Flag - Sach Kahoon Hindi
लाल किले पर मोदी फहरायेंगे तिरंगा, 6 हजार विशेष मेहमान आमंत्रित
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बृहस्पतिवार को राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले से 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश का नेतृत्व करेंगे। वह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की विषय वस्तु ‘विकसित भारत@2047’ है। यह 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों को नए सिरे से बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। राष्ट्रीय महत्व के इस उत्सव में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष लाल किले पर समारोह देखने के लिए लगभग 6,000 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। युवाओं, आदिवासी समुदाय, किसानों, महिलाओं और अन्य विशिष्ट अतिथियों के रूप में वगीर्कृत जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के इन लोगों ने सरकारी योजनाओं की मदद से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। New Delhi
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने लाल किले पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। रक्षा सचिव दिल्ली क्षेत्र के जनरल आॅफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का परिचय प्रधानमंत्री से कराएंगे। इसके बाद जीओसी, दिल्ली क्षेत्र मोदी को सलामी मंच तक ले जाएंगे जहां एक संयुक्त इंटर-सर्विसेज और दिल्ली पुलिस गार्ड प्रधानमंत्री को सामान्य सलामी देंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गार्ड आॅफ आॅनर का निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री के गार्ड आॅफ आॅनर दल में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 24 कर्मी शामिल होंगे। नौसेना इस वर्ष के समारोह में समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रही है। गार्ड आॅफ आॅनर की कमान कमांडर अरुण कुमार मेहता संभालेंगे। New Delhi
प्रधानमंत्री के गार्ड में सेना की टुकड़ी की कमान मेजर अर्जुन सिंह, नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर गुलिया भावेश एनके और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर अक्षरा उनियाल के हाथों में होगी। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान एडिशनल डीसीपी अनुराग द्विवेदी संभालेंगे. गार्ड आॅफ आॅनर का निरीक्षण करने के बाद प्रधान मंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़ेंगे जहां रक्षा मंत्री , रक्षा राज्य मंत्री और रक्षा सचिव, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी उनका स्वागत करेंगे। दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर बने मंच तक ले जाएंगे। New Delhi
लेफ्टिनेंट संजीत सैनी राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगे। इसे 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर बंदूकधारियों द्वारा 21 तोपों की सलामी के साथ समन्वित किया जाएगा। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का उपयोग करने वाली औपचारिक बैटरी की कमान मेजर सबनीस कौशिक के हाथ में होगी और गन पोजिशन आॅफिसर नायब सूबेदार (एआईजी) अनुतोष सरकार होंगे। राष्ट्रीय ध्वज गार्ड में सेना, नौसेना और वायु सेना के एक-एक अधिकारी , 32 अन्य रैंक के अधिकारी और दिल्ली पुलिस के 128 कर्मी शामिल हैं। यह गार्ड प्रधान मंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के समय राष्ट्रीय सलामी पेश करेंगे। इस इंटर-सर्विसेज गार्ड और पुलिस गार्ड की कमान कमांडर विनय दुबे संभालेंगे।
