A - Sach Kahoon Hindi

महाराष्ट्र सरकार पर संकट: 30 जून को हो सकता है फ्लोर टेस्ट, भाजपा में भी हलचल तेज
मुम्बई (एजेंसी)। कल ही उच्चतम न्यायालय की ओर से महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी खेमे के 16 विधायकों को विधानसभा उपाध्यक्ष के नोटिस का जवाब देने के लिए 12 जुलाई तक समय मिलने और न्यायालय द्वारा बागी गुट के सदस्यों और उनके परिजनों की स्वतंत्रता एवं जान-माल की रक्षा के लिए सोमवार को निर्देश दिये जाने के बाद राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है।

न्यायालय के फैसले के बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खेमा भी सक्रिय हो गया है और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के निवास पर पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बागी नेता एकनाथ शिंदे जल्द मुम्बई वापस जा सकते हैं। उधर निर्दलीय विधायक और प्रहार पार्टी के दो विधायक सरकार से समर्थन वापस की चिट्ठी राज्यपाल को सौंप सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 30 जून को अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है।

उद्धव ठाकर की भावूक अपील

महाराष्ट के सीएम ठाकरे ने आज बागी विधायकों से अपील की है कि किसी की गलतियों के झांसे में न आएं। उन्होेंने कहा कि शिवसेना आपको सम्मान देगी। इस बीच उन्होंने बड़ा दावा किया कि बागी विधायक हमारे सम्पर्क में है।

क्या है मामला

बागी गुट ने संकेत दिया है कि उसके नेता एकनाथ शिंदे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर विधानसभा में उद्धव ठाकरे सरकार के शक्ति परीक्षण की मांग कर सकते हैं। महाराष्ट्र के ताजा ‘सियासी संकट’ से संबंधित विवाद पर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को शिवसेना के बागी विधायकों को 12 जुलाई तक की अंतरिम राहत दी तथा विधानसभा उपाध्यक्ष, केंद्र सरकार एवं अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।

आरोप-प्रत्यारोप तेज

उल्लेखनीय है कि शिवसेना के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने कल था कि ये ऐसे शरीर हैं जिनकी आत्मा मर चुकी है, उनका मस्तिष्क मर चुका है, 40 शव असम से आयेंगे, पोस्टमार्टम के लिए सीधे मुर्दाघर भेजे जायेंगे। उनकी इस टिप्पणी को भड़काऊ बताकर उनके विरोधी गुट ने कड़ी आलोचना की है। उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद मुम्बई में दिन में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि शिंदे खेमा मंगलवार को कोश्यारी से मिलकर उद्धव सरकार से समर्थन वापस लेने की जानकारी दे सकता है। शिंदे ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद ट्वीट कर कहा था कि बालासाहब के हिंदुत्व की जीत है। यह आनंदे दिघे की विचारधारा की जीत है और यह असली शिवसेना की जीत है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

विराट के पास 10 हजारी बनने का मौका
10 हजारी बनने के लिए मात्र 221 रन की जरुरत Virat Has A Chance To Become 10 Hajar

नई दिल्ली (एजेंसी)।

विश्व के नंबर एक बल्लेबाज़ भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज़ में 10 हजारी बनने का पूरा मौका रहेगा। विराट अब तक 211 वनडे में 58.20 के औसत से 9779 रन बना चुके हैं और उन्हें 10 हजारी बनने के लिए मात्र 221 रन की जरुरत है। विराट इस समय जिस फार्म में हैं उसे देखते हुए यह काम मुश्किल नहीं लगता है। विराट अब तक इन रनों में 35 शतक और 48 अर्धशतक बना चुके हैं। उनके पास अर्धशतकों का अर्धशतक बनाने का भी पूरा मौका रहेगा। विराट इस समय एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में 13वें स्थान पर हैं। उनसे फिलहाल ठीक आगे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं जिनके 327 मैचों में 10123 रन हैं।

वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले अन्य भारतीय बल्लेबाज़ों में राहुल द्रविड़ (10889), सौरभ गांगुली (11363) और विश्व रिकार्डधारी सचिन तेंदुलकर (18426) हैं। इस सीरीज़ में बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन के पास 5000 रन पूरे करने का मौका रहेगा। शिखर ने अब तक 110 मैचों में 4823 रन बनाए हैं और उन्हें 5000 रन तक पहुंचने के लिए 177 रन की जरुरत है। आॅलराउंडर रवींद्र जडेजा दोहरी उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं। उन्हें वनडे में 2000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 38 रन की जरुरत है। जडेजा अब तक 140 मैचों में 1962 रन बना चुके हैं। यदि वह 2000 रन पूरे कर लेते हैं तो वह 2000 रन और 150 विकेट का अनूठा डबल हासिल कर लेंगे। उनके खाते में अब तक 162 विकेट हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

