of - Sach Kahoon Hindi

चेन्नई : करुणानिधि की प्रतिमा का अनावरण
स्टालिन बोले- राहुल का नाम पीएम पद के लिए रखता हूं

चेन्नई। द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) के मुख्यालय ‘अन्ना अरियावलम’ में रविवार को एम करुणानिधि की प्रतिमा (Chennai Unveiling The Statue Of Karunanidhi) का अनावरण किया गया। इस मौके पर विपक्ष की एकजुटता नजर आई। कार्यक्रम में यूपीए चेयरमैन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शामिल हुए। सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। करुणानिधि का निधन इस साल अगस्त में हुआ था। 94 साल के करुणानिधि लंबे वक्त से बीमार थे।

कार्यक्रम में रजनीकांत, भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा, केरल और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री भी पहुंचे

डीएमके प्रमुख स्टालिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में भारत 15 साल पीछे चला गया है। अगर उन्हें (Chennai Unveiling The Statue Of Karunanidhi) दूसरा मौका देंगे तो देश 50 साल पीछे चला जाएगा। वे एक शासक की तौर पर पेश आ रहे हैं, इसलिए लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए हम सभी साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं तमिलनाडु की धरती से राहुल गांधी का नाम प्रधानमंत्री के तौर पर आगे रखता हूं। राहुल में क्षमता है कि वे मोदी को हरा सकें। उन्होंने कहा, आओ देश को बचाने के लिए राहुल गांधी के हाथ मजबूत करते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

नवंबर में ऐसा रहा बॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन
कुछ ने कमाई की तो कुछ रहीं फ्लॉप

एजेंसी। बॉलीवुड के लिए नवंबर कुछ खास रहा। कई छोटे और बड़े बजट की फिल्मों ने थिएटर्स के जरिए दर्शकों के दिलों पर दस्तक दी। कुछ ने कमाई की तो कुछ फ्लॉप रहीं। महीने के आखिर में आई ‘भैयाजी सुपरहिट’ और ‘2.0’ ने अच्छा प्रदर्शन किया। रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 ने तो पहले ही दिन तगड़ी कमाई की। वहीं, भैयाजी सुपरहिट जो 5 साल से अटकी पड़ी थी, उसने भी पहले वीकेंड में बेहतर रिस्पॉन्स दिया। यहां देखते हैं कि इस नवंबर बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा।

फिल्म का नाम और कमाई अब तक

इक्कीस तारीख शुभ मुहूर्त : 62 लाख (2 नवंबर)

इलाका किशोरगंज : 3 लाख (2 नवंबर)

मौसम इकरार के दो पल प्यार के : 3 लाख (2 नवंबर)

राष्ट्रपुत्र : 15 लाख (2 नवंबर)

लुप्त : 1.59 करोड़ (2 नवंबर)

जैक एंड गिल : 50 लाख (2 नवंबर)

कुत्ते की दुम : 3 लाख (2 नवंबर)

नमस्ते बिहार : 3 लाख (2 नवंबर)

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान : 150.32 करोड़ रुपए (8 नवंबर)

मोहल्ला अस्सी : 1. 60 करोड़ रुपए (16 नवंबर)

होटल मिलन : 4 लाख (16 नवंबर)

पिहू : 2.5 करोड़ (16 नवंबर)

भैयाजी सुपरहिट : 3.20 करोड़ रुपए (23 नवंबर)

2.0 : 95 करोड़ रुपए फर्स्ट वीकेंड पर (29 नवंबर)

अक्षय और रजनी की फिल्म 2.0 के हिन्दी वर्जन ने तीसरे दिन कमाए 25 करोड़ रुपए
एजेंसी।

भारत की सबसे महंगे बजट वाली मूवी 2.0 गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। फिल्म के हिन्दी वर्जन ने तीन दिन में 63.25 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके यह जानकारी शेयर की। तरण ने अपने ट्वीट में लिखा है कि फिल्म ने तीसरे दिन शुक्रवार के मुकाबले 23.46 फीसदी ज्यादा कलेक्शन किया है। उन्होंने आगे लिखा कि चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। गुरुवार को फिल्म ने 20.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था जो शुक्रवार को गिरकर 18 करोड़ ही रह गया था।

