Thousand - Sach Kahoon Hindi

राजस्थान: सरकारी स्कूल में मिले 50 हजार साल पुरानी सभ्यता के अवशेष
सीकर जिले के सरकारी विद्यालय के परिसर में शोधकर्ताओं व विद्वानों ने साक्ष्य खोजे | civilization

Edited By Vijay Sharma

सीकर (एजेंसी)। राजस्थान के सीकर जिले के पाटन कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में उच्च पुरा पाषाण कालीन (civilization) उपकरण मिले हैं। इन उपकरणों के मिलने से कस्बे की सभ्यता के लगभग पचास हजार वर्ष पुरानी होने के संकेत मिले हैं। राजकीय महाविद्यालय के इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मदन लाल मीना ने बताया कि तंवरावाटी का इतिहास लगभग एक हजार वर्ष पुराना माना जाता रहा है। पाटन पंचायत समिति के विभिन्न इलाकों में शोधकर्ताओं व विद्वानों ने समय समय पर आदिकाल के मानव की उपस्थिति के साक्ष्य खोजे हैं। पूर्व में इलाके के सोहनपुराए बागेश्वर, भींतरो, सेड की डूंगरी, लालोडा व बाडलवास में उच्च पुरा पाषाण युगीन प्रस्तर उपकरण प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में पाटन कस्बे में पाये गये प्रस्तर उपकरण यहां के समृद्ध इतिहास का संकेत देते हैं।

मिले हैंडएक्स व स्क्रेपर | civilization

डॉ मीना ने जब कस्बे के इतिहास की खोज को प्रारंभ किया तो उन्हें आश्चर्यजनक परिणाम मिले।

यहां क्वार्टजाइट प्रस्तर पर निर्मित दो उपकरण हैंड एंकर्स व स्क्रेपर मिले हैं।

जो कस्बे में उच्च पुरा पाषाण युगीन आदिमानव की उपस्थिति के भौतिक साक्ष्य हैं।

लम्बे समय तक काम में लेने के कारण उनकी धार खत्म हो चुकी है।

डॉ मीना के अनुसार कस्बे का इतिहास शोध का विषय बन चुका है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Fifty, Thousand, Years, Old, Civilization, Found, Government, School

शोधार्थियों को तोहफा, फेलोशिप में छह से सात हजार तक की बढ़ोत्तरी
नई दिल्ली (एजेंसी)। चुनाव से पहले सरकार ने शोधार्थियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें मिलने वाली फेलोशिप की राशि को बढ़ा दिया है। इसके तहत उन्हें अब हर महीने छह से सात हजार रुपए ज्यादा मिलेंगे। इस बढ़ोत्तरी के बाद जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) को अब हर महीने 31 हजार रुपए मिलेंगे, जबकि सीनियर रिसर्च फेलो (एसआरएफ) को 35 हजार रुपए मिलेंगे। बढ़ी हुई यह राशि शोधार्थियों को एक जनवरी 2019 से मिलेगी।

सरकार ने शोधार्थियों को तोहफा एक फरवरी को बजट आने से पहले ही दिया है। इसके अलावा रिसर्च एसोशिएट को मिलने वाले मानदेय को भी बढ़ाया गया है। जिसमें 11 से 14 हजार तक की बढ़ोत्तरी गई है। इसके तहत रिसर्च एसोसिएट को अब पहले साल में हर महीने 47 हजार रुपए मिलेंगे।जबकि दूसरे साल में 49 हजार और तीसरे साल में 54 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे। अभी तक पहले साल में इन्हें 36 हजार रुपये ही मिलते थे, जबकि दूसरे साल 38 हजार और तीसरे साल 40 हजार रुपए मिल रहे है। फेलोशिप में इससे पहले बढ़ोत्तरी 2014 में हुई थी।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बुधवार को बढ़ोत्तरी को लेकर यह आदेश जारी कर दिया है। वहीं इसका फायदा केंद्र सरकार के सभी विभागों और उनसे जुड़ी एजेंसियों की ओर से दी जाने वाली फेलोशिप से जुड़े शोधार्थियों को मिलेगी। इनमें सीएसआईआर, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च, इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च, डीआरडीओ, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस जैसे सभी संस्थानों पर लागू होगा।

करीब दो लाख शोधार्थियों को मिलेगा सीधा फायदा

सरकार के इस फैसले से शोध के क्षेत्र में काम कर रहे करीब दो लाख शोधार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा। पिछले कुछ समय से वह फेलोशिप में बढोत्तरी की मांग को लेकर आंदोलित थे। इसे लेकर इन छात्रों ने हाल ही में दिल्ली में भी बड़ा प्रदर्शन किया था। हालांकि उनकी मांग फेलोशिप में 80 फीसद बढ़ोत्तरी की थी, जबकि यह बढ़ोत्तरी 35 फीसद तक ही की गई है। फेलोशिप में बढ़ोत्तरी 2014 से पहले 2010, 2007 और 2006 में भी की गई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नशा तस्करों को पकड़वाने पर 11 हजार इनाम देगी पंचायत
सरसा के गांव शेरपुरा के ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला/drug smugglers

