Fifa Worldcup - Sach Kahoon Hindi

अंडर- 17 फीफा विश्व कप क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने ब्राजील को हराया
जकार्ता (एजेंसी)। FIFA U-17 World Cup: क्लाउडियो एचेवेरी की हैट्रिक की बदौलत अर्जेंटीना, ब्राजील को 3-0 से हराकर अंडर-17 फीफा विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंच गया है। जकार्ता इंटरनेशनल स्टेडियम (जेआईएस) में शुक्रवार को खेले गये इस मुकाबले में एचेवेरी तीन शॉट को गोल में तब्दील कर अर्जेंटीना को ब्राजील पर 3-0 से जीत दिला दी। वह पांच गोल के साथ टीम के ही ऑगस्टिन रॉबर्टो के साथ टूनार्मेंट में संयुक्त सर्वोच्च स्कोरर बन गए है।

मंगलवार को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का जर्मनी से मुकाबला होगा। जर्मनी ने स्पेन के खिलाफ कड़ी मेहनत से 64वें मिनट में पेरिस ब्रूनर के पेनल्टी किक से किये गोल की बदौलत 1-0 से जीत हासिल की। 101वें मिनट में जर्मन मिडफील्डर पर जोरदार फाउल करने के बाद स्पेन के गोलकीपर राउल जिमेनेज को चेतावनी के बाद नहीं संभलने पर लाल कार्ड मिला।

यह भी पढ़ें:– आयन मंडल पर कान लगाने से सुन सकते हैं भूकंप की आहट!

मिस्र को पिट, नॉकआउट में पहुंचा रूस
लगातार दूसरी जीत से रूस के हुए 6 अंक

सेंट पीटर्सबर्ग,एजेंसी।

मेज़बान रूस ने तमाम अटकलों और आलोचनाओं को झुठलाते हुए लगातार दूसरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और ग्रुप ए मुकाबले में मिस्र को 3-1 से पीटकर फीफा फुटबाल विश्वकप टूर्नामेंट के नॉकऑउट चरण में प्रवेश कर लिया है। रूस की यह लगातार दूसरी जीत है और उसके छह अंक हो गए हैं। मेजबान टीम ने इससे पहले अपने अभियान की धमाकेदार शुरूआत करते हुये सउदी अरब को 5-0 से हराया था। मैच का पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद चारों गोल दूसरे हाफ में हुए।

रूस ने दूसरा हाफ शुरू होते ही मिस्र के आत्मघाती गोल से बढ़त बना ली। रूस ने फिर तीन मिनट के अंतराल में दो गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। मिस्र ने 73 वें मिनट की पेनल्टी से हार का अंतर कम किया। मिस्र की यह लगातार दूसरी हार है जिससे उसकी नॉकऑउट दौर में जाने की सम्भावना लगभग समाप्त हो गयी है।

मिस्र को अपने स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह की वापसी को नही हुआ कोई फायदा

मिस्र को अपने स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह की वापसी से कोई विशेष फायदा नहीं हुआ। हालांकि सालाह ने पेनल्टी पर विश्व कप का अपना पहला गोल जरूर किया लेकिन वह रूस के लिए उतने खतरनाक साबित नहीं हो सके जितनी उनसे उम्मीद की जा रही थी। पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद रूस को दूसरे हाफ में 47 वें मिनट में ही बढ़त मिल गयी जब रोमन जोबनिन के ड्राइव को क्लियर करने की कोशिश में मिस्र के अहमद फतही गेंद को अपने गोल की ही दिशा दे बैठे।

इस आत्मघाती गोल से विश्व कप में आत्मघाती गोलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह टूर्नामेंट का पांचवां आत्मघाती गोल था और 1998 में बने छह आत्मघाती गोल का रिकॉर्ड ज्यादा दूर नहीं रह गया है। रूस का इस गोल से उत्साह बढ़ गया और उसने मिस्र पर अपने हमले तेज कर दिए।

मैच के 59 वें मिनट में डेनिस चेरीशेव ने रूस का दूसरा गोल दाग दिया जबकि तीन मिनट बाद 62 वें मिनट में आर्टेम ज्यूबा ने रूस को तीसरा गोल कर मिस्र की सारी उम्मीदों को समाप्त कर दिया। चेरिशेव का टूर्नामेंट का यह तीसरा गोल था। सालाह ने 73 वें मिनट मिली पेनल्टी पर बाएं पैर के शक्तिशाली गोल से गोल जरूर किया लेकिन तब तक मिस्र की तमाम उम्मीदें समाप्त हो चुकी थीं। कंधे की चोट से वापसी कर रहे सालाह मिस्र के पालनहार नहीं बन सके।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

आखिरी वार्मअप में उरूग्वे ने उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया
मोंटेवीडियो (एजेंसी)। उरूग्वे फुटबाल टीम ने अपने अंतिम अभ्यास मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 3-0 की शानदार जीत दर्ज की है और वह रूस में 14 जून से शुरू होने जा रहे फीफा विश्वकप में ऊंचे आत्मविश्वास के साथ इस लय को बरकरार रखने उतरेगी। उरूग्वे की टीम की विश्व में 95वीं रैंक उज्बेकिस्तान के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है तथा अपने आखिरी नौ मैचों में दक्षिण अमेरिकी टीम ने केवल एक ही मैच हारा है। मैच में उरूग्वे ने 31 मिनट बाद ही बढ़त हासिल कर ली जब ज्यार्जियन डी अरास्सेता ने 15 मीटर दूरी से गज़ब का शॉट दागा। (Sports News)

जिसके लिये एडिसन कवानी और लुईस सुआरेज़ ने उन्हें मदद की। सुआरेज़ ने दूसरे हाफ के आठ मिनट बाद ही अपनी टीम की बढ़त को दोगुना करते हुये पेनल्टी पर गोल किया जबकि जोस मारिया गिमिनेज़ ने 72वें मिनट में तीसरा गोल कर उरूग्वे को 3-0 से जीत दिला दी।उज्बेकिस्तान दूसरी ओर कोमिलोव अक्रोमजोन काे बाहर भेजे जाने के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ ही मैदान पर रही गयी और उरूग्वे के खिलाफ कोई खास चुनौती पेश नहीं कर सकी। वर्ष 1930 और 1950 में विश्वकप जीत चुकी उरूग्वे की टीम रूस में 15 जून को अपने अभियान की शुरूआत मिस्र के खिलाफ करेगी और पांच दिन बार सउदी अरब के साथ ग्रुप ए में अगला मैच होगा। (Sports News)