Big B Amitabh - Sach Kahoon Hindi

ब्रह्मास्त्र की तैयारियों के बीच साथ दिखे रणबीर कपूर और आलिया, अमिताभ ने लगाया गले
मुंबई (एजेंसी)। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों लगातार सुर्ख़ियों में हैं। ख़बरों की माने तो ये दोनों रिलेशनशिप में हैं और अपने रिश्ते को थोड़ा वक़्त देना चाहते हैं। इसके अलावा ये दोनों स्टार्स अपनी आने वाली फ़िल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए भी चर्चा में हैं। इस बीच मंगलवार देर शाम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट महबूब स्टूडियो में स्पॉट किये गए। दोनों एक ही कार से महबूब स्टूडियो पहुंचे थे जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

दोनों का इस तरह से एक ही साथ, एक ही गाड़ी में महबूब स्टूडियो पहुंचना कहीं न कहीं फिर से इस बात को हवा देता है कि दोनों इन दिनों एक स्पेशल बॉन्डिंग शेयर कर रहे हैं। बहरहाल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ यह है कि आप जल्द ही इन दोनों स्टार्स को बड़े पर्दे पर एक साथ देख पायेंगे। दोनों अपनी आने वाले फ़िल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार साथ काम कर रहे हैं और इस फ़िल्म को लेकर दोनों ने लंबे समय से तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। इस फ़िल्म को लेकर काफी हलचल रही है।

आपको याद होगा नए साल के अवसर पर रणबीर, आलिया और अयान मुखर्जी इजरायल में थे और वहीं इन तीनों ने छुट्टियां मनाते हुए स्क्रिप्ट सेशन पूरा किया था, जिसकी तस्वीरें आलिया और करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बता दें कि इस फ़िल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं अयान मुखर्जी। जो रणबीर कपूर के साथ ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फ़िल्म बना चुके हैं। फ़िल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग फरवरी में होनी थी लेकिन, किसी वजह से शूटिंग में थोड़ी देरी हुई।अमिताभ बच्चन की माने तो बुधवार से इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो रही है।

अमिताभ बच्चन ने बारी बारी से रणबीर और आलिया भट्ट के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो रणबीर और आलिया से गले मिलते देखे जा सकते हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के बारे में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि- ‘ रणबीर और आलिया के साथ ब्रह्मास्त्र की तैयारी, कल से नए दिन की शुरुआत।’ ज़ाहिर है इस फ़िल्म को लेकर रणबीर कपूर, अलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन तीनों ही बेहद उत्साहित हैं। करण जौहर इस फ़िल्म को पहले ही एक एपिक जर्नी बता चुके हैं।