virat - Sach Kahoon Hindi

विराट ने सचिन को पीछे छोड़ा
आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 123 रन बनाकर अपना 25वां टेस्ट शतक जड़ा

पर्थ (एजेंसी)। भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 25 शतक बनाने में हमवतन सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 123 रन बनाकर अपना 25वां टेस्ट शतक जड़ा। विराट का 2018 में यह पांचवां टेस्ट शतक था और इस साल सभी फॉर्मेट में 11वां शतक था। विराट ने 127 पारियों में 25 शतक बनाए जबकि सचिन 130 पारियों में इस आंकड़े पर पहुंचे थे। आॅस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन मात्र 68 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंच गए थे। भारतीय कप्तान का आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 7वां और आॅस्ट्रेलिया में छठा शतक था। कप्तान के रुप में यह उनका 18वां शतक था जिनमें से 14 टेस्ट शतक तो उन्होंने भारत से बाहर जड़े हैं। विराट का यह कुल 63वां अतर्राष्ट्रीय शतक है।

विराट का यह आॅस्ट्रेलिया में छठा शतक है

विराट का यह आॅस्ट्रेलिया में छठा शतक है और इस मामले में उन्होंने सचिन की बराबरी कर ली है जिन्होंने आॅस्ट्रेलिया में छह शतक बनाए हैं। विराट ने लगातार दूसरे साल एक कैलेंडर वर्ष में 11 शतक बना लिए हैं और इस मामले में उनसे आगे सचिन हैं जिन्होंने 1998 में 12 शतक बनाए थे। आॅस्ट्रेलिया में कप्तान के रुप में सबसे ज्यादा चार शतक बनाने वाले कप्तानों में अब विराट वेस्ट इंडीज के क्लायव लॉयड की बराबरी पर आ गए हैं। विराट दूसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने लगातार वर्षों में 5 टेस्ट शतक जड़े हैं। उनसे पहले आॅस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 2005 और 2006 में यह कारनामा किया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

पुजारा ने कहा, रनों के लिए सिर्फ कप्तान विराट पर निर्भर नहीं
‘हमारे प्रत्येक बल्लेबाज़ की कोशिश केवल मैदान पर आकर टीम के लिए रन बनाना होती है: पुजारा

एडिलेड (एजेंसी)।

भारतीय टीम इस समय अपने कप्तान और दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज़ विराट कोहली पर बहुत (Pujara Said, Not Only Depends On Captain Virat For Runs) हद तक निर्भर है लेकिन टीम के एक अन्य अनुभवी बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि भारत सिर्फ एक बल्लेबाज़ पर निर्भर नहीं है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसंबर से एडिलेड ओवल में शुरु होने जा रहे पहले टेस्ट से पूर्व श्रीमान भरोसेमंद पुजारा से सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में जब यह पूछा गया कि क्या भारतीय बल्लेबाजी कप्तान विराट पर निर्भर है तो उन्होंने कहा, ‘हम सभी टीम की तरह खेलते हैं और एक इकाई की तरह बल्लेबाजी करते हैं, इससे ज्यादा या कम दबाव नहीं होता हम केवल अच्छा करना चाहते हैं, हमारे सभी बल्लेबाज़ अनुभवी हैं और उन्हें अपनी क्षमता पर भरोसा है।

उन्होंने कहा, ‘हमारे प्रत्येक बल्लेबाज़ की कोशिश केवल मैदान पर आकर टीम के लिए रन बनाना होती है और वह अपने काम को अच्छी तरह करते हैं। ऐसे में बल्लेबाजी इकाई पर कोई दबाव नहीं पड़ता है। हम रनों के लिए कभी किसी एक खिलाड़ी पर बिल्कुल आश्रित नहीं हैं। विराट दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज़ हैं और कई बार देखा गया है कि टीम रनों के लिए केवल अपने कप्तान पर निर्भर रहती है। पुजारा ने साथ ही कहा, ‘हमारे पास वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ तेज़ गेंदबाजी आक्रमण है और हमें उन पर भरोसा है। मुझे लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग ने भी हमारे लिए अच्छे तेज़ गेंदबाज़ पैदा किए हैं जिससे अब भारतीय टीम को भी फायदा हो रहा है। हमारे पास अच्छी बेंच स्ट्रेंथ भी है इसलिए किसी के चोटिल होने से हमारे खेल पर असर नहीं होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

विराट के पास 10 हजारी बनने का मौका
10 हजारी बनने के लिए मात्र 221 रन की जरुरत Virat Has A Chance To Become 10 Hajar

