in - Sach Kahoon Hindi

नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं
बैंक रेट को 6.75 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया

मुंबई (एजेंसी)। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भविष्य में महँगाई बढ़ने, कच्चे तेल की कीमतों में (No Change In Policy Rates) एक बार फिर तेजी की आशंका तथा वैश्विक बाजारों की अनिश्चितता के मद्देनजर नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की चालू वित्त वर्ष की पाँचवीं बैठक के बाद यहाँ जारी बयान में कहा गया है कि मुख्य नीतिगत दर रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है। यह वह दर है जिस पर केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को ऋण देता है।

तेजी की आशंका तथा वैश्विक बाजारों की अनिश्चितता के मद्देनजर नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं

इसी प्रकार (No Change In Policy Rates) रिवर्स रेपो दर को 6.25 प्रतिशत पर और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी तथा बैंक रेट को 6.75 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया है। समिति के सभी छह सदस्यों ने दरों में बदलाव नहीं करने के पक्ष में मतदान किया। वहीं, समिति ने भविष्य में अपना रुख ‘धीरे-धीरे ब्याज दरों में बढ़ोतरी का’ रखा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

रेनशॉ ने ग्रेड क्रिकेट में बनाया 345 रनों का रिकार्ड
वेड टाउनसेंड के 311 रनों की रिकार्ड का तोड़ा

मेलबोर्न (एजेंसी)।

आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह पाने को लेकर दावेदारी पेश कर रहे बल्लेबाज़ मैट रेनशॉ ने ग्रेड क्रिकेट में 345 रनों का रिकार्ड बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रेनशॉ ने क्वींसलैंड में अपने क्लब तुमबुल के लिए 345 रन बनाए। उन्होंने वाइनम के खिलाफ पारी में 273 गेंदों 38 चौके और 12 छक्के लगाकर तिहरा शतक बनाया जो ग्रेड क्रिकेट में नया रिकार्ड है। इसी के साथ रेनशॉ ने क्वींसलैंड प्रीमियर क्रिकेट में 311 रनों के पिछले रिकार्ड को तोड़ दिया है। वर्ष 2009-10 में क्वींसलैंड के बल्लेबाज़ वेड टाउनसेंड ने यह रिकार्ड बनाया था।

रेनशॉ ने मैच में तीसरे और चौथे विकेट के लिए 256 और 206 रन की साझेदारियां भी की जिससे तुमबुल पारी में चार विकेट पर 550 रन के बड़े स्कोर तक पहुंच गया। रेनशॉ अब इस सत्र में चार पारियों में 611 रन बना चुके हैं जिनमें दो अन्य शतक भी शामिल हैं। हालांकि रेनशॉ का यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज़ में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। उन्हें सीरीज़ से पहले अभ्यास के दौरान हेलमेट पर गेंद लग गई थी जिससे वह पहले टेस्ट में नहीं खेल सके थे। लेकिन शेफील्ड शील्ड क्रिकेट में वापसी के बाद से उनके प्रदर्शन में सुधार आया है। आस्ट्रेलिया में फिलहाल ग्रेड क्रिकेट काफी चर्चा में बना हुआ है जहां प्रतिबंधित खिलाड़ी डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ सिडनी के क्लबों की ओर से खेल रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

विंडीज को पारी से रौंद कर बांग्लादेश ने 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज
ढाका (एजेंसी)।

आॅफ स्पिनर मेहदी हसन (117 रन पर कुल 12 विकेट) की घातक गेंदबाजी (Bangladesh Beat Bangladesh By 2-0 In Test Series) के दम पर बांग्लादेश ने विंडीज को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन रविवार को पारी और 184 रन से रौंद कर दो मैचों के सीरीज में 2-0 की क्लीन स्वीप कर ली। बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास की यह सबसे बड़ी जीत और पहली बार पारी से जीत है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 508 रन का विशाल स्कोर बनाया। विंडीज की टीम पहली पारी में 111 रन पर लुढ़क गई और उसे फॉलोआॅन करना पड़ा। मेहदी हसन ने पहली पारी में 16 ओवर में 58 रन देकर सात विकेट हासिल किए। विंडीज ने तीसरे दिन सुबह दूसरी पारी में पांच विकेट पर 75 रन से आगे खेलना शुरु किया और उसकी दूसरी पारी 59.2 में 213 रन पर समाप्त हो गई।