पराली को जमीन में नष्ट कर मुनाफा कमा रहा किसान जसप्रीत
लुधियाना (राम गोपाल रायकोटी)।

गांव गालिब खुर्द के जंमपल जसप्रीत सिंह गिल का नाम उन प्रगतिशील किसानों में आता है, जिन्होंने गेहूं की बिजाई हैपी सीडर से कर वातावरण को संभालने के लिए कदम उठाए हैं। यह किसान धान की पराली को न जलाने के अलावा गेहूं की बिजाई हैपी सीडर से कर अपने समय, तेल की बचत तो करता ही है साथ ही अधिक लाभ भी कमा रहा है। मैट्रिक पास जसप्रीत सिंह ने आधुनिक कृषि अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत नहीं किया। वह क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित हुआ है। जसप्रीत सिंह के अनुसार उसका वातावरण के साथ अधिक लगाव होने के कारण धान की पराली को जलाने को मन नहीं करता, जिस कारण उसने पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के मशीनरी विभाग में संपर्क किया व सलाह करने के बाद हैपी सीडर का प्रयोग किया। इससे गेहूं की फसल का झाड़ भी बढ़ा है। इसी कारण वह पिछले कुछ समय से गेहूं की सीधी बिजाई कर रहा है व लोगों को प्रेरित कर रहा है। उसके मुताबिक हैपी सीडर से बिजाई की फसल का झाड़ भी ज्यादा होता है। इससे अच्छी क्वालिटी के साथ-साथ दाने भी मोटे होते हैं।

हैपी सीडर के प्रयोग से संतुष्ट होकर इस साल कुछ अन्य किसानों के साथ मिलकर एक हैपी सीडर मशीन खरीदी है। जसप्रीत सिंह संत भगवान पूरी किसान क्लब गालिब खुर्द (रजि.) का अध्यक्ष है, वह पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के किसान क्लब व सपना क्लब का भी सदस्य हैै। अपनी कुशलता के कारण वह लोगों को फसल विभिन्नता के लिए भी प्रेरित करता है और अपने क्षेत्र के लोगों के लिए एक मिसाल है। वह किसानों को सलाह देता है कि हैपीसीडर प्रयोग के साथ गेहूं की सीधी बिजाई आसानी से की जा सकती है। उसके मुताबिक पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित स्ट्रा मैनेजमैट सिस्टम व रीपर दोनों का प्रयोग के बाद हैपी सीडर के साथ गेहूं की बिजाई की जा सकती है लेकिन इसका प्रयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों के साथ सलाह जरूर कर लेनी चाहिए, ताकि किसान इस तकनीक का भरपूर लाभ ले सके। उसका मानना है कि किसानों को आधुनिक खेती को अपनाना चाहिए। वातावरण को संभालने के लिए व सरकार के प्रयास को पूरा करने के लिए पराली को आग लगाने से रोका गया तो आगामी पीढ़ी को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

‘मी-टू’: कौन सच्चा कौन झूठा
भले ही बहुत से आरोप झूठे साबित होंगे, कुछ बलैकमेल करने या मनचाहा काम न हो पाने के चलते भी महिला उत्पीड़न के दोष होंगे लेकिन हाल ही ‘मी-टू’ नाम के इस शब्द ने देश मे इतनी खलबली मचा रखी है जिससे हर जगह भूचाल सा आया हुआ है। बॉलीवुड़ एक्ट्रैस तनुश्री दत्ता ने जब से नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है तब से इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि देश की हर वर्ग की महिला इसमें रुचि ले रही है जिसे लेकर ‘मी-टू’ नाम से कैंपेन तक चल पड़ा। केन्द्रीय मंत्री से लेकर सैंकड़ों फिल्मी सितारों व अन्य क्षेत्र के बड़े-बड़े लोगों पर यह आरोप लग रहा है। हाल ही में साजिद खान पर भी यह आरोप लगा जिसके बाद एक्टर अक्षय कुमार ने उनकी फिल्म तक छोड़ दी। इसके अलावा ‘मी-टू’ को लेकर तमाम फेहरिस्त है। लेकिन इस प्रकरण को लेकर कुछ लोगों के मन यह भी बात आ रही है कि जो घटना एक लंबे समय पहले बीत चुकी क्या उसकी हकीकत की तह मे जाना इतना आसान होगा कि उस मामले में कुछ निकल पाएगा। इसके अलावा इतने पुराने मुद्दे पर तफशीश करना भी बेहद मुश्किल होगा व कानून के जानकारों की मानें तो हाल ही में हुई घटना को लेकर कोई भी मुजरिम या आरोपी गुनाह नहीं कबूलता तो फिर भी पुराने मामले की प्रक्रिया है। साथ ही इसमे निष्कर्ष के लिए लाइ डीटेक्टर या नार्को टेस्ट करना पड़ेगा जो इतना आसान नहीं होगा। बहरहाल हमें यह बात बेहद गंभीरता से समझनी चाहिए जो लोग बदनामी के दंश को झेल रहे हैं उनसे पूछिए दरअसल ‘मी-टू’के जरिए जो महिलाएं खुद पर होने वाले अत्याचारों की दास्तान को बयां कर रहीं हैं।

