gadkari - Sach Kahoon Hindi

एनएचआई की परियोजनाओं के लिए पैसे की समस्या नहीं : गडकरी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari ) ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की परियोजनाओं को गति दी जा रही है और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एनएचएआई के पास इन कार्यों को पूरा करने के लिए पैसे की कमी नहीं है। गडकरी ने एनएचआई तथा मंत्रालय की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को लेकर दो दिन तक चली समीक्षा बैठक के बाद शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि प्राधिकरण की कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है और कई अन्य परियोजनाओं के लिए काम आवंटित किया जा रहा है।

इन परियोजनाओं पर काम पूरा करने के लिए प्राधिकरण के पास पैसे की कमी नहीं है।

एनएचएआई का काम सबको दिखे इसके लिए एक पोर्टल भी बनाया गया है।

पोर्टल के जरिए एनएचएआई के काम के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।

सड़क परियोजनाओं को लेकर मंत्रालय तथा एनएचएआई की समीक्षा बैठक अब तीन महीने बाद फिर आयोजित की जाएगी।

देश का पहला मुंबई पूना राजमार्ग था (Nitin Gadkari )

आगे होने वाली बैठकों में मंत्रालय, एनएचएआई तथा लोक निर्माण विभाग की सड़कों के निर्माण की अलग अलग समीक्षा बैठक की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की महत्वपूर्ण भारत माला परियोजना की भी बैठक में समीक्षा की गयी। इस परियोजना के लिए कुल साढे नौ लाख करोड़ रुपए की लागत आनी है। इसके तहत अब तक 9674 किलोमीटर का काम दिया जा चुका है और कुछ अभी देना बाकी है। उन्होंने कहा कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस राजमार्ग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस तरह का देश का पहला मुंबई पूना राजमार्ग था और अब दिल्ली मेरठ परियोजना पर काम चल रहा है। इसके अलावा बडोदरा-मुंबई, दिल्ली अमृतसर कटरा, चेन्नई बंगलूर, कानपुर लखनऊ, अमृतसर बटिंडा जामनगर जैसे कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्वच्छ र्इंधन चालित वाहनों को परमिट की जरुरत नहीं : गडकरी
नई दिल्ली (एजेंसी)। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Gadkari) ने कहा है कि वाहनों से उत्सर्जित प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण के अनुकूल स्वच्छ ईंधन से चलने वाले वाहनों को बढावा देने के लिए अब परिमिट की जरुरत नहीं होगी।

श्री गडकरी (Gadkari) ने वीरवार को ट््वीट किया कि मैंने आज घोषणा की है कि ग्रीन फ्यूल इथेनॉल, मिथेनॉल, बायो सीएनजी और इलेक्ट्रिक से चलने वाली गाड़ियों को परमिट की जरुरत नहीं होगी।

मुझे उम्मीद है कि इस निर्णय से परिवहन क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन आएगा। केंद्रीय मंत्री ने आॅटोमोबाइल कंपनियों के शीर्ष संगठन सियाम के सालाना सम्मेलन में वाहन निर्माता कंपनियों से इस दिशा में सहयोग की अपील की और कहा कि स्वच्छ ईंधन से चलने वाले वाहनों के निर्माण के लिए कंपनियों को आगे आना चाहिए।

बाद में उन्होंने ट््वीट किया कि सियाम के 58वें सालाना समारोह में भाग लिया। इस मौके पर आॅटोमोबिल इंडस्ट्री से अपील की है कि अब अब समय आ गया है कि आॅटोमोबिल इंडस्ट्री जल परिवहन में पैसा लगाए। ईंधन की निर्यात लागत कम करने के लिए बायो फ्यूल और इलेक्ट्रिक से चलने वाले वाहनों की निर्माता कम्पनिया आगे आए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शेहला बोलीं : गडकरी-RSS रच रहे हैं PM की हत्या की साजिश, केंद्रीय मंत्री करेंगे कानूनी कार्रवाई
नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश के मसले पर जेएनयू की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद के ट्वीट से बवाल मच गया है। शेहला ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने में शामिल होने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इससे बिफरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वामपंथी कार्यकर्ता शेहला रशीद ने ट्वीट किया कि RSS और नितिन गडकरी पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे हैं। इनको देखो, फिर मुसलमानों और कम्युनिस्टों पर आरोप लगाओ। और फिर मुस्लिमों की लिंचिंग करो। जेएनयू की पूर्व छात्र नेता रशीद के इस ट्वीट पर नितिन गडकरी ने कड़ी आपत्ति जताई और मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

जब केंद्रीय मंत्री गडकरी को शेहला रशीद द्वारा लगाए आरोप की जानकारी हुई, तो उन्होंने फौरन इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट किया। शेहला के ट्वीट के जवाब में बिना नाम लिए गडकरी ने लिखा, ‘मैं उन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहा हूं, जिन्होंने मुझ पर पीएम मोदी को डराने के लिए हो रही हत्या की साजिश के मामले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दरअसल, माओवादियों की एक चिट्ठी सामने आई है, जिसमें राजीव गांधी की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने का खुलासा हुआ है। 18 अप्रैल को रोणा जैकब द्वारा कॉमरेड प्रकाश को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया कि हिंदू फासिस्म को हराना अब काफी जरूरी हो गया है। मोदी की अगुवाई में हिंदू फासिस्ट काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे में इन्हें रोकना जरूरी हो गया है।

इसमें लिखा है कि मोदी की अगुवाई में बीजेपी बिहार और बंगाल को छोड़ करीब 15 से ज्यादा राज्यों में सत्ता में आ चुकी है। अगर इसी तरह ये रफ्तार आगे बढ़ती रही, तो माओवादी पार्टी को खतरा हो सकता है। इसलिए वह सोच रहे हैं कि एक और राजीव गांधी हत्याकांड की तरह घटना की जाए। इस चिट्ठी में कहा गया कि अगर ऐसा होता है, तो ये एक तरह से सुसाइड अटैक लगेगा।हमें लगता है कि हमारे पास ये चांस है। मोदी के रोड शो का टारगेट करना एक अच्छी प्लानिंग हो सकती है।