तीसरे दिन फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (NBOC) 55 करोड़ रुपए जबकि ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (GBOC) 70 करोड़ रुपए रहा। इस तरह शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के हिन्दी, तमिल और तेलगु तीनों वर्जन ने तीन दिन में कुल NBOC कलेक्शन 167 करोड़ और GBOC कलेक्शन 212.50 करोड़ रुपए हो गया। रिलीज से पहले ही निकाली लागत: अक्षय और रजनी की इस फिल्म का बजट 543 करोड़ रुपए है। फिल्म ने रिलीज होने के पहले ही करीब 490 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। इसमें करीब 120 करोड़ रुपए एडवांस बुकिंग के थे। इसके साथ ही 2.0 ने रिलीज से पहले ही प्रभास की सुपरहिट फिल्म बाहुबली-2 की लागत (250 करोड़) से करीब दोगुनी कमाई कर ली है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

निक-प्रियंका: परिणिति ने किया निक जीजू का फैमिली में स्वागत, रॉल्फ ने भी दी शुभकामनाएं
एजेंसी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जाेनस की शादी की पहली फोटोज रिलीज हो चुकी हैं। ये फोटोज मेहंदी सेरेमनी की हैं, जिसमें प्रियंका और निक की फैमिली को मेहंदी को इंजॉय करते हुए देखा जा रहा है। इसी बीच निक जोनस की साली परिणिति ने एक फोटो शेयर करते हुए उनका फैमिली में स्वागत किया है।ब्राइड्समेड्स बनीं थी प्रियंका की सिस्टर्स : परिणिति ने पोस्ट में लिखा है – हम ब्राइड्समेड्स का काम था कि हम दुल्हन को निश्चित रूप से खुश और कम्फर्टेबल रखें। लेकिन हम पूरी तरह से बेफिक्र थे, क्योंकि निक ने यह काम पूरी जिंदगी करने का वादा किया है। परिवार में आपका स्वागत है निक जीजू। मैं बहुत खुश हूं कि जोनस और चोपड़ा फैमिली अब एक हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका और निक बरादारी लॉन में शादी करेंगे। ये जगह काफी बड़ी है। इस लॉन के बैकड्रॉप में मेहरानगढ़ किला है।

हिन्दू रीति-रिवाज से होने वाली शादी के लिए 40 फीट ऊंचा मंडप तैयार किया गया है। गेस्ट को गोअा बेस्ड खाना सर्व किया जाएगा। जिसके लिए गोवा के केटरर्स को बुलाया गया है। शनिवार को दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। शादी के पहले फैमिली ने दोनों की फर्स्ट डेट के सीन को रीक्रिएट किया था। दोनों फूलों की चादर पर चलकर आए थे। वेडिंग वेन्यू को करीब 50 किलो फूलों से सजाया गया था। इस मौके पर प्रियंका ने डिजाइनर राल्फ लॉरेन का डिजाइन किया व्हाइट कलर का गाउन पहना था। अमेरिकन फैशन डिजाइनर रॉल्फ लॉरेन ने भी प्रियंका और निक की वेडिंग सेरेमनी के बाद उन्हें इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं दीं। रॉल्फ ने दोनों का वह फोटो पोस्ट किया जिसमें निक और प्रियंका रॉल्फ लॉरेन फैशन ब्रांड के 50 साल पूरे होने के जश्न में शरीक हुए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

कश्मीर : स्नाइपर हमले में सेना के पोर्टर की जान गई, पुलवामा में जैश का आतंकी ढेर
पाकिस्तान के स्नाइपर ने लाइन ऑफ कंट्रोल के पास बीएसएफ जवान को घायल किया

जम्मू।

लाइन ऑफ कंट्रोल के पास किए गए स्नाइपर हमले में सेना के एक पोर्टर (सामान ढोने वाला) की जान चली गई। इसी तरह के दूसरे हमले में बीएसएफ का जवान घायल हो गया। वहीं, पुलवामा में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, राजौरी-पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी स्नाइपरों ने दो हमले किए। अखनूर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास एक पोर्टर की जान चली गई। वहीं मनाजकोट में सीमा सुरक्षा बल की चौकी पर फायरिंग की गई। इस हमले में एक जवान घायल हो गया।