राष्ट्रीय ध्वज गार्ड में सेना की टुकड़ी की कमान मेजर दिनेश नगांगोम, नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर सचिन धनखड़ और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर सीएस श्रवण देवैया के हाथों में होगी। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान एडिशनल डीसीपी अचिन गर्ग संभालेंगे। तिरंगे को फहराए जाने के बाद ह्यराष्ट्रीय सलामीह्ण दी जाएगी। पंजाब रेजिमेंट मिलिट्री बैंड, जिसमें एक जेसीओ और 25 अन्य रैंक शामिल होंगे, राष्ट्रीय ध्वज फहराने और ‘राष्ट्रीय सलामी’ के दौरान राष्ट्रगान बजाएंगे। बैंड का संचालन सूबेदार मेजर राजिंदर सिंह करेंगे। जैसे ही प्रधान मंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, लाइन एस्टर्न फॉर्मेशन में भारतीय वायु सेना के दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव द्वारा कार्यक्रम स्थल पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की जाएगी। हेलीकॉप्टरों के कप्तान विंग कमांडर अंबर अग्रवाल और विंग कमांडर राहुल नैनवाल होंगे। New Delhi
पुष्पवर्षा के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनके भाषण के समापन पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट राष्ट्रगान गाएंगे। देश भर के विभिन्न स्कूलों से कुल 2,000 लड़के और लड़की कैडेट (सेना, नौसेना और वायु सेना) समारोह में भाग लेंगे। इन कैडेटों को प्राचीर के सामने ज्ञानपथ पर बैठाया जाएगा। वे अनुकूलित तिरंगे किटों के साथ ह्यमेरा भारतह्ण लोगो बनाएंगे। कुल 500 राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक भी भाग लेंगे।
समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित लोगों में अटल नवाचार मिशन और राइजिंग इंडिया के लिए प्रधान मंत्री स्कूल (पीएम एसएचआरआई) योजना से लाभान्वित छात्र , ह्यमेरी माटी मेरा देशह्ण के तहत मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। अतिथियों में जनजातीय कारीगर, वन धन विकास सदस्य और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा वित्त पोषित जनजातीय उद्यमी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी और किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा), सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, निर्वाचित महिला प्रतिनिधि, संकल्प के लाभार्थी, महिला सशक्तिकरण केंद्र, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी पहल, सखी केंद्र योजना, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाइयों के कार्यकर्ता भी समारोह के गवाह बनेंगे। हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल को भी समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के प्रत्येक ब्लॉक से एक अतिथि, सीमा सड़क संगठन के कार्यकर्ता, प्रेरणा स्कूल कार्यक्रम के छात्र, और ग्राम पंचायतों के सरपंच भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा पारंपरिक पोशाक पहने विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 2,000 लोगों को भी इस भव्य समारोह को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। माई गोव और आकाशवाणी के सहयोग से रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित विभिन्न आॅनलाइन प्रतियोगिताओं के तीन हजार विजेता भी समारोह का हिस्सा होंगे। New Delhi
यह भी पढ़ें:– Weather Update: हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी में एक सप्ताह तक भारी बारिश की चेतावनी! मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
तिरंगे की आन-बान व शान को हमेशा रखेंगे ऊंचा
असंध ब्लॉक की साध-संगत ने घरों पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
असंध (राहुल पाल)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत लगातार 142 मानवता भलाई के कार्य कर रही है। मानवता भलाई के कार्यों के तहत जरूरतमंदों की मदद, सफाई अभियान, खाद्य सामग्री वितरण जैसे समाजहित एवं भलाई के कार्य किए जाते हंै। इसी कड़ी मे शनिवार को ब्लॉक असंध के नामचर्चा घर जभाला मे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सदस्यों द्वारा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के वचनों अनुसार राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा हर घर में तिरंगा झंडा फहराने का निर्णय लिया गया। सेवादारों ने सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के फहराया व राष्ट्रगान का उच्चारण किया, तदोपरांत सभी सेवादारों ने तिरंगे को सेल्यूट कर सलामी दी गई। इस अवसर पर हिस्म सिंह इन्सां, सुरेश इन्सां, राजेन्द्र इन्सां, बलवान इन्सां, लीवर राम इन्सां, गुलाब इन्सां, अंग्रेज इन्सां, गुरदीप इन्सां सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।
