Shortage - Sach Kahoon Hindi

अब विज्ञान प्रयोगशालाओं में नहीं रहेगी फर्नीचर की कमी
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी शीशा लगी अलमीरा में सुरक्षित रख सकेंगे अपने मॉडल

सच कहूँ-सुनील वर्मा

सरसा। प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में बनी विज्ञान प्रयोगशालाओं में अब विद्यार्थियों को फर्नीचर की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। क्योंकि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर उनके जिले के स्कूलों की प्रयोगशालाओं में जिन फर्नीचर की कमी है उनकी डिमांड भेजने का कहा है। अब जिला के साइंस एक्सपर्ट ने अपने-अपने जिला के हाई स्कूलों में जिन फर्नीचर की कमी थी, उनकी डिमांड बनाकर विभाग को भेज दी है, ताकि विद्यार्थियों को विज्ञान प्रयोगशाला में फर्नीचर की समस्या से दो-चार न होना पड़े।

प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को  जारी पत्र

दरअसल बीते दिनों प्रदेश के सभी जिलों के जिला विज्ञान विशेषज्ञों की हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने मीटिंग ली थी। जिसमें डायरेक्टर ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर उनके स्कूलों में जिन फर्नीचर की कमी है उनकी डिमांड 20 जुलाई तक बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे। इतना ही नहीं पत्र में यह भी कहा गया है कि वे अपने प्रयोगशाला में किस प्रकार के फर्नीचर मंगवाना चाहते हैं, उनकी कीमत कितनी है, यह भी बताने को कहा गया था।

50 विद्यार्थी के अनुसार फर्नीचर की डिमांड भेजने के दिए थे निर्देश

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी हुए पत्र में कहा गया है कि सभी अधिकारी प्रत्येक स्कूल में कम से कम 50 विद्यार्थियों के हिसाब से फर्नीचर की डिमांड बनाकर भेजे, कि उन्हें कितना फर्नीचर चाहिए। डिमांड में उन्हें यह भी बताना होगा कि उन्हें प्रत्येक स्कूल में कितनी अलमारी, कितने मेज, कितने रैक्स सहित अन्य फर्नीचर की आवश्यकता है, उन सभी फर्नीचर के फोटोग्राफ भी साथ भेजने के निर्देश दिए थे।

इन फर्नीचर की भेजी है डिमांड

विभाग द्वारा मांगी गई डिमांड के पश्चात सरसा जिला के विज्ञान विशेषज्ञों ने डीईओ के दिशा निर्देशन में 5 तरह के फर्नीचर की डिमांड बनाकर भेजी गई है। जिनमें सर्वप्रथम 6 लेयर के स्टील के रैक्स की मांग की गई है और प्रत्येक स्कूल के लिए ऐसे 2 रैक्स की मांग की गई है। एक रैक्स की कीमत लगभग 4000 रुपए हो। इसके अलावा ग्लास डोर वाली स्टील की अलमीरा की मांग की गई है। जिनकी प्रत्येक स्कूल में संख्या 2 हो तथा इनकी एक की कीमत 6000 रुपए हो। वहीं विज्ञान प्रयोगशाला में लगने वाले कक्षाओं में बैठने के लिए बैंच की मांग की गई है। इनकी प्रत्येक स्कूल में सख्यां 40 मांगी गई है। एक बैंच की कीमत 500 रुपए होनी चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भाखड़ा डैम में कम हुआ पानी, गहराएगा जल संकट
चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा और पंजाब में जल संकट गहराने की आशंका है। भाखड़ा नंगल डैम में जलस्तर लगातार गिर रहा है। हालात यह है कि यह अभी तक सबसे निचले स्‍तर पर पहुंच गया है। डैम में जलस्‍तर गिरकर 1642 फीट तक पहुंच गया है। यह पहली बार है डैम में जलस्तर 1650 फीट से नीचे आया है। इसके साथी इस पर हरियाणा में राजनीति शुरू हो गई है। पंजाब में भी इस मामले पर राजनीति तेज होने के आसर हैं।

हरियाणा में कांग्रेस ने जल संकट के लिए मनोहरलाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दूसरी ओर, भाजपा ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है। प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा का कहना है कि पहाड़़ों से कम पानी आया तो इसमें सरकार क्‍या कर सकती है। इस मामले पर भी राजनीति करना शर्मनाक है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते हरियाणा में भयंकर पेयजल संकट दस्तक दे रहा है। अधिकतर जलघर, तालाब व जोहड़ सूख चुके या सूखने के कगार पर हैं। नहरों से पानी सप्लाई आधी से कम रह गई है। भाखड़ा डैम से मार्च से लेकर मई तक हरियाणा को उसके हिस्से का पूरा पानी नहीं मिला। किसी डैम से राज्यों को पानी का बंटवारा उनके तय हिस्सेदारी के हिसाब से होना चाहिए।

पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले साल 20 सितंबर को भाखड़ा बांध में पानी अपने उच्चतम स्तर 1680 फीट से थोड़ा ही नीचे 1673 फीट था। आज भाखड़ा में पानी का स्तर 31 फुट घट गया है। यह खतरनाक स्थिति बयां करता है। भाखड़ा ब्यास मैनजेमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की विगत 29 मई की बैठक में कहा गया कि सर्दियों में कम बर्फबारी से जलाशय में कम पानी आया। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी की अनदेखी किसने और क्यों की। सर्दियों में कम बर्फबारी हुई तो क्यों मार्च व मई के बीच इतना पानी छोड़ा गया कि जलस्तर इतना नीचे आ गया।