Uzbekistan - Sach Kahoon Hindi

फतेहाबाद के इस छोटे से गांव की बेटी ने रच दिया इतिहास, आंखों में खुशी के आंसू
5वीं यूथ एशियन चैंपियनशिप उज्बेकिस्तान में संपन्न

बोस्ती की पूजा सबसे ऊंची छलांग लगाकर बनी गोल्ड मेडलिस्ट

विदेश से लौटने के बाद भूना आगमन पर ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा भव्य स्वागत

भूना (सच कहूँ न्यूज)। आरोही मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल डूल्ट की छात्रा एवं बोस्ती निवासी 16 वर्षीय पूजा देवी ने उज्बेकिस्तान देश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय (Asian Youth Athletics Championships) 5वीं यूथ एशियन एथलेटिक चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर भारत देश व हरियाणा प्रदेश तथा जिला फतेहाबाद और गांव बोस्ती का नाम राष्ट्रीय मानचित्र पर रोशन किया है। एथलीट पूजा देवी का दो मई को विदेश से लौटने के बाद भूना आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। गोल्ड मेडलिस्ट को भूना से आरोही मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल डूल्ट में ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ विद्यालय में ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– जम्मू और कश्मीर में 4.1 तीव्रता का भूकंप

जहां पर उसका विद्यालय प्रशासन व डूल्ट वासियों की तरफ से स्कूल का नाम रोशन करने पर आशीर्वाद दिया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम के बाद पूजा देवी अपने घर बोस्ती में पहुंचेगी। गांव में भी अपनी बेटी के सम्मान को लेकर ग्राम पंचायत एवं समाजसेवी तैयारियों में जुटे हुए हैं। क्योंकि बेटी ने बोस्ती गांव की पहचान देश हीं अपितु विदेशों में बनाई है। हालांकि पूजा देवी इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर पर 5 गोल्ड मेडल जीत चुकी है। मगर विदेशी धरती पर उन्हें पहली बार अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का मौका मिला। वहां पर भी गोल्ड मेडल जीतकर विदेशियों को मात दे दी।

आंखों में छलके खुशी के आंसू

जानकारी के अनुसार उज्बेकिस्तान देश में 28 अप्रैल को यूथ एशियन चैंपियनशिप में ऊंची कूद प्रतियोगिता में कजाकिस्तान की प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को पछाड़कर 1.77 मीटर ऊंची छलांग लगाकर जीत का रिकॉर्ड बना दिया। लेकिन जब पूजा देवी के गोल्ड मेडल जीतने की घोषणा की तो उसकी आंखों में खुशी के आंसू छलके और तिरंगा लहराते हुए मैदान में दौड़ पड़ी। (Asian Youth Athletics Championships) आरोही मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल हरदीप सिंह ढिल्लों ने छात्रा की अपार सफलता पर खुशी का इजहार किया है।

उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा की छात्रा पूजा देवी पढ़ाई के साथ- साथ एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन दिखा रही है। पूजा ने जिला व प्रदेश के अतिरिक्त 5 गोल्ड मेडल राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किए हैं। पूजा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक छोटे से गांव बोस्ती व डूल्ट की पहचान बनाकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इसलिए बेटी का भव्य अभिनंदन होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

उज्बेकिस्तान ने 15 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया
ताशकंद। उज्बेकिस्तान ने कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए देश में लगे लॉकडाउन को 15 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया है। कोरोना वायरस समिति ने बताया कि यहां 10 जुलाई से एक अगस्त तक लॉकडाउन का दूसरा चरण लागू हुआ था जिसमें सभी बाजार, कैफे, पार्क, शिक्षण संस्थान और शादी समारोह पर पाबंदी लगी थी। पिछले कुछ सप्ताह से यहां रोज कोरोना के 500 के करीब मामले सामने आ रहे हैं जिसके बाद यहां के राष्ट्रपति शवकत मिर्ज़्योयव ने इस सप्ताह की शुरुआत में सरकार के लॉकडाउन को एक अगस्त के बाद भी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। उज्बेकिस्तान में कोरोना के अब तक 20226 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि यहां इससे 112 लोगों की मौत हुई है और 10831 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भारत की मदद से अफगानिस्तान से ईरान तक रेललाइन बिछाने का इच्छुक उज़्बेकिस्तान
नई दिल्ली (एजेंसी)। उज़्बेकिस्तान (Uzbekistan) ने अफगानिस्तान के रास्ते ईरान तक रेल लाइन बिछाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव किया है।

