agra - Sach Kahoon Hindi
आगरा धर्मांतरण केस: मास्टरमाइंड अब्दुल कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में हुआ पेश
आगरा / फिरोजाबाद । आगरा में सदर क्षेत्र की सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को उसे दीवानी परिसर स्थित सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से पुलिस को धर्मांतरण के आरोपी की 10 दिन की रिमांड मिली है। आगरा में सदर क्षेत्र की सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में आगरा पुलिस ने मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया था। वह गोवा की आयशा को धर्मांतरण के लिए फंड मुहैया कराता था।
अब्दुल रहमान ही सामूहिक धर्मांतरण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे माैलाना कलीम सिद्दीकी के गिरोह को मुख्य रूप से संचालित कर रहा था । पुलिस की दबिश में आरोपी के घर से रोहतक की युवती भी बरामद हुई। उसे भी धर्मांतरण के लिए लाए जाने की आशंका है। आरोपी के ठिकाने से मुस्लिम साहित्य के साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाली पुस्तकें भी मिली हैं। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गिरोह के आतंकी फंडिग के बारे में पड़ताल की जाएगी।
शनिवार को पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। दस आरोपी पकड़े गए थे, जिनको 10 दिन की रिमांड पर लिया गया है। इनमें गोवा की आयशा उर्फ एसबी कृष्णा भी शामिल है। वह धर्मांतरण के लिए आने वाले लोगों और अपने सदस्यों को रुपये मुहैया कराती थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो अब्दुल रहमान का नाम सामने आया था। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराए थे।
अब ताज की सुरक्षा में त्रिस्तरीय घेरे के साथ रहेगा एसओपी का पहरा
आगरा ( विकास पालीवाल )। ताजमहल की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है । हाल ही में एक कार से हुई फायरिंग की घटना के बाद अब ताजमहल के रेड और यलो जोन के बाहर भी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई जाएगी। इसका उद्देश्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर भागने वालों को तुरंत पकड़ना और भविष्य में ऐसी वारदातों को रोकना है। हाल ही में आजमगढ़ के एक युवक ने ताजमहल के पश्चिमी गेट बैरियर पर प्रवेश न मिलने पर फायरिंग कर दी थी और आसानी से कार से भाग निकला था। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी कमी सामने आई। आरोपी जिस रास्ते से कार लेकर भागा था, वहां पर थाना छत्ता , रकाबगंज, कमलानगर, एत्माद्दाैला और एत्मादपुर की सीमा पड़ती है । ताज पर फायरिंग करने के बाद वो आसानी से हाईवे और एक्सप्रेस-वे होकर निकल गया। अब ताजमहल के सुरक्षा प्लान में रेड और यलो जोन के बाहर की एसओपी को भी शामिल किया जा रहा है।
UP Railway News: यूपी के इन शहरों से होकर गुजरेगी ये नई रेलवे लाइन, बनाएं जाएंगे नए स्टेशन
वर्तमान में हैं तीन सुरक्षाचक्र
रेड जोन – यह ताजमहल के बिल्कुल अंदर का क्षेत्र है, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के पास है। यलो जोन – यह ताजमहल के बाहर का इलाका है, जहां पुलिस और पीएसी तैनात रहती है। 500 मीटर के बाहर – इस क्षेत्र की जिम्मेदारी संबंधित थाना पुलिस पर थी, लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
मैसेज मिलते ही सक्रिय हो जाएगी 3 थानों की पुलिस