‘‘इस दौरान ब्लॉक भंगीदास धर्म सिंह इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए हर घर में तिरंगा लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि साध-संगत द्वारा पूज्य गुरू जी की प्रेरणा से हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा।
तिरंगा फहराने से पूर्व ली गई शपथ
शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने तिरंगा फहराने से पूर्व शपथ लेते हुए कहा कि हमे अपने देश हिन्दुस्तान पर गर्व है, हम ये कसम खाते हैं कि हम अपने तिरंगे की आन बान व शान को हमेशा ऊंचा रखेंगे, अपने देश की महान संस्कृति को बचाएंगे और अपने देश का झंडा अपने घर पर स्थापित करेंगे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
शाह मस्ताना जी धाम सरसा में फहराया तिरंगा
सरसा (सुनील वर्मा)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के लिए देश प्रेम व देश भक्ति हमेशा सर्वोपरि रहा है और अगर कभी भी देश के बहुमुखी विकास में योगदान की बात आती है तो पूज्य गुरु जी अग्रणी पंक्ति में खड़े मिलते है। अब जब देश आजादी का 75वां अमृत-महोत्सव मना रहा है तो पूज्य गुरु जी ने भी वीरवार को ग्यारहवीं चिट्ठी भेजकर साध-संगत को अपने-अपने घरों व गाड़ियों पर तिरंगा लगाकर देश के लिए कुर्बानियां देने वाले सैनिकों को सैल्यूट करने का आह्वान किया है। इसी कड़ी में शाह मस्ताना जी धाम के डेरा श्रद्धालुओं ने तिरंगे को सैल्यूट किया और देश के वे सैनिक जो धरती मां की रक्षा के लिए शहीद हो गए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें देश विदेश की साध-संगत हर घर हो तिरंगा के तहत अपने अपने घरों में, कारों में तिरंगा स्थापित कर रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में आन, बान शान से लहराया तिरंगा
सरसा (सुनील वर्मा)। आज शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल सरसा में डॉ. गौरव इन्सां के नेतृत्व में धूमधाम से 75वां अमृत-महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में डॉ. गौरव इन्सां समेत समस्त स्टॉफ सदस्यों ने तिरंगा को सैल्यूट किया। आपको बता दें कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के लिए देश प्रेम व देश भक्ति हमेशा सर्वोपरि रहा है और अगर कभी भी देश के बहुमुखी विकास में योगदान की बात आती है तो पूज्य गुरु जी अग्रणी पंक्ति में खड़े मिलते है। अब जब देश आजादी का 75वां अमृत-महोत्सव मना रहा है तो पूज्य गुरु जी ने भी वीरवार को ग्यारहवीं चिट्ठी भेजकर साध-संगत को अपने-अपने घरों व गाड़ियों पर तिरंगा लगाकर देश के लिए कुर्बानियां देने वाले सैनिकों को सैल्यूट करने का आह्वान किया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
पूर्व विधायक ने तोशाम में निकाली तिरंगा यात्रा, नागरिकों से की झंडा फहराने की अपील
तोशाम। (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व विधायक शशीरंजन परमार ने कहा है कि देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अमृतकाल के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर-घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान में आमजन को अपना योगदान देते हुए तिरंगा फहराना चाहिए। पूर्व विधायक शुक्रवार को राजकीय माडल संस्कृति स्कूल के स्कूली बच्चों के सहयोग से भाजपा कार्यकतार्ओं द्वारा तोशाम में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति पर अनेक नाटक व भजन प्रस्तुत किए। पूर्व विधायक परमार ने कहा कि तिरंगा देश का गौरव है। इस अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि अभियान में हर व्यक्ति सक्रिया भागीदारी निभाकर विश्व में एक रिकार्ड बनाने का काम करे। पूर्व विधायक ने कहा कि इस बार पूरा प्रदेश व देश तिरंगामय होगा।
