preparations - Sach Kahoon Hindi

ट्रंप की भारत यात्रा को यादगार बनाने की तैयारी
24 फरवरी को सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचेंगे (Welcome Trump)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद में ट्रंप का स्वागत करेंगे

नई दिल्ली (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की भारत की यात्रा में चुनावी राजनीति, व्यापार एवं रक्षा सहयोग के तीनों आयामों का मिश्रण और उत्सव की चाशनी होगी जो न केवल मेहमानों बल्कि देशवासियों के लिए भी बेहद यादगार होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के निमंत्रण पर ट्रंप एवं उनकी पत्नी दो दिन की भारत यात्रा पर 24 फरवरी को सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचेंगे और 25 तारीख को उनके सरकारी कार्यक्रम नयी दिल्ली में होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद में ट्रंप का स्वागत करेंगे और दोनों नेता सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर साबरमती आश्रम तक 10 किलोमीटर के रोड शो में शामिल होंगे। (Welcome Trump) इसके लिए हवाई अड्डे से साबरमती आश्रम तक मार्ग को सजाया जा रहा है।

सड़क के दोनों ओर लाखों लोग विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र के नेता का स्वागत करेंगे।

बाद में दोनों नेता नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम में एक विशाल जनसभा ‘केम छो ट्रंप’ को संबोधित करेंगे।

यह स्टेडियम विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम है जिसमें एक लाख दस हजार लोगों के बैठने की क्षमता है।

हवाई अड्डे, रोड शो एवं स्टेडियम में देश की विविधता पूर्ण संस्कृति की झांकियां भी अमेरिकी राष्ट्रपति को रिझाएंगी।

अहमदाबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति का पूरा कार्यक्रम उत्सवमय रहेगा।

अहमदाबाद में रोड शो एवं जनसभा ‘केम छो ट्रंप’ होगी (Welcome Trump)

अमेरिका में इस साल के अंत में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिहाज से अहमदाबाद में रोड शो एवं जनसभा ‘केम छो ट्रंप’ बहुत महत्वपूर्ण होगी। अमेरिका में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय रहते हैं और उनमें गुजरातियों की संख्या काफी अधिक है। गत वर्ष सितंबर में ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री मोदी के हाउडी मोदी कार्यक्रम में भाग लेकर श्री ट्रंप को इस ताकत का अहसास हो गया था। अहमदाबाद के ‘केम छो ट्रंप’ से वह अमेरिका में रहने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय पर असर डालेंगे। मंच पर श्री मोदी की मौजूदगी का संदेश सीधा प्रवासियों तक पहुंच जाएगा। इस कार्यक्रम में रिपब्लिकन पार्टी के बड़े नेताओं के भी शिरकत करने की संभावना है।

25 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर होने की संभावना

शिखर बैठक में दोनों देशों के बीच करीब 25 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की रक्षा संबंधी समिति ने हाल ही में नौसेना के लिए 24 रोमियो मल्टीमिशन हेलीकॉप्टर, वायुसेना के लिए छह अपाचे युद्धक हेलीकॉप्टर और छह पी 8 आई समुद्री टोही विमान खरीदने के सौदों को मंजूरी दी है। इनकी आपूर्ति 2023-24 तक होने की संभावना है। इसके अलावा ट्रंप मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत एफ-18, एफ-15ईएक्स अथवा एफ-16 का उन्नत संस्करण एफ-21 संयुक्त रूप से बनाने का प्रस्ताव भी कर सकते हैं। दोनों देशों ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं व्यापार पहल (डीटीटीआई) के तहत सात परियोजनाओं को चिह्नित किया है।

द्विपक्षीय व्यापार करार को लेकर भी बातचीत आगे बढ़ेगी

चीन अमेरिका व्यापार युद्ध के बीच इस करार को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ट्रंप ने गत दिनों में भारत यात्रा के बारे में बातचीत में कहा कि अगर इसमें अमेरिका के हित पूरे होते हैं तो इस पर वह हस्ताक्षर करेंगे। भारतीय कूटनीतिक सूत्रों का भी कहना है कि अगर भारत के हितों के अनुरूप होता है तो भारत इस पर दस्तखत करेगा। सूत्रों के अनुसार कृषि एवं आॅटोमोबाइल्स उत्पादों को एक दूसरे के बाजार में पहुंच के मुद्दे पर गतिरोध कायम है। ऐसा भी माना जा रहा है कि प्रवासी भारतीयों खासकर पेशेवर युवाओं के लिए एच1बी वीजा को लेकर भारत की चिंताओं को लेकर भी श्री ट्रंप कोई आश्वासन दे सकते हैं। बैठक में ऊर्जा सुरक्षा, अफगानिस्तान, आतंकवाद सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

