिलेबस हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम विभाग ने खुद तैयार किया है। बाकी सभी पुस्तकें पहले की तरह नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग की पढ़ाई जाएगी।

Haryana News: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, CM सैनी ले सकते हैं ये बड़ा फैसला, जानें पूरी जानकारी

भार कम करने के लिए कुछ चेप्टर भी हटाए | Haryana Board

विद्यार्थियों पर सिलेबस का भार कम करने के लिए पहले से निर्धारित सिलेबस में से कुछ चेप्टर हटाए गए हैं। 15 वर्षों से अधिक समय से चले आ रहे हिंदी अनिवार्य विषय से व्याकरण के उपविषय भी कम किए गए हैं। इसी प्रकार अन्य विषयों से भी चेप्टर डिलीट किए गए हैं,ताकि सिलेबस कम करके बेहतर परीक्षा परिणाम पर जोर दिया जा सके।

Moong Ki Kheti : बेहतर उत्पादन के लिए कतारों में करें बिजाई

आंतरिक मूल्यांकन का भी तरीका बदला

संपूर्ण पाठ्यक्रम के आधार पर वार्षिक परीक्षा 80 अंकों और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंकों का निर्धारण किया गया है। परीक्षा का यह तरीका पहले भी था। लेकिन इसमें आंतरिक मूल्यांकन के विभाजन में बदलाव किया गया है। 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन को 6 भागों में बांटा गया है इसमें साल में 2 बार लिए जाने वाले यूनिट टेस्ट के 4 अंक,अर्धवार्षिक परीक्षा के दो अंक, प्री बोर्ड परीक्षा के लिए 2 अंक,छात्र की कक्षा कक्ष की भागीदारी के 2 अंक, परियोजना कार्य के पांच अंक व कक्षा कक्ष में उपस्थिति से संबंधित 5 अंक निर्धारित किए गए हैं।

ऐसे होंगे अटेंडेंस के अंक निर्धारण

वैसे तो आंतरिक मूल्यांकन के 20 अंक देने का काम विद्यालय का होता है। लेकिन इसके लिए नियम निर्धारित शिक्षा बोर्ड द्वारा किए जाते हैं। इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन में छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए कड़े नियम तय किए हैं। यदि इन नियमों पर खरा उतरा जाए तो बहुत कम विद्यार्थी होंगे जो 20 में से 20 अंक हासिल कर सकेंगे। कुछ भी हो इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में पाठ्यक्रम व परीक्षा का नया स्वरूप देखने को मिलेगा। इसका फायदा होगा या नुकसान यह आने वाला वक्त बताएगा।

26 जुलाई को संचालित होगी सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) की एक दिवसीय परीक्षा
27 जुलाई से 04 अगस्त तक सैकेण्डरी (शैक्षिक) एवं 23 अगस्त तक संचालित होगी डी.एल.एड. की परीक्षाएं | Haryana Board

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (Haryana Board) ने सीनियर सैकेण्डरी एक विषय की एक दिवसीय (शैक्षिक) परीक्षा 26 जुलाई एवं सैकेण्डरी (शैक्षिक) व डी.एल.एड. (नियमित/रि-अपीयर/मंर्सी चांस) जुलाई-2023 की परीक्षाएं 27 जुलाई से करवाए जाने का निर्णय लिया गया है। परीक्षाओं का संशोधित तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा में गत दिनों भारी बारिश/ बाढ़ के चलते 20 व 21 जुलाई से आरम्भ होने वाली जुलाई-2023 परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) कम्पार्टमैंट, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एक विषय की एक दिवसीय परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई, 2023 को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) कम्पार्टमैंट, अतिरिक्त विषय, पूर्ण विषय, आंशिक अंक सुधार व विशेष अवसर की परीक्षाएं 27 जुलाई से आरम्भ होकर 04 अगस्त, 2023 तक संचालित होंगी। Haryana Board

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि डीएलएड के प्रवेश वर्ष 2020 व 2021 व 2022 की प्रथम वर्ष नियमित व रि-अपीयर तथा प्रवेश वर्ष-2016-2018, 2017-2019, 2018-2020 व 2019-2021 मर्सी चांस प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 27 जुलाई से आरम्भ होकर 22 अगस्त, 2023 तक संचालित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार प्रवेश वर्ष 2020 व 2021 की द्वितीय वर्ष नियमित व रि-अपीयर तथा प्रवेश वर्ष- 2016-2018, 2017-2019, 2018-2020 व 2019-2021 की मर्सी चांस द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 28 जुलाई से आरम्भ होकर 23 अगस्त, 2023 तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा। Haryana Board

यह भी पढ़ें:– दिल्ली विश्वविद्यालय : श्री गंगानगर की युक्ति चांडक ने किया टॉप

Big breaking: विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी
Haryana Board 12th Result 2023 Declared: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. छात्र अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से वेबसाइट bseh.org.in पर रिजल्ट चेक करें…

भिवानी (इन्द्रवेश)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का आज 12वीं कक्षा का (Haryana Board 12th Result 2023 Declared) परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। बोर्ड का 12वीं कक्षा परिणाम 81.65 प्रतिशत रहा। इन परिणामों में लड़कियों का परीक्षा परिणाम 87.11 तो लडक़ों का परीक्षा परिणाम 76.43 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणामों की जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने सोमवार को शिक्षा बोर्ड में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमेन डॉ. वीपी यादव व बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित करते हुए बताया कि इन परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 29 मार्च तक किया गया था। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि यह परिणाम शाम पांच बजे से बोर्ड की वैबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन पर उपलबध किया जा चुका है।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 12वीं परीक्षा में दो लाख 57 हजार (Haryana Board 12th Result 2023 Declared) 116 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से दो लाख 9 हजार 93 उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि 12वीं की परीक्षा में एक लाख 25 हजार 696 छात्राओं में से एक लाख 9 हजार 491 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 87.11 रही, जबकि एक लाख 31 हजार 420 छात्रों में से एक लाख 442 पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 76.43 रही। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने छात्रों से 10.68 प्रतिशत ज्यादा पास प्रतिशतता हासिल की। बोर्ड चेयरमेन ने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 80.66 तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 83.23 रही है। वही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 83.51 रही, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 77.79 रही है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा परिणाम सोमवार को सायं 5.00 बजे से बोर्ड की वेबसाईट पर उपलब्ध हो चुका है।

पूरे प्रदेश में सात सैंटर विभिन्न जिलों में बनाए गए थे | Haryana Board 12th Result 2023 Declared

बोर्ड अध्यक्ष एवं सचिव ने तीनों संकाय में प्रथम स्थान पर भिवानी जिला के कस्बा सिवानी मंडी के नव भारत सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा नैंसी प्रथम, करनाल के संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल की छात्रा जसमीत कौर द्वितीय झज्जर के न्यू रॉयल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, जहांगीरपुर के छात्र कनुज, रोहतक के सैनी कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की मानसी, हिसार के उकलाना मंडी के आर्य कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की प्रिया ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के नकल रहित संचालन के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सीसीटीवी कैमरो व कंट्रोल व कमांड सैंटर के माध्यम से नजर रखी गई थी। पूरे प्रदेश में सात सैंटर विभिन्न जिलों में बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि बोर्ड इतिहास में पहली बार परीक्षाओं में क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जा रहा थ, ताकि परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाया जा सकें। जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए।

Haryana Board: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का फैसला: अब 10वीं-12वीं में सीधा नहीं मिलेगा एडमीशन
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। हरियाणा में 10वीं-12वीं के एडमिशन (HBSE news) में अब फजीर्वाड़ा नहीं हो सकेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए फुल प्रूफ प्लान तैयार किया है। बोर्ड से संबंधित सभी स्कूलों को एचएसईबी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि स्टूडेंट जरूरी वैध कारण होने पर ही स्कूल बदलकर 10वी और 12वीं कक्षाओं में एडमिशन ले पाएंगे। साथ ही ऐसे स्टूडेंट की जानकारी स्कूलों को एडमिशन प्रक्रिया के एक माह के भीतर देनी होगी।