शिमरोन हेत्माएर ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 92 गेंदों में एक चौके और नौ छक्कों की मदद से 93 रन की आक्रामक पारी खेली। कीमार रोच ने 49 गेंदों में सात चौकों के सहारे नाबाद 37 रन बनाए। मेहदी हसन ने 20 ओवर में 59 रन देकर पांच विकेट हासिल किए और मैच में 12 विकेट पूरे कर एक टेस्ट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाला। हसन ने बांग्लादेश की तरफ से सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्रदर्शन का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। तैजुल इस्लाम को 40 रन पर तीन विकेट मिले। हसन को प्लेयर आॅफ द् मैच और बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को प्लेयर आॅफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। पांच महीने पहले बांग्लादेश को वेस्ट इंडीज में 0-2 की हार का सामना करना पड़ा था और अब उसने 2-0 की जीत के साथ उस हार का बदला चुका लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

चुनावी प्रक्रिया में नक्सली दखल
नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को होने वाले मतदान के पहले चरण के 4 दिन पहले बड़ी वरदात करके लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया में दखल देने की एक बार फिर नाकाम कोशिश की है। इसके पहले 30 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में पुलिस व मीडिया टीम पर हमला किया था, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों के साथ दूरदर्शन समाचार चैनल के कैमरामेन को प्राण गंवाने पड़े थे। 27 अक्टूबर को बीजापुर जिले में बुलेटप्रूफ बंकर वाहन को उड़ाया, जिसमें सीआरपीएफ के चार जवान शहीद हुए और दो घायल हुए। अब दंतेवाड़ा जिले के बचेली इलाके के खदान क्षेत्र में एक बस को आईइडी धमाका करके उड़ा दिया। जिसमें एक सीआरपीएफ जवान के साथ चार नागरिकों की मौत हो गई। पिछले 15 दिन में हुए ये हमले इस बात की तस्दीक हैं कि छत्तीसगढ़ में नक्सली तंत्र मजबूत है और पुलिस व गुप्तचर एजेंसियां इनका सुराग लगाने में नाकाम हैं। क्योंकि ताजा हमला उस वक्त हुआ है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगदलपुर में चुनावी सभा को 9 नवंबर को जाने वाले थे। नक्सलियों ने जिस निजी बस को निशाना बनाया है, वह राष्ट्रीय खनन विकास निगम के बैलाडिला खनन क्षेत्र में तैनात सीआईएसएफ दल को चुनाव ड्यूटी के लिए बचेली जा रहे थे। इस हमले में पांच जवानों की मौतें हुई हैं। ये सभी जवान सीआईएसएफ की 502 बटालियन कोलकाता के थे। साफ है, कि सरकारी अमला इस नक्सली क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में लगा है।

इस हमले से यह सच्चाई सामने आई है कि नक्सलियों का तंत्र और विकसित हुआ है, साथ ही उनके पास सूचनाएं हासिल करने का मुखबिर तंत्र भी हैं। हमला करके बच निकलने की रणनीति बनाने में भी वे सक्षम हैं। इसीलिए वे अपनी कामयाबी का झण्डा फहराए हुए हैं। बस्तर के इस जंगली क्षेत्र में नक्सली नेता हिडमा का बोलबाला है। वह सरकार और सुरक्षाबलों को लगातार चुनौती दे रहा है, जबकि राज्य एवं केंद्र सरकार के पास रणनीति की कमी है। यही वजह है कि नक्सली क्षेत्र में जब भी कोई विकास कार्य या चुनाव प्रक्रिया संपन्न होती है तो नक्सली उसमें रोड़ा अटकाते हैं। नक्सली समस्या से निपटने के लिए राज्य व केंद्र सरकार दावा कर रही हैं कि विकास इस समस्या का निदान है। यदि छत्तीसगढ़ सरकार के विकास संबंधी विज्ञापनों में दिए जा रहे आंकड़ों पर भरोसा करें तो छत्तीसगढ़ की तस्वीर विकास के मानदण्डों को छूती दिख रही हैं, लेकिन इस अनुपात में यह दावा बेमानी है कि समस्या पर अंकुश लग रहा है , बल्कि अब छत्तीसगढ़ नक्सली हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बन गया है। अब बड़ी संख्या में महिलाओं को नक्सली बनाए जाने के प्रमाण भी मिल रहे हैं। बावजूद भाजपा के इन्हीं नक्सली क्षेत्रों से ज्यादा विधायक जीतकर आते हैं। जबकि दूसरी तरफ नक्सलियों ने कांग्रेस पर 2013 में बड़ा हमला बोलकर लगभग उसका सफाया कर दिया था। कांग्रेस नेता महेन्द्र कर्मा ने नक्सलियों के विरुद्ध सलवा जुडूम को 2005 में खड़ा किया था। सबसे पहले बीजापुर जिले के कुर्तु विकासखण्ड के आदिवासी ग्राम अंबेली के लोग नक्सलियों के खिलाफ खड़े होने लगे थे। नतीजतन नक्सलियों की महेन्द्र कर्मा से दुश्मनी ठन गई। इस हमले में महेंद्र कर्मा के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष नंदकुमार पटेल और हरिप्रसाद समेत एक दर्जन नेता मारे गए थे।

हालांकि जवानों, नागरिकों के साथ खतरा राजनैतिक दलों के लिए भी बना हुआ है। इस पूरे क्षेत्र में माओवादियों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया हुआ था। इसे प्रचारित करने के लिए नक्सलियों ने बड़ी संख्या में पर्चे बांटे और गांव की दीवारों पर पोस्टर भी चस्पा कर दिए । हालांकि माओवादी ऐसा हरऐक चुनाव में करते हैं, बावजूद स्थानीय लोग मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इससे जाहिर होता है कि लोगों का विश्वास लोकतंत्र में हैं और वे नक्सलियों से असंतुष्ट है। माओवादियों के मनोवैज्ञानिक आतंक का असर मतदाताओं पर असर नहीं डालता, इसलिए माओवादी हिंसा और बारूदी विस्फोट का साहरा लेकर खून की इबारतें लिखने में लगे हैं। चुनाव निर्बाध रूप से संपन्न चुनाव आयोग ने 65 हजार अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कराई है। माओवादी मंशा को चकनाचूर करने की दृष्टि से केंद्रीय सुरक्षाबल हरेक नक्सलबहु क्षेत्र में तैनात है। पहले चरण में 18 विधानसभा सीटों पर मतदान होना हैं। सुरक्षाबलों की इतनी तैनाती इसलिए है, जिससे लोग घरों से आश्वस्त होकर निकलें और निर्भय होकर मतदान करें। मतदान का बड़ा प्रतिशत ही आतंक का सही जबाव है।

जब किसी भी किस्म का चरमपंथ राष्ट्र-राज्य की परिकल्पना को चुनौती बन जाए तो जरुरी हो जाता है, कि उसे नेस्तानाबूद करने के लिए जो भी कारगर उपाय उचित हों, उनका उपयोग किया जाए ? किंतु इसे देश की आंतरिक समस्या मानते हुए न तो इसका बातचीत से हल खोजा जा रहा है और न ही समस्या की तह में जाकर इसे निपटाने की कोशिश की जा रही है ? जबकि समाधान के उपाय कई स्तर पर तलाशने की जरूरत है। यहां सीआरपीएफ की तैनाती स्थाई रूप में बदल जाने के कारण पुलिस ने लगभग दूरी बना ली है। जबकि पुलिस सुधार के साथ उसे इस लड़ाई का अनिवार्य हिस्सा बनाने की जरूरत है। क्योंकि अर्द्धसैनिक बल के जवान एक तो स्थानीय भूगोल से अपराचित हैं, दूसरे वे आदिवासियों की स्थानीय बोलियों और भाषाओं से भी अनजान हैं। ऐसे में कोई सूचना उन्हें टेलीफोन या मोबाइल से मिलती भी है, तो वे वास्तविक स्थिति को समझ नहीं पाते हैं। पुलिस के ज्यादातर लोग उन्हीं जिलों से हैं, जो नक्सल प्रभावित हैं। इसलिए वे स्थानीय भूगोल और बोली के जानकार होते हैं।

दूरदर्शन के पत्रकार की हत्या से भी यह खुलासा होता है कि माओवादी किसी भी प्रकार की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को पसंद नहीं करते हैं। हालांकि कैमरामेन की मृत्यु के बाद नक्सलियों ने घड़ियाली आंसू बहाते हुए कहा है कि उनकी मंशा पत्रकार को मारने की नहीं थी। लेकिन हकीकत तो यह है कि वे पत्रकार को मारकर इतनी बड़े समाचार की सुर्खियों में आना चाहते थे, जिससे पूरे छत्तीसगढ़ में दहशत के वातावरण का निर्माण हों और मतदाता मतदान करने केंद्रों तक पहुंचे ही नहीं। लेकिन भारतीय लोकतंत्र और उसकी जनता के इरादे इतने मजबूत हैं कि किसी भी प्रकार की खूनी हिंसा का जवाब वे जनमत से देना अच्छी तरह से जानते हैं।