जिस तरह हम त्यौहारों को धूम-धाम से मनाते हैं, हमें स्वतंत्रता दिवस को भी ऐसे ही मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम भी करेगा। पूर्व विधायक ने कहा कि हम सब सम्मानपूर्वक अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं।इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य शिवकुमार, राजेन्द्र गांधी जुई, राजपाल कड़वासरा, विक्की महता,अशोक धानिया, प्रदीप तंवर, सतपाल सिहाग, घनश्याम मोनू, सुशील बाल्मीकि,कुलदीप तंवर,पूर्व सरपंच नानकचन्द, रामनिवास जांगड़ा,पूर्व चेयरमैन नरेश, मा.अस्वनी, रमेश लालावास, मनोज, राजेश सुंगरपुर, उमेद दहिया, राज भेरा,ओमप्रकाश कालीरावण, रोशन भुक्कल, बीरसिंह नेहरा, शीशराम रोढ़ा, भरतसिंह जितवानबास, मुकेश जांगड़ा,रवि कालिया मिरान,जगजीत जैनावा, सतबीर डाडम, होशियार सिंह पटौदी,रामचन्द्र छपार आदि मौजूद रहे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
डेरा श्रद्धालुओं ने नामचर्चा घर में तिरंगा स्थापित कर किया सेल्यूट
डिंग मंडी। (सच कहूँ/गौरव सोनी) पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन अवतार माह की खुशी में कोटली नामचर्चा घर में ब्लॉक अमरजीतपुरा की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में ब्लॉक के विभिन्न गांवों से साध-संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नामचर्चा की समाप्ति पर कोटली नामचर्चा घर में पूज्य गुरु जी द्वारा शुरू किए गए 142वें मानवता भलाई कार्य हर घर में तिरंगा फहराना है का अनुसरण करते हुए तिरंगा स्थापित किया गया। नामचर्चा की शुरूआत भंगीदास ने पवित्र नारा लगाकर की।
इसके पश्चात कविराजों ने अनेक भजन बोले। इस दौरान साध-संगत को पावन अवतार महीने में मानवता भलाई कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं साध-संगत ने हर घर में तिरंगा स्थापित करने का हाथ खड़े कर प्रण लिया। इस मौके पर 25 मेंबर सुशील इन्सां, चन्दर इन्सां, ब्लाक भंगीदास जयचन्द इन्सां, 15 मेंबर जिम्मेवार सुखविंदर इन्सां, रेशम इन्सां, गुलशन इन्सां, बनता इन्सां, पवन सेठी, रवि प्रकाश इन्सां, भंगीदास चुन्नी लाल इन्सां, संदीप इन्सां, बुजुर्ग समिति के जिम्मेवार लक्ष्मण इन्सां, सुजान बहन प्रवीण इन्सां, शीला इन्सां, सरोज इन्सां, भंगीदास सुरजीत कौर इन्सां व ब्लॉक की साध-संगत मौजूद रही।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube  पर फॉलो करें।
जयंत इन्सां, कार्तिक इन्सां ने अपने घर की छत पर तिरंगा फहराया
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाया गया 142वां मानवता भलाई कार्य हर घर में झंडा फहराया जाए के तहत ब्लॉक सोनीपत के गांव अस्वरपुर निवासी जयंत इन्सां, कार्तिक इन्सां ने अपने घर के छत पर तिरंगा फहराया और फिर उसको सैल्यूट किया।
1. झंडा संहिता के एक अन्य प्रावधान में बदलाव करते हुए कहा गया, राष्ट्रीय ध्वज हाथ से काता और हाथ से बुना हुआ या मशीन से बना होगा। यह कपास/पॉलिएस्टर/ऊन/ रेशमी खादी से बना होगा। इससे पहले, मशीन से बने और पॉलिएस्टर से बने राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग की अनुमति नहीं थी।
झंडे का आकार आयताकार होना चाहिए। इसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 का होना चाहिए। केसरिया रंग को नीचे की तरफ करके झंडा लगाया या फहराया नहीं जा सकता।
2. अब भारतीय झंडा संहिता, 2002 के भाग-दो के पैरा 2.2 के खंड (11) को अब इस तरह पढ़ा जाएगा, ‘जहां झंडा खुले में प्रदर्शित किया जाता है या किसी नागरिक के घर पर प्रदर्शित किया जाता है, इसे दिन-रात फहराया जा सकता है। इससे पहले, तिरंगे को केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराने की अनुमति थी।
3. झंडे को कभी पानी में नहीं डुबोया जा सकता। किसी भी तरह फिजिकल डैमेज नहीं पहुंचा सकते। झंडे के किसी भाग को जलाने, नुकसान पहुंचाने के अलावा मौखिक या शाब्दिक तौर पर इसका अपमान करने पर तीन साल तक की जेल या जुमार्ना, या दोनों हो सकते हैं।
