wifi - Sach Kahoon Hindi
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Wireless Fidelity: आज का युग तकनीकी प्रगति का युग है, जहां इंटरनेट हमारी दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। दिन की शुरुआत से लेकर अंत तक, इंटरनेट हमारे हर कदम के साथ है। स्मार्टफोन के जरिए हम न केवल सूचनाओं तक पहुँचते हैं, बल्कि संवाद, मनोरंजन और व्यवसाय के लिए भी इसका उपयोग करते हैं। ऐसे में इंटरनेट के बिना एक दिन बिताना अत्यंत कठिन हो गया है। हर किसी के हाथ में अब एक स्मार्टफोन है, जिससे लोग पल भर में अपने पसंदीदा कंटेंट तक पहुँच जाते हैं।  Public Wi-Fi Networks
लेकिन जब मोबाइल डेटा खत्म हो जाता है, तो अनेकों लोग पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क्स का सहारा लेते हैं। इन नेटवर्क्स का उपयोग करना आसान होता है, लेकिन यह भी एक गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। हाल ही में, केंद्र सरकार ने सभी नागरिकों के लिए एडवाजरी जारी करते हुए कहा है कि पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें। खासकर वित्तीय लेनदेन और संवेदनशील गतिविधियों के दौरान। पब्लिक वाई-फाई आमतौर पर सुरक्षित नहीं होते हैं। हैकर इस प्रकार के नेटवर्क का दुरुपयोग कर सकते हैं और आपके व्यक्तिगत डेटा को चुरा सकते हैं।
हर नेटवर्क सुरक्षित नहीं होता
इसलिए यह आवश्यक है कि हम समझें कि स्क्रीन पर दिखने वाला हर नेटवर्क सुरक्षित नहीं होता। पब्लिक वाई-फाई (Public Wi-Fi Networks) का उपयोग करते समय, हमें ग्रेड की गई क्रियाओं से बचना चाहिए, जैसे कि बैंकिंग, ऑनलाइन खरीदारी, या व्यक्तिगत जानकारी का साझा करना। जबकि इंटरनेट हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, यह भी आवश्यक है कि हम इसकी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। हमें सजग रहकर ही अपने व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा की रक्षा कर सकते हैं। ऐसे में, ध्यानपूर्वक न केवल तकनीक का उपयोग करना, बल्कि सुरक्षित तकनीक का चयन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
बैंकिंग और ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए खाता हो सकता है खाली
केंद्र सरकार ने सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क (Public Wi-Fi Networks) के उपयोग से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं पर ध्यान आकर्षित किया है। पब्लिक वाई-फाई, जैसे एयरपोर्ट, कॉफी शॉप्स और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर, आपकी प्राइवेट और फाइनेंशियल सुरक्षा के लिए जोखिम भरा हो सकता है।इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की ओर से जारी एडवाइजरी में नागरिकों को खासकर बैंकिंग और ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी संवेदनशील गतिविधियों को पब्लिक वाई-फाई पर करने से बचने के लिए आगाह किया गया है।
ऐसा मुख्य रूप से इसलिए क्योंकि कई पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क सुरक्षित नहीं होते, जिससे हैकर्स और स्कैमर्स के लिए इनका दुरुपयोग करना आसान हो सकता है। यह सलाह है कि जब तक आवश्यक न हो, तब तक संवेदनशील डेटा का आदान-प्रदान ऐसे नेटवर्क पर न किया जाए। सुरक्षा के लिए, व्यक्ति को निजी नेटवर्क या मोबाइल डेटा का उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही वीपीएन के उपयोग और अज्ञात नेटवर्क पर कनेक्शन न करने की सलाह दी जाती है। यह सावधानियां संभावित जोखिम को कम कर सकती हैं।
पब्लिक वाई-फाई में सुरक्षा की कमी से होता है फ्रॉड
