Ending - Sach Kahoon Hindi

विवाद को खत्म करने प्रियंका ने मांगी माफी
मुंबई(एजेंसी)। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकी शो ‘क्वांटिको सीजन 3’ इन दिनों विवादों में घिर चुका है। दरअसल ‘क्वांटिको 3 के एक एपिसोड में आतंकी हमले के पीछे हिन्दू आतंकी का हाथ होने की बात कही गई थी। इसे लेकर जमकर विवाद हुआ और लोगों ने प्रियंका चोपड़ा पर भी अपना गुस्सा निकाला। इसे देखते हुए पहले तो सीरियल निर्माताओं ने माफी मांगी, लेकिन मामला शांत नहीं होते देख अंतत: प्रियंका चोपड़ा ने भी मौन तोड़ते हुए माफी मांग ली।

दरअसल प्रियंका ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘क्वांटिको’ के हालिया विवादित एपिसोड से कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. इसके लिए मैं बेहद दुखी हूं और आप सभी से माफी चाहती हूं। ऐसा मेरा कोई मकसद नहीं था और ना ही आगे कभी रहेगा। मैं सच्चाई के साथ माफी मागंती हूं। मुझे भारतीय होने पर गर्व है और यह कभी नहीं बदलेगा। आपको बतलाते चलें कि प्रियंका ‘क्वांटिको 3’ के एपिसोड ‘द ब्लड ऑफ रोमियो’ पर विवाद हुआ है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर प्रियंका को टारगेट किया जा रहा था।

प्रियंका ‘क्वांटिको’ में एलेक्स पैरिश का किरदार निभा रही हैं जो एफबीआई एजेंट हैं। इस एपिसोड के जरिए बताया गया था कि पाकिस्तान-भारत में शांति वार्ता होने जा रही है और उससे पहले न्यूयॉर्क में परमाणु आतंकी हमले की साजिश का खुलासा होता है। जब एक शख्स को आतंकी हमले के संदेह में पकड़ा जाता है, और उसके पास से रुद्राक्ष की माला निकलती है तो प्रियंका कहती हैं कि इंडियन नेशनलिस्ट हैं जो हमले के जरिये पाकिस्तान को बदनाम करना चाहते हैं।बस यही वह सीन है जिसमें हिन्दू आतंकवादी होने का आरोप लगाया गया और विवाद को जन्म दे दिया गया है। बहरहाल अब प्रियंका ने माफी मांगकर विवाद को यहीं खत्म करने का संदेश दिया है आगे देखिए विवाद शांत होता है या विरोध जारी रहता है।

परमाणु समझौते पर जारी गतिरोध समाप्त हो: ईरान
वियना/पेरिस (एजेंसी)। ईरान ने कहा है कि वह परमाणु पर्यवेक्षकों के साथ पूरी तरह से तब तक सहयोग नहीं करेगा जब तक कि परमाणु समझौते पर जारी गतिरोध समाप्त नहीं हो जाता। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने  एक बयान जारी कर यह बात कही। गत माह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ हुए ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा की थी। श्री ट्रम्प ने इस समझौते को अप्रासंगिक करार देते हुए ईरान पर अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों को फिर से शुरू करने की भी घोषणा की थी।

अमेरिका के इस समझौते से अलग होने के बाद से ही यूरोपीय देश इस समझौते को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के विदेश तथा वित्त मंत्रियों ने अमेरिकी अधिकारियों को पत्र लिखकर ईरान परमाणु समझौते को बचाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता से अवगत कराया है। इसके अलावा तीनों देशों ने अमेरिका से ईरान में सक्रिय यूरोपीय कंपनियों को प्रतिबंधों से छूट देने का आग्रह किया है।

ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला खमनेई ने सोमवार को एक आदेश जारी कर यूरेनियम संवर्धन क्षमता में वृद्धि करने के लिए तैयारी करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में ईरान ने अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत ईरान ने उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के बदले अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने पर सहमति जतायी थी।