HanumanGarh - Sach Kahoon Hindi

Local Body Elections: दूसरे चरण के मतदान को लेकर पुलिस अलर्ट, आचार संहिता उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान बुधवार को जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न होने के बाद अब पुलिस-प्रशासन दूसरे चरण के मतदान को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को हनुमानगढ़ नगर परिषद तथा पीलीबंगा और गोलूवाला नगर पालिकाओं में होने वाले मतदान को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने में पुलिस अधिकारियों और जाप्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दूसरे चरण के लिए भी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एडिशनल एसपी रैंक के वरिष्ठ पर्यवेक्षण अधिकारी, डिप्टी एसपी एवं निरीक्षक स्तर के अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

एसपी ने बताया कि हनुमानगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के लिए एडिशनल एसपी रैंक के दो, डिप्टी एसपी रैंक के दो तथा तीन-चार निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनके साथ अतिरिक्त जाप्ता भी रहेगा। जंक्शन और टाउन क्षेत्र में अलग से 20 मोबाइल पार्टियां तैनात की गई हैं, जो लगातार क्षेत्र में गश्त करती रहेंगी।

इसके अलावा रिजर्व जाप्ता भी तैयार रखा गया है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मौके पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ नगर परिषद के 60 वार्डांे में से 22 स्थानों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा। वे स्वयं भी मतदान केन्द्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।

सीसीटीवी से भी रखी जाएगी नजर

एसपी ने बताया कि हनुमानगढ़ पुलिस की ओर से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से चुनावी गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस लेकर कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस केवल फील्ड में ही नहीं, बल्कि कंट्रोल रूम से भी पूरे चुनावी माहौल पर नजर रखेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आचार संहिता के उल्लंघन, अवैध गतिविधि या किसी भी प्रकार की बदमाशी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा कोई मामला सामने आने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने आमजन से अपील की कि वे पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और निर्भीक होकर मतदान करें, ताकि दूसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया भी शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो सके।

जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान विवाद, डंडों व लोहे की रॉड से हमला
हनुमानगढ़। डबलीराठान के निकट 1 एलजीडब्ल्यू गांव में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक युवक के साथ डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता की रिपोर्ट पर सात नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 1 एलजीडब्ल्यू, डबलीराठान निवासी हंसराज (35) पुत्र काशीराम बाजीगर ने रिपोर्ट में बताया कि उसका 19 वर्षीय पुत्र रवि 3 सितंबर की रात गांव में आयोजित कार्यक्रम में लंगर सेवा कर रहा था। रात करीब 10 बजे जितेंद्र पुत्र जसपाल, अनमोल पुत्र रामलाल, सोमदास पुत्र जसाराम, लखवीर पुत्र पुन्नू, गुरी व अन्य युवक कार्यक्रम में आए। रवि ने उन्हें लंगर खाने के बाद जागरण में बैठने के लिए कहा, जिस बात को लेकर आरोपी नाराज हो गए और उसके साथ गाली-गलौज व झगड़ा करने लगे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर रवि को छुड़वाया। आरोप है कि सोनू पुत्र मनीराम रात करीब 11.30 बजे रवि को बहला-फुसलाकर कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर ले गया, जहां अन्य आरोपी पहले से डंडों व हथियारों के साथ मौजूद थे। वहां सभी ने एकराय होकर रवि पर हमला कर दिया। इस दौरान अनमोल ने उसके सिर पर डंडे से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आईं।

परिजनों ने घायल रवि को राजकीय चिकित्सालय डबलीराठान पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसके सिर में आठ टांके लगाए गए और वह करीब तीन दिन अस्पताल में भर्ती रहा। वर्तमान में भी उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित के पिता ने बताया कि घटना के संबंध में 4 सितंबर को सदर थाने में शिकायत दी गई थी। इसके बाद 9 सितंबर को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जितेंद्र, अनमोल, सोमदास, लखवीर, सोनू, गुरी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

सूरतगढ़ जाने के लिए निकली महिला और 9 वर्षीय बेटा लापता
हनुमानगढ़। सदर थाना क्षेत्र के धोलीपाल गांव से महिला और उसके 9 वर्षीय बेटे के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण के आरोप संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार धोलीपाल निवासी महेन्द्र सिंह (41) पुत्र सार्दुल सिंह राजपूत ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी रानी कंवर (35) और बेटा भैरू सिंह (9) गत 28 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे सूरतगढ़ जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद दोनों बीच रास्ते में ही लापता हो गए।

परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। महेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आशंका जताई कि उसकी पत्नी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है।

गोगामेड़ी जाने का कहकर घर से निकला युवक लापता

हनुमानगढ़। पीलीबंगा थाना क्षेत्र के पंडितांवाली गांव से गोगामेड़ी जाने का कहकर घर से निकला 31 वर्षीय युवक लापता हो गया। कई दिनों तक तलाश करने के बाद भी युवक का पता नहीं चलने पर उसके पिता ने पीलीबंगा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप संबंधी धारा के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

5 सितंबर को निकला था 31 वर्षीय युवक, मोबाइल फोन बंद

पुलिस के अनुसार पंडितांवाली निवासी महावीर (55) पुत्र कालूराम धानक ने रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा सतपाल (31) सिलाई का कार्य करता है। वह 5 सितंबर को सुबह करीब 10.30 बजे घर से गोगामेड़ी जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने सतपाल से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। इसके बाद परिवार ने आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारियों में फोन कर युवक की तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

परिजनों के अनुसार घर से निकलते समय सतपाल ने सफेद रंग का पायजामा-कुर्ता और नीले रंग के जूते पहन रखे थे। उसका कद करीब 5 फीट 8 इंच और रंग गोरा बताया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार को सौंपी गई है। पुलिस युवक की तलाश के लिए संभावित स्थानों और संपर्क सूत्रों के आधार पर जांच कर रही है।

ढाणी में घुसकर सो रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला
हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र में फतेहगढ़ स्थित एक ढाणी में घुसकर सो रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका राजकीय जिला अस्पताल हनुमानगढ़ टाउन में उपचार चल रहा है। टाउन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में पुरुषोत्तम बास, फतेहगढ़ ढाणी निवासी 25 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र मंगतूराम भाट ने बताया कि 6 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे उसका बड़ा भाई साहबराम अपनी ढाणी स्थित घर में सो रहा था। इसी दौरान गांव के गुरप्रीत, प्रीता जटसिख, संदीप मान और विनोद भाट बिना अनुमति ढाणी में घुस आए।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसते ही सो रहे साहबराम पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में साहबराम को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए राजकीय जिला अस्पताल हनुमानगढ़ टाउन में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना के संबंध में सुरेश कुमार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ घर में अनधिकृत प्रवेश कर जानलेवा हमला करने और गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक भूप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मजदूरी के 16.50 लाख रुपए हड़पने, फर्जी दस्तावेज तैयार कर 5.66 लाख मांगने का आरोप
हनुमानगढ़। पीलीबंगा थाना पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर चक 44 एनडीआर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मजदूरी की राशि नहीं देने, खाली स्टाम्प व अन्य दस्तावेजों पर अंगूठा निशान करवाकर उनका दुरुपयोग करने, मारपीट व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ एससीएसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई हैं।

पुलिस के अनुसार दौलतांवाली निवासी 33 वर्षीय कृष्णलाल पुत्र साधुराम नायक की ओर से विशिष्ट न्यायाधीश (एससीएसटी प्रकरण), हनुमानगढ़ की अदालत में इस्तगासा पेश किया गया था। इस्तगासे में कृष्णलाल ने आरोप लगाया कि मई 2024 में चक 44 एनडीआर निवासी सतपाल पुत्र रजीराम जाट ने उसे अपने करीब 40 बीघा कृषि भूमि पर कृषि कार्य के लिए मजदूरी पर रखा था। 500 रुपए प्रतिदिन प्रति व्यक्ति मजदूरी देने की बात कही गई थी। इसके बाद कृष्णलाल अपनी पत्नी मैना, पिता साधुराम तथा मोहनलाल और जगदीश के साथ आरोपी के खेत में काम करने लगा।