सीजफायर वायलेशन में 52 की जान गई: आरटीआई के जवाब में मंत्रालय ने बताया था कि पिछले 8 साल के मुकाबले पाकिस्तान ने इस साल सबसे ज्यादा सीजफायर वॉयलेशन किए हैं। इस साल 1435 बार पाक ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया। इस साल पहले सात महीनों में 52 लोगों की जान गई और 232 लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तान का रहने वाला था आतंकी: पुलवामा के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को आतंकियों के मौजूद होने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में जैश का एक आतंकी मारा गया। उसकी पहचान पाकिस्तानी नागरिक के तौर पर हुई है, जिसे एक कोड नाम अनवर दिया गया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

युवक मेले में छाए महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज के विद्यार्थी
मलोट (सच कहूँ न्यूज)।

स्थानीय महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज के विद्यार्थी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा करवाए गए क्षेत्रीय युवक व विरासती मेले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में सफल रहे हैं। कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. जेएस आनंद ने जानकारी देते बताया कि कॉलेज के विद्यार्थियों ने इस युवक मेले में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और विद्यार्थी लखविन्दर सिंह ने स्टील लाईफ ड्राइंग में पहला व स्किट की टीम ने पहला, माईम में पिंकी रानी ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह आॅन दी सपाट पेंटिंग में लखविन्दर सिंह ने दूसरा, मेहंदी में ज्योति ने दूसरा व काव्य पाठ में विद्यार्थियों मनजोत सिंह, राजविन्दर सिंह और तरूण ने दूसरा स्थान हासिल किया।

इसी तरह कॉलेज के विद्यार्थी पवन हंस ने स्किट में दूसरा, गुरविन्दर सिंह ने मालवा से संबंधित गिद्दा में दूसरा स्थान हासिल किया, लोक गीत मुकाबले में मनजोत सिंह ने तीसरा, मालवा संबंधित गिद्दा में विद्यार्थी ने तीसरा स्थान व कॉलेज के विद्यार्थी विवेक कुमार ने शब्द गान में तीसरा स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रौशन किया। इस मौके कॉलेज की मैनेजमेंट के चेयरमैन मनदीप सिंह बराड़, जरनल सचिव लखविन्दर सिंह रोहीवाला, सचिव प्रीतपाल सिंह गिल, प्रशासनिक सचिव दलजिन्दर सिंह संधू ने युवक मेले में हिस्सा लेने वाले व विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को और इंचार्ज प्रोफैसर साहिबानों को मुबारकबाद दी और विद्यार्थियों के सुनहरी भविष्य की कामना की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

पराली की गठड़ियों को लगी आग, लाखों का नुक्सान
शिरोमणी अकाली दल के हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने लिया घटना का जायजा

पटियाला/अमलोह(अनिल लुटावा)।

पंजाब की कांग्रेस सरकार की ओर से जहां किसानों को पराली न जलाने व प्रदूषण न फैलाने के लिए जहां उत्साहित किया जा रहा है वहीं एक हलका अमलोह के गांव माजरी किशने वाली के प्रगतिशील किसान बलदेव सिंह पुत्र प्रीतम सिंह की ओर से धान के अवशेष की मुफ़्त में गठड़ियां बना कर एक फैक्ट्री को भेजने के लिए गांव खुंमना के खेतों में बड़े स्तर पर पराली की गठड़ियां एकत्रित की गई थी जो कोई कि बीती देर रात आग लगने के कारण जल कर राख हो गई व बलदेव सिंह किसान का 12 लाख रुपये से ले कर 15 लाख रुपये तक का बड़ा नुक्सान हो गया है।

आज मौके पर खेतों में पराली से बनी आग के साथ जली गठड़ियों का जायजा लेने के लिए शिरोमणी अकाली दल के हलका अमलोह से हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना पहुंचे। इस मौके पर किसान बलदेव सिंह माजरी के परिवार के साथ हुए इस भारी नुक्सान पर हमदर्दी प्रकट करते हुए राजू खन्ना ने कहा कि चाहे पंजाब की कैप्टन सरकार किसानों को पराली न जलाने की बात कर रही है परंतु इस प्रगतिशील किसान की ओर से सरकार के आदेशों पर पहरा देते हुए हलके किसानों के खेतों में जाकर अपनी मशीनरी के द्वारा पराली की मुफ़्त में गठड़ियां बनाई जा रही थीं जिनको इस किसान की ओर से एक खेत में एकत्रित किया गया था परंतु बीती देर रात कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से शरारत करते हुए इन बड़ी संख्या में पड़ी पराली की गठड़ियों को आग लगा दी गई, जिसके साथ बलदेव सिंह किसान का 12 से 15 लाख रुपये का नुक्सान हो चुका है।

राजू खन्ना ने कहा कि पहले ही टूट चुकी कृषि को आज और अधिक सहायता देने की जरूरत है, जिससे आत्महत्याआें को रोकें जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से इस किसान के नुक्सान की पहल के आधार पर पूर्ति करनी चाहिए, जिससे ऐसे किसान आगे से भी राज्य को प्रदूषण रहित करने के लिए पहलकदमी करते रहें। इस मौके पर उन के साथ मलकीत सिंह, हरविन्दर सिंह बिन्दा, गुरदीप सिंह, गुरबखश सिंह, छज्जा सिंह, करनैल सिंह लंबी, धरमिन्दर सिंह, सरदूल सिंह, रजिन्दर सिंह, मनजीत सिंह, गुरजीत सिंह आदि विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

436 ब्लॉकों के 200890 सेवादारों ने 11709615 घंटे किया सुमिरन
हरियाणा आगे, पंजाब दूसरे स्थान पर , कैथल प्रथम

सरसा(सच कहूँ न्यूज)।

डेरा सच्चा सौदा की साध संगत के बीच चल रहे सुमिरन प्रेम मुकाबले में इस बार फिर हरियाणा के कैथल ब्लॉक की साध-संगत ने पहले स्थान पर जगह बनाई रखी। वहीं हरियाणा के ही ब्लॉक सरसा ने दूसरा तो हरियाणा की ब्लॉक धुराला ने ने तीसरा स्थान हासिल किया है। टॉप-10 की बात करें तो इस बार हरियाणा के सात ब्लॉक तो पंजाब के तीन ब्लॉकों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। सुमिरन प्रेम मुकाबले के दौरान भारतवर्ष व दुनियाभर के 436 ब्लॉकों के 200890 सेवादारों ने 11709615 घंटे सुमिरन किया। इस सुमिरन प्रेम मुकाबले में हरियाणा के ब्लॉक कैथल के 9987 सेवादारों ने 137863 घंटे सुमिरन कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं ब्लॉक सरसा के 9965 सेवादारों ने 97959 घंटे सुमिरन कर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि हरियाणा के ही ब्लॉक धुराला के 2280 सेवादारों ने 48244 घंटे सुमिरन कर तीसरा स्थान पाया।

इस बार के सुमिरन प्रेम मुकाबले में अलग-अलग राज्यों में हरियाणा में ब्लॉक कैथल ने पहला, पंजाब में ब्लॉक मोगाा, राजस्थान में ब्लॉक सिलवाला खुर्द, उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, हिमाचल प्रदेश में पौंटा साहिब, दिल्ली में ब्लॉक अलीपुर नरेला, उत्तराखंड में ब्लॉक बाजपुर, मध्य प्रदेश में आमला, छतीसगढ़ में बैकुंठपुर व विदेशों में आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न ने पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही विदेशों में कतर, न्यूजीलैंड, दुबई, रोम, कैलगेरी, कुवैत, इंग्लैंड, सिपरस, कैनबेरा, आबू धाबी, बिजिंग, सिंगापुर, नेपाल, ब्रिसबेन व आॅस्ट्रेलिया में 295 सेवादारों ने 1801 घंटे तक सुमिरन किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

दुखों का टूटा पहाड़ व राजनीति
अमृतसर में दशहरा पर्व के दिन घटित रेल हादसा बेहद दर्दनाक था, जिसने 60 से अधिक जिंदगीयों को निगल लिया। हादसे की चीख पुकार इस कारण भी दर्दनाक है कि यह हादसा एक खुशी के पर्व पर हुआ। रावण दहन को देखने पहुंचे दर्जनों लोग कुछ सैकिंड में रेलगाड़ी की चपेट में आ गए। नि:संदेह इस मामले में संबंधित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेवारी तय होनी है लेकिन हाल-फिलहाल मृतकों को सांत्वना देना व घायलों का इलाज करवाना जरूरी है। पूरे शहर में शोक की लहर का माहौल है व पूरा देश इस हादसे से दुखी है। बड़ी हैरानी की बात है कि चीख पुकार में राजनेता अपनी सियासी रोटियां सेकने की आदत से बाज नहीं आए। किसी नेता ने घायलों का हालचाल पूछा हो या नहीं, किसी मृतक के परिवार को हौंसला दिया हो या नहीं, लेकिन टीवी पर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप से पीछे नहीं हट रहे। मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है, जिन्हें सांत्वना देने की जरूरत थी। दूसरी तरफ अभी मृतक देहों का संस्कार भी नहीं हुआ था कि नेताओं ने अगले दिन ही प्रैस कांफ्रैंस कर दी।

अकाली नेता सुखबीर बादल, बिक्रम मजीठिया, हरसिमरत कौर बादल ने जमकर बयानबाजी की व कांग्रेस के एक मंत्री से इंस्तीफा मांगा। दरअसल राजनेता एक दूसरे की जो गलतियां उछाल रहे हैं यदि यह हादसे से संबंधित कार्यक्रम के प्रबंधों की खामियों की जनता के सामने पहले ही खोल देते तो फिर ही इन लोगों को हमदर्द समझा जा सकता था। अब घड़ियाली आंसू बहाने व मीडिया को सुनाने की बजाए नेता दुखियों के दुख में शामिल हों। मृतकों की चिता की आग को ठंडी नहीं होने दिया। रेलवे पटरी पर बहा खून प्रशासनिक लापरवाहियों को उजागर करता है। प्रशासन बड़े कार्यक्रमों को कैसे न कैसे निपटाने तक सीमित रहता है, सभ्य प्रबंध करने की बजाय, समय निकालने की विचारधारा हावी है। राजनेता सत्ताधारी हों या विरोधी, किसी को लोगों के हितों व कार्यक्रमोंं की सुरक्षा की चिंता नहीं होती। समय के बदलने के साथ-साथ कार्यक्रमों के प्रबंधों में कोई बदलाव नहीं किया जाता। सत्तापक्ष अपना नाम चमकाने व विपक्ष हादसा होने के बाद निंदा का राग अलापते हैं। इस जोर-आजमाइश में आम जनता पिस रही है, एक दुखदाई घटना घट जाती है, जिससे सबक नहीं लिया जाता। फिर एक और घटना घट जाती है। सत्तापक्ष व विपक्ष में निंदा की जंग जारी रहती है। यहां व्यक्ति को केवल आंकड़े माना जाता है, भावना व रिश्तों का कोई मूल्य नहीं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

फाइनल में भिड़ेंगे घरेलू क्रिकेट के पावर हाऊस
विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मुंबई और दिल्ली में भिड़ंत आज

बेंगलुरु (एजेंसी)।

घरेलू क्रिकेट के पावर हाऊस कहे जाने वाले दिल्ली और मुुंबई शनिवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगे। दिल्ली ने सेमीफाइनल में झारखंड को कड़े संघर्ष में दो विकेट से और मुंबई ने हैदराबाद को एकतरफा अंदाज़ में 60 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। मुंबई अपने युवा ओपनर पृथ्वी शॉ से खासी उम्मीदें रहेंगी जो इस समय जबरदस्त फार्म में हैं। दिल्ली को अपने कप्तान गौतम गंभीर से सबसे अधिक उम्मीदें रहेंगी जो इस सत्र में 9 मैचों में दो शतकों की मदद से 517 रन बना चुके हैं और सर्वाधिक रन बनाने में दूसरे स्थान पर हैं। गंभीर ने क्वार्टरफाइनल में हरियाणा के खिलाफ शतक बनाया था। दिल्ली के नीतीश राणा ने इस सत्र में आठ मैचों में 362 रन और ध्रुव शौरी ने नौ मैचों में 301 रन बनाए हैं। दिल्ली के तेज़ गेंदबाज़ कुलवंत खेजरोलिया ने टीम के लिए इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। वह चार मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं जिनमें हरियाणा के खिलाफ हैट्रिक सहित 6 विकेट शामिल हैं। नवदीप सैनी ने 7 मैचों में 13 विकेट लिए हैं जबकि ललित यादव ने भी 9 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। आॅलराउंडर पवन नेगी का सेमीफाइनल में मैच विजयी प्रदर्शन दिल्ली की उम्मीदों को मजबूत कर सकता है। मुंबई की तरफ से लेफ्ट आर्म स्पिनर शम्स मुलानी ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और 21 साल के इस गेंदबाज़ ने 8 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। धवल कुलकर्णी आठ मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं। दोनों टीमों के बीच दिलचस्प भिड़ंत होने

की पूरी उम्मीद है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

असत्य पर सत्य की विजय का पर्व
हमारी भारतीय संस्कृति अनेकों त्योहारों, मेलों, उत्सवों व पर्वों से गुंथी हुई है। यहां मनाये जाने वाले प्रत्येक अनुष्ठान के पीछे प्रेम, एकता, भाईचारा व समरसता का संदेश छिपा है। इन्हीं पर्वों में से एक पर्व विजयादशमी यानी दशहरा है। अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को संपूर्ण भारतवर्ष में अपार हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाने वाला यह पर्व असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय, तमोगुण पर दैवीगुण, दुष्टता पर सुष्टता, दुराचार पर सदाचार, भोग पर योग, असुरत्व पर देवत्व की विजयगाथा को अंकित करने के साथ ही शक्ति उपासना व समन्वय को रेखांकित करने का भी दिन है। वैसे तो इस पर्व को मनाने के पीछे कई धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक कारण जुड़े हुए हैं। लेकिन, इनमें दो कारण एक तो इस दिन भगवान श्रीराम के द्वारा दैत्यराज रावण का वध करना और दूसरा शक्ति की आराध्य देवी मां दुर्गा द्वारा आतंकी महिषासुर का मर्दन करना जनमानस में अत्यधिक प्रचलित है। इस दिन हिन्दू समाज में अस्त्र-शस्त्र का पूजन करने की भी परंपरा है। इसके पीछे भी तथ्य है- भारतीय संस्कृति सदा ही वीरता, शौर्य व शक्ति की पूजक व समर्थक रही है। शक्ति के बिना विजय की कामना करना असंभव है। इसलिए हिन्दुओं के प्रत्येक देवी-देवता अपने हाथों में शस्त्र धारण किये दिखाई देते हैं ताकि समय व परिस्थिति आने पर इन अस्त्र-शस्त्र का उपयोग कर आसुरी शक्ति पर विजय प्राप्त कर समाज में धर्म की होने वाली हानि को रोका जा सके।

इस दिन याद किये जाने वाले दो मुख्य पात्रों में एक लोकनायक भगवान श्रीराम हैं, तो दूसरे है असुरों के राजा लंकेश यानी रावण। जहां एक ओर भगवान श्रीराम साक्षात् मर्यादा पुरुषोत्तम की प्रतिमूर्ति, सत्य-संयम-शांति, प्रेम व त्याग के अनुपम उदाहरण व मानव से महामानव बनने के लिए साधना व साहस के द्योतक हैं, तो दूसरी ओर रावण दंभ-ईर्ष्या, आत्मकेंद्रित, आत्ममुग्धता, भौतिक उद्दंडता, अभद्रता व अत्याचार का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के इन तमाम दैवीगुणों के कारण उन्हें समाज में विशिष्ट स्थान ही नहीं मिला बल्कि संपूर्ण सांसारिक जगत को उनके आगे नतमस्तक होकर उनका गुणगान करने के लिए बाध्य भी होना पड़ा। वहीं असुर प्रवृत्ति के पोषक व पक्षधर रावण को भगवान राम के हाथों मरकर मृत्युलोक को प्राप्त होना पड़ा। दरअसल, श्रीराम द्वारा ये केवल रावण का मर्दन मात्र नहीं था बल्कि काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा व चोरी जैसे इन दस शैतानों का संहार था, जिसने रावण की बुद्धि को भ्रष्ट कर दिया था।

आज हमारे समाज में राम और रावण दोनों विद्यमान है। ये सही है कि बदलते दौर में रावण का रूप जरूर बदल चुका है।

