done - Sach Kahoon Hindi

मकर सक्रांति के पर्व पर सुबह से ही पतंगबाजी रही परवान पर
स्कूलों व कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

युवाओं की टोलियां पहुंची छतों पर पतंगबाजी का उठाया लुत्फ

सरदारशहर, सच कहूँ न्यूज। मकर सक्रांति (Makar Sankranti) के पर्व पर मंगलवार को शहर में खूब पतंगबाजी हुई। सुबह से ही लोग छत पर नजर आए। पतंगबाजी परवान पर रही। सप्ताह भर से जारी सर्दी का असर मकर सक्रांति पर होने वाली पतंगबाजी में कम नहीं हुआ। दिन में धूप कम खिली ओर तेज हवा के कारण मौसम में ठंडक बरकरार रही। तेज हवा के कारण पतंगबाजी में भी परेशानी हुई। मकर सक्रांति को लेकर मंगलवार सुबह से ही बच्चे, युवा, युवतियां घरों की छतों पर पतंग और चरखी लेकर डट गए। इस अवसर पर दीपिका, पूजा, मोनिका, गायत्री, ज्योति, हिना, पायल ने जमकर पतंगबाजी का लुप्त उठाया।

अनूपगढ़। सेठ बिहारीलाल छाबड़ा राजकीय महाविद्यालय अनूपगढ़ में छात्र संघ अध्यक्ष विकास ऐचरा के नेतृत्व में आज लोहड़ी व मकर सक्रांति का सभी छात्र-छात्राओं के समक्ष कार्यक्रम का आयोजन रखा गया, जिसमें ए.बी.वी.पी. के जिला संयोजक पवन ऐचरा ने सभी छात्र-छात्राओं को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में मकर सक्रांति से पहले की शाम को लोहड़ी का त्यौहार नई फसल के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजकुमार गोयल, महाविद्यालय स्टाफ बालकृष्ण लढ़ा, डॉ. मंगला शर्मा, वंदना देवी, उग्रसेन टाडा, यज्ञदत शर्मा व छात्र नेता अरुण दायमा, रवि जोशी, सौरभ सैन, सौरभ चुघ, शुभम चौधरी, लाजवंती, रमनदीप कौर, किरण तथा अंशिका वर्मा सहित अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

सादुलशहर। फ्यूचर चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में मकर सक्रांति व लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्क्रतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल आशा कटारिया ने की।

इस दौरान बच्चों ने डीजे की धुन पर खूब धमाल मचाया।

विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को लोहड़ी व मकर सक्रांति पर्व के बारे में जानकारी दी।

बच्चों की पीले रंग की ड्रेस अत्यंत आकर्षक लग रही थी।

मकर सक्रांति पर पतंग बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

सरदारशहर, सच कहूँ न्यूज। शहर के निजि शिक्षण संस्थान एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में मंगलवार को मकर संक्रांति का उत्सव पतंग बनाओ प्रतियोगिता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को चाइनीज मांझे के प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम प्रभारी आलोक सिंह एवं विद्यालय परिवार के अध्यापक अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने पतंग प्रतियोगिता में भाग लेकर आनन्द लिया।

मौसम खुशवार एवं हवा चलने से बच्चों में अति उत्साह देखा गया।

प्रतियोगिता में नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रंग बिरंगी पतंगें बनाई।

कक्षा प्रथम के नन्हे मुन्हे बच्चो ने कागज से रंग-बिरंगी पतंगे भी बनाकर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम में मनीषा स्वामी, मेघा सिंह, प्रेमप्रकाश नाई, रायचन्द आदि ने सहयोग कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

पतंगबाजी में घायल हुए सैकड़ों पक्षियों का उपचार कर बचाई जान

जयपुर। पशुपालन विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने मंगलवार को शहर में शिविर लगाकर मकर सक्रांति पर पतंगबाजी में घायल हुए सैकड़ों पक्षियों का उपचार कर जान बचाई। कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया ने यहां वैशाली नगर स्थित वशिष्ठ मार्ग पर नि:शुल्क पक्षी चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। पशुपालन मंत्री कटारिया ने बेजुबान पक्षियों की जान बचाने के पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि घायल पक्षियों के उपचार के लिए सभी को आगे आना होगा।