प्रमोद भार्गव

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

पेरिस मास्टर्स : क्वालिफायर सोउसा दूसरे दौर में, वर्ल्ड नंबर 2 जोकोविच से होगी भिड़ंत
एजेंसी।

क्वालिफायर जोआओ सोउसा पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए। पुर्तगाल के सोउसा ने पहले दौर में इटली के मार्को चेचिनाटो को 7-5, 6-3 से हराया। अब उनका मुकाबला दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच से होगा। सोउसा के अलावा बोसनिया के दामिर जुमहुर और जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर, स्पेन फर्नांडो वर्डस्को और फ्रांस के रिचर्ड गास्केट, सिमोन जाइल्स, भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे। पहले दौर में जर्मनी के फिलिप ने नीदरलैंड्स के रोबिन हासे को 6-7 (4), 6-4, 6-2 से मात दी। अगले दौर में उनका सामना क्रोएशिया के मारिन सिलिक से होगा। वहीं, सिमोन ने हमवतन लुकास पाउलो को 6-3, 6-4 और जुमहुर ने क्वालिफायर जर्मनी के पीटर गोजोविक को 6-4, 7-6 से हराया। वर्डस्को ने फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 6-4, 6-4 से हराया। उनके हमवतन फेलिसियानो लोपेज भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनायुर को 6-7 (4), 6-4, 7-6 (6) से हराया। लोपेज अब अर्जेंटीना के डिएगो श्वाट्रजमान से भिड़ेंगे। जोकोविच, वर्ल्ड नंबर 1 स्पेन के राफेल नडाल, दुनिया के नंबर तीन टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, अमेरिका के जैक सोक, क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव, डिएगो श्वाट्रजमान को पहले दौर में बाई मिला था। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एडबेन, अमेरिका के जॉन इश्नर, रूस के केविन एंडरसन, जापान के कई निशिकोरी, इटली के फाबियो फोगनिनी, फ्रांस के जो-विल्फ्रेड सोंगा, मारिन सिलिक, बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव और ग्रीस के स्टेफानोस सिटसिपास भी बाई के जरिए दूसरे दौर में पहुंचे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

पराली की गठड़ियों को लगी आग, लाखों का नुक्सान
शिरोमणी अकाली दल के हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने लिया घटना का जायजा

पटियाला/अमलोह(अनिल लुटावा)।

पंजाब की कांग्रेस सरकार की ओर से जहां किसानों को पराली न जलाने व प्रदूषण न फैलाने के लिए जहां उत्साहित किया जा रहा है वहीं एक हलका अमलोह के गांव माजरी किशने वाली के प्रगतिशील किसान बलदेव सिंह पुत्र प्रीतम सिंह की ओर से धान के अवशेष की मुफ़्त में गठड़ियां बना कर एक फैक्ट्री को भेजने के लिए गांव खुंमना के खेतों में बड़े स्तर पर पराली की गठड़ियां एकत्रित की गई थी जो कोई कि बीती देर रात आग लगने के कारण जल कर राख हो गई व बलदेव सिंह किसान का 12 लाख रुपये से ले कर 15 लाख रुपये तक का बड़ा नुक्सान हो गया है।

आज मौके पर खेतों में पराली से बनी आग के साथ जली गठड़ियों का जायजा लेने के लिए शिरोमणी अकाली दल के हलका अमलोह से हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना पहुंचे। इस मौके पर किसान बलदेव सिंह माजरी के परिवार के साथ हुए इस भारी नुक्सान पर हमदर्दी प्रकट करते हुए राजू खन्ना ने कहा कि चाहे पंजाब की कैप्टन सरकार किसानों को पराली न जलाने की बात कर रही है परंतु इस प्रगतिशील किसान की ओर से सरकार के आदेशों पर पहरा देते हुए हलके किसानों के खेतों में जाकर अपनी मशीनरी के द्वारा पराली की मुफ़्त में गठड़ियां बनाई जा रही थीं जिनको इस किसान की ओर से एक खेत में एकत्रित किया गया था परंतु बीती देर रात कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से शरारत करते हुए इन बड़ी संख्या में पड़ी पराली की गठड़ियों को आग लगा दी गई, जिसके साथ बलदेव सिंह किसान का 12 से 15 लाख रुपये का नुक्सान हो चुका है।