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पश्चिमी गेट के बैरियर से आगे का क्षेत्र थाना छत्ता और रकाबगंज में आता है। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि ताज सुरक्षा पुलिस थाना छत्ता और रकाबगंज पुलिस से समन्वय स्थापित रखेगी । अगर चेकिंग करनी होगी तो तत्काल पुलिस सक्रिय हो जाएगी। तीन थानों की पुलिस एक साथ मिलकर कार्रवाई करेगी।
कैराना से आगरा हेतु दूसरी बस सेवा हुई शुरू
निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन के प्रयास से शुरू हुई बस सेवा
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana to Agra Bus: परिवहन विभाग ने कैराना से आगरा के लिए दूसरी बस सेवा शुरू की है। निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन के प्रयास से बस सेवा शुरू हुई है। विगत वर्ष-2024 में लोकसभा चुनाव से पूर्व मेरठ डिपो के द्वारा कैराना से आगरा व लखनऊ हेतु बसों का ट्रायल शुरू किया गया था। इन बसों ने कैराना से प्रस्थान तो किया, परंतु वापिस लौटकर नहीं आई। Kairana News
निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन द्वारा इन बसों को पुनः चलाने का अनुरोध किया गया। विभाग की ओर से जवाब आया कि 15 दिन ट्रायल किया गया, लेकिन यात्री न मिलने की वजह से बस सेवा बंद की गई है। काफी प्रयास के बावजूद भी बस सेवा शुरू नही हो पाई। इसके पश्चात, 12 दिसंबर 2024 को निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने मेरठ पहुंचकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात की तथा सभी समस्याओं से अवगत कराया।  प्रयागराज में महाकुंभ स्नान शुरू होने के चलते बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया। निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन के द्वारा बस सेवा शुरू कराने के लिए लगातार प्रयास जारी रहे। Kairana News
परिणामस्वरूप, मेरठ डिपो के द्वारा कैराना से आगरा हेतु पुनः नियमित व्यवस्थित बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस सुबह प्रतिदिन 11:00 बजे कैराना रोड़वेज बस स्टेशन से प्रस्थान करके शामली, मेरठ, अलीगढ़ होते हुए शाम साढ़े आठ बजे आगरा पहुंचेगी। उधर, आगरा से सुबह पांच बजे चलकर इसी रुट से दोपहर एक बजे कैराना पहुंचेगी। वहीं, कैराना से लखनऊ हेतु शुरू की गई बस सेवा भी अगले सप्ताह से नियमित और व्यवस्थित रूप से चलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:– Haryana News: जानिये, हरियाणा के इस गांव से रावण का क्या था रिश्ता, क्यों खाली कराया जा रहा है गांव!
लूट के बाद ज्वैलर्स की हत्या का आरोपी अमन पुलिस मुठभेड़ में ढेर
आगरा ( सच कहूं/ विकास पालीवाल)। मंगलवार की सुबह आगरा जिले की पुलिस ने शॉप से लूटकांड के बाद ज्वेलर्स की हत्या के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है। जबकि उसके भाई को पकडा गया है । इसके अलावा एक अन्य फरार आरोप पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है । पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जानकारी हासिल की । चार दिन पहले शुक्रवार को दिनदहाड़े सुबह 11 बजे के करीब इन लुटेरों ने स्वर्णकार की दुकान पर जाकर लूट की थी तथा बाद में ज्वैलर्स द्वारा पकड़ने पर तमंचे से गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित श्रीबालाजी ज्वैलर्स के शोरूम में चार दिन पहले हुई सनसनीखेज लूट और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है । मंगलवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी बिचपुरी के मघटई के रहने वाले अमन को ढेर कर दिया । मंगलवार सुबह के वक्त सिकंदरा थाना इलाके में अंसल एपीआई के पास मुख्य आरोपी अमन तथा उसके भाई को पुलिस माल बरामदगी के लिए ले गई थी, तभी अमन ने पुलिस