मजदूरों से खेत के काम के अलावा ओवरटाइम करवाने के साथ आरोपी के घर के काम और पशुओं की देखभाल भी करवाई गई। इन कार्यांे की अलग से मजदूरी देने का आश्वासन दिया जाता रहा। घरेलू जरूरत का सामान और कुछ रुपए भी आरोपी की ओर से दिए गए, जिन्हें बाद में मजदूरी के हिसाब में समायोजित करने की बात कही गई। अप्रैल 2025 में फसल कटाई के बाद मजदूरी मांगने पर टालमटोल की गई।

आरोपी इनकम टैक्स रिटर्न में आय का विवरण प्रस्तुत करने के लिए नौकरनामा लिखवाने की बात कहकर कृष्णलाल को पीलीबंगा तहसील परिसर ले गया। वहां 100 रुपए के स्टाम्प पर खाली स्टाम्प, प्रोनोट, रसीद और अन्य कागजों पर उसके अंगूठे के निशान करवाकर अपने पास रख लिए। अप्रैल 2026 में दोबारा हिसाब करने पर 18 लाख रुपए मजदूरी और 1.44 लाख रुपए ओवरटाइम की राशि बकाया निकली। इसमें आरोपी की ओर से पहले दिए गए करीब एक लाख रुपए और लगभग 50 हजार रुपए के राशन का समायोजन करने के बाद 16.50 लाख रुपए मजदूरी तथा 1.44 लाख रुपए ओवरटाइम की राशि बकाया होने का दावा किया गया। इसके बाद आरोपी ने फसल बेचकर मजदूरी देने का आश्वासन दिया।

वहीं, 7 मई 2026 को डाक से मिले एक पत्र से कृष्णलाल को पता चला कि उसके खाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उसे 4.80 लाख रुपए प्राप्त करना दर्शाया गया है तथा 86400 रुपए ब्याज जोड़कर कुल 5 लाख 66400 रुपए की मांग की जा रही है। मामले को लेकर चक 44 एनडीआर में पंचायत हुई। वहां मजदूरी की राशि मांगने और दस्तावेजों के दुरुपयोग का विरोध करने पर आरोपी ने कृष्णलाल व अन्य मजदूरों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया, धक्का-मुक्की व मारपीट की तथा मजदूरी देने से इनकार करते हुए धमकी दी। प्रकरण की जांच रावतसर वृत्ताधिकारी विक्रम चौहान कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Missing woman: 20 वर्षीय युवती अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ लापता
Missing woman: हनुमानगढ़। सदर थाना पुलिस ने एक महिला की रिपोर्ट पर उसकी 20 वर्षीय बेटी और एक वर्षीय दोहिती के अपहरण के आरोप में मामला दर्ज किया है। महिला ने पदमपुर क्षेत्र के एक युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर बच्ची सहित ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में वार्ड नंबर 1, मलकोकां निवासी 47 वर्षीय विमला देवी पत्नी संजय भाट ने बताया कि उसकी बेटी कोमल की शादी पदमपुर जिला श्रीगंगानगर में हुई थी। कोमल के दो बच्चे हैं। पति की मृत्यु के बाद करीब 20 वर्षीय कोमल अपनी एक वर्षीय बेटी मोनिका के साथ वापस अपने पीहर मलकोका में रह रही थी।

रिपोर्ट के अनुसार परिवार को जानकारी हुई कि कोमल की बातचीत सुनील निवासी 25 बीबी तहसील पदमपुर जिला श्रीगंगानगर से होती थी। परिवार की ओर से कोमल को उससे बातचीत करने से मना किया जाता था। विमला देवी ने आरोप लगाया कि 6 सितंबर की रात करीब 12.30 बजे सुनील उसकी बेटी कोमल को उसकी एक वर्षीय पुत्री मोनिका सहित बहला-फुसलाकर घर से ले गया। घटना के बाद परिजनों ने कोमल और सुनील से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के फोन स्विच ऑफ मिले।

परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। रिपोर्ट में महिला ने आशंका जताई कि सुनील उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उसने पुलिस से बेटी कोमल और दोहिती मोनिका को बरामद करने तथा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अपहरण के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण का अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक मदन लाल को सौंपा गया है। पुलिस दोनों की तलाश एवं मामले की जांच में जुटी है।

दुकान के ताले तोड़कर नकदी सहित किराना सामान चोरी
हनुमानगढ़। रावतसर कस्बे में न्योलखी रोड पर सिनेमा हॉल के पीछे स्थित एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर नकदी सहित हजारों रुपए का किराना सामान चोरी कर लिया। वारदात का पता दुकान संचालक को सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर चला। रावतसर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में चक 4 आरडब्ल्यूएम निवासी 22 वर्षीय राकेश पुत्र ओमप्रकाश कुम्हार ने बताया कि वह रावतसर में सिनेमा हॉल के पीछे न्योलखी रोड पर रिद्धि-सिद्धि किरयाना स्टोर नाम से दुकान करता है। 7 सितंबर की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर स्टर के दोनों तरफ ताले लगाकर घर चला गया था। 8 सितंबर को सुबह दुकान पर पहुंचने पर उसने देखा कि दुकान के दोनों ताले और स्टर खोलने का हैंडल गायब था। ताले लगे होने वाली जगह के नीचे फर्श पर चोट के निशान भी मिले। स्टर खोलकर अंदर देखने पर गल्ला खुला पड़ा था और उसमें रखे 16700 रुपए नकद तथा कागजात गायब मिले। दुकान का सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था।

रिपोर्ट के अनुसार चोर दुकान से लक्स कंपनी के नहाने के साबुन के 40 पैकेट, लाइफबॉय कंपनी के 30 पैकेट, डेटोल साबुन के 25 पैकेट, चायपत्ती के 15 पैकेट, 10 किलो चीनी, गुड़ के 2 कार्टन, देसाई बीड़ी के 14 पैकेट तथा 75 पीस सिगरेट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। दुकान के अंदर पुलिस को एक पुराना लोहे का पेचकस भी पड़ा मिला, जिसके आधार पर आशंका है कि चोरों ने ताले तोड़ने के लिए इसका इस्तेमाल किया होगा।

दुकानदार ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति रात के समय दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और नकदी व सामान चोरी कर ले गए। राकेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण का अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक जसवंत सिंह स्वामी को सौंपा गया है। पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

सैलून बंद कर घर लौट रहे भाइयों पर लाठी-पाइप से हमला
हनुमानगढ़। सदर थाना क्षेत्र में सैलून की दुकान बंद कर घर लौट रहे दो भाइयों पर बाइक सवार युवकों ने लाठी-पाइप से हमला कर दिया। हमले में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे के पीठ और कंधे पर चोटें लगीं। आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावर युवक के पास से करीब 3 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांव बनवाला के वार्ड नंबर 11 निवासी हरप्रीत सिंह (23) पुत्र गुरमीत सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह और उसका भाई हरजीत सिंह पक्कासारणा में हेयर सैलून की दुकान करते हैं। 6 सितंबर की रात करीब 9.30 बजे दोनों दुकान बंद कर पैदल घर की ओर रवाना हुए थे। करीब 9.40 बजे मनीष कुमार, रामानन्द, सुनील, मंगलचंद सहित एक अन्य व्यक्ति पांच मोटर साइकिलों पर सवार होकर वहां पहुंचे। सभी के हाथों में डंडे और पाइप थे।

आरोपियों ने पीछे से दोनों भाइयों को पकड़ लिया और लाठी-पाइप से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान हरजीत सिंह के सिर पर पाइप से वार किया गया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगी। हरप्रीत सिंह के पीठ और कंधे पर भी चोटें आईं। मारपीट के दौरान हमलावर हरजीत सिंह की जेब में रखे करीब 3 हजार रुपए और मोबाइल फोन छीनकर फरार होने लगे। हरप्रीत सिंह ने एक आरोपी की मोटर साइकिल को पीछे से पकड़कर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान मोटर साइकिल सवार नीचे गिर गया और उसे भी चोटें आईं। घटना के बाद हरप्रीत ने परिजनों को सूचना दी।

परिजन दोनों घायलों को पक्कासारणा अस्पताल लेकर पहुंचे। हरजीत सिंह के सिर में अधिक चोट होने के कारण उसे हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। परिवादी ने आरोप लगाया कि हमलावर नशे की हालत में थे और उनमें से कुछ नशे के कारोबार में भी लिप्त हैं। साथ ही उसने आरोपियों से दोबारा किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट और चोटों के निरीक्षण के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक शैताराम को सौंपी गई है। पुलिस घटना के कारणों, आरोपियों की भूमिका और रुपए-मोबाइल फोन छीनने के आरोपों की जांच कर रही है।

दुकान का ताला तोड़कर 70 हजार रुपए और दस्तावेज ले जाने का आरोप
हनुमानगढ़। जंक्शन की भट्ठा कॉलोनी में सिविल विवाद के बीच दुकान का ताला तोड़कर सन्दूक में रखे 70 हजार रुपए और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। परिवादी ने अपने भाई, भाभी सहित तीन जनों पर दुकान पर कब्जा करने की नीयत से वारदात करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जंक्शन थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 12, भट्ठा कॉलोनी निवासी गोमाराम पुत्र महावीर प्रसाद ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हनुमानगढ़ के समक्ष इस्तगासा पेश किया था। परिवादी ने बताया कि उसका अपने भाई कृष्णलाल के साथ सिविल विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और मामले में स्थगन आदेश भी जारी है। इसी विवाद को लेकर कृष्णलाल, उसकी पत्नी संतोष उर्फ माया और बिला सिंह उर्फ कालिया ने दुकान के सामने गाली-गलौज की। इस्तगासे में आरोप लगाया गया कि 15 सितंबर 2025 को दोपहर करीब ढाई बजे आरोपियों ने परिवादी को उसकी दुकान का ताला तोड़ने की धमकी दी थी।

परिवादी ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। उसी रात तीनों आरोपी एकराय होकर दुकान पर पहुंचे और कब्जा करने की नीयत से दुकान का ताला तोड़ दिया। दुकान के अंदर रखा एक सन्दूक भी आरोपी अपने साथ ले गए। इसमें घर व दुकान से संबंधित कागजात, मूलभूत दस्तावेज तथा 70 हजार रुपए नकद रखे हुए थे। न्यायालय से प्राप्त इस्तगासा के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच हैड कांस्टेबल लायक सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपों की जांच के साथ दुकान का ताला तोड़ने, नकदी व दस्तावेज ले जाने संबंधी साक्ष्यों तथा परिवादी की ओर से बताई गई वीडियो की भी पड़ताल करेगी।

दहेज में कार और पांच लाख रुपए की मांग, विवाहिता को घर से निकाला
हनुमानगढ़। दहेज में बड़ी कार और पांच लाख रुपए की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने तथा उसका स्त्रीधन अपने कब्जे में रखने का आरोप लगाया है।

भिरानी थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांधीबड़ी निवासी अंजू (27) पुत्री जयसिंह जाट ने रिपोर्ट दी कि उसकी शादी 18 मई 2017 को सोनड़ी निवासी दिनेश पुत्र मांगेराम सहारण के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 1.21 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण सहित घरेलू सामान दहेज में दिया था। उसका स्त्रीधन पति, देवर, ससुर व अन्य परिजनों की मौजूदगी में ससुराल पक्ष को सौंपा गया था।

शादी के बाद जब वह पहली बार ससुराल गई तो पति, देवर, सास और ससुर दहेज से खुश नहीं हुए। उन्होंने पति के पढ़े-लिखे होने का हवाला देते हुए मायके से बड़ी कार और पांच लाख रुपए लाने की मांग की। विवाहिता ने मायके की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, लेकिन इसके बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। उससे घरेलू काम करवाया जाता, पर्याप्त खाना नहीं दिया जाता और दहेज की मांग को लेकर मारपीट व घरेलू हिंसा की जाती रही। उसने परिवार बचाने के लिए लंबे समय तक प्रताड़ना सहन की। करीब पांच माह पहले पति दिनेश, देवर राजेन्द्र, ससुर मांगेराम और सास रूकमा ने उसे एक कमरे में बंद कर मारपीट की।