शाम को राष्ट्रपति कोविंद राष्ट्रपति भवन में ट्रंप के सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे।

उसके बाद रात में ट्रंप वापस लौट जाएंगे।

करीब 40 घंटे की इस यात्रा में चुनावी राजनीति का रंग और रणनीतिक सहयोग दोनों का मिश्रण होगा।

उत्सव का रूप इस यात्रा को ट्रंप दंपत्ति के लिए यादगार बनाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कपिल-गिन्नी की शादी के लिए तैयारियां शुरू
चीन-इटली से बुलाए गए शेफ

बॉलीवुड। कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी को ग्रैंड बनाने के लिए (Kapil Ginni’s Wedding Preparations Begin) सजावट के साथ साथ खाने-पीने का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सिंगर गुरदास मान, दलेर मेहंदी सहित करीब 800 गेस्ट कपिल और गिन्नी की शादी के साक्षी बनेंगे। मेहमानों की खातिरदारी में कुछ कमी न रह जाए, इसलिए पूरी प्लानिंग के साथ टीम काम कर रही है। कबाना स्पा एंड रिसोर्ट 12 और 13 दिसंबर, दो दिन के लिए बुक है। 7 दिसंबर को चीन से तीन शेफ आएंगे। खाने में चाइनीज, इटालियन और पंजाबी फूड शामिल होगा। इटली से भी शेफ कबाना पहुंचेंगे। शादी की स्टेज की सजावट पर भी पूरा ध्यान दिया गया है। लॉन में बने स्टेज की ओर जिगजैग एंट्री होगी। मंडप भी एक अलग स्टेज पर बनेगा।

कपिल के दोस्त शादी और रिसेप्शन पर देंगे सरप्राइज

सुत्रों के अनुसार कपिल के दोस्त भी शादी के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। (Kapil Ginni’s Wedding Preparations Begin) कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ 6 दिन बाद शादी के बंधन में बंधने वाली हरदेव नगर की रहने वाली गिन्नी चतरथ के परिवार को शहर में हर कोई पापड़ बड़ियों वाले के नाम से जानता है। इस समय पापड़ बड़ियों के काम के साथ-साथ इनका कपड़ों का भी काफी बड़ा कारोबार हैं। गिन्नी का परिवार विभाजन के बाद पाकिस्तान के लाहौर से यहां आया था। वहीं से आकर इन्होंनें शेखां बाजार में कारोबार शुरू किया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

लोक सभा चुनावों की तैयारी में मुद्दे गायब, गठबंधन पर जोर
देश की केंद्रीय सरकार में 2019 की लोकसभी चुनाव संबंधी घड़ियां जा रही हैं रणनीतियों का पूरा गठबंधन बन गया है। भाजपा ने सत्ता में चुनाव के बावजूद अपने भाईचारे को जोड़े रखने के लिए मुहिम छेड़ दी है। ये मुहिम लगभग सहयोगी पार्टियों से हां करवाना ही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का आज अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल से मुलाकात का प्रोग्राम है। बिहार में भाजपा नेता सुशील मोदी ने नितीश को एनडीए का चेहरा कहकर भाजपा और जनता दल यू की जोड़ी बनाने का प्रयास किया है। पिछले दिनों नितीश ने नोटबंदी पर सवाल खड़े करके भाजपा नेताओं की चिंता बढ़ा दी थी। इसी तरह महाराष्टÑ में शिव सेना को मनाने की कोशिश की जा रही है। इधर कांग्रेस 2019 में भाजपा को सरकार से बाहर रखने के लिए विरोधी पार्टियों से गठबंधन के लिए सरगर्म हैं।