की पिस्टल छीनकर उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस पर एक बदमाश अमन को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसको मृत घोषित कर दिया गया । विदित हो कि सिकंदरा में दो मई को बाइक सवार दो बदमाशों ने बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में लूटपाट की थी। शोरूम पर सेल्स गर्ल रेनू और एक अन्य ग्राहक युवती मौजूद थीं। बदमाशों ने भागते समय शोरूम के सामने ही सराफा कारोबारी योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों लुटेरे भाइयों को मंगलवार सुबह के वक्त अमन को लूटे हुए माल की बरामदगी के लिए ले जाया गया था, तभी पुलिस की पिस्टल छीनकर अमन ने फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाबी फायरिंग में एक गोली अमन के लग गई। गोली लगने से घायल अमन को उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । अमन ज्वैलरी शोरूम में लूटपाट और ज्वेलर योगेश चौधरी की हत्या में शामिल था। अन्य फरार बदमाश फारुख पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नगद इनाम दिया जाएगा । वहीं लूटा हुआ माल भी बरामद किया गया है।
राणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सपा सांसद के घर करणी सेना ने किया हमला, तोड़फोड़
आगरा ( विकास पालीवाल )। राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर करणी सेना ने सपा के राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला बोल दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर पहुंचे। यहां पुलिस से झड़प के बाद बवाल हो गया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ, जिसमें इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मिय घायल हो गए है। राणा सांगा पर विवादित बयान को लेकर सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर करणी सेना ने बवाल मचा दिया। इस दौरान पुलिस के साथ भी झड़प हुई। लाठियां भांजी गईं, तो भगदड़ मच गई। इस दौरान पथराव हो गया। अचानक हुए पथराव से पुलिस के पसीने छूट गए। सूचना मिलते ही अतरिक्त पुलिसबल मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर बवालियों को खदेड़ा।
राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना घेराव करने पहुंची थी। यहां पर पहले ही पुलिस तैनात थी। करणी सेना के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आवास के मुख्य द्वार से प्रवेश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया, तो वे उग्र हो गए। हमले में इंस्पेक्टर घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना हरीपर्वत से अतिरिक्त पुलिसबल आ गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को लाठियां फटकारते हुए खदेड़ना शुरू कर दिया। बता दें सांसद से घर पर घेराव की तैयारी सुबह से ही की जा रही थी। एत्मादपुर में करणी सेना से पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। वहां भी पुलिस के द्वारा इन्हें रोका गया था। दोपहर को बड़ी संख्या में ये लोग सपा सांसद के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित आवास तक पहुंच गए।
दिल्ली हाईवे भी कर दिया था जाम
राणा सांगा पर सपा के राज्यसभा सांसद द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर आगरा में हंगामा मच गया। एक तरफ सांसद के आवास पर हमला बोल दिया गया, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली हाईवे पर करणी सेना ने जाम लगा दिया। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति पर काबू पाया।
कैराना से आगरा के लिए परिवहन निगम की बस सेवा पुनः शुरू
