Written Letter - Sach Kahoon Hindi

माओवादियों से मिली प्रधानमंत्री मोदी को मारने की चिट्ठी
पुणे (एजेंसी)। महाराष्ट्र में भीमा-कोरेगांव हिंसा के आरोपियों से पुलिस को संदिग्ध ईमेल और चिट्ठी मिली हैं। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह ही नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश का जिक्र है। पुणे पुलिस के मुताबिक, माओवादियों ने मेल में प्रधानमंत्री के रोड शो को निशाना बनाने की बात लिखी है। पुलिस ने ये सभी मेल कोर्ट को बताए हैं। बता दें कि 1 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने नक्सलियों के हाथ होने का दावा किया है। केरल निवासी एक्टिविस्ट रोना विल्सन समेत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। न्यूज एजेंसी के अनुसार पुलिस ने माओवादियों के इंटरनल कम्युनिकेशन को इंटरसेप्ट किया। इसमें कहा गया है।

कि नरेंद्र मोदी ने 15 राज्यों में सरकार बना ली। ऐसे ही चलता रहा तो माओवादी दलों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो जाएगा। कामरेड, मोदी राज को खत्म करने के लिए कारगर कदम उठाएं। हम इसके लिए राजीव गांधी के साथ हुई घटना के बारे में सोच रहे हैं। हो सकता है हम कामयाब ना हों, पर यह बेहतर मौका है। उनके रोड शो को निशाना बनाना उचित होगा।दूसरी ओर पुलिस ने वीरवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। उन्हें 14 जून तक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने कोर्ट को जानकारी देते वक्त नरेंद्र मोदी का नाम नहीं लिया, लेकिन जो मेल कोर्ट को बताया गया उसमें ‘राजीव गांधी जैसी हत्या’ की बात जरूर लिखी है। पुलिस ने 5 लेटर भी कोर्ट को दिए। इनमें से एक रोना विल्सन के लैपटॉप से मिला है।