nadal - Sach Kahoon Hindi

नडाल ने तोड़ा बर्थडे ब्वाय सितसिपास का सपना
ओपन युग में 80 खिताब जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन नडाल I Rafeal Nadal

टोरंटो (एजेंसी)। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल (Rafeal Nadal) ने यूनान के जायंट किलर स्तेफानोस सितसिपास का अपने 20वें जन्मदिन पर खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। नडाल ने सितसिपास को 6-2, 7-6 से हराकर चौथी बार रोजर्स कप टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। स्तेफानोस आॅस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम, विम्बलडन चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच, विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी तथा गत चैंपियन जर्मनी के एलेक्सांद्र ज्वेरेव और विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी तथा विम्बलडन उपविजेता दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को अपना शिकार बनाकर फाइनल में पहुंचे थे लेकिन वह नडाल से पार नहीं पा सके।

यूनानी खिलाड़ी अपने 20वें जन्मदिन पर मास्टर्स 1000 खिताब के लिए उतरे लेकिन नडाल के खिलाफ अपनी दूसरी भिड़ंत में भी उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। नडाल (Rafeal Nadal) का यह 33वां मास्टर्स 1000 खिताब और 2013 में सिनसिनाटी खिताब जीतने के बाद पहला मास्टर्स 1000 खिताब है। सितसिपास ने मैच में अच्छी शुरुआत की और पहला गेम शून्य पर जीत लिया। लेकिन नडाल ने इसके बाद दो बार यूनानी खिलाड़ी की सर्विस तोड़ी और पहला सेट 34 मिनट में निपटा दिया। विश्व के 27वें नंबर के खिलाड़ी के समर्थन में कई यूनानी समर्थक अपने देश के झंडे लहराते हुए दर्शकों के बीच मौजूद थे लेकिन नडाल ने दूसरा सेट टाई ब्रेक में जीत कर यूनानी समर्थकों को मायूस कर दिया।

नडाल ने टाई ब्रेक 7-4 से जीता। सितसिपास ने मैच का अपना पहला ब्रेक दूसरे सेट के 10वें गेम में हासिल किया और फिर अपनी सर्विस बरकरार रख मैच रोमांचक बना दिया। दूसरे सेट में अपनी लय से कुछ भटके दिखाई दे रहे नडाल ने टाई ब्रेक में अपना अनुभव दिखाया और सितसिपास को उनके जन्मदिन पर मायूस कर दिया। 32 वर्षीय नडाल ने इससे पहले 2005, 2008 और 2013 में यह खिताब जीता था। उनका यह 80वां खिताब है और वह ओपन युग में 80 खिताब जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। जिमी कोनर्स ने अपने करियर में 109, रोजर फेडरर ने 98 और इवान लेंडल ने 94 खिताब जीते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

दुनिया के पहले टेनिस खिलाड़ी बने नडाल
पेरिस (एजेंसी)। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने आस्ट्रिया के डॉमिनिक थिएम के खिलाफ किसी आम मैच की तरह फ्रेंच ओपन का फाइनल मुकाबला खेला और लगातार सेटों में 6-4, 6-3, 6-2 से जीत अपने नाम करते हुए 11वीं बार रोलां गैरों का खिताब अपने नाम कर लिया। शीर्ष वरीय स्पेनिश खिलाड़ी की तीसरे सेट में दो बार थिएम ने सर्विस ब्रेक की लेकिन फिर उन्होंने 40-0 से बढ़त बनाई और तीन मैच प्वांइट जीते। थिएम ने वापसी की कोशिश की लेकिन नडाल ने पांचवें मैच प्वांइट पर जीत अपने नाम कर ली। पहली बार ग्रैंड स्लेम फाइनल खेल रहे आस्ट्रियाई खिलाड़ी ने पहले दो सेट 6-4, 6-3 से आसानी से जीते जबकि थिएम काफी दबाव में दिखे।

स्पेनिश खिलाड़ी को 30-0 के स्कोर पर कुछ अनफिट भी दिखे और उन्होंने रैकेट तक नहीं पकड़ पाने की शिकायत करते हुए ट्रेनर को बुलाया। संक्षिप्त ब्रेक के बाद लौटे नडाल फिर पूरे जोश में दिखे और 3-1 से बढ़त बना ली। नडाल ने इसके बाद अपनी लय बनाए रखी और लगातार सेटों में जीत अपने नाम की। स्पेनिश खिलाड़ी ने पहला सेट 59 मिनट, दूसरा सेट 52 मिनट और तीसरा सेट 51 मिनट में जीता। नडाल इसी के साथ महिला और पुरुष दोनों वर्गों में दुनिया के पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग टूर्नामेंटों को 11-11 बार जीता है। 32 साल के नडाल ने इससे पहले बार्सिलोना और मोंटे कार्लाे में भी इतने ही खिताब जीते हैं। वह इसी के साथ अपनी शीर्ष एटीपी रैंकिंग पर भी बरकरार रहेंगे।

नडाल 11वें फ्रेंच ओपन खिताब से दो कदम दूर
पेरिस (एजेंसी)। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और 10 बार के चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टज़मैन की चुनौती को चार सेटों में 4-6, 6-3, 6-2, 6-2 से ध्वस्त करते हुए वीरवार को फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली। रिकार्ड 11वें खिताब की तलाश में लगे क्ले कोर्ट किंग नडाल ने कल वर्षा के कारण अधूरे छूटे मैच को एकतरफा अंदाज़ में पूरा कर लिया। वर्षा के कारण बुधवार को जब मैच रोका गया था तो नडाल पहला सेट गंवा चुके थे लेकिन दूसरे सेट में 5-3 की बढ़त के बाद 30-15 के स्कोर पर सर्विस कर रहे थे।

नडाल ने दूसरा सेट जल्द ही 6-3 के स्कोर पर निपटाया और तीसरा और चौथा सेट आसानी से जीतकर 11वीं बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली। नडाल ने यह मैच तीन घंटे 42 मिनट में जीता। उनकी पिछले 25 मैचों में यह 24वीं जीत है। वह ओपन युग में किसी ग्रैंड स्लेम के सेमीफाइनल में 11 बार पहुंचने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। दो अन्य खिलाड़ी अमेरिका के जिमी कोनर्स और स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर हैं। क्ले कोर्ट के बादशाह नडाल का ग्रैंड स्लेम में यह 27वां सेमीफाइनल है और ओपन युग में सर्वाधिक ग्रैंड स्लेम सेमीफाइनल के मामले में वह अमेरिका के आंद्रे अगासी को पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

श्वार्टज़मैन ने कल पहला सेट जीतकर उलटफेर करने की उम्मीद जताई थी लेकिन दो बार बारिश की बाधा ने अर्जेंटीना के खिलाड़ी की लय बिगाड़ दी। नडाल जैसे ही अपनी लय में लौटे तो फिर श्वार्टज़मैन के लिए उन्हें रोकना बहुत मुश्किल काम हो गया। नडाल की श्वाटर्््जमैन के खिलाफ यह लगातार छठी जीत है। स्पेनिश खिलाड़ी का सेमीफाइनल में तीसरी सीड क्रोएशिया के मारिन सिलिच और पांचवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो के बीच मैच के विजेता से मुकाबला होगा। यह मैच भी वर्षा के कारण अधूरा रह गया था।