नई दिल्ली (एजेंसी)।

विश्व के नंबर एक बल्लेबाज़ भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज़ में 10 हजारी बनने का पूरा मौका रहेगा। विराट अब तक 211 वनडे में 58.20 के औसत से 9779 रन बना चुके हैं और उन्हें 10 हजारी बनने के लिए मात्र 221 रन की जरुरत है। विराट इस समय जिस फार्म में हैं उसे देखते हुए यह काम मुश्किल नहीं लगता है। विराट अब तक इन रनों में 35 शतक और 48 अर्धशतक बना चुके हैं। उनके पास अर्धशतकों का अर्धशतक बनाने का भी पूरा मौका रहेगा। विराट इस समय एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में 13वें स्थान पर हैं। उनसे फिलहाल ठीक आगे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं जिनके 327 मैचों में 10123 रन हैं।

वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले अन्य भारतीय बल्लेबाज़ों में राहुल द्रविड़ (10889), सौरभ गांगुली (11363) और विश्व रिकार्डधारी सचिन तेंदुलकर (18426) हैं। इस सीरीज़ में बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन के पास 5000 रन पूरे करने का मौका रहेगा। शिखर ने अब तक 110 मैचों में 4823 रन बनाए हैं और उन्हें 5000 रन तक पहुंचने के लिए 177 रन की जरुरत है। आॅलराउंडर रवींद्र जडेजा दोहरी उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं। उन्हें वनडे में 2000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 38 रन की जरुरत है। जडेजा अब तक 140 मैचों में 1962 रन बना चुके हैं। यदि वह 2000 रन पूरे कर लेते हैं तो वह 2000 रन और 150 विकेट का अनूठा डबल हासिल कर लेंगे। उनके खाते में अब तक 162 विकेट हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

कप्तान विराट बने नंबर वन, गावस्कर को पीछे छोड़ा
दुबई (एजेंसी)।

भारतीय कप्तान विराट कोहली बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत आॅस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ को पीछे छोड़कर दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इसके साथ ही आॅलटाइम रेटिंग में हमवतन सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने इस टेस्ट में 149 और 51 रन बनाए जिसकी बदौलत उन्होंने 31 अंक की लम्बी छलांग लगाई और 934 अंकों के साथ टेस्ट रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान पर शान से विराजमान हो गए। हालांकि विराट को इस बात का थोड़ा अफसोस जरुर रहेगा कि उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारत यह टेस्ट 31 रन से हार गया। भारतीय कप्तान के सीरीज शुरु होने से पहले 903 अंक थे और वह शीर्ष पर मौजूद स्मिथ (929) से 26 अंक पीछे थे लेकिन दोनों पारियों के अपने प्रदर्शन से विराट ने स्मिथ को दूसरे स्थान पर छोड़ दिया। स्मिथ इस समय बॉल टेंपरिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं। विराट ने टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंचने के साथ ही एक और उपलब्धि भी हासिल कर ली है। उन्होंने आॅलटाइम टेस्ट रेटिंग में हमवतन और महान ओपनर सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। गावस्कर के 916 रेटिंग अंक हैं। विराट आॅलटाइम रेटिंग में अब 14वें स्थान पर आ गए हैं। इस क्रम में आॅस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन 961 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।

स्मिथ अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं जबकि इंग्लैंड के जो रुट का तीसरा स्थान बना हुआ है। टेस्ट रैंकिंग में अन्य भारतीय बल्लेबाजों को अपने निराशाजनक प्रदर्शन का नुकसान उठाना पड़ा है। चेतेश्वर पुजारा अपने छठे स्थान पर कायम हैं जबकि लोकेश राहुल एक स्थान गिरकर 19वें, अजिंक्या रहाणे तीन स्थान गिरकर 22वें, मुरली विजय एक स्थान गिरकर 25वें और शिखर धवन एक स्थान गिरकर 25वें स्थान पर खिसक गए हैं। हार्दिक पांड्या ने अपनी रैंकिंग में 10 स्थान का सुधार किया है और अब वह 57वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहली पारी में ओपनर मुरली विजय 20, शिखर धवन 26, लोकेश राहुल 4 और अजिंक्या रहाणे 15 रन बनाकर आउट हुए जबकि दूसरी पारी में मुरली विजय 6, शिखर धवन 13, लोकेश राहुल 13 और अजिंक्या रहाणे 02 रन बनाकर आउट हुए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विराट आउट और भारत पहला टेस्ट हारा
इंग्लैंड के खिलाफ 31 रन से हारी टीम इंडिया

बर्मिंघम (एजेंसी)। भारत की जीत की तमाम उम्मीदें कप्तान विराट कोहली पर टिकी हुई थी लेकिन जैसे ही विराट पगबाधा आउट हुए, इंग्लैंड ने जीत हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगाया। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट चौथे दिन शनिवार को सुबह के सत्र में 31 रन से जीत कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत को जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य मिला था और भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 110 रन से आगे खेलना शुरु किया लेकिन टीम 54.2 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। भारत की जीत की उम्मीदों का दारोमदार विराट के कन्धों पर टिका हुआ था जिन्होंने पहली पारी में 149 रन बनाए थे। भारत ने सुबह जब अपनी पारी को आगे बढ़ाया तब विराट 43 और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक 18 रन पर नाबाद थे। भारत ने अपने स्कोर में दो रन का इजाफा कर कार्तिक को गंवा दिया।