पब्लिक वाई-फाई (Public Wi-Fi Networks) एक सुविधाजनक विकल्प तो बन गया है। लेकिन ये असुरक्षित होते हैं। यहाँ सवाल उठता है कि यदि सरकार को पता है कि पब्लिक वाई-फाई असुरक्षित है तो फिर इसे लगाया क्यों जाता है? क्या इसे सुरक्षित नहीं किया जा सकता। जवाब होगा,किया तो जा सकता है। पर इसके लिए इच्छा शक्ति का होना आवश्यक है। भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम ने चेतावनी दी है कि साइबर क्रिमिनल पब्लिक वाई-फाई पर अनसिक्योर्ड कनेक्शन को आसानी से हैक कर सकते हैं, जो उपयोगकर्ताओं के लिए गंभीर परिणाम उत्पन्न कर सकता है।
व्यक्तिगत जानकारी भी हो सकती है लीक
पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क अक्सर सुरक्षा के मामले में कमजोर होते हैं। इनमें डेटा एन्क्रिप्शन की कमी होती है, जिससे हैकर्स आसानी से डेटा इंटरसेप्ट कर सकते हैं। ये साइबर अपराधी न सिर्फ व्यक्तिगत जानकारी चुराते हैं, बल्कि वित्तीय लेन-देन पर भी नजर रखते हैं। एक बार जब वे सेंशिटिव डेटा हासिल कर लेते हैं, तो वे अपराधी विभिन्न तरीकों से इसका दुरुपयोग कर सकते हैं, जैसे कि पहचान की चोरी या बैंक धोखाधड़ी।
डेटा चोरी की बढ़ी घटनाएं
सरकार ने इस स्थिति को लेकर लोगों को सलाह दी है कि वे पब्लिक वाई-फाई से जुड़ते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। लेन-देन करते समय या व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करते समय ऐसे नेटवर्क का उपयोग न करना सबसे सुरक्षित है। सही सुरक्षा उपाय न करने से न केवल व्यक्तिगत डेटा की चोरी हो सकती है, बल्कि उपयोगकर्ताओं को वित्तीय नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। पहले भी डेटा चोरी से संबंधित मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि आजकल साइबर अपराध को रोकने के लिए साइबर थानों के गठन किया गया है। पर इसके बावजूद भी ऐसे अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
इस प्रकार, पब्लिक वाई-फाई  (Public Wifi) का उपयोग करने से पहले उपयोगकर्ताओं को इसकी सुरक्षा खामियों को ध्यान में रखना चाहिए। सुरक्षित विकल्पों का उपयोग करना और सावधानी बरतना आवश्यक है ताकि हम अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकें। सुरक्षा उपायों के बिना पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करना एक बड़ा जोखिम है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
कुछ सेफ्टी टिप्स,जिनसे हो सकता है बचाव
भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-आईएन) ने कुछ महत्वपूर्ण सेफ्टी टिप्स साझा किए हैं, जो सभी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सीईआरटी-आईएन का इस अभियान का उद्देश्य जनता को जागरूक करना और उन्हें साइबर हमलों से बचाना है। इनमें से पहला टिप है कि कोई भी उपयोगकर्ता अनजान स्रोत से लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से बचें। अक्सर साइबर क्रिमिनल्स ईमेल या संदेशों के माध्यम से फिशिंग अटैक करते हैं, जिससे उपयोगकर्ता को अपने निजी डेटा को साझा करने के लिए मजबूर किया जाता है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त की जाए।
दूसरा महत्वपूर्ण टिप है, सभी ऑनलाइन अकाउंट्स के लिए लंबे और मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना। कमजोर पासवर्ड साइबर हमलों का एक प्रमुख कारण बनते हैं। इसलिए, उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे पासवर्ड में अक्षरों, अंकों और विशेष प्रतीकों का एक संयोजन इस्तेमाल करें, जिससे कि उन्हें भेदना कठिन हो। तीसरा सुझाव है, नियमित रूप से महत्वपूर्ण फाइलों का बैकअप रखना। बाहरी ड्राइव पर बैकअप रखने से डेटा हानि के मामलों में सुरक्षा मिलती है, जैसे कि वायरस अटैक या हार्डवेयर फेलियर। यह एक सरल लेकिन प्रभावी उपाय है जो उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करता है।
