Basketball - Sach Kahoon Hindi

पटियाला : बॉस्केट बॉल में मल्टीपर्पज स्कूल के खिलाड़ी बने पंजाब चैपियन
विजेता टीम के हर खिलाड़ी को नकद राशि देकर किया सम्मानित | Sports

पटियाला(सच कहूँ न्यूज)। पंजाब स्कूल खेल के अंडर-14 बॉस्केटबॉल मुकाबलों में सरकारी को-एड मल्टीपर्पज (Sports) सीनियर सेकैंडरी स्कूल के पासी रोड (विंग) के लड़कों ने गोल्ड मैडल जीतकर संस्था का नाम रोशन किया है। गिद्दड़बाहा (बठिंडा) में हुुए उक्त खेलों में खिताब विजेता टीम का आज स्कूल पहुंचने पर प्रिं. तोता सिंह चहल नेशनल अवार्डी, हाई ब्रांच की इंचार्ज मनप्रीत कौर और स्टाफ ने शानदार स्वागत किया। विजेता टीम के हर खिलाड़ी को प्रिं. चहल ने अपने तरफ से 500 -500 रूपये की नकद राशि के साथ सम्मानित किया।

मुख्य प्रशिक्षक अमरजोत सिंह, प्रशिक्षक रवीइन्द्र सिंह और मैनेजर इरवनजोत कौर का नेतृत्व में मल्टीपर्पज स्कूल की टीम ने पहले मैच में श्री मुक्तसर साहब जिले को 21 -4 के साथ, दूसरे मैच में फाजिल्का जिले को 34 -8के साथ, तीसरे मैच में लुधियाना जिले को 68 -37 के साथ, सेमीफाइनल में बठिंडा को 55 -40 और फाईनल मुकाबलों में गिद्दड़बाहा विंग को 54 -38 अंकों के साथ हराकर, खिताब जीता। चैपियन टीम में समर, राजू, मनजीत सिंह, राहुल, रतिन्दर सिंह, लक्ष्य, गर्व महाजन, आकाशदीप सिंह, लखविन्दर सिंह, हरजीत सिंह और खुशप्रीत सिंह शामिल थे।

टीम ने अमरजोत सिंह के नेतृत्व में चैपियन बनने का हासिल किया गौरव

उल्लेखनीय है कि बॉस्केटबाल अंडर-14 वर्ग का मल्टीपर्पज स्कूल को पहली बार विंग मिला है

और इस की टीम ने पहली बार ही पंजाब अंतरराष्ट्रीय रैफरी व  प्रशिक्षक

अमरजोत सिंह के नेतृत्व में चैपियन बनने का गौरव हासिल किया है।

इससे पहले अंडर-17 वर्ग में मल्टीपर्पज स्कूल विंग की टीम पंजाब चैपियन बनी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता: 22 जिलों के 836 खिलाड़ी बास्केटबॉल व जूडो में दिखाएंगे प्रतिभा
सरसा जिला को  दो खेलों की मेजबानी मिली | judo and baetball games

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। राज्य स्तरीय जूडो व बास्केटबॉल का खेल ( judo and baetball games) महाकुंभ 8 नवंबर से शुरू होगा। जिसमें 22 जिलों से 836 खिलाड़ी भाग लेंगे। तीन दिवसीय खेल महाकुंभ शहर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में 8 से 10 नवंबर तक चलेगा। जिसमें जूडो व बास्केटबॉल के ओपन महिला एवं पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे। खेल महाकुंभ के लिए 40 तकनीकी अधिकारी लगाए गए हैं। जबकि प्रतियोगिता पर 10 लाख रुपए का खर्च आएगा। जिला खेल अधिकारी केके बेनीवाल ने बताया कि खेल महाकुंभ में जूडो व बास्केटबॉल के पुरुष व महिला के मुकाबले होंगे। प्रदेशभर से महिला जूडो के 154 व पुरुषों के भी 154 खिलाड़ी भाग लेंगे, जबकि बास्केटबॉल के 528 महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बेनीवाल ने बताया कि 22 जिलों में से केवल सरसा जिला को ही दो खेलों की मेजबानी मिली है, जबकि बाकि के जिलों में एक-एक खेल होगा।

प्रतियोगिता पर होगा 10 लाख रुपए का खर्च

खेल महाकुंभ के समापन पर जूडो व बास्केटबॉल के खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। जूडो में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली टीमों को कुल एक लाख 44 हजार रुपए दिए जाएंगे, जबकि बास्केटबॉल के प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाली टीमों को कुल एक लाख 40 हजार रुपए दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में ठहरने, खाने, पीने, खिलाडिय़ों के आने-जाने का किराया व तकनीकी अधिकारियों के खर्चे को मिलाकर कुल 10 लाख रुपए खर्च होगा।

-विजेताओं को ये मिलेंगे इनाम

जूडो टीम (24 खिलाड़ी)

प्रथम, 72 हजार रुपये (प्रत्येक खिलाड़ी को 3000 रुपए)

द्वितीय, 48 हजार रुपये (प्रत्येक खिलाड़ी को 2000 रुपए)

तृतीय, 24 हजार रुपये (प्रत्येक खिलाड़ी को 1000 रुपए)

बास्केटबॉल टीम (14 खिलाड़ी)

प्रथम, 70 हजार रुपये (प्रत्येक खिलाड़ी को 5000 रुपए)

द्वितीय, 42 हजार रुपये (प्रत्येक खिलाड़ी को 3000 रुपए)

तृतीय, 28 हजार रुपये (प्रत्येक खिलाड़ी को 2000 रुपए)

– इन जगहों पर ठहरेंगे खिलाड़ी

प्रदेशभर से आने वाले खिलाडिय़ों के रहने की व्यवस्था हुडा सेक्टर 20 स्थित कम्युनिटी सेंटर, शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम व महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हॉस्टल में की गई है। पुरुषों के लिए ठहरने की व्यवस्था हुडा सेक्टर 20 स्थित कम्युनिटी सेंटर में होगी, जबकि महिला खिलाडिय़ों को शहीद भगत सिंह स्टेडियम व महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हॉस्टल में ठहराया जाएगा।

‘‘प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां हुई मुकम्मल

प्रदेश स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन 8 नवंबर से शुरू होगा। प्रतियोगिता में जूडो व बास्केटबॉल में महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। तकनीकी अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।

-केके बैनीवाल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, सरसा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

पूजा भट्ट ने बास्केटबॉल लीग में खरीदी दिल्ली की टीम
नई दिल्ली (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म निर्देशक पूजा भट्ट ने 3 गुणा 3 बास्केटबॉल प्रो लीग में दिल्ली की टीम दिल्ली हूपर्स खरीद ली है। लीग के पहले सत्र में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। पूजा भट्ट ने शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में 3 गुणा 3 प्रो बास्केटबॉल लीग के लीग कमिश्नर रोहित बख्शी की मौजूदगी में यह घोषणा की। पूजा भट्ट की टीम में इंदरबीर सिंह गिल, ध्रुव बर्मन, हरकीरत सिंह, मयंक रावत, किरण शास्त्री और दिवेश जॉली शामिल हैं।

दिल्ली की टीम को बॉक्स सिंह स्पोटर्््स एंड एंटरटेनमेंट ने खरीदा है जिसका स्वामित्व पूजा भट्ट, मुनीश मखीजा, ऋत्विक भट्टाचार्य और टीम जेनेकस्ट के पास है। लीग कमिश्नर रोहित बख्शी ने बताया कि इस लीग को भारतीय बास्केटबॉल महासंघ से मान्यता प्राप्त है और छह शहरों में होने वाले इस लीग की शुरुआत दिल्ली से 9 और 10 जून को होगी। बख्शी ने साथ ही बताया कि 3 गुणा 3 बास्केटबॉल इस समय दुनिया में तेजी से लोकप्रिय होता शहरी खेल है और यह 5 गुणा 5 बास्केटबॉल का फर्राटा प्रारुप है।

इसे ओलंपिक खेल के रुप में मान्यता मिल चुकी है और इसे 2020 के टोक्यो ओलंपिक में शामिल किया जा चुका है। लीग के पहले सत्र में 12 टीमें दिल्ली हूपर्स, चंडीगढ़ बीस्ट, जयपुर रीगल्स, आईजॉल लीजेंड्स, कोलकाता वारियर्स, अहमदाबाद विंगर्स, बेंगलुरु मचास, गोवा स्नाइपर्स, कोच्चि नाइट््स, हैदराबाद बॉलर्स, चेन्नई आइकंस और मुंबई हस्लर्स हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट का राउंड एक दिल्ली में ग्रेट इंडिया प्लेस नोएडा में खेला जाएगा। दूसरा राउंड आइजोल में 23-24 जून को, तीसरा राउंड कोलकाता में 7-8 जुलाई को, चौथा राउंड चेन्नई में 21-22 जुलाई को, पांचवां राउंड बेंगलुरु में 11-12 अगस्त को और फाइनल राउंड मुंबई में 25-26 अगस्त को होगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम फीबा वर्ल्ड टूर में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।