Invitation - Sach Kahoon Hindi

प्रेरणास्त्रोत : गरीब का निमंत्रण
एक बार महात्मा बुद्ध एक गांव में ठहरे थे। और उस गांव के एक गरीब आदमी ने बुद्ध को निमंत्रण दिया की मेरे घर भोजन करो। बुद्ध ने उसका निमंत्रण स्वीकार कर लिया। क्योंकि वह व्यक्ति सुबह जल्दी आ गया था। वह जानता था उसका नम्बर बाद में तो नहीं आ पायेगा। इससे पहले और लोग निमंत्रण न दे वह बहुत सुबह उठ बुद्ध की गंध कुटी के सामने आ बैठा। उस की बड़ी तमन्ना थी की जीवन में एक बार बुद्ध उसके यहाँ भी भोजन ग्रहण करें। वह निमंत्रण दे ही रहा था कि इतनी देर में गांव के किसी धनव्यक्ति ने आकर बुद्ध को कहा कि आज का भोजन निमंत्रण मेरे ग्रहण करें। बुद्ध ने कहा आज का तो निमंत्रण आ चुका है। इस प्रेमी ने आज अपने घर बुलाया हैे। उस अमीर ने उस आदमी की तरफ देखा और कहां, इस का निमंत्रण, शायद इस के पास तो अपने खाने के लिए भी कुछ नहीं होगा। इसके तो खुद कई-कई फाँकें पड़े होते हंै। तब उसने उसकी तरफ देख कर उससे पूछा क्या मैं कुछ गलत कह रहा हूं। उस व्यक्ति ने गर्दन हिला कर हामी भर दी। इस के पास कुछ तो खिलाने के लिए होगा तभी तो यह इतनी दूर से मुझे निमंत्रण देने के लिए आया है। जो भी हो इसके पास जो भी होगा, अब निमंत्रण तो इसी का स्वीकार कर चुका हूं। और इसी के घर भोजन करूंगा। जाओ गृह पति आप भोजन की तैयारी करो आज का भोजन आपके यहाँ है। भगवान बुद्ध गये। उस आदमी को भरोसा भी न था कि बुद्ध उसके घर पर भी कभी भोजन ग्रहण करने के लिए आएँगे। उसके पास कुछ भी न था खिलाने को वस्तुत:। वह अमीर ठीक कह रहा था। रूखी रोटियां थीं। सब्जी के नाम पर गरीब किसान जो बरसात के दिनों में कुकुरमुत्ते पैदा हो जाते हंै—लकड़ियों पर, गंदी जगह में—उस कुकुरमुत्ते को इकट्ठा कर लेते है। उसी की सब्जी बनाकर खाते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि कुकुरमुत्ते पायजनस हो जाता है। जहरीले हो जाते है, सांप वगैरा के गुजरने के कारण। बुद्ध के लिए उसने कुकुरमुत्ते की सब्जी बनाई। वह एक दम कड़वे जहर थे। मुंह में रखना मुश्किल था। लेकिन उसके पास एक ही सब्जी थी। तो भगवान बुद्ध ने यह सोच कर कि अगर मैं कहूं कि यह सब्जी कड़वी है। तो यह कठिनाई में पड़ेगा; उसके पास कोई दूसरी सब्जी नहीं है। वह उस जहरीली सब्जी को खा गये। जैसे ही बुद्ध वहां से निकले, उस आदमी ने जब सब्जी को चखा तो वह तो हैरान हो गया। यह क्या यह तो कड़वी जहर सब्जी है। वह भागा हुआ आया और उसने कहा कि आप क्या करते रहे? वह तो जहर है। वह छाती पीटकर कर रोने लगा। लेकिन बुद्ध भगवान ने कहा, तू जरा भी चिंता मत कर। क्योंकि जहर मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकेगा। क्योंकि मैं उसे जानता हूं वो अमृत है। तू जरा भी चिंता मत कर घर जा। इस तरह बुद्ध ने लोगों में प्रेम भरा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Invitation, Poor

फिरोजपुर : बिना रेलिंग वाले तंग पुल दे रहे हादसों को निमंत्रण
पहले भी घटित हो चुके हैं कई हादसे, प्रशासन बेखबर | Negligence

स्कूली वैनों सहित प्रतिदिन इन पुलों के ऊपर से गुजरते हैं कई वाहन

फिरोजपुर(सच कहूँ/सतपाल थिन्द)। वर्ष-2016 में जिला अमृतसर में एक ड्रेन का पुल पार कर रही एक स्कूल वैन (Negligence) के साथ घटित हुए हादसे में कई घरों के चिराग बूझ गए थे और कई बच्चे घायल हो गए थे, वह दर्दनाक हादसा शायद सरकार भूल गई है और किसी नए हादसे का इंतजार कर रही है परंतु उन परिवारों को जिंदगी भर नहीं भूल न सकने वाला हादसा है, जिनके इस हादसे में चिराग सदा के लिए बूझ गए थे। चाहे इस हादसे के बाद सरकार और प्रशासन की एक बार गहरी नींद से आंखें तो खुली थी परन्तु समय बीत जाने के बाद में अब प्रशासन गहरी नींद सोया पड़ा है जो फिर किसी ऐसे बड़े हादसे इंतजार कर रहा है।

जिला फिरोजपुर में भी बिना रेलिंग और रिफलेक्टर वाले कई नहरों के तंग पुल हैं, जिनके ऊपर से हर रोज कई स्कूली वैनों सहित अनेकों वाहन गुजरते हैं, जिनके साथ तो कई बार हादसे भी घटित हो चुके हैं परंतु समय लम्बा बीतने के बाद भी ऐसे पुल्लों की किसी न संभाल नहीं की और पुलों की हालत अभी भी ज्यों की त्यों बनी हुई है। अवतार सिंह महिमा, सुखदेव सिंह, अमरीक सिंह आदि ने बताया कि कई नहरों के तंग व अधूरे पुल हैं, जिन पर से गुजरने पर बड़े वाहनों को काफी मुश्किल आती है और कई बार बड़े वाहनों के साथ हादसे भी घटित हो चुके हैं और इन पुलों संबंधी पहले कई बार प्रशासन को अवगत भी करवाया गया है परंतु इन पुलों की हालत में कोई सुधार नहीं आया।

घनी धुंध में अधिक बढ़ जाती है हादसों की संभावना  | Negligence

जानकारी मुताबिक इन पुलों पर साफ दिनों में ही हादसे होने से नहीं हट रहे तो घनी धुंध में जब ज्यादा दूर तक कुछ दिखाई न देने पर अचानक ऐसे अधूरे पुल सामने आ जाएं तो किसी भी वाहन के साथ हादसा हो सकता है।

पुलों संबंधी कोई जवाब न दे सके एसडीएम

जब इस संंबंधी एसडीएम फिरोजपुर अमित गुप्ता के साथ बातचीत कर ऐसे पुलों को ध्यान में लाए तो इस बारे उनकी तरफ से कोई जवाब न दिया गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

पाक सरकार द्वारा बातचीत का न्यौता व हैवानियत
भारत-पाकिस्तान में सबंधों में यह बात सच्चाई बन गई है कि जब भी सुधार की उम्मीद बंधी है तो सीमा पर कुछ ऐसा घटित हो जाता है जो बनी बनाई खेल को बिगाड़ देता है। पाक के नए बने प्रधानमंत्री इमरान खान ने पड़ौसी देशों के साथ संबंध सुधारने का बयान देकर भारत की तरफ इशारा किया था। इसी तरह पाकिस्तान ने किसी ओर लड़ाई न लड़ने की बात कहकर कश्मीर मामले के बारे में नरम रूख अपनाने का संकेत दिया था। अब पाक की नई सरकार ने भारत के साथ बातचीत की पेशकश की। चिट्ठी आने से पहले ही पाक सैनिकों ने भारतीय बीएसएफ के एक जवान के साथ हैवानीयत करते हुए उसकी गर्दन व एक टांग काट दी और एक आंख निकालकर ले गए। पाकिस्तानी सेना यह बात अच्छी तरह जानती है कि ऐसी करतूत कभी भी भारत को बातचीत के लिए तैयार नहीं करेगी।

यह हैवानीयत इमरान सरकार के लिए चुनौती है। यह प्रतीत हो रहा है कि पाकिस्तान की सेना अपना दबदबा समाप्त करने के लिए तैयार नहीं। इमरान सरकार के लिए भी यह सख्त संदेश है कि सेना किसी भी शासक को अपनी इच्छा से काम करने देने के हक में नहीं। सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गई है कि वह सेना के परंपरागत अंदाज व दबदबे के खिलाफ बहादुरी कैसे दिखाएंगे? भारत प्रत्येक मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है, बशर्तें कि सीमा पर अमन कायम हो। बातचीत दोनों देशों के लिए सबसे बड़ी जरूरत है और पाकिस्तान में सेना व आतंकवादियों ने बातचीत के हालात खत्म करने के लिए हमेशा ही कोई न कोई साजिश बनाई है। अटल बिहारी वाजपाई व नवाज शरीफ लाहौर ऐलाननामा जारी कर अमन शांति के लिए हाथ बढ़ाते हैं तो कारगिल में पाक सेना हमला करती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाहौर जाते हैं तो पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हमला हो जाता है। भारत बातचीत की अहमीयत को समझता है, लेकिन बात तो तब ही बनेगी जब पाकिस्तान के शासक पूरी इच्छा शक्ति व बहादुरी से सेना व आतंकवादी संगठनों की परवाह न करते हुए मित्रता का हाथ बढ़ाएंगे। इमरान खान को यह समझना होगा कि यदि वह पाकिस्तान की राजनीति में नई इबारत लिखना चाहते हैं, तो चुनौतियों से निपटने के लिए बहादुरी दिखाएं, क्योंकि सत्ता प्राप्ति उद्देश्य नहीं बल्कि देश के लिए काम करने का केवल जरिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मोदी का इमरान को बातचीत का न्योता
नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Modi Invite Imran) ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान को लिखे पत्र में दोनोंं देशों के बीच अच्छे पड़ोसियों के रिश्ते कायम करने तथा क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए सार्थक और रचनात्मक संपर्क रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी।

भारत ने खारिज किया पाक विदेश मंत्री का दावा

सूत्रों ने पाकिस्तान के नये विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के मोदी के पत्र को लेकर किए गए दावे को खारिज करते हुए कहा है कि यह सही है कि मोदी ने खान को 18 अगस्त को पत्र लिखकर बधाई दी थी और दोनों देशों के बीच अच्छे पडोसियों के रिश्ते कायम करने की प्रतिबद्धता जताई थी। लेकिन इसमें पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करने के बारे में कुछ नहीं कहा गया था।

सूत्रों ने कहा कि पत्र में मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि पाकिस्तान में नयी सरकार के सुचारु रूप से कार्यभार संभालने से लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा मजबूत होगा। उन्होंने पाकिस्तान के आम चुनाव के परिणाम आने के बाद खान के साथ टेलीफोन हुई अपनी बातचीत को याद करते हुए भारतीय उपमहाद्वीप में शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि के दृष्टिकोण को साझा किया ताकि क्षेत्र को हिंसा एवं आतंक से मुक्त करके विकास पर फोकस किया जा सके।

क्या कहा था पाक विदेश मंत्री ने

पाकिस्तानी मीडिया में वहां के नये विदेश मंत्री के हवाले से दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत की शुरूआत करने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को चिट्ठी लिखी है।

कुरैशी ने अपने पहले संबोधन में कश्मीर का मसला भी उठाया और कहा कि दोनों देशों के बीच पेचीदा मामले हैं। जिनपर बातचीत होनी चाहिए। उनका कहना है कि हमें बिना दखलअंदाजी बातचीत की जरुरत है।

हमें समस्या का हल निकालना होगा। दोनों देशों के बीच फिर से वार्ता शुरू होनी चाहिए। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुरैशी ने यह भी कहा, ‘भारत के साथ निरंतर और बिना दखलअंदाजी वाली बातचीत की जरुरत है। हम पड़ोसी हैं। लंबे समय से हमारे बीच विवाद चले आ रहे हैं, हम दोनों को ही अपनी परेशानियां मालूम हैं। लेकिन हमारे पास सिवाय बातचीत के कोई और विकल्प नहीं है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कांग्रेस की इफ्तार के लिए प्रणब को न्योता
नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से बुधवार को आयोजित इफ्तार पार्टी में शिरकत करेंगे। पहले मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि कांग्रेस की ओर से मुखर्जी को इफ्तार पार्टी के लिए न्यौता नहीं भेजा गया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार की रात को ट्वीटर पर जानकारी दी कि गांधी ने मुखर्जी को इफ्तार में आने का न्यौता दिया है जिसे पूर्व राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद श्री गांधी की तरफ से यह पहली इफ्तार पार्टी है। कांग्रेस दो साल बाद इस वर्ष ताज पैलेस में इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रही है जिसमें कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं के अलावा विपक्ष के भी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। मुखर्जी ने सात जून को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएसएस) मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लिया था।

इसके बाद यह अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि कांग्रेस की तरफ से संभवत श्री मुखर्जी को इफ्तार का निमंत्रण नहीं भेजा जाए। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कई मीडिया घरानों ने कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से इफ्तार के आयोजन में श्री मुखर्जी को न्यौता देने को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने लिखा कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री मुखर्जी को न्योता भेजा है जिसे पूर्व राष्ट्रपति ने स्वीकार भी कर लिया है। इसके बाद मुखर्जी को इफ्तार पार्टी के न्योते को लेकर लगाई जा रही अनचाही अटकलों पर अब शायद विराम लग जायेगा।