murder - Sach Kahoon Hindi

महिला और कैब ड्राइवर की संदिग्ध मौत, बच्चे के बयान ने खड़ा किया बड़ा सवाल
ठाणे (एजेंसी)। Thane News: महाराष्ट्र के बदलापुर में महिला और कैब ड्राइवर की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। घटना के समय महिला का तीन वर्षीय बेटा भी कार में मौजूद था, जिसके बयान ने मामले की जांच को नया मोड़ दे दिया है।

ठाणे के बदलापुर शहर के जिवेली गांव में पिछले दिन एक महिला और ओला कैब ड्राइवर के शव मिले थे, जिससे सनसनी फैल गई। मृत महिला की पहचान मनीषा भोसले के रूप में हुई, जबकि मृत ओला कैब ड्राइवर गणेश शिंदे घाटकोपर का रहने वाला था।

प्रारंभिक पूछताछ में महिला के तीन वर्षीय बेटे ने पुलिस को बताया कि "ड्राइवर काका (कैब ड्राइवर) ने मेरी मां की हत्या की।" बच्चे के इस बयान के बाद पुलिस अब इस दिशा में भी जांच कर रही है। हालांकि, इसके बाद ओला चालक गणेश शिंदे की मौत कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चालक की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की।

डीसीपी सचिन गोरे ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद बदलापुर पुलिस मौके पर पहुंची थी और पंचनामा कर जांच पूरे मामले की शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, मनीषा भोसले जिवेली गांव की निवासी थीं, जबकि उनके पति घाटकोपर में चाय का व्यवसाय करते हैं।

महिला और कैब ड्राइवर के बीच क्या संबंध थे, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था या नहीं और इस दोहरे मौतकांड के पीछे की असली वजह क्या है, इन अलग-अलग पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की पड़ताल जारी है।

डीसीपी सचिन गोरे ने कहा, "हम तकनीकी डेटा और दूसरे सबूतों के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं। मामले की जांच डबल मर्डर के नजरिए से की जा रही है। हम बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर भी जांच कर रहे हैं।"

हालांकि, इस सनसनीखेज घटना से बदलापुर शहर में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Double Murder: बड़ौत में दिनदहाड़े दोहरा हत्याकांड, टेंट व्यापारी और बेटे को गोलियों से भूना
बड़ौत (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार)। Baraut Double Murder: बड़ौत शहर में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। दिल्ली बस अड्डा क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा, जब बदमाशों ने टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में सोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विकास ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में एक राहगीर भी गोली लगने से घायल हो गया। वहीं फायरिंग के दौरान कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी भी घायल हो गया। भीड़ ने मौके से एक हमलावर को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों तथा मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही शहर में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया।

10 साल पुरानी रंजिश ने ली दो और जानें

जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में सोहनलाल और वरुण लुहारी पक्ष के बीच हुए खूनी संघर्ष में वरुण लुहारी के भाई की गोली लगने से मौत हो गई थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच गहरी रंजिश चली आ रही थी। मंगलवार शाम सोहनलाल अपने बेटे विकास के साथ बस अड्डे के निकट स्थित दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे कई बदमाशों ने पिस्टल और तमंचों से अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

अचानक हुई फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यापारी पक्ष की ओर से भी जवाबी फायरिंग हुई। गोलियों की गूंज से आसपास के दुकानदार और राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हमले में सोहनलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके बेटे विकास को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी भी घायल हो गया। वहीं पट्टी चौधरान निवासी राहगीर रोहित उर्फ राहुल को भी गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान लोगों ने साहस दिखाते हुए एक हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

हाईवे पर जाम, व्यापारियों और परिजनों का फूटा गुस्सा

दोहरे हत्याकांड से गुस्साए व्यापारियों और परिजनों ने बड़ौत बाजार बंद करा दिया और दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना के बाद लोगों ने हमलावरों का पीछा किया। इस दौरान छीना-झपटी में कुछ बदमाश अपने हथियार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बरामद पिस्टल और तमंचे लोगों ने पुलिस को सौंप दिए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े हुए इस दोहरे हत्याकांड से पूरे बड़ौत क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतकों के घर पर मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