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Bus started from Kairana to Agra: उत्तर-प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के द्वारा कैराना से आगरा के लिए बस सेवा पुनः शुरू की गई है। कैराना से आगरा के लिए बस का संचालन करीब एक वर्ष से बंद पड़ा था। Kairana News
निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी के द्वारा उत्तर-प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों से आगरा से कैराना के लिए बंद पड़ी साधारण बस सेवा को पुनः शुरू किए जाने की मांग लगातार की जा रही थी। ताकि स्थानीय बाशिंदों को कैराना से आगरा मार्ग पर पड़ने वाले विभिन्न प्रमुख शहरों तक पहुंचने में सुविधा हो सके। संगठन की निरन्तर मांग के चलते आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक ने कैराना से आगरा के लिए बस सेवा को शुक्रवार से पुनः शुरू कर दिया है। Kairana News
यह बस प्रातः करीब पौने सात बजे कैराना से आगरा के लिए प्रस्थान किया करेगी। जो मेरठ और अलीगढ़ से होते हुए आगरा पहुंचेगी। बस संचालन से मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़ व हाथरस जाने वाले मुसाफिरों को लाभ होगा। स्थानीय लोगो ने बस सेवा पुनः शुरू करने पर आगरा क्षेत्रीय प्रबंधक का आभार व्यक्त किया है। विदित रहे कि शमून उस्मानी के प्रयासों से इससे पूर्व भी कैराना से विभिन्न शहरों के लिए बसों का संचालन शुरू हो चुका है। Kairana News
यह भी पढ़ें:– जिला जज ने सीजेएम व डीएम-एसपी के साथ कारागार का किया निरीक्षण
आगरा (सच कहूँ न्यूज)। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को कासगंज से कांवड़ लेकर हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीरा राठौर ताजमहल के निकट पहुंच गई और ताजमहल को तेजो महालय बताते हुए वहां जलाभिषेक करने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने महिला को बेरिकेडिंग पर ही रोक लिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर कावड़ को नगर के राजेश्वर मंदिर में चढ़वा दिया गया। ताजमहल के पश्चिम गेट से पहले पुलिस बेरिकेडिंग पर सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुआ यह मामला ढाई घंटे तूल पकड़े रहा। कांवड़ लेकर पहुंची महिला के समर्थन में हिंदूवादी नेता भी पहुंच गए।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि कांवड़ लाने वाली महिला मीरा राठौर हिंदू महासभा की पदाधिकारी है। पुलिस प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए महिला को आगे बढ़ने से रोक दिया। संजय जाट ने बताया कि इससे पहले पुलिस प्रशासन ने रात्रि में उन्हें, महासभा की जिलाध्यक्ष मीना दिवाकर समेत अन्य पदाधिकारियों को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। ज्ञातव्य है कि ताजमहल में शिव मंदिर होने का हिंदूवादी दावा करते हैं। ताजमहल और तेजो महालय को लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर हो चुकी है। पिछले दिनों भी आगरा में एक वाद दायर हुआ है।
गरीबी में भी ईमान नहीं डगमगाया, 5 लाख का सोना लौटाया, ईमानदारी से 11 हजार का ईनाम पाया
आगरा। किराए के मकान में रहने और घर-घर पापड़ बेचकर गुजर करने वाले घनश्याम हेमलानी मिसाल हैं उन लोगों के लिए, जिनकी नीयत हजार-दो हजार पर भी डोल जाती है। मेहनत के बजाय जो चोरी और लूट करते हैं। जबकि पांच लाख के सोने के गहनों से भरा पर्स रास्ते में मिलने पर घनश्याम ने अपनी नीयत को डगमगाने नहीं दिया। पुलिस को सूचना दी, स्थानीय लोगों को बताया और सोशल मीडिया पर भी पर्स मिलने की जानकारी दी। बेईमानी के 5 लाख के बजाय पर्स की मालिक से 11 हजार बतौर पुरस्कार पाकर वह खुश हैं। सत्तो लाला फूड कोर्ट, कोठी मीना बाजार पर आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया के समक्ष पर्स की मालिक मौनी (संतोष) को पर्स सौंपने हुए बताया कि 2 जुलाई की रात को घनश्याम हेमलानी हनुमान जी के मंदिर गए थे।