इस घटना से उनके मन मे बदनामी का डर तो होगा लेकिन इस बदनामी से ज्यादा दर्द उन्हें उस अपमान ने दिया है जो उन्होनें पांच या दस साल पहले या फिर कुछ समय पहले झेला था लेकिन डर की वजह से उस पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहीं थीं क्योंकि दरअसल डर समाज का था, खुद के अपमान का था और इन खुलासों के बाद लोगों का कि उनके प्रति नजर और नजरिए में क्या बदलाव होगा । आखिर इस डर से कभी तो बाहर आना ही था क्योंकि अपने मन और दिल को कब तक भारी करके जी सकता है कोई भी इंसान ? दोषी कोई भी हो लेकिन इन आरोपों ने साबित कर दिया है कि महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं हैं भले ही वो अनपढ़ हो या पढ़ी लिखी हों चाहे फिर सेलिब्रिटी । भारत में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की हकीकत से सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया भी वाकिफ है।

मिसाल के तौर पर थॉमसन रायटर्स फाउंडेशन के हालिया सर्वे को अगर आधार बनाते हैं तो भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश है। इसी सर्वे में 2011 में भारत को महिला सुरक्षा के मामले में चौथे स्थान पर रखा गया। अफगानिस्तान, डैमोक्रेटिक रिपब्लिक आॅफ कॉन्गो, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया, महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश बताए गए थे, लेकिन हालिया सर्वे हैरान करने वाला और चौंकाने वाला रहा है। अब इस मामले में भारत पहले नंबर पर आ गय़ा है। महिलाओं की सुरक्षा का मामला गंभीर है, इसे लेकर सरकार को संजीदा होने की जरूरत है। कुछ आंकड़े यह हकीकत भी बयां करते हैं कि भारत में महिलाएं घर में पार्टनर की हिंसा का भी सबसे ज्यादा शिकार होती हैं। बहुत से मामले तो घर की चारदीवारी से बाहर नहीं निकल पाते हैं।

इसकी कहीं वजह मानी जाती है जैसे कि कहीं सामाजिक वर्जनाएं हैं तो कहीं अपनों का डर या फिर यह भी कह सकते हैं कि कहीं पर संशय और दुविधा की स्थिति लेकिन इस नकारातमकता का रुप चाहे जो भी हो सभी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। महिला आयोग का कहना है कि यह आंकड़े भारत जैसे देश मे पैसे व सत्ता के दम पर न जाने कितने मामले दब जाते हंै। महिला आयोग के मुताबिक मौजूदा सरकार में कुछ गैर सरकारी संगठनों पर कार्रवाई की गई है । यह बात बेहद हैरान करती है कि अफगानिस्तान,सीरिया और पाकिस्तान को क्राइम लिस्ट में बेहतर स्थिति में रखा गया है जबकि इन देशों में महिलाओं की स्थिति और उनपर होने वाले अत्याचारों के बारे में बातें किसी से छुपी नहीं हैं। इन रिपोर्ट्स पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने चुप्पी साध रखी है।

मीटू पर तमाम लोगों की राय लगातार आ रही है। बॉलीवुड़ की एक्ट्रैस सुष्मिता सैन का कहना है कि जब तक इस मामले पर गंभीरता से जांच करते हुए कुछ आरोपियों पर कार्यवाही नहीं होती तो इस कैंपेन का कोई फायदा नहीं होने वाला। इधर महिलाओं के विपक्ष मे भी कुछ लोगों का मानना है कि इस मामले मे महिलाएं त्वरित ही आवाज क्यों नहीं उठाती ? गलती एकतरफा कभी नहीं समझी जाती क्योंकि यह आरोप विपरीत भी समझा जा सकता है क्योंकि यदि अब किसी लड़की का कहीं कोई न काम न बना या यू कहें कि उसकी नौकरी न लगी तो वह मीटू प्रकरण अपनाकर ब्लैकमेल कर सकती है व कानून का दुरुपयोग होना शुरू हो जाएगा।