हांसी में शोरूम के मैनेजर की चाकू मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी के एनएच-10 स्थित एक मार्केट में शनिवार रात जॉकी शोरूम के मैनेजर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले युवक घटना के बाद काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मृतक की पहचान हिसार निवासी 24 वर्षीय सूरज जैन के रूप में हुई है। वह पिछले करीब तीन वर्षों से जॉकी शोरूम में मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे वह शोरूम के बाहर मौजूद था, तभी उसके कुछ दोस्त बताए जा रहे युवक काली स्कॉर्पियो में वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों और सूरज के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पहले सूरज ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता गया। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक युवक पहले सूरज के पास पहुंचता है और उससे बातचीत करता है। इसके बाद दूसरा युवक उसे थप्पड़ और लात मारते हुए कुछ दूरी तक ले जाता है। फुटेज के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने अपनी पैंट की जेब से चाकू निकाला और सूरज के पेट में वार कर दिया।

हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल सूरज कुछ देर बाद जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों और शोरूम कर्मचारियों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉच्युर्री में रखवाया गया है। हत्या की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

हांसी सदर थाना प्रभारी सदानंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक से कुछ लोग मिलने आए थे। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उस पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Hansi News:अस्पताल में पहुंचे डीएसपी रविन्द्र सांगवान।

पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना
मुजफ्फराबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Muzaffarnagar News: 14 फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े बताए जाने वाले आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान का नाम पुलवामा हमले की साजिश से जुड़े लोगों में लिया जाता था। वर्ष 2019 में हुए इस आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। इस घटना के बाद भारत ने आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ बालाकोट एयरस्ट्राइक भी की थी।

मुजफ्फराबाद में हुई वारदात

सूत्रों के मुताबिक, हमजा बुरहान पर मुजफ्फराबाद में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया। फिलहाल हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय स्तर पर मामले की जांच की जा रही है।

लंबे समय से एजेंसियों के रडार पर था

रिपोर्ट्स के अनुसार हमजा बुरहान लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था। उसकी मौत ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान में आतंकी संगठनों और कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़े कई लोगों पर रहस्यमय हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि इस मामले में किसी संगठन या व्यक्ति ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

क्षेत्रीय सुरक्षा पर पड़ सकता है असर

विशेषज्ञों का मानना है कि पुलवामा हमले से जुड़े एक प्रमुख चेहरे की मौत का असर क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी गतिविधियों पर पड़ सकता है। हालांकि घटना के सभी पहलुओं को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

कोर्ट में तारीख पर आए युवक की गोली मारकर हत्या
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: खरखौदा कोर्ट में तारीख पर आए दुबल्धन निवासी नीरज की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरखोदा कोर्ट में कैसे की सुनवाई के दौरान तारीख पर आए दुबल्धन जिला झज्जर निवासी नीरज उर्फ कातिया पुत्र नारायण की तीन चार अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े उप मंडल कार्यालय के मेन गेट के सामने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

दुबल्धन निवासी नीरज उर्फ कातिया खरखोदा कोर्ट में 2019 में एक मुकदमा दाखिल किया गया था जिसकी लगातार सुनवाई चल रही थी शनिवार को कोर्ट में चल रहे दहेज के मुकदमे में तारीख पर आया था जैसे ही वह दोपहर करीब 12:30 बजे तारीख भुगत कर कोर्ट परिसर से बाहर आया  कि वह उपमंडल कार्यालय के मेन गेट के सामने जैसे ही पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए बैठे हमलावर ब्रेजा गाड़ी में आए और नीरज को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नीरज जमीन पर गिर गया।

तुरंत हमलावरो ने 5 - 6 गोलियां बरसा दी। गोलिया नीरज के सिर व मुंह पर लगी जिस कारण उसकी  मौके पर ही मौत हो गई। नीरज के साथ उसके दो दोस्त जो साथ आए थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल भेज दिया गया । घटना स्थल पर एसीपी नरेंद्र कादियान, एसीपी कुशल पाल सिंह, एसीपी जोगिंदर सिंह , थाना प्रभारी पवन मलिक मौके पर पहुंचे।

हमलवारो की पहचान के लिए पुलिस कर रही जांच

दुबल्धन निवासी नीरज उर्फ कातिया की गोली मारकर हत्या मामले को लेकर पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच में जुटी हुई है। खरखौदा व आसपास के इलाके में पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच आरंभ की व  आसपास के सीसीटीवी कैमरो को पुलिस खंगाल रही है।

दहेज के मुकदमे की तारीख पर आया था नीरज

नीरज उर्फ कातिया जो की दुबल्धन गांव का निवासी है । अब हाल में वह गुरुग्राम में रहता था।  कुछ समय पहले उसकी शादी किडोली जिला सोनीपत में हुई थी। पत्नी द्वारा 2019 में दहेज का मुकदमा दर्ज करवाया गया था जिसकी कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही थी। शनिवार 16 मई 2026 को केस की तारीख थी। सुनवाई होने के पश्चात कोर्ट द्वारा केस की अगली तारीख 27 सितंबर 2026 रखी गई थी ।

नीरज उर्फ कातिया पर पहले भी दर्ज है कई मुकदमे

एसीपी जोगेंद्र सिंह का कहना है कि नीरज उर्फ कातिया पर पहले भी हत्या सहित कई मुकदमे दर्ज है।  झज्जर जिले में इसे हिस्ट्री सीटर भी घोषित किया हुआ है। हमलावर कौन थे । मामले की जांच आरंभ कर दी है  । पुलिस टीमों द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

एकेआरआर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थी की चाकू घोंपकर हत्या
मोतिहारी (एजेंसी)। Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा स्थित एकेआरआर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने एकपरीक्षार्थी की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पहुंची पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद कॉलेज में सनसनी फैल गई।

बताया जाता है कि छात्र स्नातक की परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकला था कि अपराधियों ने छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी स्थिति बिगड़ गई। घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मृतक छात्र की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा गांव के रहने वाले विद्या प्रसाद यादव के पुत्र रितेश यादव के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

बताया गया कि पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही छात्र केंद्र से बाहर निकला, पहले से घात लगाए दूसरे गुट के युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से वार कर दिए। पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले में यूट्यूब और इंटग्राम पर वीडियो बनाने को लेकर विवाद की बात सामने आने की बात कह रही है। पुलिस हालांकि यह भी कह रही है कि घटना के पीछे की असली वजह क्या है, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। इस घटना को लेकर स्थानीय छात्रों द्वारा और भी कई तरह की चर्चा की जा रही है।

सांकेतिक फोटो

ब्लैकमेल कर रही महिला की ईंट मारकर कर हत्या
फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Faridabad Crime News; फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने का दावा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला आरोपी को ब्लैकमेल कर रही थी, इसी के चलते आरोपी ने महिला की ईट से मार मार कर हत्या कर दी।

22 अप्रैल को डायल 112 से पुलिस चौकी बल्लभगढ़ में सूचना मिली कि आर्दश सब्जी मंडी बल्लभगढ में एक महिला की डेड बॉडी मिली है। जिस संबंध में गौरव (फल विक्रेता) की दरखास्त पर नामालुम मृतका के संबंध में पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल फरीदाबाद में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु आंतरिक चोटें लगने के कारण बताई गई। जिस पर थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या की धारा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस चौकी बल्लभगढ़ की टीम ने महिला की पहचान बारे इश्तेहार जारी कराए तथा आसपास के क्षेत्र में महिला के बारे पूछताछ की गई। अपराध शाखा डीएलएफ के प्रयास से महिला की पहचान फिरोजा उर्फ आरती उर्फ कल्लो, उम्र-44-45 वर्ष, वासी पश्चिम बंगाल के रुप में हुई।