वहीं केदारनगर तिराहे पर उन्हें एक पर्स मिला। जिसमें 1600 रुपए, दो सोने की चूड़ियां, एक चेन, दो अंगूठी, दो कुंडल थे। साथ में कुछ लिखी हुई एक पर्ची थी। घनश्याम कहते है, मैंने कुछ स्थानीय लोगों को जानकारी दी, केदार नगर पुलिस चौकी में सूचना दी और सोशल मीडिया में भी जानकारी डाल दी। बुधवार की शाम केदार नगर निवासी मौनी पर्स डूंढते हुए केदार नगर तिराहे के पास एक पान की दुकान वाले से पूछताछ करने लगी। पान वाले ने उन्हें घनश्याम हेमलानी का नम्बर दिया र कहा कि यदि पर्स तुम्हारे है तो सुरक्षित मिल जाएगा। मौनी ने घनश्याम हेमलानी को फोन किया और पर्स में मौजूद सभी चीजों की सही-सही जानकारी दी।
पर्स में क पर्ची भी थी, जिसमें लिखा था, बेटी हमेशा खुश रहना। मौनी ने बताया कि वह सिम्पकिंस स्कूल में टीचर हैं। पिता नहीं हैं। मां उमा देवी ने अपने आर्शीवाद के रूप में एक बार लिखकर दिया था कि बेटी हमेशा खुश रहना। जिस पर्ची को वह हमेशा अपने पास रखती हैं। वृन्दावन में खरीदे प्लाट की रजिस्ट्री के लिए वह अपने जीवन की कमाई को किसी सुनार के यहां गिरवी रखने जा रही थी, जो गलती से केदार नगर तिराहे पर गिर गए। शायद पर्ची पर लिखा मां आर्शीवाद का र्शीवाद था, जिसके कारण उन्हें जीवन की पूंजी वापस मिल गई। घनश्याम हेमलानी ने उन्हें उनका पर्स वापस किया तो मौनी ने भी बतौर उपहार स्वरूप 11 हजार रुपए का लिफाफा उन्हें दिया और ईश्वर से हमेशा उन्हें व उनके परिवार को खुश रखने की कामना की। इस अवसर पर मौजूद सुनील करमचंदानी ने बताया कि पांच माह पूर्व पैर में फ्रैक्चर होने से घनश्याम अभी सहारा लेकर चलते हैं। फिलहाल घनश्याम समाज की मदद से अपना जीवन गुजर कर रहे हैं। यदि समाज में घनश्याम जैसे ईनामदारी लोग हों तो किसी को कोई तकलीफ न हो। इस अवसर पर दिलीप खंडेलवाल, सुनील करमचंदानी, घनश्याम की पत्नी राधा, मोहित आदि मोजूद थे।
चटपटी खबर : पति ने 5 रुपये के कुरकुरे नहीं दिलाए तो महिला ने मांग लिया तलाक!
Divorce on Kurkure: आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक विचित्र घटना प्रकाश में आई है। यहां एक महिला ने अपने पति से तलाक मांगा क्योंकि वह उसे 5 रुपये का कुरकुरे का पैकेट नहीं दिला पाया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला अपने हर दिन की कुरकुरे खाने की आदत से लाचार थी। Uttar Pradesh News
उसके इस जंक स्नैक खाने को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। रिपोर्ट के अनुसार एक दिन जब वह घर पर नाश्ता लाना भूल गए, इससे वह इतनी नाराज हो गई कि उसने कथित तौर पर घर छोड़ दिया और अपने मायके लौट आई। इतना ही नहीं कुछ दिनों बाद उसने पुलिस के पास तलाक की अर्जी भी डाल दी। Uttar Pradesh News
पिछले साल ही शादी के बंधन में बंधी इस जोड़ी की शुरूआती महीनों में मैरिज लाइफ ठीक-ठाक चल रही थी। लेकिन पति अपनी पत्नी की हर दिन कुरकुरे खाने की बढ़ती लत से चिंतित था। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके बयान के विपरीत, पत्नी ने दावा किया कि वह अपने मायके गई थी क्योंकि उसका पति उसे पीटता था। Uttar Pradesh News
Manish Sisodia’s Case: मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका पर आया बड़ा अपडेट!
बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़े बच्चों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा 3 की मौत
आगरा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के डौकी इलाके में गुरुवार सुबह स्कूल बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़े बच्चों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इनमें से तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने फतेहाबाद-आगरा रोड पर जाम लगा दिया है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह आठ बजे डौकी के गांव बास महापत में बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे कि तभी फतेहाबाद रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने छह बच्चों को रौंद दिया। कुछ बच्चों ने सड़क किनारे भागकर जान बचाई।
बच्चों ने गांव में जाकर परिवारीजनोंं को बताया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। एसीपी फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु हुई है। तीन को हास्पिटल में भर्ती करा दिया है। ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
दलित बेटी की शादी में दबंगों की दबंगई, हंगामा कर की बारातियों की पिटाई
घोड़ी पर बैठकर बारात लाने पर की बारातियों की पिटाई
आगरा (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दलित की बेटी की शादी में कुछ दबंगों (Agra News) ने जमकर बवाल काटा। दलित की बेटी की शादी में आए बारातियों संग मारपीट की और दूल्हे को घोड़ीे से उतार कर बेइज्जत कर बारात में आई महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।
यह भी पढ़ें:– Trending News: बालकनी में सुखाई रजाई, तभी नोटों की बरसात हो आई
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 मई को आगरा की एक जाटव बस्ती में रहने वाली बेटी की (Agra News) शादी थी। इस दौरान रात करीब साढ़े 11 बजे बारात राधा कृष्ण मैरिज होम में जा रही थी। इस दौरान दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर मैरिज होम की तरफ जा रहा था, बाराती नाच रहे थे।
युवतियों और महिलाओं के संग की छेड़छाड़
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रास्ते में कुछ दबंगों ने बारात को रोक कर दूल्हे और बारातियों को जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। बारात परेशान होकर जल्दी ही मैरिज होम पहुंच गई। इसी दौरान आरोपी दबंग भी जबरदस्ती मैरिज होम में घुस आए और बारात में आई युवतियों और महिलाओं के संग छेड़छाड़ करने लगे। जब इसका विरोध जाटव समाज के लोगों ने किया तो दबंगों ने उन्हें खूब पीटा। इस मारपीट में पप्पू और छोटू नाम के युवक को चोटें आई हैं।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि दबंगों ने उन्हें कहा कि तुम्हारी घोड़ी पर (Agra News) बैठक बारात निकालने की हिम्मत कैसे हुई। पुलिस ने दुल्हन की मां की शिकायत पर योगेश ठाकुर, राहुल, सोनू ठाकुर और कुणाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धारों के तहत मामला दर्ज किया है जिनमें 147, 148, 452, 354, 323, 504 धाराएं शामिल हैं।
दुल्हन का देवर चुरा ले गया जेवर!
आगरा। यूपी के आगरा से एक खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि दूल्हे का दोस्त सीसीटीवी कैमरे में जेवरात से भरा बैग चोरी करते हुए नजर आया है। यूपी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित दव फार्म हाउस का है। त्रिदेव फार्म हाउस में बालाजी नगर के रहने वाले रामजीलाल की बेटी शिवानी की विशाल शर्मा के साथ शादी थी। वर पक्ष दुल्हन को चढ़ाने के लिए 8 लाख के जेवरात लाया था।
जेवर को बैग में रखकर दूल्हे के भाई ने कमरे का ताला बंद कर दिया था। जब दुल्हन को चढ़ाने के लिए जेवरात की जरूरत पड़ी तो वर पक्ष के लोगों ने दरवाजे का ताला खोला। अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। बक्से का ताला टूटा हुआ था। बक्से में रखे जेवरात गायब हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज सामने आए तो चोरी और चोर की तस्वीर लगभग साफ हो गई।
बुलंदशहर में पत्नी के हत्यारे को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर की एक अदालत ने पत्नी की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास और तीस हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि 21 जून 2012 को हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र स्थित ग्राम शेरपुर निवासी गुफरान नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सादमा की हत्या कर शव ईख के खेत में फैंक दिया था। इस सम्बन्ध में थाना नरसैना पर धारा- 302,201 व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने इस अभियोग को जघन्य अपराधों की श्रेणी में चिन्हित कर अभियोजन की कार्यवाही की, जिसके परिणामस्वरुप आज न्यायालय, एडीजे-1 मचला अग्रवाल बुलन्दशहर ने दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त गुफरान को आजीवन कारावास और 30 हजार रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।