राजू खन्ना ने कहा कि पहले ही टूट चुकी कृषि को आज और अधिक सहायता देने की जरूरत है, जिससे आत्महत्याआें को रोकें जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से इस किसान के नुक्सान की पहल के आधार पर पूर्ति करनी चाहिए, जिससे ऐसे किसान आगे से भी राज्य को प्रदूषण रहित करने के लिए पहलकदमी करते रहें। इस मौके पर उन के साथ मलकीत सिंह, हरविन्दर सिंह बिन्दा, गुरदीप सिंह, गुरबखश सिंह, छज्जा सिंह, करनैल सिंह लंबी, धरमिन्दर सिंह, सरदूल सिंह, रजिन्दर सिंह, मनजीत सिंह, गुरजीत सिंह आदि विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकि
यों को मार गिराया, दो जवान जख्मी

श्रीनगर।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में रविवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों की ओर से गोलीबारी में दो जवान जख्मी हुए। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को लारू कुलगाम के ग्रामीण इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने आतंकियों के खिलाफ साझा ऑपरेशन शुरू किया। एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके को सील किया जा रहा था, तभी उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान जख्मी हुए दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने कार्रवाई से पहले इलाके को खाली कराया। आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए भी कहा गया, लेकिन वे नहीं माने। कानून व्यवस्था के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अफवाहों पर रोक लगाने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

फाइनल में भिड़ेंगे घरेलू क्रिकेट के पावर हाऊस
विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मुंबई और दिल्ली में भिड़ंत आज

बेंगलुरु (एजेंसी)।

घरेलू क्रिकेट के पावर हाऊस कहे जाने वाले दिल्ली और मुुंबई शनिवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगे। दिल्ली ने सेमीफाइनल में झारखंड को कड़े संघर्ष में दो विकेट से और मुंबई ने हैदराबाद को एकतरफा अंदाज़ में 60 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। मुंबई अपने युवा ओपनर पृथ्वी शॉ से खासी उम्मीदें रहेंगी जो इस समय जबरदस्त फार्म में हैं। दिल्ली को अपने कप्तान गौतम गंभीर से सबसे अधिक उम्मीदें रहेंगी जो इस सत्र में 9 मैचों में दो शतकों की मदद से 517 रन बना चुके हैं और सर्वाधिक रन बनाने में दूसरे स्थान पर हैं। गंभीर ने क्वार्टरफाइनल में हरियाणा के खिलाफ शतक बनाया था। दिल्ली के नीतीश राणा ने इस सत्र में आठ मैचों में 362 रन और ध्रुव शौरी ने नौ मैचों में 301 रन बनाए हैं। दिल्ली के तेज़ गेंदबाज़ कुलवंत खेजरोलिया ने टीम के लिए इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। वह चार मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं जिनमें हरियाणा के खिलाफ हैट्रिक सहित 6 विकेट शामिल हैं। नवदीप सैनी ने 7 मैचों में 13 विकेट लिए हैं जबकि ललित यादव ने भी 9 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। आॅलराउंडर पवन नेगी का सेमीफाइनल में मैच विजयी प्रदर्शन दिल्ली की उम्मीदों को मजबूत कर सकता है। मुंबई की तरफ से लेफ्ट आर्म स्पिनर शम्स मुलानी ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और 21 साल के इस गेंदबाज़ ने 8 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। धवल कुलकर्णी आठ मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं। दोनों टीमों के बीच दिलचस्प भिड़ंत होने

की पूरी उम्मीद है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

उद्घाटन मैच में ओमान से भिड़ेगा भारत
मस्कट (ओमान)।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम वीरवार को यहां पांचवें एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में मेज़बान ओमान के खिलाफ उद्घाटन मैच में उतरेगी जहां उसका लक्ष्य विजयी शुरुआत के साथ लय बनाए रखना होगा। भारत और ओमान वीरवार को यहां सुल्तान काबूस स्पोटर्््स कॉम्लैक्स में टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के लिए उतरेंगे। विश्व की पांचवें नंबर की टीम भारत टूर्नामेंट में शीर्ष रैंक टीम है और इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में कांस्य पदक के निराशाजनक अनुभव को पीछे छोड़ने का प्रयास करेगी। वर्ष 2014 में हुए एशियाई खेलों में आखिरी बार भारत और ओमान की भिड़ंत हुई थी जिसमें भारतीय टीम 7-0 से विजेता रही थी। भारत टूर्नामेंट में गत चैंपियन के तौर पर उतरेगा।