हरियाणा में हर साल हजारों की संख्या में 10वीं-12वीं (Haryana Board ) क्लास में स्टूडेंट्स सीधे एडमिशन लेते हैं और बोर्ड एग्जाम में शामिल होते हैं। इसमें काफी स्टूडेंट ऐसे होते हैं जो रेगुलर पढ़ाई नहीं करते हैं। वह अपने गैप ईयर को भरने के लिए दूसरे राज्यों से फर्जी स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट ले आते हैं और सूबे के स्कूलों में सीधे एडमिशन ले लेते हैं। एडमिशन के इस फजीर्वाड़े को रोकने के लिए बोर्ड ने यह सख्त फैसला लिया है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 2022 में 142 स्कूलों (Haryana Board ) के 6 हजार स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोक दिया था। इन मामलों की जब बोर्ड की ओर से स्टूडेंट्स के स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट की जांच की गई तो 867 फर्जी मामले पकड़े गए। 2582 ऐसे स्टूडेंट्स थे जिन्होंने अपनी रछउ तक अपलोड नहीं की थी। 12वीं के 39 स्टूडेंट्स ने आवेदन में फर्जी सर्टिफिकेट लगाए थे और 10वीं के 477 स्टूडेंट्स ने ऐसा किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

10वीं व 12वीं कक्षा की विशेष अवसर परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE Board) के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो 10वीं तथा 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए विभिन्न कारणों से आवेदन नहीं कर पाए और परीक्षा से वंचित रह गए थे, ऐसे परीक्षार्थियों के भविष्य को देखते हुए शिक्षा बोर्ड द्वारा अप्रैल-2023 में एक विशेष परीक्षा का आयोजन करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके लिए अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त ऐसे परीक्षार्थी जिनका 10वीं मार्च-2022 की मुख्य परीक्षा में परीक्षा परिणाम उत्तीर्ण रहा है, लेकिन किसी एक अनिवार्य विषय में फेल थे तथा मार्च-2023 में आयोजित करवाई गई परीक्षा में किन्हीं कारणों से आॅनलाईन आवेदन नहीं कर पाए थे।

यह भी पढ़ें:– गजब: Bhiwani की लड़की ने चमकाया देश का नाम, जीता स्वर्ण पदक

ऐसे परीक्षार्थियों के भविष्य के मध्यनजर शिक्षा बोर्ड द्वारा 5 हजार रुपए प्रति छात्र एकमुश्त परीक्षा शुल्क के साथ 6 से 10 अप्रैल तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन पर दिए गए लिंक पर पिछला अनुक्रमांक दर्ज करते हुए अप्रैल-2023 की विशेष अवसर परीक्षा हेतु आॅनलाईन आवेदन करने का अवसर प्रदान किया गया है। (Board of School Education Haryana) उन्होंने बताया कि अप्रैल-2023 की परीक्षा हेतु सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्र भिवानी मुख्यालय पर होगा। विद्यालय मुखिया व परीक्षार्थी अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर बोर्ड की अधिकारिक साइट पर विजिट करते रहें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट आज
भिवानी सच कहूँ ब्यूरो। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की सैकेण्डरी परीक्षा, मार्च-2020 के 3,38,096 परीक्षार्थियों का परिणाम सोमवार 8 जून को घोषित किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने संयुक्त रूप से बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) के 3,38,096 परीक्षार्थियों में से 1,86,153 छात्र एवं 1,51,943 छात्राएं शामिल हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र से 2,26,939 एवं शहरी क्षेत्र से 1,11,157 परीक्षार्थी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राजकीय विद्यालयों के 1,69,385 परीक्षार्थी शामिल हैं तथा प्राईवेट विद्यालयों के 1,68,711 परीक्षार्थी शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि इसी तरह से सैकेण्डरी (रि-अपीयर) के 9,445 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा रहा है। जिसमें से 5,406 छात्र एवं 4,039 छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सैकेण्डरी (शैक्षिक/रि-अपीयर) परीक्षा मार्च-2020 का परीक्षा परिणाम चार विषयों के मूल्यांकन के आधार पर पांचवें विषय (विज्ञान विषय) के औसतन अंक शामिल करके घोषित किया जाएगा, जो परीक्षार्थी ग्याहरवीं कक्षा में विज्ञान संकाय लेगा, उसे सैकेण्डरी के विज्ञान विषय की परीक्षा देनी होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।