celebrates - Sach Kahoon Hindi

दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
मृतक युवक की पहचान हिसार जिले के गांव किरमारा निवासी विनीत के रूप में हुई है (Murder)

हिसार (संदीप सिंहमार)। हिसार के रेड स्कवेयर मार्केट में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की चाकुओं से हत्या (Murder) कर दी गई। युवक पर उस वक्त हमला हुआ जब वह अपने दोस्तों के साथ एक होटल में जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। उस पर कई युवकों ने मिलकर हमला कर दिया। घायल अवस्था में युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। लेकिन ज्यादा खून बहने और घाव गहरे होने के चलते घायल युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतक को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह ले जाया गया है

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हमलावर साफ नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में चाकू है। मृतक के साथ भी कुछ दोस्त थे मगर हमलावर युवकों के पास चाकू देखकर वे कुछ नहीं कर सके और इस हमले में 20 साल के एक युवक की जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान हिसार जिले के गांव किरमारा निवासी विनीत के रूप में हुई है।

वह शहर के ही एक निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करता था।

पुलिस को अंदेशा है कि हत्या का कारण निजी दुश्मनी या कहासुनी हो सकती है।

हमलावरों की पहचान की पहचान और धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आदेश अस्पताल ने मनाया वर्ल्ड एनेस्थीसिया दिवस
भटिंडा (सुखनाम)।

16 अक्टूबर 1846 को इस दिन अमेरिका के एक डेंटिस्ट डॉक्टर विलियम टीजी मोर्टन ने बोस्टन (अमेरिका) में एनेस्थीसिया की पहली प्रदर्शनी की। यह मेडिसन के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण अवसर था और यह खोज की गई कि मरीज के आॅपरेशन के दर्द के बिना सर्जरी करवानी संभव है। यह प्रोग्राम आदेश अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग व इंटेंसिव केयर द्वारा मनाया गया। डॉक्टर मृदुल पंडितराओ प्रोफेसर, डिपार्टमेंट के मुखी और डीन एकेडमिक अफेयर्स ने बताया कि एनेस्थीसियोलॉजी एक बहुत ही आधुनिक विज्ञान है जिसके द्वारा सभी सर्जरियां संभव हुई हैं और मरीज को दर्द भी कम होता है। वाइस चांसलर जी पी आई सिंह, मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट एडमिन डॉ. गुरप्रीत सिंह गिल, रजिस्ट्रार कर्नल जगदेव सिंह, प्रिंसिपल आदेश मेडिकल डीजी एल शर्मा और मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट ब्रिगे. अवतार सिंह बंसल प्रोग्राम में शामिल रहे। प्रोफेसर पंडितराओं ने बताया कि एनएसथीसिया का पहला मूल तत्व जादू टोना, अफीम/केनाबेस पर आधारित था इस समय ना सिर्फ आॅपरेशन थिएटर में मरीजों की देखभाल में योगदान डालते हैं बल्कि दर्द रहित डिलीवरी (लेबर, अनेलजिसिया आई सी यु,) रेडियोथैरेपी, रेडियोडायग्नोसिस, जले हुए केस, इलेक्ट्रोकांवुलिस थेरेपी और मनोविज्ञान का नार्को विश्लेषण करते हैं यह सभी सेवाएं आदेश अस्पताल में उपलब्ध हैं और कुछ माहेर सेवाएं जैसे पेन क्लीनिक भी उपलब्ध है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

सचिन ने भावपूर्ण अभिनय द्वारा दर्शकों के दिल में मनाई जगह
बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थे सचिन|Sachin Pilgaonkar Birthday

मुंबई (एजेंसी)। भारतीय सिनेमा जगत में सचिन को एक ऐसे (Sachin Pilgaonkar Birthday) अभिनेताओं में शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनायी है। 17 अगस्त 1957 को मुंबई में जन्में सचिन मूल नाम सचिन पिलगांवकर बचपन से ही उनका रूझान फिल्मों की ओर था और वह अभिनेता बनना चाहते थे । सचिन ने अपने सिने करियर की शुरूआत महज चार वर्ष की उम्र में एक मराठी फिल्म आमाझे मार्ग एकला ..से की। अपनी पहली ही फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया  गया। इसके बाद सचिन बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम करने लगे। इनमें ज्वैल थीफ ब्रह्मचारी, मंझली दीदी, वारिस, सफर, प्रेम पुजारी, गैम्बलर, दास्तान और मेला जैसी फिल्में शामिल है। वर्ष 1975 में राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ..गीत गाता चल ..बतौर अभिनेता सचिन के सिने करियर की पहली फिल्म थी।