ऐसी जगह पर सोशल मीडिया लॉग-इन करना भी जोखिम भरा
उचित सावधानी न बरती जाए तो ईमेल चेक करना या सार्वजनिक वाई-फाई (Public Wi-Fi Networks) पर सोशल मीडिया अकाउंट में लॉग इन करना जैसी सामान्य गतिविधियां भी जोखिम भरी हो सकती हैं। ऐसे वातावरण में डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है, क्योंकि यह अनधिकृत उपयोगकर्ताओं के लिए अवसर प्रदान कर सकता है। इस प्रकार, सीईआरटी-आईएन द्वारा साझा किए गए सेफ्टी टिप्स हमें यह समझाते हैं कि साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी मुद्दा नहीं है, बल्कि यह हमारी जागरूकता और सावधानी का भी परिणाम है। सही जानकारी और प्रचलित सावधानियों का पालन करके, हम अपने आपको और अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:– Modi Government News: मोदी सरकार ने इन 16 यूट्यूब चैनलों पर लगाया बैन
सीएम सिटी करनाल की ग्राम पंचायत होगी वाई-फाई से लैस
डिजिटल इंडिया। किसानों को कृषि संबंधी जानकारी, छात्रों को एजुकेशन की मिल सकेगी जानकारी
आॅप्टिकल फाईबर से लैस सभी गांवों में होंगी वाई-फाई चौपाल
करनाल (सच कहूँ/विजय शर्मा)। डिजिटल इंडिया के तहत अब गांव में भी लोगों को वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। करनाल में बीएसएनएल भारत ब्रॉडबैंड निगम लिमिटेड द्वारा आॅप्टिकल फाईबर केबल के माध्यम से इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर(सीएससी) को जिम्मेदारी दी जाएगी, जिससे जिला की सभी पंचायतों में डिजिटल इंडिया के तहत वाई-फाई ग्राम का सपना जल्द साकार हो जाएगा। वाई-फाई ग्राम चौपाल से दूर-देहातों में रहने वाले लोगों को वैज्ञानिक खोजों, किसानों को कृषि संबंधी जानकारी, छात्रों को एजुकेशन एवं देश-विदेश में हो रही गतिविधियां संबंधी जानकारी मिल सकेगी।
जिले की सभी 383 ग्राम पंचायत को जुलाई 2020 के अंत तक वाई-फाई ग्राम पंचायत घोषित कर दिया जाएगा। अभी यह प्रक्रिया जिला के 150 ग्राम पंचायतों में सुचारू रूप से चली हुई है। यह जानकारी सीएससी के जिला प्रबंधक अंकुश बग्गा व विनोद कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर गांव में वाई-फाई की सुविधा पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सीएससी बीबीएनएल के साथ मिलकर लोगों को अपने ही ग्राम पंचायत में सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिससे लोगों का जीवन स्तर उंचा होगा।
हर पंचायत में बनेगा हॉट स्पॉट
सीएससी के जिला प्रबंधक ने बताया कि डिजिटल इंडिया के तहत अब लगभग हर तरह की सेवाएं आॅनलाईन हो गई है। छात्रों को नौकरी का फार्म भरना हो, ग्रामीणों को राशन कार्ड बनवाना हो, रसोई गैस बुक करवाना हो या अन्य सेवाएं लोग अपने मोबाईल या लैपटॉप से कर सकते है, चूंकि इस दौर में हर युवा के हाथ में मोबाईल पहुंच गया है। इसलिए भारत सरकार अब गांव-गांव वाई-फाई की सुविधा देने जा रही है। इसके लिए पंचायतों में हॉट-स्पॉट बनाया जाएगा।
सभी ग्राम पंचायत भवन में लगाए जा रहे हैं यंत्र
सीएससी के जिला प्रबंधक ने बताया कि जिला की सभी पंचायतों में ओएफसी केबल बिछ चुकी है। दूसरे चरण में हर ग्राम पंचायत भवन में वाई-फाई के लिए यंत्र लगाए जा रहे है, इसमें इलैक्ट्रिक सप्लाई के लिए बिजली कनैक्शन और सोलर पैनल भी लगाएं जाएंगे, जो आॅटोमैटिक चलता रहेगा। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी सीएससी के चिन्हित बीएलई करेंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में उलब्ध इंटरनेट सेवा की गति 100 एमबीपीएस की होगी और इसे गांव के पंचायत भवन में लगाया जाएगा। यहां से 100 मीटर की परिधि में इसका नेटवर्क रहेगा। वहीं घरों में इंटरनेट सेवा यूज करने के लिए सीएससी के चिन्हित वीएलई द्वारा आम लोगों के घरों तक फाईबर टू होम केबल द्वारा ब्रॉडबैंड कनैक्शन दिया जाएगा।