पशुपालन विभाग ने शहर सहित प्रदेशभर में घायल पक्षियों के इलाज के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए।

साथ ही स्वयंसेवी संस्थाएं भी इस पुण्य के काम में हर संभव सहयोग कर रही है, जो वाकई काबिले तारीफ है।

इस मौके पर उन्होंने लोगों से पतंगबाजी में चाइनीज मांझे का उपयोग न करने अपील की।

घायल पक्षी को तुरंत नजदीकी उपचार केंद्र पर पहुंचाने की अपील की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बठिंडा : क्लब के प्रयासों से चमकने लगा गांव गहरी भागी
गहरी भागी के शहीद भगत सिंह क्लब ने किया प्रयास, गांव वासियों ने दिया भरपूर सहयोग | Development Work

बठिंडा(सच कहूँ/अशोक गर्ग )। गांव गहरी भागी के शहीद भगत सिंह क्लब के प्रयासों ने गांव (Development Work) की नुहार बदलनी शुरू कर दी है। क्लब को गांववासियों, किसान यूनियन व गांव के दूध बेचने वालों से भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है। गांव गहरी भागी में लोग कई मुश्किल के साथ घिरे हुए थे, जिनको अब राहत मिलनी शुरू हो गई है। गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल की भी नुहार ही बदल गई है।

हासिल जानकारी अनुसार स्कूल का फर्श कच्चा होने के कारण बरसात का पानी स्कूल के आंगन में जोहड़ का रूप धारण कर लेता था और बिजली का सही प्रबंध न होने के कारण भी बच्चे गर्मी के दिनों में पसीने से भर जाते थे। क्लब सदस्यों ने स्कूल को चमकाने के लिए मीटिंग कर गांव में गेहूं एकत्रित करनी शुरू कर दी व गांववासियों से मिले सहयोग से 1,46,740 रूपये की गेहूं व 12,345 रूपये नगद एकत्रित हो गए।

क्लब सदस्यों ने इस राशि से स्कूल में फर्श, बिजली के पंखे, रंग-रोगन करने व रेलिंगें आदि का काम करवा कर स्कूल की नुहार ही बदल दी जो अब किसी प्राईवेट स्कूल से कम नहीं है। गांव के जोहड़ के दूषित पानी से लोग बहुत परेशान हो रहे थे। गलियों -नालियों का पानी इस जोहड़ में पड़ने के कारण आगे पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता था, जिसके साथ भयानक बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ था। इस मुुश्किल को दूर करने के लिए शहीद भगत सिंह क्लब ने गांव के सहयोग से जोहड़ की साफ सफाई का काम शुरू कर इसे खाली कर दिया। इस काम पर भी क्लब ने लाखों रूपये खर्च किए, जो गांव के सहयोग से ही एकत्रित किए गए थे।

क्लब ने 500 से अधिक जगहों पर लिखवाए जागरूकता स्लोगन

इसके बाद क्लब सदस्यों ने गांव में करीब 500 से अधिक स्थानों पर जागरूकता स्लोगन लिखे।

गांववासियों को नशों सहित अन्य बुराईयों से बचने के लिए अच्छी शिक्षा दे रहे हैं।

गांव में कई खतरनाक मोड़ होने के कारण लोगों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए गांव के सात मोड़ों पर शीशे लगाए हैं।

अब क्लब की ओर से गांव की डिस्पेंसरी की हालत में सुधार का काम शुरू किया गया है।

इसके अलावा गांव की सड़कों को भी ठीक करने की योजना बनाई जा रही है।

क्लब सदस्यों ने बताया कि वह गांव के कार्यों के साथ साथ ओर भी मानवता भलाई कार्य करते हैं,

जिसके अंतर्गत उन की तरफ से जालंधर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का एक ट्रक भी भेजा गया।

क्लब की ओर से किये जा रहे कार्याें की गांववासी भरपूर प्रशंसा कर रहे हैं।

साल 2015 में रजिस्टर्ड हुआ था क्लब

शहीद भगत सिंह क्लब के अध्यक्ष गुरविन्दर सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 में इस क्लब को रजिस्टर्ड करवाया था, जिसमें क्लब के गुरदीप सिंह, गुरभिन्द सिंह, मुक्खी सिंह, हरभगवान सिंह, रूपिन्द्र सिंह, तेज सिंह, करनी सिंह, जस्सा सिंह, कुलदीप सिंह, गगनदीप सिंह, गुरदीप सिंह खालसा, मनजीत, बलकार सिंह, परविन्दर ढिल्लों और मनिन्दर सिंह आदि के सहयोग से क्लब के कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्लब को गांववासियों द्वारा बहुत सहयोग दिया जा रहा है, जिससे उनका उत्साह बढ़ा है।

उन्होंने गाँववासियों का धन्यवाद करते कहा कि गांववासियों के सहयोग से ही वह इस स्थान पर पहुँचे हैं और उनका मकसद गांव को हमेशा ऊंचाईयों पर लेकर जाना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

NRI से शादी का 48 घंटे में कराना होगा रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली (एजेंसी)। NRI व्यक्ति से शादी करने के मामले पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है ।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बताया कि भारत में लड़कियों की एनआरआई पुरुषों से शादी का 48 घंटे में पंजीकरण कराना होगा और ऐसा नहीं करने पर पासपोर्ट एवं वीजा जारी नहीं किए जाएंगे।

वैसे, भारत में विवाह के पंजीकरण के लिए कोई समयसीमा तय नहीं है, हालांकि विधि आयोग की एक रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि विवाह के 30 दिनों के भीतर पंजीकरण को अनिवार्य बनाया जाए और इस अवधि के बाद प्रति दिन पांच रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। मेनका ने कहा, ‘‘एनआरआई से जुड़ी शादियों का पंजीकरण 48 घंटे के भीतर कराना होगा और ऐसा नहीं करने पर पासपोर्ट और वीजा जारी नहीं किए जाएंगे.’’ उन्होंने कहा कि इसके लिए पोर्टल तैयार किया गया है, इस पोर्टल पर एनआरआई दूल्‍हों से की जाने वाली शादी का पंजीकरण कराना होगा। अभी तक ऐसे पांच मामलों में एनआरआई दूल्‍हों का पासपोर्ट जब्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत की लड़कियों से शादी कर एनआरआई पुरुषों के विदेश भागने की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अलावा विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय साथ काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि तीनों मंत्रालयों के संयुक्त सचिवों की एक समिति बनाई गई है जो ऐसे मामलों में शिकायत आने पर कार्रवाई सुनिश्चित करती है। मेनका गांधी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना को आज अपने मंत्रालय की बड़ी सफलता करार दिया और कहा कि दुनिया में कहीं भी सामाजिक बदलाव की किसी योजना को इतने कम समय में जमीनी स्तर पर नहीं उतारा गया।

नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरा होने के मौके पर मेनका ने अपने मंत्रालय की उपलब्धियों और महिला एवं बाल विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रभाव का उल्लेख किया मंत्री ने ‘राष्ट्रीय महिला नीति’, ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’, वन स्टॉप सेटर (सखी), 181-महिला हेल्पलाइन, ई-बॉक्स, शी-बॉक्स और कई दूसरी योजनाओं और कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न के मामलों में जल्द सजा सुनिश्चित कराने के मकसद से चंडीगढ़ में फोरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत की गई है और इस साल पुणे, भोपाल, चेन्नई, मुंबई और गुवाहाटी में ऐसे दूसरी प्रयोगशालाएं स्थापित कर दी जाएंगी। पुलिस विभाग की नियुक्तियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिए जाने की पैरवी करते हुए मेनका ने कहा कि अब तक इस पर 17 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों ने सहमति दी है।