सुप्रसिद्ध फिल्म शोले में छोटे से किरदार में भी लुटी वाहवाही|Sachin Pilgaonkar Birthday

वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म ..शोले ..में सचिन को एक छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला लेकिन वह अपनी छोटी सी भूमिका में भी दर्शको की वाहवाही लूटने में सफल रहे। वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म ..बालिका वधू ..सचिन के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुयी । वर्ष 1978 में सचिन को यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म ..त्रिशूल ..में काम करने का मौका मिला । इस फिल्म में उन पर फिल्माया गीत ..गप्पूजी गप्पूजी गम गम ..उन दिनों युवाओं के बीच क्रेज बन गया था। वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म ..अंखियो के झरोखे से ..सचिन के सिने करियर की एक और अहम फिल्म साबित हुयी । वर्ष 1982 में प्रदर्शित फिल्म ..नदिया के पार ..में सचिन को एक बार फिर से राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म में काम करने का अवसर मिला। भोजपुरी में ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये और आल टाइम ग्रेटेस्ट हिट्स में शुमार हो गयी। अस्सी के दशक में सचिन ने फिल्म ..माई बाप ..के जरिये निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख दिया । हालांकि फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी । वर्ष 1984 में प्रदर्शित मराठी फिल्म नवरी मिले नवलिया, बतौर निर्देशक सचिन के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी । इस फिल्म में उन्हें अभिनेत्री सुप्रिया को निर्देशित करने का मौका मिला जो बाद में उनकी जीवन संगिनी बन गयी ।

Sachin Pilgaonkar, Happy bithday, Celebrates, Emotional Acting, Entertainment

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

आजादी का जश्न मनाती सउदी अरब की महिलाएं
आखिरकार लंबे संघर्ष के बाद अब सउदी अरब की महिलाएं भी दुनिया के अन्य देशों की महिलाओं की तरह कार चला सकेगी। बल्कि यों कहा जाएं तो अधिक ठीक होगा कि कार ही नहीं मोटरसाईकिल, ट्रक, वैन आदि भी चलाने के लिए स्वतंत्र हो गई है। सउदी अरब की महिलाओं की आबादी में 65 फीसदी महिलाएं 18 साल से अधिक उम्र की है और अब इन महिलाओं को कार चलाने की आजादी मिल गई है। दरअसल सउदी महिलाओं को इस स्वतंत्रता के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा और यहां तक कि संघर्ष की नायिका सामाजिक कार्यकर्ता मानल अल शरीफ को यूट्यूब पर वाहन चलाते वीडियों अपलोड करने के लिए जेल जाना पड़ा वहीं 2014 में ही लाउजैन अल हथगौल को 73 दिन की जेल काटनी पड़ी। देखा जाए तो यह सउदी महिलाओं के 28 साल के संघर्ष का परिणाम है तो दूसरी और इसका श्रेय सउदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के उदारवादी सोच को भी जाता है। 1990 में सउदी अरब की 47 महिलाओं ने नियम तोड़ते हुए शहर में वाहन चलाए और इसके परिणाम स्वरुप उन्हें गिरफ्तार किया गया। तब से ही महिला स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रही महिलाएं कार चलाने की स्वतंत्रता के लिए भी संघर्ष कर रही थी।

देर सबेर ही सही सउदी अरब में अब महिलाओं के प्रति कट्टरवादी सोच में बदलाव की बयार आई हैं। 2017 में सउदी महिलाओं को खेल के मैदान में जाकर वहां खेलों का लुत्फ उठाने की अनुमति दी गई। अब सउदी अरब की महिलाएं भी खेल स्टेडियम में जाकर में खेल प्रतियोगिताओं का आनंद लेने लगी है। हांलाकि यह अनुमति चुने हुए स्टेडियमों में ही है पर देर आयद दुरस्त आयद शुरूआत तो होने लगी है। हांलाकि सउदी अरब ने कट्टरता की छवि को तोड़ने के प्रयास 2015 से ही शुरू कर दिए थे। पहले स्थानीय निकाय के चुनावोें में महिलाओं को मतदान करने या चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई। सउदी अरब के खेल प्राधिकरण के अध्यक्ष तुर्की अल अशेख ने खेल क्षेत्र में बड़े बदलावों की घोषणा करते हुए रियाद, दम्मम और जेद्दा के खेल स्टेडियमों में महिलाओं और परिवार के साथ आने आने वाले दर्शकों को अनुमति देने का निर्णय किया। अशेख ने राजकुमारी रीमा बिंत बंदार को सउदी फैडरेशन फॉर कम्यूनिटी स्पोर्ट का अध्यक्ष नामित किया। इसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं और रीमा ने पहला कदम उठाते हुए जेद्दा में महिलाओं के लिए 5 स्टूडियो जिम खोले जा चुके हैं। रीमा का कहना है कि इससे महिलाओं को व्यायाम के प्रति प्रोत्साहित किया जा सकेगा।