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कार्तिक को डेविड मलान के हाथों कैच कराया। कार्तिक 20 रन बनाकर आउट हुए। विराट ने फिर हार्दिक पांड्या के साथ सातवें विकेट के लिए 29 रन जोड़े लेकिन बेन स्टोक्स ने विराट को पगबाधा कर भारतीय उम्मीदों का अंत कर दिया। विराट ने अपना अर्धशतक पूरा किया था लेकिन स्टोक्स की तेजी से अंदर आती गेंद विराट के पैड से टकराई और इंग्लिश खिलाड़ियों की अपील पर अंपायर अलीम डार ने अपनी उंगली उठा दी। विराट ने डीआरएस के लिए इशारा किया लेकिन अंपायर का फैसला कायम रहा।

विराट निराशा के साथ पवेलियन चल दिए और पूरा इंग्लिश खेमा खुशी से उछाल पड़ा। उन्हें मालूम था कि मोर्चा फतह हो चुका है। विराट ने 185 मिनट क्रीज पर रहकर 93 गेंदों का सामना किया और 51 रन में चार चौके लगाए। विराट ने मैच में 200 रन भी पूरे किए। स्टोक्स ने विराट का विकेट लेने के तीन गेंद बाद ही मोहम्मद शमी को विकेट के पीछे कैच करा दिया।

भारत का सातवां और आठवां विकेट 141 के स्कोर पर गिरा। भारत की आखिरी उम्मीद पांड्या पर टिकी हुई थी। इशांत शर्मा ने दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए लेकिन उनका विकेट 154 के स्कोर पर गिर गया। इशांत को लेग स्पिनर आदिल राशिद ने पगबाधा किया। स्टोक्स ने पांड्या को स्लिप में एलेस्टेयर कुक के हाथों कैच कराकर भारतीय पारी का 162 रन पर अंत कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्लीवालों ने तोड़ा विराट का कान
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के राजधानी स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाए गए मोम के पुतले के दाएं कान को दिल्ली वालों ने तोड़ डाला। विराट के मोम के पुतले का बुधवार को अनावरण किया गया था और विराट के इस पुतले को नज़दीक से देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशंसक विराट के पुतले के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए इतने उतावले हो उठे कि किसी ने उनके दाएं कान को ही क्षतिग्रस्त कर दिया। आमतौर पर संग्रहालयों में रखी गई मूर्तियों एवं कलाकृतियों को दूर से ही देखने की अनुमति होती है। (Virat Kohli)

लेकिन मैडम तुसाद संग्रहालय की अपनी एक अलग नीति है जिसके तहत वह चाहते हैं कि प्रशंसक अपने हीरो को नज़दीक से देख सकें, उसके साथ फोटो खिंचवा सकें और उनके साथ खड़े होने का अहसास ले सकें। मैडम तुसाद के दिल्ली स्थित संग्रहालय में संभवत: यह इस तरह का पहला हादसा है कि कोई पुतला क्षतिग्रस्त हो गया। विराट के पुतले का जब सुबह अनावरण हुआ तो उस समय सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था लेकिन भीड़ बढ़ती गई, चाहने वालों की सेल्फी खिंचवाने की चाहत बढ़ती गई और इसी दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि संग्रहालय प्रबंधन ने तुरंत हरकत में आते पुतले के क्षतिग्रस्त कान को ठीक करवा लिया। विराट के पुतले को ठीक करवाकर पुन: उनकी जगह लगा दिया गया है। (Virat Kohli)

विराट होंगे पॉली उमरीगर अवार्ड से सम्मानित
नयी दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूपाें के कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को पिछले दो वर्षाें में शानदार प्रदर्शन की बदौलत सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अवार्ड के लिये प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वीरवार को जारी आधिकारिक बयान में बताया कि विराट का पिछले दो सत्रों वर्ष 2016-17 और 2017-18 में प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा था।

उन्हें इस वर्ष के पॉली उमरीगर अवार्ड के लिये चुना गया है। भारतीय कप्तान को 12 जून को बेंगलुरू में बीसीसीआई अवार्ड में सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई सभी आयु वर्ग के शीर्ष घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को सम्मानित करता है। विराट को जहां बोर्ड अपने शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित करेगा वहीं महिला क्रिकेटरों में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को भी वर्ष 2016-17 और क्रमश: 2017-18 में उनके प्रदर्शन के लिये महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अवार्ड के लिये चुना गया है।