down - Sach Kahoon Hindi

बीएसएफ ने अमृतसर सीमा के पास पाक ड्रोन मार गिराया, एक तस्कर गिरफ्तार
जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के अमृतसर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने नशीले पदार्थों की तस्करी की पाकिस्तान (Pakistan) की एक और नापाक कोशिश को नाकाम करते हुए ड्रोन को मार गिराया तथा मादक पदार्थों के खेप लेकर भागे तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार रात को लगभग नौ बजकर 35 मिनट पर क्षेत्र में तैनात बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के गांव धनोए खुर्द के पास एक संदिग्ध ड्रोन की आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने तुरंत गोलीबारी कर ड्रोन को मार गिराया।

बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की साजिश को किया नाकाम

क्षेत्र की तलाशी के दौरान बीएसएफ (BSF) के जवानों ने धनोए खुर्द के खेत से एक ड्रोन (क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मैट्रिस आरटीके 300) बरामद किया। इस बीच ग्राम धनोए खुर्द के पास तैनात सैनिकों ने तीन संदिग्ध लोगों को गाँव की ओर भागते हुए देखा, उन्हें चुनौती दी और तीन पैकेट (कुल वजन लगभग 3.4 किलो) के संदिग्ध नशीले पदार्थों की खेप वाले बैग के साथ एक संदिग्ध को पकड़ लिया। नशीले पदार्थों की खेप वाले बैग में लोहे का हुक और चार चमकदार पट्टियां लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें:– नए संसद भवन का हुआ उद्घाटन , पीएम मोदी ने किया दंडवत् प्रणाम

CAA, और NRC के खिलाफ भारत बंद, मुंबई में रोकी ट्रेन
राज्यों ने सुरक्षा के कड़े इंतजा, शांति-सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश |CAA NRC

Edited By Vijay Sharma

नई दिल्ली(एजेंसी)। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और  राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ बुधवार को विभिन्न संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। इस बंद को समर्थन देने के लिए शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने भी सड़कों पर उतरने का फैसला किया है। इसको देखते हुए राज्यों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अफसरों ने दावा किया है कि कोई भी व्यक्ति बंद के नाम पर किसी की दुकान जबरन बंद नहीं करा पाएगा। वहीं मुंबई के कुछ प्रदर्शनकारियों ने लोकल ट्रेन को रक दिया। इधर, गृह विभाग ने पुलिस को सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने व शांति-सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

बिहार के कई जिलों में सुबह से ही बंद को लेकर वामदलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं ।

सड़क जाम कर नारेबाजी प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारत बंद के दौरान रांची में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है ।

इतना ही नहीं, जिलों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने कांजुरमार्ग स्टेशन में रेलवे ट्रैक बाधित कर दिया हैं |CAA NRC

मुंबई नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने कांजुरमार्ग स्टेशन में रेलवे ट्रैक को बाधित कर दिया हैं। संगठन ने आज ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। बहुजन क्रांति मोर्चा के भारत बंद को देखते हुए राज्यों ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। राज्यों ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ईरान का कबूलनामा, विदेश मंत्री ने मांगी माफी, बोले, अनजाने में हो गई गलती
176 लोगों की हुई थी मौत |Ukrainian plane shot down

इससे पहले ईरान ने कई दिनों तक विमान को गिराने की बात से इनकार किया था।

Edited By Vijay Sharma

तेहरान, एजेंसी। ईरान ने शनिवार को स्वीकार किया कि उसकी सेना ने मानवीय चूक के चलते ‘अनजाने में यूक्रेन (Ukrainian plane shot down) के विमान को मार गिराया था। जिससे उसमें सवार 176 लोगों की मौत हो गई थी। यह बयान शनिवार सुबह आया। जिसमें कहा गया कि मानवीय चूक के चलते यह दुर्घटना हुई। इससे पहले ईरान ने कई दिनों तक विमान को गिराने की बात से इनकार किया। लेकिन अमेरिकी और कनाडा ने कहा था कि उन्हें विश्वास है कि ईरान ने ही विमान को मार गिराया है।