4. झंडे का कर्मशियल इस्तेमाल नहीं कर सकते। किसी को सलामी देने के लिए झंडे को झुकाया नहीं जाएगा। अगर कोई शख्स झंडे को किसी के आगे झुका देता हो, उसका वस्त्र बना देता हो, मूर्ति में लपेट देता हो या फिर किसी मृत व्यक्ति (शहीद आर्म्ड फोर्सेज के जवानों के अलावा) के शव पर डालता हो, तो इसे तिरंगे का अपमान माना जाएगा।
5. तिरंगे की यूनिफॉर्म बनाकर पहनना गलत है। अगर कोई शख्स कमर के नीचे तिरंगे को कपड़ा बनाकर पहनता हो तो यह भी अपमान है। तिरंगे को अंडरगार्मेंट्स, रुमाल या कुशन आदि बनाकर भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
6. झंडे पर किसी तरह के अक्षर नहीं लिखे जाएंगे। खास मौकों और राष्ट्रीय दिवसों जैसे गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराए जाने से पहले उसमें फूलों की पंखुड़ियां रखने में कोई आपत्ति नहीं है।
7. किसी कार्यक्रम में वक्ता की मेज को ढकने या मंच को सजाने में झंडे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। गाड़ी, रेलगाड़ी या वायुयान की छत, बगल या पीछे के हिस्से को ढकने में यूज नहीं कर सकते। झंडे का इस्तेमाल किसी इमारत में पर्दा लगाने के लिए नहीं किया जा सकता।
8. फहराए गए झंडे की स्थिति सम्मानजनक बरकरार होनी चाहिए। फटा या मैला-कुचैला झंडा नहीं फहराया जाना चाहिए। झंडा फट जाए, मैला हो जाए तो उसे एकांत में मर्यादित तरीके से पूरी तरह नष्ट कर दिया जाए।
9. यदि झंडे को किसी मंच पर फहराया जाता है, तो उसे इस प्रकार लगाया जाना चाहिए कि जब वक्ता का मुंह श्रोताओं की ओर हो तो झंडा उसके दाहिनी ओर रहे। एक तरीका यह भी है कि झंडे को वक्ता के पीछे दीवार के साथ और उससे ऊपर लेटी हुई स्थिति में प्रदर्शित किया जाए।
10. किसी दूसरे झंडे या पताका को राष्ट्रीय झंडे से ऊंचा या उससे ऊपर या उसके बराबर नहीं लगाया जा सकता। इसके अलावा, फूलमाला, प्रतीक या अन्य कोई वस्तु झंडे के पोल के ऊपर रखी जाए।
11. भारतीय नागरिक अब रात में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा सकते हैं। इसके लिए शर्त होगी कि झंडे का पोल वास्तव में लंबा हो और झंडा खुद भी चमके।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
प्रेमी परिवारों ने अपने घरों पर तिरंगे स्थापित किए
घड़साना (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए अपने पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के जन्म माह व (अगस्त) की खुशी को तरोताजा करते हुए प्रेमी परिवारों द्वारा अपने-अपने घरों पर तिरंगे स्थापित किए।
1. झंडा संहिता के एक अन्य प्रावधान में बदलाव करते हुए कहा गया, राष्ट्रीय ध्वज हाथ से काता और हाथ से बुना हुआ या मशीन से बना होगा। यह कपास/पॉलिएस्टर/ऊन/ रेशमी खादी से बना होगा। इससे पहले, मशीन से बने और पॉलिएस्टर से बने राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग की अनुमति नहीं थी।
झंडे का आकार आयताकार होना चाहिए। इसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 का होना चाहिए। केसरिया रंग को नीचे की तरफ करके झंडा लगाया या फहराया नहीं जा सकता।
2. अब भारतीय झंडा संहिता, 2002 के भाग-दो के पैरा 2.2 के खंड (11) को अब इस तरह पढ़ा जाएगा, ‘जहां झंडा खुले में प्रदर्शित किया जाता है या किसी नागरिक के घर पर प्रदर्शित किया जाता है, इसे दिन-रात फहराया जा सकता है। इससे पहले, तिरंगे को केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराने की अनुमति थी।
3. झंडे को कभी पानी में नहीं डुबोया जा सकता। किसी भी तरह फिजिकल डैमेज नहीं पहुंचा सकते। झंडे के किसी भाग को जलाने, नुकसान पहुंचाने के अलावा मौखिक या शाब्दिक तौर पर इसका अपमान करने पर तीन साल तक की जेल या जुमार्ना, या दोनों हो सकते हैं।
4. झंडे का कर्मशियल इस्तेमाल नहीं कर सकते। किसी को सलामी देने के लिए झंडे को झुकाया नहीं जाएगा। अगर कोई शख्स झंडे को किसी के आगे झुका देता हो, उसका वस्त्र बना देता हो, मूर्ति में लपेट देता हो या फिर किसी मृत व्यक्ति (शहीद आर्म्ड फोर्सेज के जवानों के अलावा) के शव पर डालता हो, तो इसे तिरंगे का अपमान माना जाएगा।