21 वीं सदी में महिलाओं के प्रति लेंगिक भेदभाव होना बेहद चिंतनीय है। आज दुनिया के देशों में महिलाओें की भागीदारी कहां से कहां पहुंच गई है। अंतरिक्ष तक में महिलाओं की उड़ान होने लगी है। लगभग सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों के समकक्ष होते हुए भागीदारी तय की है। प्रबंधन के क्षेत्र में तो महिलाओं का कोई सानी ही नहीं है। ऐसे में कुछ सउदी अरब जैसे कट्टरपंथी देशों में महिलाओं के प्रति दोयम दर्जें का व्यवहार चिंतनीय रहा है। महिलाओं के अधिकारियों के प्रति लंबे संघर्ष का ही परिणाम है कि 1955 पहलीबार लड़कियों को स्कूल में पढ़ने का अवसर मिलना शुरू हुआ। हांलाकि महिलाओं के विश्वविद्यालय बनने में पूरे 15 साल लग गए और 1970 में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। 2001 से महिलाओं के पहचान पत्र बनने लगे। कट्टरतावादी सोच में बदलाव का यह सिलसिला आगे बढ़ता गया और 2005 में जाकर जबरन विवाह पर रोक लगी। सउदी महिलाओं को सत्ता में भागीदारी का अवसर 2009 से मिलने लगा वहीं 2012 के सारा अतर को पहलीबार ओलंपिक में हिस्सा लेने का गौरव मिल सका। महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव का यह सिलसिला जब एक बार चल निकला तो फिर धीरे धीरे बदलाव की बयार ही चल निकली है। 2015 में सउदी महिलाओं को चुनिंदा स्थानों पर साईकिल चलाने की अनुमति मिली।

महिलाओं के प्रति कट्टरता की छवि सुधार में सउदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को अधिक जाता है। महिलाओं के प्रति एक से एक क्रान्तिकारी निर्णय लेने में प्रिंस ने पहल की है। उनके प्रयासों से ही इससे पहले महिलाओं को राष्टÑीय दिवस में आमंत्रित कर अच्छा संकेत दिया जा चुका है। महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए अब जिस दिशा में सउदी अरब बढ़ रहा है वह निश्चित रुप से सराहनीय है। सउदी अरब ही नहीं दुनिया के अन्य कट्टरपंथी देशों को भी महिलाओं के प्रति अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। महिलाओं के साथ दोयम दर्जें का व्यवहार करने वाले देशों को भी संकुचित सोच के दायरें से बाहर निकलना होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मेगा संपर्क अभियान, आज रूठी शिवसेना को मनाएंगे शाह
नई दिल्ली (एजेंसी)। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह आज मेगा संपर्क अभियान के तहत शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। विपक्षी एकता के बुलंद हो रहे नारों के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की यह मुलाकात राजग के लिए अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि शाह इस अभियान के तहत राजग के चटक रहे स्तंभों को मजबूत करने में जुट गए हैं। बागी शिवसेना के सामने भी भाजपा अध्यक्ष अपनी ओर से पहल करते हुए दोस्ती फिर से मजबूत करने के लिए हाथ बढ़ाएंगे।

इसके अलावा शाह मुंबई में वह रतन टाटा, लता मंगेशकर और माधुरी दीक्षित से भी मिलेंगे। टाटा के जरिये उद्योग जगत को साधने की कोशिश होगी। वहीं लता मंगेशकर और माधुरी दीक्षित के जरिए उनके करो़डों प्रशंसकों के बीच पहुंचने की पहल होगी। गौर करने की बात यह है महाराष्ट्र सरकार में भाजपा-शिवसेना साथ-साथ हैं, लेकिन उनकी ओर से इसकी घोषषणा की जा चुकी है कि अगला लोकसभा चुनाव वह अलग लड़ेगी। हाल में पालघर संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला भी भाजपा और शिवसेना के ही बीच हुआ था। ऐसे में शाह का उद्धव के घर जाना अहम माना जा रहा है। ऐसे में यह मुलाकात काफी खास और दिलचस्‍प होगी।