अमेरिकी दुस्साहस की वजह से इंसानी गलती हुई: जावेद जरीफ

ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने कहा कि ये एक दुखद दिन है। हमारी सेना द्वारा की गई शुरूआती जांच में ये पाया गया है कि अमेरिकी दुस्साहस की वजह से इंसानी गलती हुई। जो एक बड़े हादसे में तब्दील हो गई। हमें इसका दुख है । और हम अपने लोगों उनके परिवारों और उन देशों से माफी मांगते हैं। जो इस हादसे का शिकार हुए हैं। गौरतलब है कि यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान तेहरान से उड़ान भरने के कुछ समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ईरान द्वारा इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमले के कुछ देर बाद यह विमान हादसा हुआ था। यह विमान यूक्रेन की राजधानी कीव जा रहा था।

ईरान ने इससे पहले दिया था ये बयान

सीएओआई प्रमुख अली आबेदजादेह ने कहा था कि यूक्रेन का विमान तकनीकी खराबी की वजह से गिरा था ।

पश्चिमी देशों का यह दावा गलत है।

वह हमारे मिसाइल हमले की चपेट में आकर नष्ट नहीं हुआ था।

आबेदजादेह ने कहा था अगर विमान पर मिसाइल हमला हुआ होता तो इसके टुकड़े काफी बड़े क्षेत्र में बिखरे होते।

उन्होंने कहा कि जांच दल विमान के ब्लैक बॉक्स से प्राप्त होने वाली जानकारी का इंतजार कर रहा है।

विमान के पायलट ने उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापिस लौटने के लिए कंट्रोल टावर को सूचना दी थी

लेकिन बीच हवा में ही इसके इंजन में आग लग गई थी।

और दो मिनट बाद यह पूरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मानसून विदा, अब रात के पारे में गिरावट शुरू
उत्तर पूर्व के कुछ भागों में अब भी मानसून सक्रिय हो रहा है | Temperature Down

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली राज्यों से भी मानसून ने विदाई ले ली

जयपुर (एजेंसी) Edity by Vijay Sharma । प्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाकों से दक्षिण पश्चिमी मानसून ) विदा होने के साथ ही अब मौसम में भी ठंडक ( Temperature Down in Rajasthan ) घुलने लगी है। हालांकि उत्तर पूर्व के कुछ भागों में अब भी मानसून सक्रिय हो रहा है। बादलों की आवाजाही पूर्वी राजस्थान में बनी हुई है और अगले चौबीस घंटे में पूर्वी इलाकों में छिटपुट बौछारें  गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं अगले दो दिन में पूर्वी राजस्थान से भी मानसून विदा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। प्रदेश के साथ पंजाब, हरियाणा और दिल्ली राज्यों से भी मानसून ने विदाई ले ली है।

आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई तो रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हिमालय तराई क्षेत्र में सक्रिय एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण विंड पैटर्न में बदलाव होने व दिन में उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही हवा के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि हवा में नमी ज्यादा होने के कारण रात में पारे में गिरावट होने पर रात में मौसम का मिजाज ठंडा होने लगा है।राजधानी जयपुर में आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले 24 घंटे में छितराए बादल छाए रहने व दिन के तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मानसून विदा फिर भी छलक रहा बीसलपुर|Temperature Down

राजधानी जयपुर की पेयजल लाइफ लाइन बीसलपुर डेम ने इस बार पानी की आवक के सभी रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

डेढ़ महीने से ज्यादा दिनों तक डेम से पानी की निकासी हुई है

लेकिन अब जल्द ही डेम के खुले गेट बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है।

आज सुबह डेम का एक गेट एक फीट उंचाई तक खुला है और डेम से प्रति सैकंड 1502 क्यूसेक पानी की निकासी लगातार की जा रही है।

लेकिन दूसरी तरफ त्रिवेणी में अब पानी का बहाव 1.65 मीटर उंचाई पर आ गया है

जिसके कारण डेम में भी पानी की आवक अब कम होने लगी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Temperature Down in Rajasthan:

एयर इंडिया का सर्वर 5 घंटे बाद हुआ ठीक, उड़ानों में देरी, यात्री हुए परेशान
सुबह 3.30 बजे सर्वर डाउन हुआ था

एयरलाइन बोर्डिंग पास जारी नहीं कर पा रही थी

परेशान यात्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए शिकायतें कीं

नई दिल्ली(एजेंसी)। एयर इंडिया का सर्वर 5 घंटे बाद ठीक हो पाया। एयरलाइन के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पैसेंजर सर्विसेज सिस्टम मेंटेनेंस की वजह से शनिवार सुबह 3.30 से 4.30 बजे के बीच डाउन हुआ था। सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर सिस्टम ठीक हो गया।सिस्टम डाउन होने से दुनियाभर में एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित हुईं। एयरलाइन यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी नहीं कर पा रही थी। फ्लाइट्स में देरी से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए एयर इंडिया ने माफी मांगी है।पिछले साल 23 जून को भी एयरलाइन के चेक-इन सॉफ्टवेयर में इस तरह की तकनीकी दिक्कत आई थी। इससे 25 घरेलू उड़ानों में देरी हुई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

पांचवां वनडे: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, रोस टेलर आउट
मुश्किल समय में रायडू ने खेली 90 रन की पारी

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में (Fifth ODI: New Zealand’s Third Wicket Down Ross Taylor Out) न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। फिलहाल टॉम लाथम और कप्तान केन विलियम्सन क्रीज पर हैं। भारत ने न्यूजीलैंड को 253 रन का लक्ष्य दिया है। मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। भारत ने 18 रन पर ही अपने चार विकेट खो दिए थे। इसके बाद अंबाती रायडू और विजय शंकर के बीच 98 रन की पार्टनरशिप हुई। दूसरी बड़ी साझेदारी रायडू और केदार जाधव के बीच 74 रन की हुई।

जाधव के एक हजार रन पूरे

इसके दम पर भारत ने 252 रन का स्कोर बनाया। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रायडू ने 90 रन बनाए। ऑलराउंडर विजय शंकर और हार्दिक पंड्या ने 45-45 रन की पारी खेली। पंड्या ने अपनी पारी में 22 गेंदें खेलीं और 5 छक्के लगाए। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 4 और ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट लिए। बोल्ट ने इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए हैं। केदार जाधव ने मैच में 34 रन की पारी खेलते हुए अपने वनडे करियर के 1000 रन पूरे कर लिए हैं। जाधव ने वनडे करियर में अब तक 54 मैच खेलकर 1002 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक भी शामिल हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आओ एक नई दुनिया बसाएं
आज का मनुष्य भूलभूलैया में फंसा हुआ है। यदि देखा जाये तो संसार का विस्तार यानी सुविधावादी और भौतिकवादी जीवनशैली एक प्रकार की भूलभूलैया ही है। भोग के रास्ते चारों ओर खुले हुए हैं। धन, सत्ता, यश और भोग – इन सबका जाल बिछा है और यह जान इतना मजबूत है कि एक बार आदमी उसमें फंसा कि निकल नहीं पाता।

जिस प्रकार दलदल में फंसा मनुष्य उसमें से निकलने के लिये जितना प्रयत्न करता है, उतना ही और फंसता जाता है, यही स्थिति वर्तमान युग में मनुष्य के साथ है। भोग-विलास, सांसारिक माया-जाल आदि की रचना मनुष्य स्वयं करता है और स्वयं ही उसमें फंसता जाता है। उसकी अपनी बनाई हथकड़ी-बेड़ी उसी के हाथ-पैरों में पड़ जाता है। जब विवेक नष्ट हो जाता है तो ऐसा ही होता है। रॉबर्ट ब्राउनिंग-‘‘जो स्थिति आपके दिमाग की है, वही आपकी खोज की है-आप जिस चीज की इच्छा करेंगे, वह पा लेंगे।’’

दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के ग्यारह लोगों की मौत ने सबको दहला दिया है, जहां सार्थक जीवन जीने की और सोच की मौलिक दिशाएं उद्घाटित नहीं होतीं वहां इंसान में जड़ता और नैराश्य छा जाता है। वह दुनियां की अच्छी-बुरी धारणाओं के आधार पर अपने जीवन की दिशाएं तय करता है, अपने दिल की आवाज- भीतर की ध्वनि और स्वतंत्र सोच का इस्तेमाल नहीं करता। ऐसे व्यक्ति असन्तुष्ट कामनाओं एवं दमित आकांक्षाओं के कारण मानसिक रोग से ग्रस्त हो जाते हैं। उनका आत्मविश्वास एवं मनोबल कमजोर पड़ जाता है।

यहां मुझे गणि राजेन्द्र विजय के एक प्रवचन का स्मरण हो आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम लोग जो बाहर खोजते हैं, वह हमारे अंतर में विद्यमान है, लेकिन हम उसे देख नहीं पाते। उन्होंने बड़े पते की बात कही है। दुनियादारी का नशा शराब या मादक द्रव्यों के नशे की भांति होता है। वह नशा तब छूट सकता है, जबकि हम पर उससे भी कोई तेज नशा चढ़े। वह तेज नशा ‘अध्यात्म’ का है। अध्यात्म ही वह आधार है जो मनुष्य को स्वयं से स्वयं का साक्षात्कार करवाता है। मनुष्य के भीतर जो अमृत-घट विद्यमान है,उस पर पडे़ आवरण को हटाता है,क्योंकि वही तो वास्तविक आनन्द का स्रोत है।

इस आनन्द के स्रोत से रू-ब-रू होने के लिये जरूरी है व्यवहार और संबंधों का परिष्कार। व्यवहार और संबंधों के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण का निर्माण अपेक्षित है। जैन दर्शन का बहुत प्रसिद्ध शब्द है सम्यक दर्शन, सम्यक दृष्टिकोण। जब सम्यक दृष्टिकोण होता है तो सब कुछ ठीक लगता है, जिसके फलस्वरूप जीवन दु:ख से मुक्त होकर सुख से ओतप्रोत होता है। जहां दृष्टिकोण भ्रामक हो गया, अच्छी चीज भी बुरी लगने लग जाती है। उस समय वह अच्छाई को देख नहीं सकता। सम्यक दृष्टि वाला व्यक्ति बुराई में भी अच्छाई देखता है, दु:ख में भी सुख का अनुभव करता है। इसलिए हमें सम्यक दृष्टिकोण पर ध्यान देना है।

हमारा व्यवहार अच्छा हो, व्यवहार मधुर हो, व्यवहार कटु न हो, व्यवहार सुखद हो, दु:खद न हो आदि-आदि प्रश्नों पर विचार करें तो उसकी पृष्ठभूमि में सबसे पहले सम्यक दृष्टिकोण और मिथ्या दृष्टिकोण पर विचार करना चाहिए। सम्यक दृष्टिकोण यानी सकारात्मक सोच है तो सब अच्छा होता है और मिथ्या दृष्टिकोण यानी नकारात्मक सोच है तो फिर सब अच्छा नहीं होता। डिजरायली ने एक बार कहा था-‘‘जीवन बहुत छोटा है और हमें संतोषी नहीं होना चाहिए।’’ हमें आनन्द के स्रोत की खोज करते रहना चाहिए।

आनन्द के व्यवहार की चर्चा करते समय ईर्ष्या, कलह, निंदा, चुगली, अपवाद आदि-आदि जो समस्याएं हैं, जो धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि मानवीय दृष्टि से भी पाप हैं मानसिक रोग पैदा करने वाली हैं और संबंधों को बिगाड़ने वाली हैं इनके बारे में कुछ सोचना है। इन पर सही चिंतन तब होगा जब सबसे पहले हमारा दृष्टिकोण सम्यक होगा। दृष्टिकोण सम्यक होगा और इन स्थितियों का विश्लेषण करेंगे तो ईर्ष्या में नहीं आएंगे। अन्यथा ईर्ष्या स्वाभाविक है।

जब यह धारणा है कि सबको समान काम देना चाहिए, सबके साथ समान व्यवहार होना चाहिए, तब ईर्ष्या होना स्वाभाविक है। मेरे साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया, उसके साथ व्यवहार किया। मन में अप्रियता पैदा हो गई, एक विद्वेष पैदा हो गया। किंतु जब यह स्पष्टता है कि समानता एक अलग बात है, व्यवहार बिल्कुल अलग बात है तब यह समस्या नहीं होती।

संकुचित दृष्टिकोण अपने अहं की प्रबलता के कारण बनता है। इतना अहं प्रबल है कि अपना ही स्थान है, उस जगह दूसरे का कोई स्थान नहीं है। दृष्टिकोण सीमित हो जाता है, संकड़ा हो जाता है। उदार दृष्टि वाले व्यक्ति में सौहार्द भावना होती है। व्यवहार का बड़ा सूत्र है सौहार्द भावना। अगर हम व्यवहार कौशल की खोज करें, उनके सूत्र खोजें और सौहार्द भावना के मर्म को समझ लें तो हमारा व्यवहार काफी अच्छा हो सकता है। सौहार्द भावना बहुत पर्याप्त हैं व्यवहार परिष्कार के लिए।

जबकि ऐसा नहीं होता, क्योंकि हर आदमी अपनी सोच को सही मानता है। कहीं कोई अपने आग्रह को ढीला नहीं छोड़ता। औरों की बात को आदर नहीं देता। यही वजह है कि औरों के सुझाव, सीख, आज्ञा, प्रेरणा, उपदेश सभी अच्छे होते हुए भी हमारे लिये उनका कोई मूल्य नहीं। न तो अपने अस्तित्व की सीमा को छोटा का सकते हैं और न औरों के अहसानमन्द होकर जी सकते हैं।

यही बड़प्पन की मनोवृत्ति अहं को झुकाती नहीं। जबकि सौहार्द भावना हमें झुकना सिखाती है। इसी से नये आइडिया जा सकते हैं। जैसाकि पो ब्रोसनन ने एक बार कहा था-‘‘किसी को भी कोई आइडिया आ सकता है। और बेहतरीन आइडियाज आपके आस-पास ही होते हैं।’’

-ललित गर्ग

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

और कितना नीचे गिरोगे ?
डॉ. दीपक आचार्य

हर दिशा में लोगों की भीड़ बेतहाशा भाग रही है। सभी को अपने नम्बर बढ़ाने की पड़ी है। जो नम्बरी हैं उन्हें भी, और जो गैर नम्बरी हैं उन्हें भी। प्रतिभाओं और हुनर से बेखबर या कि हर दृष्टि से खाली डिब्बे माने जाने वाले लोगों की सबसे बड़ी समस्या ही यह है कि वे अपना वजूद कायम करने के लिए खुद की बजाय औरों पर निर्भर करते हैं और जीवन के हर मोड़ पर किसी न किसी ऐसे आका को तलाशते हैं जो उनके कामों को अच्छी तरह अंजाम देने में मददगार हो सके। चाहे फिर उन आकाओं को खुश करने के लिए उन्हें कुछ भी क्यों न करना पड़े। सेवसा-चाकरी से लेकर सर्वांग समर्पण से कहीं कोई गुरेज नहीं। इसके लिए स्वाभिमान को गिरवी रखना या तिलांजलि देनी पड़े तो कोई शर्म या संकोच नहीं।

जीवन में स्वाभाविक विकास और तरक्की के दो ही रास्ते हैं जिन्हें सात्विक कहा जा सकता है। एक तो अपने हुनर में निरन्तर निखार लाते हुए जमाने की मांग के अनुरूप खुद को योग्य एवं सामर्थ्यशाली के रूप में ढालना, दूसरा जो प्रतिभाएं ईश्वर ने दी हैं उन्हीं को स्वीकार करते हुए पूरे परिश्रम के साथ अहंकार मुक्त होकर तिनके की तरह बहते चले जाना। ये दोनों ही मार्ग निरापद और आत्मीय संतोषदायी हैं।

लेकिन आजकल लोग कम से कम समय में अधिक से अधिक पा जाने के लिए उतावले हैं और ऐसे लोग हमेशा शॉर्टकट अपनाते रहते हैं। ऐसे-ऐसे नए-नए प्रयोग करते रहते हैं जिन्हें हमारे पूर्वजों ने भी कभी नहीं अपनाया। ऐसे लोगों के लिए अपने मूल्य से कहीं ज्यादा मूल्यवान होने की चिन्ता रहती है। ये लोग ऊँचा उठने के लिए वे सारे हथकण्डे करते रहते हैं जिन्हें आम बोलचाल में स्टंट, करतूत या षड़यंत्र कहा जाता है। इन लोगों के लिए जीवन भर स्वाभिमान, संवेदना और संबंध का कोई वजूद कभी नहीं होता। इनका एकमात्र संबंध स्व-विकास से ही है और इस स्व का दायरा इतना संकीर्ण होता है कि उनका पूरा परिवार तक बमुश्किल ही इसमें समा पाता है।

संसार में औरों को पटाने और अपने अनुकूल बनाने के लिए की जाने वाली सारी तरकीबों में ये माहिर होते हैं। साक्षात दण्डवत, कनक दण्डवत, चरणस्पर्श और चम्पी से लेकर ये लोग हर तरह के काम कर लेने को अपना सौभाग्य और गौरव समझते हैं। कीचन से लेकर बाथरूम केबिनेट और अँधेरे-उजाले के आयोजनों तक इनकी सहज पहुंच होती है। यह पहुंच किसी एक या दो के लिए नहीं होती बल्कि समय-समय पर स्थान और पात्र बदलते रहते हैं। जो उनके किसी भी काम का है, उसके ये हो लेते हैं। फिर आजकल बड़े लोगों को भी ऐसों की तलाश होती है जो यस सर, यस सर, यस मैम, यस बॉस करते रहें। सर और मैेम का जयगान ही तो वह जलतरंग है जिसके चलते साहबों और बेगमों को रिझाने में मदद मिलती है।

खुद को ऊँचा उठाने के फेर में ये लोग कभी वल्लरियां बनकर चिपकने लगते हैं, कभी अमरबेल की तर्ज पर छाती पर चढ़ जाते हैं और कभी अन्त:वस्त्रों में छिपी केंकड़ा जूँ की तरह। इन्हें कुछ भी करने और बनने से कोई गुरेज नहीं होता। सामने वाला कैसा भी हो, कुछ भी हमें क्या, हमें तो अपने काम से मतलब है और अपने काम के लिए बहुरुपिया अभिनय करने वाले लोगों से हमारा इतिहास भरा पड़ा है, फिर हम करें तो किसी को आपत्ति क्यों होनी चाहिए। ये लोग विनयी भाव से जितना अधिक नीचे गिरते या झुकते हैं

उनका बाहरी कद उसी अनुपात में बढ़ता हुआ दिखता है। लोग चाहे कुछ भी समझें, इससे उन्हें क्या ? कोई रहे, कोई आए, कोई जाए। इनके काम अपने आप होते चले जाते हैं, और इस प्रजाति के लोगों के लिए हर दिन सुकून भरा होता है। जिस अनुपात में स्वार्थ और खुदगर्जी का प्रतिशत बढ़ता चला जाता है उस अनुपात में उससे कहीं अधिक आनुपातिक रूप से स्वाभिमान, शुचिता और मानवता का खात्मा होता जाता है। लेकिन इससे उन लोगों को क्या जो पदार्थ, भोग-विलास और संग्रही प्रवृत्ति के हैं।

चाहे जहां मिल जाएंगे, हर किसी के आगे झुक जाने जाने वाले। चरणस्पर्श की मुद्राएं करते हुए गिर जाएंगे और फिर उठ जाएंगे ऐसे कि जैसे ऊँचे उठ गए हों। इन सभी लोगों को देखें और उन्हें दाद दें कि उन्होंने ऊँचा उठने के लिए गिरने में जितनी मेहनत की है वो कोई कम नहीं है, न ही इतनी मेहनत आप या हम कर सकते हैं। इन सब के बावजूद कभी रंज न करें कि हम इतनी जल्दी ऊँचे क्यों नहीं उठ पाए। हम सब पर ईश्वर की कृपा है या हम उस सीमा तक नग्न नहीं हो पाए हैं जितना वे हो चले हैं। खुद को सौभाग्यशाली मानें कि हमने वो सब कुछ नहीं किया जो औरों ने ऊपर उठने के लिए किया है। जमाने की निगाह में हमारा स्वाभिमान और इंसानियत अभी बनी हुई तो है। और इस बात पर भी गर्व करें कि दुनिया में हम और हम जैसे बहुत सारे लोगों की नस्ल अभी बनी हुई हैं जिनकी बदौलत इंसानियत के पुष्पों की गंध बरकरार है।