5. तिरंगे की यूनिफॉर्म बनाकर पहनना गलत है। अगर कोई शख्स कमर के नीचे तिरंगे को कपड़ा बनाकर पहनता हो तो यह भी अपमान है। तिरंगे को अंडरगार्मेंट्स, रुमाल या कुशन आदि बनाकर भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
6. झंडे पर किसी तरह के अक्षर नहीं लिखे जाएंगे। खास मौकों और राष्ट्रीय दिवसों जैसे गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराए जाने से पहले उसमें फूलों की पंखुड़ियां रखने में कोई आपत्ति नहीं है।
7. किसी कार्यक्रम में वक्ता की मेज को ढकने या मंच को सजाने में झंडे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। गाड़ी, रेलगाड़ी या वायुयान की छत, बगल या पीछे के हिस्से को ढकने में यूज नहीं कर सकते। झंडे का इस्तेमाल किसी इमारत में पर्दा लगाने के लिए नहीं किया जा सकता।
8. फहराए गए झंडे की स्थिति सम्मानजनक बरकरार होनी चाहिए। फटा या मैला-कुचैला झंडा नहीं फहराया जाना चाहिए। झंडा फट जाए, मैला हो जाए तो उसे एकांत में मर्यादित तरीके से पूरी तरह नष्ट कर दिया जाए।
9. यदि झंडे को किसी मंच पर फहराया जाता है, तो उसे इस प्रकार लगाया जाना चाहिए कि जब वक्ता का मुंह श्रोताओं की ओर हो तो झंडा उसके दाहिनी ओर रहे। एक तरीका यह भी है कि झंडे को वक्ता के पीछे दीवार के साथ और उससे ऊपर लेटी हुई स्थिति में प्रदर्शित किया जाए।
10. किसी दूसरे झंडे या पताका को राष्ट्रीय झंडे से ऊंचा या उससे ऊपर या उसके बराबर नहीं लगाया जा सकता। इसके अलावा, फूलमाला, प्रतीक या अन्य कोई वस्तु झंडे के पोल के ऊपर रखी जाए।
11. भारतीय नागरिक अब रात में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा सकते हैं। इसके लिए शर्त होगी कि झंडे का पोल वास्तव में लंबा हो और झंडा खुद भी चमके।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
पटियाला। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शुरू किए गए हर घर में फहराएगा तिरंगा मुहिम के तहत आज भलिन्दर परासर और प्रेम रानी गांव स्यूना ब्लॉक बठोई-डकाला द्वारा नामचर्चा दौरान परिवारोंं कोराष्ट्रीय झंडे वितरित किए गए। इस कार्य की साध-संगत ने खूब प्रशंसा की।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को श्रीनगर के लाल चौक पर झंडा फहराने से रोका
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के लाल चौक पर पुलिस ने सोमवार को सीमावर्ती जिला कुपवाडा के कुछ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज फहराने से रोक दिया। उल्लेखनीय है कि आज के ही दिन यानी 26 अक्टूबर 1947 में महाराजा हरि सिंह ने भारत में कश्मीर का विलय करने के हुए समझौता पर हस्ताक्षर किया था। सूत्रों के अनुसार आज सुबह सिविल लाइंस इलाके में हाई वोल्टेड ड्रामा देखने को मिला जब सभी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बंद होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का एक समूह अचानक तिरंगे के साथ क्षेत्र में आया।
यह भी पढ़े – भारतीय कानूनों के मुताबिक रिलायंस रिटेल और फ्यूचर सौदा जल्द पूरा होगा
भाजपा कार्यकर्ता “भारत माता की जय और कुपवाडा इकाई की भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगते हुए लाल चौक की ओर बढ़े, तो वहां तैनात पुलिसकर्मी हरकत में आए। भाजपा कार्यकर्ताओं में एक की चिल्लाने की आवाज सुनायी दी “हम पूरे कश्मीर घाटी में तिरंगा झंडा फहरायेंगे।” पुलिस भाजपा कार्यकताओं को पकड़ने के आगे बढी और उन्हें झंडा फहराने से रोक दिया तथा एक निजी वाहन से सभी को लेकर चली गयी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
सैनिकों के लिए एकजुटता दिखाने का दिन
झंडा दिवस का उद्देश्य जनता द्वारा सेना के प्रति सच्ची श्रद्धा कट करना है।
सशस्त्र झंडा दिवस ( Armed flag day) भारतीय सशस्त्र सेना के कर्मियों के कल्याण हेतु भारत की जनता से धन संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। यह 1949 से 7 दिसम्बर को भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। झंडा दिवस का उद्देश्य भारत की जनता द्वारा देश की सेना के प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान प्रकट करना है। सरहद की रक्षा के लिए हमारे जवान रात-दिन मुस्तैदी से राष्ट्र की सेवा में लगे रहते हैं। तिरंगे की रक्षा के साथ ही सैन्य फ्लैग उनकी आन-बान-शान का प्रतीक है। झंडा दिवस यानी देश की सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन।