इसकी शुरूआत कर्नाटक में सरकार बनान से हो चुकी है। दरअसल कर्नाटक और उपचुनावों के नतीजों के बाद भाजपा 2019 के चुनावों के लिए सरगर्मी से काम कर रही है। तृणमूल कांग्रेस, बसपा, राष्टÑीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, तेलगू देशम पार्टी, भाजपा के खिलाफ एकजुट हो गई हैं। कांग्रेस की सख्त विरोधी रही आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस के साथ चलने का मन बना लिया है। ऐसे हालातों में भाजपा के लिए सबसे जरूरी चीज अपने सहयोगी दलों को साथ रखना है।

तेलगू देशम पार्टी ने भाजपा से सिर्फ नाता नहीं तोड़ा बल्कि केंद्र की आलोचना भी की है। अकाली दल के प्रमुख नेता नरेश गुजराल ने कई बार भाजपा पर सहयोगी पार्टियों को नजरअंदाज क रने का दोष लगाकर नई चर्चा छेड़ दिया थी। इसलिए भाजपा प्रधान किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते। संसदीय प्रणाली में गिनती का महत्व बढ़ गया है और मुद्दों की अहमियत घट गई है। गठबंधन की मजबूती की मुहिम में क्षेत्रीय पार्टियों की कदर बढ़ गई है पर मुद्दों पर सारे चुप हैं। राजनीति के मौजूदा रुझान ने आम आदमी को नजरअंदाज कर दिया है और कुर्सी ही बड़ा उद्देश्य बन गई है। किसके साथ जाना है की चर्चा है मुद्दों की शर्त गायब है।

ब्रह्मास्त्र की तैयारियों के बीच साथ दिखे रणबीर कपूर और आलिया, अमिताभ ने लगाया गले
मुंबई (एजेंसी)। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों लगातार सुर्ख़ियों में हैं। ख़बरों की माने तो ये दोनों रिलेशनशिप में हैं और अपने रिश्ते को थोड़ा वक़्त देना चाहते हैं। इसके अलावा ये दोनों स्टार्स अपनी आने वाली फ़िल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए भी चर्चा में हैं। इस बीच मंगलवार देर शाम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट महबूब स्टूडियो में स्पॉट किये गए। दोनों एक ही कार से महबूब स्टूडियो पहुंचे थे जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

दोनों का इस तरह से एक ही साथ, एक ही गाड़ी में महबूब स्टूडियो पहुंचना कहीं न कहीं फिर से इस बात को हवा देता है कि दोनों इन दिनों एक स्पेशल बॉन्डिंग शेयर कर रहे हैं। बहरहाल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ यह है कि आप जल्द ही इन दोनों स्टार्स को बड़े पर्दे पर एक साथ देख पायेंगे। दोनों अपनी आने वाले फ़िल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार साथ काम कर रहे हैं और इस फ़िल्म को लेकर दोनों ने लंबे समय से तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। इस फ़िल्म को लेकर काफी हलचल रही है।

आपको याद होगा नए साल के अवसर पर रणबीर, आलिया और अयान मुखर्जी इजरायल में थे और वहीं इन तीनों ने छुट्टियां मनाते हुए स्क्रिप्ट सेशन पूरा किया था, जिसकी तस्वीरें आलिया और करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बता दें कि इस फ़िल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं अयान मुखर्जी। जो रणबीर कपूर के साथ ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फ़िल्म बना चुके हैं। फ़िल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग फरवरी में होनी थी लेकिन, किसी वजह से शूटिंग में थोड़ी देरी हुई।अमिताभ बच्चन की माने तो बुधवार से इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो रही है।

अमिताभ बच्चन ने बारी बारी से रणबीर और आलिया भट्ट के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो रणबीर और आलिया से गले मिलते देखे जा सकते हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के बारे में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि- ‘ रणबीर और आलिया के साथ ब्रह्मास्त्र की तैयारी, कल से नए दिन की शुरुआत।’ ज़ाहिर है इस फ़िल्म को लेकर रणबीर कपूर, अलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन तीनों ही बेहद उत्साहित हैं। करण जौहर इस फ़िल्म को पहले ही एक एपिक जर्नी बता चुके हैं।