सच कहूँ/सुनील वर्मा

सरसा। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर का नशे (drug smugglers) के खिलाफ शुरू किया गया अभियान प्रबल प्रहार अभियान धीरे-धीरे ही सही अब रंग दिखाने लगा है। एसपी के अभियान से अब लोग जागरूक होने लगे हैं और नशे रूपी बीमारी को जड़ से उखाड़ने के लिए आगे आने लगे हैं।

इसी कड़ी में चोपटा क्षेत्र के गांव शेरपुरा के ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ अनूठी पहल की है। गांव में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने एकमत से ऐतिहासिक फैसला लेते हुए नशे का कारोबार करने वाले के बारे में सूचना देने या फिर उसे नशे के साथ पकड़वाने वाले को ग्राम पंचायत की ओर से 11 हजार रुपए का नगद पुरस्कार देगी।  पंचायत में गांव के मौजूदा सरपंच सुखवीर गोदारा, मार्किट कमेटी डिंग के चेयरमैन राजवीर गोदारा, पूर्व सरपंच इंद्रजीत सिंवर, पूर्व सरपंच राकेश सिंवर, एडवोकेट काशी राम पिलानिया, राजपाल सिंवर, संदीप सिंवर मौजूद थे। पुलिस कार्रवाई में भी नशेड़ियों का ग्रामीण कोई सहयोग नहीं करेंगे।

ग्राम पंचायत के इस फैसले की क्षेत्र में चहुंओर प्रंशसा/drug smugglers

ग्राम पंचायत के इस फैसले की क्षेत्र में चहुंओर प्रंशसा की जा रही है।

पंचायत में मौजूदा सरपंच, पूर्व सरपंच, मार्केट कमेटी डिंग के चेयरमैन, गोशाला कमेटी के सदस्य शामिल थे।

नशे का कारोबार करने वाले व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

नशा करने वालों को जल्द से जल्द सामने आने के फरमान के बाद तीन-चार युवा ग्राम पंचायत के समक्ष आए।

नशे को छोड़कर उपचार करवाकर बेहतर जिंदगी जीने व नशे की गर्त में पड़े अन्य युवाओं को जागरूक करने की शपथ ली।

नशा करने व बेचने वालों का करेंगे सामाजिक बहिष्कार/drug smugglers

क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। खासकर हेरोइन का नशा सबसे ज्यादा प्रचलन में है। पंचायत में फैसला लिया गया है कि नशे की सूचना देने वाले व मौके पर पकड़वाने वाले को पंचायत की ओर से 11 हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। यही नहीं नशा करने वाले व्यक्ति व नशे का कारोबार करने वाले का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

-सुखवीर गोदारा, सरपंच गांव शेरपुरा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सरकार अमृतसर के 30 हजार लोगों की पेंशन बहाल करे : चावला
अमृतसर (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और पंजाब की पूर्व स्वास्थय मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने अमृतसर में वेरीफिकेशन की आड़ में लगभग 30 हजार लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन काटे जाने को सरासर अन्याय करार देते हुये राज्य सरकार से इनकी पेंशन तुरंत बहाल करने की मांग की है। श्रीमती चावला ने आज यहां सर्किट हाउस में पेंशन से वंचित किये गये लोगों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पिछले कार्यकाल में वर्ष 2002 में भी पेंशनधारकों की पेंशन कटवाई थी।

अब फिर से कांग्रेस सरकार बनने के बाद लोगों को इस अधिकार से वंचित किया गया है जो कि सरासर अन्याय है।उन्होंने सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को सर्किट हाउस में बुलाकर इन लोगों की पेंशन जारी करने काे कहा। इस अवसर पर उन्होंने उपायुक्त कमलदीप सिंह संधा से भी बात की और उनसे इन लोगों को पेंशन के अधिकार से वंचित किये जाने का कारण पूछा। भाजपा नेता ने कहा अहम बात यह है कि विभाग के अधिकारियों ने इन लोगों के घर जाकर वैरीफिकेशन करने के वजाय दफ्तरों में बैठ कर ही इनकी पेंशन काट दी। उधर विभाग के अधिकारी नरिंदर जीत सिंह पन्नू ने कहा कि इन लोगों की पेंशन बहाल करने के लिये फॉर्म भरे जाएंगे।