पंचायत भवन में ही होंगी सभी सुविधाएं
डिजिटल इंडिया के तहत हरेक ग्राम पंचायत भवन में लोगों को इंटरनेट के माध्यम से सभी सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। आॅनलाईन सर्विसेज के साथ डिजिटल एजुकेशन, डिजिटल हेल्थ केयर सुविधा, बैंकिंग, कृषि सहित केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ पहुंंचाया जाएगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
राजनाथ ने की एनडीएमसी मुफ्त वाई फाई सेवा की शुरुआत
नयी दिल्ली  (वार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नयी दिल्ली क्षेत्र के लिये नयी दिल्ली नगर परिषद(एनडीएमसी)की निशुल्क वाई-फाई और फाइबर-टू-द-होम डिजिटल सेवा की शुरुआत की। श्री सिंह ने कनॉट प्लेस के चरखा पार्क में नयी दिल्ली के स्मार्ट सिटी अभियान के तहत एनडीएमसी वाई-फाई और फाइबर टू द होम सुविधाएं लॉन्च कीं। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा, “खुशहाली सूचकांक केवल विकसित देशों की चर्चा का विषय था। अब यह हमारे देश के गर्व का विषय है कि हर महानगर के लोगों के कल्याण के लिए खुशहाली का क्षेत्र जमीनी हकीकत बन गया है। नयी दिल्ली क्षेत्र में एनडीएमसी ने खुशहाली का क्षेत्र निर्मित किया है।”
श्री सिंह ने मुफ्त वाई-फाई, 360 डिग्री कैमरे और पर्यावरण सेंसर, एलईडी लाइट और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के साथ सोलर ट्री, स्मार्ट सिटी उद्यमी को बढ़ावा देने के लिए विचार केंद्र, दो हाई-टेक नर्सरी, अम्बेडकर वाटिका के साथ स्मार्ट पोल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार और रेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने कहा कि यह एक गर्व का पल है कि नयी दिल्ली क्षेत्र के लिए एनडीएमसी और एमटीएनएल के संयुक्त उपक्रम के तहत शुरु की गयी विभिन्न पहलों में डिजिटल इंडिया और स्मार्ट सिटी अभियान को एकीकृत किया गया है। ”
आवास और शहरी मामलों के लिए राज्य मंत्री (आई/सी) हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एनडीएमसी स्मार्ट सिटी मिशन के रूप में अावास एवं शहरी विकास मंत्रालय के प्रमुख मिशन अगुआ है। उन्होंने कहा कि एनडीएमसी के प्रयासों से नयी दिल्ली क्षेत्र देश के डिजिटल और स्मार्ट सिटी मिशन के आदेश और नियंत्रण का मुख्य केंद्र बनेगा।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
पंचकूला हुआ फ्री वाईफाई शहर
हर नागरिक को 1 जीबी इंटरनैट मुफ्त
चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। पंचकूला शहर राज्य का पहला फ्री वाईफाई शहर बना गया है। शहर में बुधवार को 13 जगहों पर फ्री वाईफाई लॉन्च कर दिया गया। अब पंचकूला सिटी के हर नागरिक को किसी भी एक मोबाइल पर 1 जीबी इंटरनेट डेटा रोजाना मुफ्त मिलेगा। इस सुविधा के लिए पंचकूला नगर निगम ने एस्टो इंटरनेट कंपनी से करार किया था और इसके लिए कंपनी को हॉट स्पॉट लगाने थे। इस सुविधा के तहत एक एरिया में 30-40 मोबाइल व लैपटॉप आसानी से चल सकेंगे। योजना का शुभारंभ स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने किया। एस्टो इंटरनेट कंपनी ने बीएसएनल को बीट कर यह टैंडर हासिल किया। नगर निगम के कमिश्नर राजेश जोगपाल ने बताया कि फ्री वाईफाई के लिए फिलहाल 13 लोकेशन चुनी गई हैं और जरूरत पड़ने पर इनका दायरा बढ़ाया जाएगा।