सात दिसंबर को सैनिकों के सम्मान व उनके कल्याण में अपना योगदान दें।
उन जांबाज सैनिकों के प्रति एकजुटता दिखाने का दिन, जो देश की तरफ आंख उठाकर देखने वालों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। सशस्त्र झंडा दिवस पर जांबाज सैनिकों व उनके परिजनों के प्रति नागरिक एकजुटता प्रदर्शित करने का दिन है। हर एक नागरिक का कर्तव्य है कि वे सात दिसंबर को सैनिकों के सम्मान व उनके कल्याण में अपना योगदान दें। इस दिन जो राशि एकत्र की जाती है. वह झंडा दिवस कोष में जमा कर दी जाती है। इस राशि का इस्तेमाल युद्धों में शहीद हुए सैनिकों के परिवार, हताहत हुए सैनिकों के कल्याण व पुनर्वास में खर्च किया जाता है।
यह राशि सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से खर्च की जाती है।
यह राशि सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से खर्च की जाती है। देश के हर नागरिक को चाहिए कि वह झंडा दिवस कोष में अपना योगदान देकर देश के झंडे का सम्मान हमेशा बनाए रखे ।सशस्त्र झंडा दिवस पर जांबाज सैनिकों व उनके परिजनों के प्रति नागरिक एकजुटता प्रदर्शित करने का दिन है, अत: हर एक नागरिक का कर्तव्य है कि वे सात दिसंबर को सैनिकों के सम्मान व उनके कल्याण में अपना योगदान दें।
इस दिन धनराशि का संग्रह किया जाता है। यह धन लोगों को झंडे का एक स्टीकर देकर एकत्रित किया जाता है। गहरे लाल व नीले रंग के झंडे के स्टीकर की राशि निर्धारित होती है। लोग इस राशि को देकर स्टीकर खरीदते हैं और उसे पिन से अपने सीने पर लगाते हैं। इस तरह वे शहीद या हताहत हुए सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं। जो राशि एकत्रित होती है, वह झंडा दिवस कोष में जमा कर दी जाती है।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान को समर्पित है
7 दिसंबर, 1949 से शुरू हुआ यह सफर आज तक जारी है। आजादी के तुरंत बाद सरकार को लगने लगा कि सैनिकों के परिवार वालों की भी जरूरतों का ख्याल रखने की आवश्यकता है और इसलिए 7 दिसंबर को झंडा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इसके पीछे सोच थी कि जनता में छोटे-छोटे झंडे बांट कर दान अर्जित किया जाएगा जिसका फायदा शहीद सैनिकों के आश्रितों को होगा। शुरूआत में इसे झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता था लेकिन 1993 से इसे सशस्त्र सेना झंडा दिवस का रूप दे दिया गया। सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान को समर्पित है।
बाल मुकुन्द ओझा
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।
हम रहें या ना रहें, यह झंडा रहना चाहिए
भारतीय स्वाधीनता का सही नेतृत्व देने वाले एवं जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करने वाले मानवता के पुजारी, भारत के महान नेता लाल बहादुर शास्त्री सज्जनता, त्याग, सादगी व ईमानदारी की साक्षात मूर्त थे, जिनके प्रधानमंत्री काल में उनकी सूझबूझ एवं कुशल नेतृत्व से भारत ने पाकिस्तानी फौज को मात दी थी तथा जय जवान-जय किसान का नारा देकर किसानों एवं सैनिकों के मनोबल को ऊंचा उठाया था। शास्त्री जी के क्रियाकलाप सैद्धांतिक न होकर व्यवहारिक तथा जनता की आवश्यकता के अनुरूप थे। 2 अक्टूबर, 1904 को जन्मे लाल बहादुर की प्रारम्भिक शिक्षा घर में हुई। इन्होंने सन 1925 में स्नातक शास्त्री की डिग्री प्राप्त की, तभी से उनके नाम के आगे शास्त्री शब्द सदा के लिए जुड़ गया। स्नातक होने के पश्चात् उन्होंने देश सेवा का व्रत लेते हुए राजनैतिक जीवन की शुरूआत की।