आरोपियों ने कहा कि घर में रहना है तो पिता से बड़ी कार और पांच लाख रुपए लेकर आए, अन्यथा घर में कोई जगह नहीं है। इसके अगले दिन पति और देवर विवाहिता के सात वर्षीय बेटे जतिन को उससे अलग कर उसे जबरन वाहन में बैठाकर गांधीबड़ी छोड़ गए। मामले को लेकर 30 अगस्त 2026 को गांधीबड़ी में पंचायत आयोजित की गई। इसमें गांव के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे। विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष से बेटी को सम्मानपूर्वक रखने और दहेज के लिए परेशान नहीं करने की गुहार लगाई, लेकिन ससुराल पक्ष ने कार और पांच लाख रुपए की मांग पूरी होने तक विवाहिता को साथ रखने से इनकार कर दिया।

विवाहिता ने अपना स्त्रीधन वापस मांगा तो उसे लौटाने से भी इनकार किए जाने का आरोप है। भिरानी थाना पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी मदनलाल बिश्नोई की ओर से शुरू की गई है। पुलिस दहेज की मांग, मारपीट, स्त्रीधन और बच्चे को मां से अलग करने के आरोपों की जांच करेगी।

मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी
हनुमानगढ़। गोगामेड़ी थाना क्षेत्र की ढाणी 12 डीपीएन में अज्ञात चोर एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार मकान की छत पर सो रहा था। देर रात पानी पीने के लिए नीचे आए मकान मालिक को मुख्य गेट का ताला टूटा मिला और कमरे का सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। अलमारी में रखे जेवरात गायब मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी। गोगामेड़ी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार ढाणी 12 डीपीएन निवासी राजेन्द्र (45) पुत्र बुलाराम गुर्जर ने रिपोर्ट दी कि वह 6 सितंबर की रात करीब 11 बजे परिवार सहित मकान की छत पर सोने गया था। नीचे कमरों और मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। रात करीब 2 बजे वह पानी पीने के लिए नीचे आया तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले।

परिवादी के अनुसार चोर करीब 1.5 तोला सोने के झुमके, मंगलसूत्र, आधा तोला सोने के छोटे झुमके, सोने का लॉकेट, सोने के तीन माणिए सहित चांदी की पाजेब, चांदी की चेन, चांदी का नारियल व चांदी की चुटकियां चोरी कर ले गए। परिवादी की रिपोर्ट पर गोगामेड़ी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश हैड कांस्टेबल रमेश सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर चोरी की वारदात का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

न्यायिक अभिरक्षा में रहते हुए उठाया वेतन!
हनुमानगढ़। न्यायिक अभिरक्षा में रहने के दौरान उपस्थिति पंजिका में मेडिकल अवकाश दर्ज कर पूरा मासिक वेतन उठाने तथा पद का दुरुपयोग कर राजकोष को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। गोगामेड़ी पशु चिकित्सालय में एसएल पद पर कार्यरत गांव मुंसरी निवासी संतोष (30) पत्नी विजय जाट ने गोगामेड़ी पुलिस थाना में शिकायत देकर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गोगामेड़ी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में संतोष ने बताया कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पुत्र अमर सिंह निवासी निनाण, वर्तमान में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी गोगामेड़ी के पद पर कार्यरत हैं। उनके खिलाफ महिला उत्पीड़न का मामला गोगामेड़ी पुलिस थाना में 20 जुलाई 2026 को दर्ज करवाया गया था।

मामले की जांच के बाद डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को महिला उत्पीड़न के आरोप प्रथम दृष्टया सिद्ध पाए जाने पर 23 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया तथा अगले दिन 24 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान न्यायिक अभिरक्षा में रहते हुए उनका सरकारी अस्पताल गोगामेड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण में उन्हें स्वस्थ एवं फिट बताया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि न्यायिक अभिरक्षा में रहने के बावजूद डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय की कर्मचारी उपस्थिति पंजिका में 22 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक मेडिकल अवकाश दर्ज किया।

इस प्रविष्टि के आधार पर दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने पूरे माह का वेतन उठाया। इस कृत्य से डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को अनुचित आर्थिक लाभ हुआ और राजकोष को अनुचित आर्थिक नुकसान पहुंचा। परिवादिया ने मामले में कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और उनका असल दस्तावेज के रूप में उपयोग करने सहित पद के दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक भूपसिंह को सौंपी है।