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की अगले सप्ताह होने वाली भारत यात्रा के पहले ताशकंद से यहां आये राष्ट्रपति के विशेष राजदूत इल्होम नेमातोव ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उज़्बेकिस्तान से हैरातन से मजारे शरीफ तक रेलवे लाइन परिचालन में है। मजारे शरीफ से हेरात और वहां से ईरान तक रेलवे लाइन बनाने का पुराना प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि उज़्बेकिस्तान का मानना है कि यदि भारत इस परियोजना में शामिल होता है तो बहुत अच्छा होगा क्योंकि वह इस काम में सक्षम है। उन्होंने कहा कि मजारे शरीफ से ईरान तक करीब 452 किलोमीटर की लाइन बिछानी होगी जिससे सीधे अरब सागर तक कनेक्टिविटी मिलेगी। यह लाइन ईरान से रूस जाने वाले अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे का अंग हो सकती है जिससे क्षेत्रीय व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि उज़्बेकिस्तान से मजारे शरीफ की रेललाइन के निर्माण में चीनी कंपनी की कोई भूमिका नहीं है।

30 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होने की संभावना | Uzbekistan

नेमातोव ने कहा कि उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की भारत यात्रा ऐतिहासिक होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने – खासकर अफगानिस्तान में स्थिरता लाने के मुद्दे पर भी बात होने की संभावना है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने माना कि गत दिसंबर में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के ऐतिहासिक ताशकंद दौरे के बाद तालिबान के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी उज़्बेकिस्तान का दौरा किया था, लेकिन उन्होंने बातचीत का विवरण नहीं दिया।

भारत में उज्बेकिस्तान के राजदूत फरहोद आर्जिव ने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच शैक्षणिक, कृषि, सांस्कृति, औषधि, पर्यटन एवं जनता के बीच संपर्क एवं सहयोग के करीब 30 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मोदी के क्षेत्रीय एवं प्रांतीय संपर्कों को बढ़ावा देने की नीति के अनुरूप समरकंद और आगरा, अंदीजान और गुजरात, ताशकंद और दिल्ली, बुखारा और हैदराबाद के बीच साझी सांस्कृतिक विरासत को मिलकर बढ़ावा देने एवं आदान प्रदान बढ़ाने संबंधी करार भी किये जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

आखिरी वार्मअप में उरूग्वे ने उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया
मोंटेवीडियो (एजेंसी)। उरूग्वे फुटबाल टीम ने अपने अंतिम अभ्यास मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 3-0 की शानदार जीत दर्ज की है और वह रूस में 14 जून से शुरू होने जा रहे फीफा विश्वकप में ऊंचे आत्मविश्वास के साथ इस लय को बरकरार रखने उतरेगी। उरूग्वे की टीम की विश्व में 95वीं रैंक उज्बेकिस्तान के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है तथा अपने आखिरी नौ मैचों में दक्षिण अमेरिकी टीम ने केवल एक ही मैच हारा है। मैच में उरूग्वे ने 31 मिनट बाद ही बढ़त हासिल कर ली जब ज्यार्जियन डी अरास्सेता ने 15 मीटर दूरी से गज़ब का शॉट दागा। (Sports News)

जिसके लिये एडिसन कवानी और लुईस सुआरेज़ ने उन्हें मदद की। सुआरेज़ ने दूसरे हाफ के आठ मिनट बाद ही अपनी टीम की बढ़त को दोगुना करते हुये पेनल्टी पर गोल किया जबकि जोस मारिया गिमिनेज़ ने 72वें मिनट में तीसरा गोल कर उरूग्वे को 3-0 से जीत दिला दी।उज्बेकिस्तान दूसरी ओर कोमिलोव अक्रोमजोन काे बाहर भेजे जाने के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ ही मैदान पर रही गयी और उरूग्वे के खिलाफ कोई खास चुनौती पेश नहीं कर सकी। वर्ष 1930 और 1950 में विश्वकप जीत चुकी उरूग्वे की टीम रूस में 15 जून को अपने अभियान की शुरूआत मिस्र के खिलाफ करेगी और पांच दिन बार सउदी अरब के साथ ग्रुप ए में अगला मैच होगा। (Sports News)