Stephens - Sach Kahoon Hindi

हालेप ने स्टीफंस को हरा जीता रोजर्स कप खिताब
रोमानियाई खिलाड़ी ने तीन वर्षों में दूसरा रोजर्स कप खिताब जीता I Rogers Cup

मांट्रियल (एजेंसी)। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप (Simona Halep) ने अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस के खिलाफ फ्रेंच ओपन फाइनल की पुनरावृति करते हुए 7-6, 3-6, 6-4 की जीत के साथ रोजर्स कप महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया है। हालेप ने जून में पेरिस में हुए फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लेम में भी अमेरिकी खिलाड़ी को खिताबी मुकाबले में हराया था।

रोमानियाई खिलाड़ी ने इसी के साथ तीन वर्षाें में अपना दूसरा रोजर्स कप खिताब जीता। यह 2018 सत्र का उनका तीसरा खिताब भी है। रोमानियाई खिलाड़ी ने करीबी मुकाबले में दिन का तीसरा एस लगाते हुए मैच जीता। हालेप ने जीत के बाद कहा कि मेरे लिए विजयी समारोह में एक बार फिर खड़े होना गर्व की बात है। मुझे अहसास हो रहा है कि मैं अपने टेनिस के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर पहुंच गई हूं।

फ्रेंच ओपन चैंपियन के लिए हालांकि मुकाबला आसान नहीं रहा और पहले सेट में चार सेट प्वाइंट बचाते हुए टाईब्रेक में पहला सेट जीता। हालांकि यूएस ओपन चैंपियन स्टीफंस ने दूसरे सेट में वापसी कर ली और दो बार हालेप की सर्विस ब्रेक कर 6-3 से सेट जीत मुकाबला बराबर कर लिया। तीसरे सेट में लेकिन रोमानियाई खिलाड़ी ने स्टीफंस की सर्विस ब्रेक कर स्कोर 5-2 किया। स्टीफंस ने बेहतरीन रैली खेलते हुए स्कोर 5-4 किया लेकिन चौथे मैच प्वांइट पर हालेप ने दिन का तीसरा एस लगाते हुए निर्णायक सेट जीता और घुटने पर बैठकर जीत की खुशी मनाई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

जबरदस्त संघर्ष के बाद हालेप बनी क्ले कोर्ट क्वीन
पेरिस (एजेंसी)। विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस के खिलाफ 3-6, 6-4, 6-1 के संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत के साथ फ्रेंच ओपन के रुप में अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लेम हासिल कर लिया। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी होने के बावजूद रोमानियाई खिलाड़ी के खाते में एक भी ग्रैंड स्लेम दर्ज नहीं था। लेकिन वर्षों के अपने ग्रैंड स्लेम सूखे को उन्होंने खराब शुरुआत के बावजूद समाप्त कर दिया। इससे पहले हालेप तीन बार ग्रैंड स्लेम के फाइनल में हारी हैं।

10वीं सीड स्टीफंस ने पहले सेट के चौथे गेम में हालेप की सर्विस ब्रेक करने के बाद 41 मिनट में 6-3 से पहला सेट अपने नाम किया। लेकिन बाकी दोनों सेटों में हालेप ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच और खिताब अपने नाम किया। उपविजेता अमेरिकी खिलाड़ी भी अपने इस प्रदर्शन की बदौलत पहली बार डब्ल्यूटीए रैंकिंग में पहली बार शीर्ष पांच में जगह बना लेंगी। पेरिस में दो बार की उपविजेता हालेप ने जीत के बाद कहा कि मैं लोगों को धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया।

आखिरी गेम में तो मैं सांस ही नहीं ले पा रही थी क्योंकि मैं पिछले कई वर्षों से फाइनल की गलतियों को दोहराना नहीं चाहती थी। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं विजेता बनी हूं। यूएस ओपन चैंपियन स्टीफंस पहले सेट में तो काफी आक्रामक दिखीं। लेकिन बाकी सेटों में वह वापसी नहीं कर सकीं। दूसरा सेट काफी संघर्षपूर्ण रहा लेकिन सेट प्वांइट पर स्टीफंस बैकहैंड पर गलती कर बैठीं। वर्ष 2017 में लात्विया की एलेना ओस्तापेंको से फाइनल में हारीं हालेप ने फाइनल सेट में 3-0 की बढ़त के बाद स्कोर 5-0 की और मैच प्वांइट पर बेहतरीन स्मैश लगाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।