उसने 2016 के संस्करण में पाकिस्तान को 3-2 से हराया था। भारतीय टीम ओमान के खिलाफ पहले मैच में खेलने के बाद 20 अक्तूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलेगा जबकि 21 अक्तूबर को उसका मैच जापान, 23 अक्तूबर को मलेशिया और 24 अक्तूबर को दक्षिण कोरिया से होगा। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी संस्करण में भारतीय टीम अपराजेय रही थी जिसमें उसने जापान को 10-2 से हराया, दक्षिण कोरिया से मैच 1-1 से ड्रॉ किया, पाकिस्तान को 3-2 से, चीन को 9-0 और मलेशिया को 2-1 से पूल चरण में हराया जबकि सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-4 से शूटआउट में हराया था। भारत और पाकिस्तान दोनों ने दो-दो बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब जीते हैं जबकि अच्छी लय में चल रही भारतीय टीम इस बार तीसरी बार खिताबी हैट्रिक के लिए उतरेगी। भारत ने वर्ष 2011 और 2016 में खिताब जीते थे जबकि पाकिस्तान ने 2012 और 2013 में खिताब जीते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

मुंबई 6 साल बाद फाइनल में पहुंचा
विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट: पृथ्वी शाह और श्रेयस अय्यर ने बनाए अर्धशतक

बेंगलुरु (एजेंसी)।

जबरदस्त फार्म में चल रहे भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ (61) और कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 55) के शानदार अर्धशतकों से मुंबई ने हैदराबाद को वर्षा बाधित मुकाबले में वीजेडी पद्धति के तहत बुधवार को 60 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। मुंबई की टीम छह साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है। उसे 2011-12 के फाइनल में बंगाल से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई ने इससे पहले 2006-07 में राजस्थान को हराकर खिताब जीता था। वर्ष 2003-04 में जब फाइनल नहीं खेले जाते थे तब मुंबई की टीम विजेता रही थी। मुंबई का फाइनल में दिल्ली और झारखंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से 20 अक्तूबर को मुकाबला होगा। हैदराबाद ने रोहित रायुडू के नाबाद 121 रन की बदौलत 50 ओवर में आठ विकेट पर 246 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। रायुडू को छोड़कर हैदराबाद का कोई अन्य बल्लेबाज़ अच्छा योगदान नहीं दे सका। बी संदीप ने 29, मेहदी हसन ने 23 और आकाश भंडारी ने 19 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पृथ्वी और भारतीय एकदिवसीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने टीम को जोरदार शुरुआत दी। बारिश की आशंका दिखाई दे रही थी और दोनों बल्लेबाज़ों ने तेज़ शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में ही 73 रन ठोक डाले। इनमें से रोहित का योगदान मात्र 17 रन था। उन्होंने 24 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए। भारत के लिए अपने पहले दो टेस्टों में शतक और अर्धशतक बना चुके 18 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 61 रन में आठ चौके और दो छक्के लगाए। रोहित का विकेट 73 और पृथ्वी का विकेट 82 के स्कोर पर गिरा। दोनों बल्लेबाज़ों को मेहदी हसन ने आउट किया। इसके बाद कप्तान अय्यर और अजिंक्या रहाणे ने टीम के स्कोर को 25 ओवर में दो विकेट पर 155 रन पर पहुंचा दिया। इस स्कोर के बाद बारिश शुरु हो गयी और फिर खेल संभव नहीं हो सका। 25 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर पार स्कोर 95 रन था जबकि मुंबई ने 155 रन बना लिए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