वे सच्चे गांधीवादी थे तथा सारा जीवन सादगी से बिताते हुए गरीबों की सेवा में लगाया तथा भारत की स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने गांधीजी के 1921 के असहयोग आंदोलन, 1930 के दांडी मार्च तथा 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। गांधीजी ने 8 अगस्त, 1942 को अंग्रेजों को भारत छोड़ो व भारतीयों को करो या मरो का आदेश दिया था। उस नारे को शास्त्री जी ने करो नहीं मारो में बदलकर आजादी की क्रांति को पूरे देश में फैला दिया था। शास्त्री जी ने लाला लाजपत राय द्वारा स्थापित लोक सेवक समाज के सदस्य बनकर उल्लेखनीय योगदान दिया। इनके प्रथम राजनैतिक गुरू राजर्षि पुरूषोत्तम टंडन थे, जो शास्त्री जी के सरल, ईमानदार व्यवहार के कारण उनको अत्यन्त प्रिय थे।
15 अगस्त, 1947 को देश के स्वतंत्र होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत के मंत्रिमंडल में पुलिस तथा परिवहन मंत्रालय का दायित्व बखूबी निभाया। सन 1949 में शास्त्री जी गृह मंत्री के पद पर आसीन थे, तब छात्र-छात्राओं के आंदोलन में भीड़ को तीतर-बित्तर करने के लिए उन्होंने लाठीचार्ज के स्थान पर पानी की बौछार का आदेश दिया था, जिसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा। शास्त्री जी में असाधारण नैतिकता का गुण था। सन 1952 में जब केन्द्रीय मंत्रिमंडल में वे रेलमंत्री थे, तब एक रेल दुर्घटना होने पर उन्होंने नैतिकता के नाते अपने पद से त्याग-पत्र दे दिया था। शास्त्री जी ने केन्द्र सरकार के वाणिज्य, उद्योग, गृह मंत्री के रूप में कार्य करके देश की महान सेवा की तथा राजकीय विभागों में फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने का भरसक प्रयास किया।
शास्त्री जी आयुर्वेद चिकित्सा के बड़े प्रबल पक्षधर थे तथा इस पद्धति को एलोपैथिक चिकित्सा से अधिक कारगर मानते थे। उनमें आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा हुआ था तथा उच्च पदों पर रहते हुए, वे विनम्र थे तथा उनमें लोक कल्याण की भावना थी तथा पदलिप्सा उनमें लेशमात्र भी नहीं थी।
27 मई, 1964 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के निधन के पश्चात शास्त्रीजी को सर्वसम्मति से देश का प्रधानमंत्री बनाया गया। जिस समय शास्त्री जी ने देश की बागडोर संभाली, उस समय देश में अनेक चुनौतियां थी। देश की गरीबी की समस्या के बारे में शास्त्री जी ने कहा था कि मेरी इच्छा है कि मैं देश की जनता को गरीबी के बोझ से मुक्त कर सकूं। उन्होंने गरीब, शोषित वर्ग सहित प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। अनाज के अभाव को दूर करने के लिए शास्त्री जी ने घर-घर खेती का अभियान चलाने तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी भारतवासियों को सोमवार का उपवास रखकर केवल एक समय भोजन करने के लिए बल दिया। उन्होंने कहा था कि भारत के लोग किसी के भरोसे न रहकर आत्मनिर्भर बनें। वे सदा विश्व शांति स्थापित करने का प्रयास करते रहे तथा रूस के साथ मित्रता को बढ़ावा दिया। उनमें सबल इच्छाशक्ति, तीक्ष्ण बुद्धि और तीव्र समर्पण की भावना छिपी थी तथा उन्होंने देश का आत्मसम्मान व आत्मविश्वास पुन: प्रतिष्ठित किया।
15 अगस्त, 1965 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा था- हम रहें या ना रहें, लेकिन यह झंडा रहना चाहिए और देश रहना चाहिए। मुझे विश्वास है कि यह झंडा रहेगा, भारत का सिर ऊंचा रहेगा तथा संसार के सभी देशों में भारत एक बड़ा देश होगा। 1965 में पाकिस्तान के भारत पर आक्रमण करने पर शास्त्री जी ने पाकिस्तानी आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देने का आदेश दिया तथा ओजस्वी स्वर में कहा था कि इस बार युद्ध भारत की धरती पर नहीं, बल्कि पाकिस्तान की धरती पर होगा। उनके जय जवान – जय किसान के नारे ने भारत की जनता का मनोबल बढ़ाया तथा किसानों और सैनिकों के माध्यम से देश में चमत्कारी उत्साह फूंक दिया। भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराकर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर लोहा मनवाया। उनकी नम्रता व सादगी के पीछे उनके अंदर एक परिपक्व मस्तिष्क, दूरदृष्टि और गम्भीर विवेक था। उनके आदर्श व सिद्धांतों को अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना होगा। मनीराम सेतिया
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो