nawaz - Sach Kahoon Hindi
मंदिर में नवाज पढ़ने पर विवाद, फोटो वायरल, रिपोर्ट दर्ज
मथुरा के नंदबाबा मंदिर में 2 मुस्लिमों ने पढ़ी नमाज
मथुरा (एजेंसी)। खुदाई खिदमतगार संस्था नई दिल्ली के सदस्यों द्वारा उत्तर प्रदेश में मथुरा के मशहूर नन्दबाबा मन्दिर, नन्दगांव में गुपचुप तरीके से (Nawaz) नमाज अदाकर फोटो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि खुदाई खिदमतगार संस्था नई दिल्ली के सदस्यों ने मशहूर नन्दबाबा मन्दिर नन्दगांव में गुपचुप तरीके से नमाज अदाकर फोटो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि मन्दिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी एवं मुकेश गोस्वामी तथा शिव हरि ने इस मामले में खुदाई खिदमतगार संस्था के सदस्यों के खिलाफ पुलिस में धारा 153ए, 295 एवं 505 आईपीसी के तहत बरसाना थाने में रविवार रात 11 बजे के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है खुदाई खिदमतगार संस्था, नई दिल्ली के दो सदस्य फैजल खान, चांद मोहम्मद 29 अक्टूबर को दोपहर साढ़े 12 बजे मन्दिर में आए। उनके साथ इसी संस्था के सदस्य रतन एवं नीलेस गुप्ता भी थे। फैजल एवं चांद ने मंदिर के एक सुनसान भाग में चुपचाप नमाज अदा की और उसके फोटो भी खींच लिए। इसका पता इन फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर चला। उनके इस कृत्य से हिन्दू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उनकी आस्था को भी भारी चोट पहुंची हैै। रिपोर्ट में फोटो के दुरूपयोग करने की आशंका भी व्यक्त की गई है। कहा गया है कि आशंका यह भी है कि उन्हें विदेशी मुस्लिम संगठनों से फंडिंग हो रही है। उनके इस कृत्य को सदभाव बिगाड़नेवाला भी कहा गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
पाकिस्तान: हाईकोर्ट के आदेश के चलते नवाज और मरियम शरीफ जेल से रिहा
इस्लामाबाद (एजेंसी-Edited By Vijay Sharma)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी पुत्री मरियम नवाज और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत) मोहम्मद सफदर की सजा स्थगित किए जाने संबंधी इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर अमल करते हुए इन तीनों को बुधवार को जेल से रिहा कर दिया गया।  रावलपिंडी में आदिला जेल के अधिकारी इशाक चीमा के मुताबिक शरीफ, मरियम और सफदर को जेल से रिहा कर दिया गया।
शरीफ जब जेल से बाहर निकले तो उनके समर्थकों ने उनकी कार पर फल बरसाए। इससे पहले आज ही उच्च न्यायालय ने एवेन्यू फील्ड मामले में शरीफ , मरियम और सफदर की सजा स्थगित कर दी।जबाबदेही अदालत ने एवेन्यू फील्ड भ्रष्टाचार मामले में गत छह जुलाई को शरीफ को 10 वर्ष और उनकी बेटी मरियम को सात वर्ष की सजा सुनाई थी। बहरहाल न्यायालय ने शरीफ की याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है और इस पर अंतिम फैसला आने तक शरीफ, उनकी बेटी और दामाद की सजा पर रोक लगी रहेगी। न्यायालय ने तीनों को पांच-पांच लाख के मुचलका भरने का आदेश दिया है।
किस मामले में गए थे जेल
बता दें कि एवेनफील्ड प्रॉपर्टीज केस में जवाबदेही अदालत ने बीते 6 जुलाई को नवाज शरीफ, मरियम नवाज शरीफ और मरियम के पति कैप्टन सफदर को दोषी पाया था। पाकिस्तान में आम चुनाव से ठीक पहले नवाज शरीफ ने सरेंडर किया था, जिसके बाद से वो रावलपिंडी की आदियाला जेल में बंद हैं। अब इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इस सजा को रद्द कर दिया है।
कुछ दिन पहले हुई थी पत्नी की मौत
गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले नवाज की पत्नी का निधन हो गया था। पिछले वर्ष नवाज की पत्नी को गले का कैंसर होने का पता चला था, जिससे बाद लंदन में उनकी कई बार सर्जरी की गई और कीमोथेरेपी दी गई। जून में हार्टअटैक होने के बाद से वह वेंटिलेटर पर थीं। पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, बेटी मरियम और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर को कुलसूम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 12 घंटे का पैरोल मिली थी। सोमवार को पैरोल खत्म हो गई और उन्हें व बेटी मरियम को वापस जेल भेज दिया गया था।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
पाक दौरे पर सिद्धू की सफाई, मोदी ने भी शपथ में नवाज को बुलाया था
अटलजी दोस्ती बस लेकर लाहौर गए  Siddhu Cleanliness On Pak Tour Modi Also Called Nawaz In An Oath
नई दिल्ली।
इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के सेना प्रमुख से गले मिलने पर उठ रहे सवालों पर नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को एक प्रेस कॉपफ्रेंस कर फिर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 1999 में खुद दोस्ती बस लेकर लाहौर गए थे। उन्होंने कारगिल युद्ध के बाद पाकिस्तान के तत्कालीन सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ को भारत बुलाया था, उनका भी स्वागत किया गया था। सिद्धू ने प्रेस कॉन्फेंस कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में नवाज शरीफ को न्योता भेजा था। मोदी खुद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के यहां शादी समारोह में अनौपचारिक तौर पर पहुंचे थे।”
भावनाओं में बहकर पाक जनरल को गले लगाया Siddhu Cleanliness On Pak Tour Modi Also Called Nawaz In An Oath
पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने पर सिद्धू बोले- जब पाक सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने कहा कि वे गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर करतापुर बॉर्डर को खुला रखेंगे। इससे भारत के श्रद्धालु गुरुद्वारा पंजा साहिब के दर्शन कर सकेंगे। यह सुनकर में भावनाओं में बह गया और मैंने उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद दो दिनों में एक भी बार बाजवा से नहीं मिले।” वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कुछ कांग्रेस नेताओं द्वारा सवाल उठाने को लेकर उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में अपने विचार रखने की सबको आजादी है।
” सिद्धू ने कहा, “मुझे पाकिस्तान से 10 बार न्योता आया। इसके बाद मैंने सरकार से वहां जाने के लिए इजाजत मांगी। मुझे पहले अनुमति नहीं मिली। 2 दिन के बाद पाकिस्तान सरकार ने मुझे वीजा दिया। सुषमा स्वराजजी ने मुझे खुद रात में फोन कर बताया कि मुझे पाकिस्तान जाने की इजाजत दे दी गई है।”
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
शरीफ और इमरान की पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला
इस्लामाबाद (एजेंसी) Edited By Vijay Sharma ।।पाकिस्‍तान में नई सरकार चुनने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो गई है। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान और भ्रष्टाचार मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टियां एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
वहीं इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ और नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल(एन) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है।दोनों पार्टी के कार्यकर्ता पंजाब के राजनपुर में भिड़े हैं। पाकिस्तान समय के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक यहां वोटिंग चलेगी।आतंकी हाफिज सईद ने लाहौल में अपना वोट डाला। आम चुनाव में 272 सीटों के लिए लगभग 100 राजनीतिक दल चुनाव मैदान में हैं। कुल 3549 उम्मीदवार 272 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, अन्य 60 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि 10 फीसदी सीटें हिंदुओं सहित अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं।
इमरान बनेंगे पीएम?
इमरान के विरोधियों के अनुसार उनकी पार्टी को सेना और खुफिया संस्था ‘इंटर-सर्विसिस इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) का समर्थन प्राप्त है, जिस वजह से कहा जा रहा है कि उन्हें अपने विरोधियों के खिलाफ थोड़ी बढ़त हासिल है। खान का दावा है कि वह देश की अब तक की पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों को मात देकर ‘नया पाकिस्तान’ बनाएंगे।
हाफिज़ का बेटा भी मैदान में
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा हाफिज तल्हा और दामाद खालिद वलीद भी मैदान में हैं।यह दोनों उन 260 उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिन्होंने 2011 में पंजीकृत हुई ‘अल्लाह-ओ-अकबर तहरीक’ के उम्मीदवार के रूप में नामांकन किए हैं।
बहुमत के लिए चाहिए 137 सीटें
नेशनल असेंबली 342 सदस्यीय है। इनमें से 272 सीटों के लिए सीधे चुनाव हो रहा है। बहुमत के लिए 137 सीटें जीतना जरूरी है। बाकी 70 सीटें महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों का आवंटन चुनाव में दलों को मिलने वाले वोटिंग प्रतिशत के आधार पर होता है।
पहली बार किसी दल ने पूरा किया कार्यकाल
पाकिस्तान में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी दल ने सत्ता में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। 2013 में शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन सत्ता में आई थी और उसने अपना कार्यकाल पूरा किया।
1,768 मतदान केंद्र अति संवेदनशील घोषित
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, सिंध में 5,878, पंजाब और इस्लामाबाद में 5,487, खैबर पख्तूनख्वा में 3,874 और संघशासित जनजातीय संघ (एफएटीए) तथा बलूचिस्तान में 1,768 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) सरदार रजा खान ने अपने एक विशेष संदेश में जनता से मतदान करने की अपील की है. उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की वादा किया.
किस प्रांत में कितनी सीटें?
प्रांत                                            कुल सीटें
पंजाब                                          141
सिंध                                            61
खैबर पख्तूनख्वा                         39
बलूचिस्तान                                16
फाटा (कबाइली इलाका)              12
फेडरल कैपिटल                           3
कुल                                            272
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
नवाज शरीफ मामले की सुनवाई एक माह में पूरी करने के आदेश
इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जवाबदेही अदालत को अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की सुनवाई एक माह में पूरी कर लिए जाने के आदेश दिये हैं। मुख्य न्यायाधीश मियां साकिब निसार की अगुवाई वाली दो सदस्यीय पीठ ने रविवार को यह आदेश दिये। न्यायालय ने शरीफ और उनकी पुत्री मरियम को लंदन जाने की भी अनुमति दी है , जहां श्रीमती शरीफ का इलाज चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने गत वर्ष जुलाई में शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य ठहरा दिया था। इसके बाद सितम्बर में राष्ट्रीय जवाबदेही अदालत में शरीफ एवं उनके परिवार के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया था।
अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करने के लिए छह माह की समय-सीमा निर्धारित की थी, लेकिन यह अवधि मार्च में दो माह और मई में एक माह के लिए बढ़ा दी गयी, जिसकी मियाद भी रविवार को समाप्त हो गयी। बहरहाल अदाल त ने सुनवाई पूरी करने के लिए और समय दिये जाने की मांग की है। पाकिस्तान के समाचारपत्र ‘डान’ की रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी किये जाने के संदर्भ में छह सप्ताह का समय दिये जाने संबंधी श्री शरीफ के वकील ख्वाजा हरीश की याचिका खारिज कर दी और एक माह के भीतर अंतिम फैसला सुनाये जाने के आदेश दिये हैं।