किक्करखेड़ा में मरीजों की निशुल्क जांच
अबोहर (सुधीर/नरेश)।

गांव किक्कर खेड़ा में स्थित डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चा घर व शाह सतनामी मौज डिस्पेंसरी में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा व 101 वें नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। इस मौके नामचर्चा के दौरान कविराजों ने शब्दों का उच्चारण किया जिसे उपस्थित साध-संगत द्वारा बड़ी श्रद्धा के साथ श्रवण किया गया। नामचर्चा की कार्यवाही ब्लॉक भंगीदास सुखचैन सिंह इन्सां द्वारा चलाई गई। इस दौरान साध-संगत को ब्लॉक में चल रहे सतगुरु मुर्शिद की याद तथा सृष्टि के भले के लिए अरदास व अखंड सुमिरन में बढ़चढ़कर भाग लेने की विनती की गई। तथा प्रत्येक शुक्रवार को चल रही मौजपुर धाम बुधरवाली दरबार में सेवा कार्यों की शिफ्ट में अधिक से अधिक सेवादारों को सेवा पर पहुंचने का आह्वान किया। नामचर्चा के उपरांत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का कैम्प का शुभारंभ किया गया। जिसमें शाह सतनाम जी सुपर स्पेशलिटि अस्पताल सरसा से जनरल विशेषज्ञ डॉ.संदीप भादु, आॅप्टिमेट्रिस्ट प्रवीण कुमार, डेंटिस्ट सुखविंदर, डेंटिस्ट कामिनी विशेष तौर से अपनी सेवाएं देने पहुंचे।

इसके इलावा चरणजीत, राजेश, मुकेश, कृष्ण कालड़ा इत्यादि लोगों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर विशेषज्ञ सन्दीप भादू ने इन दिनों बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए बेहतरीन टिप्स दिए। साथ ही बदलते मौसम से होने वाली बीमारियों से खासकर बच्चों का ख्याल रखने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की। साथ ही कोई भी दवा बगैर डॉक्टरी सलाह के लेने हेतू मना किया गया। इस मौके पर दूर-दराज व नजदीकी क्षेत्र से पहुंचे कुल 76 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। ब्लॉक कमेटी द्वारा अति जरुरतमन्द मरीजों के लिए नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई। कैंप में सीएससी रामसरा धर्मेंदर सिंह फार्मासिस्ट कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे। गांव किक्करखेड़ा के सरपंच रवि राज सिंह विशेष रूप से इस कैंप में पहुंचे। उन्होंने बताया कि हर माह लगने वाले इस कैंप से गांव के साथ साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिल रहा है। पहुंचे हुए मरीजों के लिए गांव किक्कर खेड़ा की साध-संगत की और से लंगर-चाय आदि की विशेष व्यवस्था की गई। इस मौके पर 15 मैम्बर रामप्रताप, मोहनलाल , राकेश अनेजा, बनवारी लाल, ब्लॉक भंगीदास सुखचैन सिंह, बनवारी लाल, गुरमुख, जगदीश राय, सुमित राजदेवा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार, अलग-अलग गाँवों के भंगीदास और अन्य सेवादार तथा साध-संगत बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हुए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

‘मी टू’ में फंसे राहुल जौहरी ने लिया अवकाश
नई दिल्ली (एजेंसी)।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी महिला उत्पीड़न के खिलाफ चल रहे ‘मी टू’ अभियान में नाम आने के बाद छुट्टी पर चले गए हैं जिसके बाद बोर्ड का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति (सीओए) उनकी जगह प्रबंधन के सारे कामकाज संभालेगी। गत सप्ताह एक अनजान महिला ने मी टू अभियान के तहत जौहरी के खिलाफ पुराने कथित यौन उत्पीड़न के मामले का खुलासा किया था। जौहरी पर लगे इन आरोपों के बाद सीओए ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) की आगामी सीईओ की बैठक में भी बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व नहीं करने के निर्देश दे दिए थे। जौहरी से बीसीसीआई ने इस मामले में लिखित में स्पष्टीकरण मांगा है।

जौहरी ने इस पूरे मामले में अब तक कोई सफाई नहीं दी है और न ही कोई बयान जारी किया है। उन्होंने मुंबई के बीसीसीआई के मुख्यालय का भी इन आरोपों के बाद से दौरा नहीं किया है। जौहरी की अनुपस्थिति में सीओए की टीम ही बीसीसीआई के रोज़ाना के प्रबंधन को देखेगी। गत वर्ष जनवरी में सीओए की नियुक्ति के बाद से बीसीसीआई में जौहरी मुख्य रुप से बोर्ड का कामकाज देख रहे थे और मुख्य निर्णयकर्ता भी थे। सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने जौहरी पर लगे आरोपों को लेकर कहा कि वह नहीं चाहते कि यह मामला गलत तरीके से सुर्खियों में आए इसलिए उन्होंने सीईओ

को अपना जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।