जिसने वर्ष 2000 में मुकेश निवासी खुर्जा बुलंदशहर के साथ कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से ही मृतका का परिवार करीब 25 साल से फरीदाबाद में रह रहा था। वह लगभग 13-14 सालों से अपने परिवार से अलग रहती थी और कभी-कभार ही घर आती थी। सहायक पुलिस आयुक्त वरुण कुमार दहिया ने बताया कि अपराध शाखा डी एल एफ की टीम ने तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों की सूचना पर 1 मई को बीरू गिरफ्तार किया। वह सेक्टर 24 स्थित एक प्राईवेट कंपनी में काम करता है। पूछताछ में सामने आया कि वह मूलरुप से रेवाड़ी का निवासी है और पिछले 35 सालों से फरीदाबाद में रह रहा है। करीब 13-14 साल पहले मृतका फिरोजा उर्फ आरती उर्फ कल्लो आरोपी बीरू के भाई सन्नी के पास रहती थी।

तभी से उसकी जानकारी है। 4 साल पहले सन्नी की मृत्यु हो गई थी। फिरोजा उर्फ आरती उर्फ कल्लो बस स्टेंड बल्लभगढ़ व आसपास के क्षेत्र में घुमती रहती थी। आरोपित की पत्नी 4 साल पहले ही उसको छोड़ कर जा चुकी है। फिरोजा के साथ आरोपी बीरू की जानकारी थी, इसके चलते वो आरोपी से बार-बार पैसे की डिमांड करती थी और पैसे की डिमांड पूरी ना करने पर पुलिस में शिकायत करने के लिए धमकी देती थी। 21 अप्रैल को रात के समय आरोपी बीरू बस स्टैंड बल्लभगढ़ पर आया था, जहां पर उसको फिरोजा मिली थी। जहां पर दोनों ने शराब पी और नशा होने के बाद झगड़ा हो गया और वह आरोपी को धमकी देने लगी कि पुलिस में फंसवा दूंगी, जिस डर से आरोपी बीरू ने वहीं पास में पड़ी र्इंट को उठाकर फिरोजा को सिर, छाती व पेट व अन्य जगहों पर कई वार किये, जिससे उसकी मृत्यु हो गई ।

आरोपी बीरू का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर चार मामले दर्ज है। वह करीब 2 महीने पहले ही एनडीपीएस के एक मामले में जेल से बाहर आया है।

जेवर में रिश्तों का कत्ल, सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर के जेवर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सौतेले पिता ने अपनी ही 14 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव भी बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रोही आरआर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र पुत्र गौरी प्रसाद ने 21 अप्रैल को थाना जेवर में एक प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी पुत्री अंजली (उम्र करीब 14 वर्ष) 20 अप्रैल को दूध लेने के लिए दुकान पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया।

इस सूचना के आधार पर थाना जेवर में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस द्वारा की गई गहन विवेचना में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि मृतका अंजली का अपने सौतेले पिता सुरेंद्र के साथ अक्सर विवाद होता रहता था।

इसी विवाद के चलते सुरेंद्र ने 20 अप्रैल को अंजली के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने घबराकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और कानीगढ़ी व जेवर खादर के बीच यमुना पुस्ता रोड स्थित शीशम की झाड़ियों में शव को छिपा दिया।

इतना ही नहीं, आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी, ताकि उस पर किसी को शक न हो। थाना जेवर पुलिस ने 28 अप्रैल को आरोपी की निशानदेही पर बताए गए स्थान से अंजली का शव बरामद कर लिया। Greater Noida News

इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से ही आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पहले दर्ज गुमशुदगी की धारा को परिवर्तित करते हुए अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और 238 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

काली माता मंदिर के पास युवक पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी
नई दिल्ली (एजेंसी)। Narela News: दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र में हत्या की एक घटना सामने आई है। यह मामला दिल्ली के काली माता मंदिर के पास, एफ-ब्लॉक भोरगढ़ फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया का है, जहां एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी।

घटना सोमवार की है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पहुंचने पर पुलिस को एक युवक जमीन पर बेहोशी की हालत में मिला, जिसके शरीर पर चाकू से किए गए कई गंभीर घाव थे। जांच के बाद उसकी पहचान मयंक के रूप में हुई, जो 19 वर्ष का था और सतीश का पुत्र था। वह चौहान वाली गली गांव भोरगढ़ नरेला दिल्ली का रहने वाला था।

पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को एसआरएचसी अस्पताल भेज दिया गया है, जहां आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज इस केस में सभी संभावित एंगल से जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के पीछे के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए कई विशेष टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें अलग-अलग दिशा में जांच कर रही हैं और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा सकें।

फिलहाल पुलिस ने इसे संदिग्ध हत्या का मामला मानते हुए जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

गुरुग्राम में घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या
सेक्टर-9 में किराये के मकान में रहते थे, 10 साल के बेटे ने पड़ोसियों को दी सूचना

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram Crime News: यहां के सेक्टर-9 इलाके में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले तो पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दंपत्ति की पहचान 33 वर्षीय दीपक कुमार व 28 वर्षीय उसकी पत्नी सोनम बाई के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार दीपक कुमार मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के खडनपुरी रोड स्थित चावर कॉलोनी का निवासी था। वह शहर के सेक्टर-9 में किराये पर रह रहा था। रविवार रात दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जो इतना बढ़ गया कि देर रात दीपक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। Gurugram Crime News

घटना के समय उनका 10 वर्षीय बेटा दूसरे कमरे में खेल रहा था। काफी देर तक जब माता-पिता कमरे से बाहर नहीं आए तो बच्चा अंदर गया और वहां का दृश्य देखकर घबरा गया। उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने बिना देरी किए पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके। Gurugram Crime News

यह भी पढ़ें:– चुनाव आयोग का मतदान से 48 घंटे पहले और मतगणना के दिन ‘ड्राई डे’ रखने का निर्देश

Chandigarh Murder: चंडीगढ़ में दिनदहाड़े स्कूटी सवार युवक धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh Murder News: केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी गयी। तीस वर्षीय सुमित की सरेआम धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या करने से वहां अफरा-तफरी मच गयी। गंभीर हालत में उसे जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुमित स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी बुलेट मोटरसाइकिल पर आये दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। कुछ ही पलों में हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिये और फरार हो गये। वारदात के बाद मौके पर खून फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। Chandigarh News

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी डड्डूमजरा इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गयी हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने पहले ही आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी और हमले की आशंका जताई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते कदम उठाये जाते तो सुमित की जान बच सकती थी। बताया गया है कि सुमित की दो सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। वह हाल ही में नशे से जुड़े एक मामले में जेल से बाहर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:– Fire: मलेरकोटला में जूते-कपड़ों की चार दुकानों में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

गर्दन में तेजधार हथियार घुसाकर व्यक्ति की हत्या, शव नाले में फेंका
व्यक्ति के मुंह पर बंधा हुआ था कपड़ा

गर्दन में घुसा रखा था तेजधार हथियार, मिले निशान

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: यहां एक व्यक्ति की गर्दन में तेजधार हथियार घुसाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया। व्यक्ति के मुंह पर कपड़ा भी बांध दिया गया। नाले में शव की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव नाले में होने की वजह से काफी फूल गया था। खेडकी दौला थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण ने रविवार को बताया कि व्यक्ति की गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान हैं।

नाले में हत्या करके फेंका गया शव जब फूलकर ऊपर की तरफ आया और उससे उठती दुर्गंध के कारण क्षेत्र में लोग परेशान थे। लोगों ने नाले में देखा तो शव पड़ा हुआ था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव नाले से बाहर निकालकर पंचनामा किया गया। किसी तरह की कोई पहचान मौके पर नहीं मिल सकी। माना जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या 48 से 72 घंटे पहले की गई है। हत्या का शव किसी पहचान वाले पर ही है। पुलिस ने शव के बारे में काफी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। Gurugram News

खेडकी दौला थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण ने रविवार को कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। क्षेत्र के सभी पुलिस थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट पता की जा रही है। गांवों और बस्तियों में फोटो दिखाकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– Weather Alert: इन जिलों में हो सकती है भयंकर बारिश, येलो अलर्ट जारी