Western - Sach Kahoon Hindi

मौसम: पश्चिमी राजस्थान में बवंडर व बिजली गरजने की चेतावनी, चलेगी आंधी
जयपुर (एजेंसी)। पिश्चमी राजस्थान में अगले चार दिन भारी हैं। यहां कई स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ बिजली गरजने की चेतावनी है। वहीं बीती रात कमोबेश सभी स्थानों पर तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। शेखावाटी के पिलानी व सीकर में तापमान क्रमश: 38.6 व 39.0 डिग्री रहा। जोधुपर के फलौदी में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान 43.0 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा लू चलेगी।

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, धौलपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, उदयपुर तथा पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली में धूल भरी आंधी के साथ बिजली गरजने की चेतावनी जारी की है।

पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा व टोंक में लू चलेगी। गर्मी के चलते दिन में सड़कों पर ट्रेफिक कम होने लगा है। दिन में लोग आवश्यक होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। लोग गर्मी से बचने को शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं तथा अपने को पूरा ढक कर ही घरों से निकल रहे हैं।

मौसम का यह मिजाज चार दिन यानी बुधवार से शनिवार तक रहेगा। जिन इलाकों में चेतावनी जारी की गई है वहां 40 किमी घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी तथा बिजली चमकेगी। इसके बाद बूंदाबांदी भी होगी।

प्रमुख शहरों का बीती रात का तापमान

माउंटआबू                                19.00.डिग्री सेल्सियस

गंगानगर                                22.09 डिग्री सेल्सियस

डबोक                                     24.06 डिग्री सेल्सियस

चित्तौड़गढ़                              24.07 डिग्री सेल्सियस

अजमेर                                 28.05 डिग्री सेल्सियस

जयपुर                                  25.02 डिग्री सेल्सियस

सीकर                                   23.00 डिग्री सेल्सियस

कोटा                                    25.07 डिग्री सेल्सियस

चूरू                                       25.05 डिग्री सेल्सियस

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मूसलाधार बारिश मेें डूबा पश्चिमी जापान, 88 लाेगों की मौत
कुराशिकी शहर में 2000 से अधिक लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए

कुराशिकी (एजेंसी)। पश्चिमी जापान मेें पिछले कईं दिनाें से जारी मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में सोमवार सुबह तक कम से कम 88 लोगाें की मौत हो गई है।

इनके अलावा कुराशिकी शहर में 2000 से अधिक लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं और दस से अधिक लाेग लापता हैं। भारी बारिश और वर्षा जनित हादसों को देखते हुए प्रशासन ने यहां रह रहे 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने के आदेश पहले ही जारी कर दिए थे और भूस्खलन की चेतावनी भी दी गई है।

प्रशासन ने 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के दिए आदेश

देश के पश्चिमी हिस्सों में बाढ़ का सबसे अधिक खतरा है और आपातकालीन सेवाओं, सैन्य कर्मियों तथा अन्य विभागों के कर्मचारी बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए नौकाओं तथा हेलीकाप्टरों की मदद ले रहे हैं। जापान की सेल्फ डिफेंस सेनाआें ने माबी मेमोरियल अस्पताल में फंसे अनेेेक लोगों को मोटरबोट की मदद से निकाला है। शहर के एक अधिकारी ने बताया कि कि रविवार देर रात 170 मरीजों तथा स्टाफ को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है और अभी भी 80 लोग यहां फंसे हुए हैं।

यह बारिश और भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित

इस शहर की आबादी पांच लाख से कम है लेकिन यह बारिश और भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित है अौर वर्षा जनित हादसों में 77 से अधिक लाेगों की मौत हो चुकी है।

सरकारी प्रसारक एनएचके ने बताया कि रविवार शाम शहर में अनेक स्थानों पर फंसे 2310 लोगों को बचाया गया और अन्य लोगों की तलाश में बचाव दल लगे हुए हैं। एनएचके ने बताया कि सोमवार सुबह तक जापान में वर्षा जनित हादसों में कम से कम 88 लोगों की मौत हो गई है और 58 लोग अभी भी लापता हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हालात काफी खतरनाक हैं। जापान सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय में एक आपातकालीन प्रबंधन केन्द्र की स्थापना की

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पश्चिमी बॉर्डर पर बढ़ी पाक सेना की आवाजाही
वीरान चौकियों पर पाक रेंजर्स ने बनाया अपना बसेरा

JaiPur, SachKahoon News: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में सेना की कमान राहिल शरीफ से बदलते ही पश्चिमी सीमा पर पाक के इरादे बिल्कुल शरीफ नजर नहीं आ रहे है। बाड़मेर जिले से लगती पाक की सीमा पर स्थित अक्सर सूनी रहने वाली पाकिस्तान की चौकियों पर उनकी सेना की आवजाही बढ़ गई है और इन्हीं चौकियों के जरिए पड़ोसी मुल्क हिंदुस्तान की हरकत पर लगातार नजर बनाए हुए बैठा है। वहीं सीमा पार के हालातों को देखते हुए राजस्थान गुजरात से सटे पाकिस्तान बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जल्द ही आॅप्रेशन सर्द हवा शुरू करने की तैयारी में है।

सूत्रों के अनुसार भारत और पाकिस्तान रेतीले टीलों और उबड़-खाबड़ रास्तों में स्थित पाक की चौकियां अक्सर वीरान और सूनसान नजर आती थीं। पश्चिमी सीमा सबसे शांत सीमाओं में से एक है। 1971 के बाद इस सीमा से दोनों देशों के बीच शान्ति ही रही है, लेकिन पड़ोस में सेना की कमान बदलते ही हालात बदल गए हैं। सीमा के उस पार पड़ोसी मुल्क की हरकतें भी बढ़ गई हैं। सूनसान और वीरान चौकियों पर पाक रेंजर्स ने अपना बसेरा बना दिया है और वहां से पाक रेंजर्स लगातार भारत की हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं। पहले उड़ी हमला, फिर सर्जिकल स्ट्राइक और बाद में सीमा पर लगातार तनाव बढ़ने के साथ पाक की सेना की कमान बदलना और शांत पश्चिमी सीमा पर पाक की हरकते बढ़ना शुभ संकेत नहीं दे रहा है। लेकिन भारत की बीएसएफ भी किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रही है।

भारत की तमाम एजेंसियां सतर्क

बीएसएफ डीआईजी प्रफुल गौतम के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ बढ़ रही हरकतों को देखते हुए बीएसएफ आॅप्रेशन सर्द हवा शुरू करेगी। जिसमें दुश्मन को हर नापाक हरकत को मुंह तोड़ जवाब देगी। अक्सर शांत रहने वाली सीमा पर पाकिस्तान की हरकते बढ़ने को भारत हल्के में नहीं ले सकता। ऐसे में बीएसएफ सहित तमाम सिस्टर एजेंसी सतर्क हैं और दुश्मन को हर नापाक हरकत का मुंह तोड़ जवाब देने की तैयारी की जा रही है। जनवरी माह में हर साल की तरह बीएसएफ आॅपरेशन सर्द हवा शुरू कर रही है, जिसमें बीएसएफ की कई टुकड़ियां सरहद पर गश्त करती हुई नजर आएंगी।