इसके पुलिस को स्पेशल स्टॉफ,क्राइम सेल या अन्य विभागों की तरह एक अलग टीम गठित कर देनी चाहिए क्योंकि जिस तरह मीटू फैल चुका इसके मामलों को सुलझाने में ही पुलिस का एक अच्छा खासा समय निकल जाएगा व इसके अलावा दूसरी व अहम बात यह है कि मीटू के अधिकतर मामले हाईप्रोफाइल हैं जिसमे पुलिस को अधिक गंभीरता दिखानी पड़ेगी। अब तो यह सारा खेल पुलिस की काबिलियत व दम पर टिका है क्योंकि यह उतना भी आसान नहीं होगा जितना लोग समझ रहे हैं। जैसा कि हमने पहले भी जिक्र किया कि हाल ही में देश की पुलिस पर पहले से ही काम का बहुत प्रैशर है। अभी भी करोडों मुद्दे पेंडिग चल रह हैं लेकिन अब पेंडिग घटना को ताजा करके सॉल्व करना पुलिस के लिए भी बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। योगेश कुमार सोनी

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

सीबीआई ने कहा- विजय माल्या के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर में बदलाव करना एक गलती थी
नई दिल्ली,एजेंसी।

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के देश छोड़ने के मामले में सीबीआई ने गुरुवार को सफाई दी। जांच एजेंसी ने कहा कि माल्या के खिलाफ 2015 के लुकआउट सर्कुलर में बदलाव करना ‘एरर ऑफ जजमेंट’ था। पहले सर्कुलर में कहा गया था कि माल्या को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया जाए। बाद में सर्कुलर को बदलकर कहा गया कि माल्या के नजर आने पर एजेंसी को सूचित किया जाए। बैंकों का 9000 करोड़ रुपए का कर्जदार माल्या 2 मार्च 2016 से लंदन में है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि माल्या ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से 2016 में संसद के सेंट्रल हॉल में 15-20 मिनट तक बात की थी।

इसके बाद माल्या को एयरपोर्ट पर हिरासत में लेने का सीबीआई का सर्कुलर बदल दिया गया था। क्या जेटली के कहने पर ऐसा किया गया? न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सीबीआई सूत्रों ने कहा कि पहला लुकआउट सर्कुलर 12 अक्टूबर 2015 को जारी किया गया था। माल्या तब विदेश में था। माल्या के लौटने पर ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन ने सीबीआई से पूछा था कि माल्या दाेबारा विदेश जाने की कोशिश करे तो क्या उसे हिरासत में लिया जाना चाहिए, क्योंकि सर्कुलर में इसका जिक्र था। सीबीआई ने नवंबर 2015 के आखिरी हफ्ते में माल्या के खिलाफ एक और सर्कुलर जारी कर देशभर के एयरपोर्ट अधिकारियों से कहा कि वे माल्या के आवागमन के बारे में सूचना दें। इस सर्कुलर में माल्या को हिरासत लेने के निर्देश नहीं थे। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि उस वक्त माल्या को गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने की कोई जरूरत नहीं थी, क्योंकि वह सांसद था। उसके खिलाफ कोई गिरफ्तारी वाॅरंट भी नहीं था। वह जांच में सहयोग कर रहा था। एजेंसी केवल माल्या के विदेश आने-जाने की जानकारी चाहती थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

यो-यो टेस्ट में फेल हुये सैमसन इंग्लैंड ए दाैरे से बाहर
मुंबई (वार्ता)। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन को फिटनेस के लिये ज़रूरी यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद भारत ए टीम के इंग्लैंड दौरे से बाहर कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केरल के खिलाड़ी सैमसन का यो यो टेस्ट में स्तर आवश्यक मानकों से कम पाया गया था। उनकी जगह वैकल्पिक खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन रविवार को लंदन के लिये रवाना हुयी भारतीय ए टीम में सैमसन को नहीं ले जाया गया है। इससे पहले सैमसन को भारत ए दौरे के लिये टीम में शामिल किया गया था जो इंग्लैंड लायंस की मेज़बानी में त्रिकोणीय सीरीज़ खेलने उतरेगी। सीरीज़ की तीसरी टीम वेस्टइंडीज़ ए है। भारत ए का इंग्लैंड दौरा 22 जून से शुरू होगा। (Sports News)

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारत ए टीम अपने दौरे में इंग्लैंड ए के खिलाफ 16 से 19 जुलाई तक चार दिवसीय टेस्ट भी खेलेगी। इसके अलावा भारतीय टीम काउंटी टीम के साथ तीन दिवसीय मैच भी खेलेगी। भारत ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ के पसंदीदा माने जाने वाले सैमसन का हालांकि इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। राजस्थान रायल्स के लिये उन्होंने तीन अर्धशतकों सहित 441 रन बनाये थे। अपने आईपीएल करियर के 81 मैचों में सैमसन ने 26.67 के औसत से 1867 रन बनाये हैं जिसमें एक शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने साथ ही तीन स्टम्पिंग और 39 कैच भी लिये है। (Sports News)