आज यह रावण हमारे बीच जातिवाद, महंगाई, अलगाववाद, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के रूप में मौजूद है। सच तो यह है कि हम हर साल रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन कर व आतिशबाजी के शोर में मशगूल होकर पर्व के वास्तविक संदेश को गौण कर देते हैं। आज के संदर्भ में रावण के कागज के पुतले को फूंकने की आवश्यकता नहीं है बल्कि हमारे मन में बैठे उस रावण को मारने की जरूरत है, जो दूसरों की प्रसन्नता देखकर ईर्ष्या की अग्नि से दहक उठता है, हमारी उस दृष्टि में रचे-बसे रावण का संहार जरूरी है, जो रोज ना जाने कितनी स्त्रियों व बेटियों की अस्मत के साथ खेलता है, हमारी सोच में बैठे उस व्यभिचारी रावण को धराशायी की अत्यन्त आवश्यकता है जो जिस्म की तृष्णा में मर्यादा की लक्ष्मण रेखा को लांघने पर उद्यत होता है। हमें केवल नवरात्रि के नौ दिनों तक बेटियों को देवी मानकर उनकी पूजा करने का ढोंग नहीं करना होगा बल्कि समाज व देश में उस विचारधारा को प्रोत्साहन प्रदान करना होगा जो बेटियों के प्रति पनप रहे भेदभाव व असमानता का अंत कर उनको हर दिन गौरव व गरिमा अहसास कराएं। साथ ही, हमें इस दिन पर राष्ट्र सेवा का प्रण लेने की आवश्यकता है। रावण की तरह जब कभी राष्ट्र की अस्मिता पर संकट के मेघ घिरने लगेंगे तो हम राम की भांति ध्येय साधना के पथ पर अटल रहकर सात्विकता, आत्मीयता, निर्भीकता, अदम्य साहस व शौर्य का परिचय देकर देश की एकता, अखंडता, नैतिकता तथा चारित्रिक सौम्यता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। देवेन्द्रराज सुथार

किक्करखेड़ा में मरीजों की निशुल्क जांच
अबोहर (सुधीर/नरेश)।

गांव किक्कर खेड़ा में स्थित डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चा घर व शाह सतनामी मौज डिस्पेंसरी में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा व 101 वें नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। इस मौके नामचर्चा के दौरान कविराजों ने शब्दों का उच्चारण किया जिसे उपस्थित साध-संगत द्वारा बड़ी श्रद्धा के साथ श्रवण किया गया। नामचर्चा की कार्यवाही ब्लॉक भंगीदास सुखचैन सिंह इन्सां द्वारा चलाई गई। इस दौरान साध-संगत को ब्लॉक में चल रहे सतगुरु मुर्शिद की याद तथा सृष्टि के भले के लिए अरदास व अखंड सुमिरन में बढ़चढ़कर भाग लेने की विनती की गई। तथा प्रत्येक शुक्रवार को चल रही मौजपुर धाम बुधरवाली दरबार में सेवा कार्यों की शिफ्ट में अधिक से अधिक सेवादारों को सेवा पर पहुंचने का आह्वान किया। नामचर्चा के उपरांत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का कैम्प का शुभारंभ किया गया। जिसमें शाह सतनाम जी सुपर स्पेशलिटि अस्पताल सरसा से जनरल विशेषज्ञ डॉ.संदीप भादु, आॅप्टिमेट्रिस्ट प्रवीण कुमार, डेंटिस्ट सुखविंदर, डेंटिस्ट कामिनी विशेष तौर से अपनी सेवाएं देने पहुंचे।

इसके इलावा चरणजीत, राजेश, मुकेश, कृष्ण कालड़ा इत्यादि लोगों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर विशेषज्ञ सन्दीप भादू ने इन दिनों बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए बेहतरीन टिप्स दिए। साथ ही बदलते मौसम से होने वाली बीमारियों से खासकर बच्चों का ख्याल रखने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की। साथ ही कोई भी दवा बगैर डॉक्टरी सलाह के लेने हेतू मना किया गया। इस मौके पर दूर-दराज व नजदीकी क्षेत्र से पहुंचे कुल 76 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। ब्लॉक कमेटी द्वारा अति जरुरतमन्द मरीजों के लिए नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई। कैंप में सीएससी रामसरा धर्मेंदर सिंह फार्मासिस्ट कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे। गांव किक्करखेड़ा के सरपंच रवि राज सिंह विशेष रूप से इस कैंप में पहुंचे। उन्होंने बताया कि हर माह लगने वाले इस कैंप से गांव के साथ साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिल रहा है। पहुंचे हुए मरीजों के लिए गांव किक्कर खेड़ा की साध-संगत की और से लंगर-चाय आदि की विशेष व्यवस्था की गई। इस मौके पर 15 मैम्बर रामप्रताप, मोहनलाल , राकेश अनेजा, बनवारी लाल, ब्लॉक भंगीदास सुखचैन सिंह, बनवारी लाल, गुरमुख, जगदीश राय, सुमित राजदेवा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार, अलग-अलग गाँवों के भंगीदास और अन्य सेवादार तथा साध-संगत बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हुए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।