station - Sach Kahoon Hindi

मेट्रो स्टेशन के नीचे हुआ गहरा गड्ढा, दो वाहन गिरे
हादसे में आठ लोगों को मामूली चोट लगी

नई दिल्ली(एजेंसी)। उत्तरी पूर्वी दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे सोमवार रात को अचानक दिल्ली जल बोर्ड की पाइप लाइन फटने से सड़क धंस गई। हादसे के वक्त सड़क से गुजर रही एक कार व एक ऑटो सड़क पर बने गहरे गड्ढ़े में जा गिरे। सड़क धंसते ही अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल के बाद ऑटो और कार में बैठी आठ लोगों को गड्ढे से बाहर निकाला। इस हादसे में आठ लोगों को मामूली चोट लगी है। लेकिन जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने किसी के घायल होने की बात से इंकार किया है। यह हादसा गोकलपुरी से सीलमपुर जाने वाली रोड पर बाबरपुर और मौजपुर लाल बत्ती के बीच में हुआ है। हादसे को देखते हुए पुलिस ने इस मार्ग को बंद कर रूट डायवर्ट कर दिया।

गड्ढे के कारण सड़क पर भीषण जाम

गड्ढे के कारण सड़क पर भीषण जाम भी लगा रहा। यह गड्ढा मेट्रो के लिए भी खतर की घंटी हो सकता है। पानी की यह पाइन लाइन यहां से दक्षिणी दिल्ली की ओर जा रही है, इस लाइन के फटने से दक्षिणी दिल्ली के बहुत से इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार मौजपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे रात करीब 7:45 बजे दिल्ली जल बोर्ड की पाइप लाइन प्रेशर के साथ फटी। जमीन से कई फुट तक पानी की बौछार ऊपर की और उठने लगी। लेकिन लोगों ने सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी रखी, रात करीब 8:15 बजे विक्टर पब्लिक स्कूल के सामने मेट्रो स्टेशन के नीचे अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा जमीन में धंस गया।

थाना पुलिस के अलावा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुुंच गए

वहां से गुजर रही एक डस्टर गाड़ी और सवारी वाला ऑटो गड्ढे में जा गिरा। हादसे के वक्त ऑटो में चालक समेत करीब पांच संवारियां और कार में दो लोग मौजूद थे। लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन सभी को गड्ढे से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के अलावा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुुंच गए। क्रेन के जरिए गड्ढे में गिरी गाड़ियों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद स्थानीय विधायक व दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दिल्ली बोर्ड के अधिकारियों को पूरी रात काम जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हो सकता है मेट्रो की खोदाई के कारण पाइप लाइन को नुकसान पहुंचा हो, जिसके चलते यह हादसे हुआ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मोदी ने वाराणसी में रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर चौंकाया
रेलवे अधिकारियों से निर्माणाधीन विकास कर्यों के बारे जानकारी

वाराणसी (वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का रात में औचक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

श्री मोदी ने सोमवार देर रात शहरी इलाके में स्थित मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सब को चौंका दिया। उनका काफिला करीब दस बजे स्टेशन परिसर में प्रवेश किया तो उन्हें देख कर यात्री एवं अधिकारी चौंक गए। उन्हें प्रधानमंत्री को यहां देखकर यकीन नहीं हो रहा था। प्रधानमंत्री ने रेलवे अधिकारियों से निर्माणाधीन विकास कर्यों के बारे जानकारी प्राप्त की और फिर करीब 10 मिनट बाद रात्रि विश्राम के लिए डीजल इंजन रेल कारखाना (डीरेका) अतिथि गृह के लिए रवाना हो गए। प्रधान मंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद थे।

गौरलतब है कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा लोगों की मांग का हवाला देते हुए मंडुवाडीह स्टेशन का नाम बदलने की संभावना पहले ही व्यक्त कर चुके हैं। प्रवासी सम्मेलन से पहले इसका नाम ‘बनारस’ या ‘काशी’ रखने जाने की संभावना है। मंडुवाडीह पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिविधान से पूजा-अर्चना की तथा यहां पहुंचने के मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण योजनाओं जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली तथा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उनका काफिला सीधे मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हो गया।

557 करोड़ रुपये  की विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास करेंगे

मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर कल शाम करीब पांच बजे यहां आए थे। नरउर गांव में डीरेका में गरीब बच्चों के साथ अपना जन्मदिन बनाया। उनसे संवाद किया और उन्हें उपहार दिये। बच्चों ने भी श्री मोदी को अपने हाथों बनाये ग्रिटिंग कार्ड भेंट किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मुलाकात के दौरान उन्हें “यशोदा मां” कहकर संबोधित किया। मंगलवार को प्रधानमंत्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में 557 करोड़ रुपये अनुमानित लागत की विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास करेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आगर कैंट स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग, मची अफरातफरी
आगरा (एजेंसी)। आतंकी संगठन की धमकी के बाद जारी हाई अलर्ट के बीच बुधवार देर रात कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी बोगी में आग लग गई। घटना से स्टेशन पर अफरातफरी और यात्रियों में दहशत फैल गई। जानकारी होने पर रेलवे का फोर्स और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। उसने बोगी में लगी आग एक घंटे मशक्कत के बाद काबू में की। आग लूप लाइन पर खड़ी कंडम बोगी में लगने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इसने रेलवे पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़ा कर दिया है। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह बराबर में लूप लाइन है। यहां पर तीन कंडम बोगी काफी दिनों से खड़ी हैं। बुधवार देर रात एक बोगी से अचानक लपटें निकलने लगीं। इससे प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

उन्होंने बोगी के लपटों में घिरने की सूचना रेलवे पुलिस को दी, स्टेशन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक विकराल लपटें पूरी बोगी को अपनी चपेट में ले चुकी थीं। आग दूसरी बोगियों की ओर बढ़ने लगी थी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पहले दोनों बोगियों को काटकर अलग किया। इसके बाद वह आग को काबू करने की कोशिश में जुट गए। एक घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू कर सके। उधर, आग से अन्य प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में अफरातफरी की स्थिति रही। यात्रियों को लगा कि बोगी में सवारी होंगी।

रेलवे द्वारा कंडम बोगी में आग लगने की जानकारी देने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि आतंकी संगठन ने छह जून को प्रमुख रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। इसके बावजूद प्लेटफार्म पर लूप लाइन में खड़ी बोगी में आग लगने की घटना हो गई। इसने रेलवे पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उधर, पीआरओ डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि कंडम बोगी में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्लीपिंग माड्यूल की रिहर्सल तो नहीं कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर बोगी में लगी हादसा है या साजिश। रेलवे पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

दरअसल आतंकी संगठन ने छह जून को पश्रि्वमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, हापुड़ आदि प्रमुख रेलवे स्टेशनों को बुधवार को ही निशाना बनाने की धमकी दी थी। इसके चलते आशंका जताई जा रही है कि कहीं अग्निकांड के पीछे किसी स्लीपिंग सेल के मॉडयूल का हाथ तो नहीं है। जिसके माध्यम से आतंकी संगठन ने रिहर्सल किया हो। अनहोनी की आशंका पर स्टेशन से भागे प्लेटफार्म पर मौजूद दर्जनों यात्री और उनके साथ आए लोग अनहोनी की आशंका पर स्टेशन से बाहर आ गए। फायर ब्रिगेड द्वारा आग काबू करने के बाद ही स्टेशन पर लौटे। इस दौरान कई यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई।