Dhoni - Sach Kahoon Hindi

Jaipur: Dhoni का आखिरी मैच विवाद के घेरे में, एसएमएस स्टेडियम में निर्माण की अब तक मंजूरी नहीं
खेल मंत्री ने बताया अवैध निर्माण, किया स्टेडियम का एक स्टैंड सीज

जयपुर। राजस्थान में आईपीएल आयोजन का विवाद नहीं थम रहा है। आईपीएल के पहले मैच में Sawai Mansingh Stadium में किए गए निर्माण को लेकर खेल मंत्री ने अवैध बताते हुए स्टेडियम के एक स्टैंड को सीज कर दिया था। दूसरी तरफ गुरुवार को होने वाले दूसरे मैच से पहले निर्माण की स्वीकृति लेनी स्वीकारी गई है। लेकिन खेल विभाग ने राजस्थान रॉयल्स को अब तक स्टेडियम में हुए निर्माण की स्वीकृति नहीं दी है।

ऐसे में गुरुवार को जयपुर के मैदान पर Dhoni के आखिरी मैच को लेकर खेल प्रेमियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। खेल विभाग के सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया- अब तक राजस्थान रॉयल्स को अनुमति नहीं मिली है।

राजस्थान रॉयल्स के अनुसार अनुमति को लेकर आवेदन किया जा चुका है। इसके प्रति खेल मंत्री अशोक चांदना ने भी नियम अनुरूप कार्रवाई करने की बात कही है। अब हो सकता है कि स्टेडियम में हुए निर्माण को लेकर कोई फैसला आ जाए।

बता दें कि आईपीएल का पहला मैच 19 अप्रैल को हुआ था। इसमें राजस्थान रॉयल्स की लापरवाही का परिणाम क्रिकेट प्रेमियों को भुगतना पड़ा था। दर्शकों द्वारा 6 हजार से लेकर 12 हजार रुपए तक की टिकट खरीदने के बावजूद वेस्ट विंग में बने वीवीआईपी एरिया में उन्हें एंट्री नहीं मिली थी। बाद में राजस्थान रॉयल्स ने खेल मंत्री से समझौता किया। तब कहीं जाकर लोगों को एंट्री दी गई, जिसको लेकर राजस्थान रॉयल्स और आरसीए प्रबंधन की काफी किरकिरी भी हुई थी।

बिना अनुमति निर्माण को लेकर हुआ था विवाद | Dhoni

गौरतलब है कि एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने वीआईपी स्टैंड का निर्माण कराया था। इसकी शिकायत खेल मंत्री अशोक चांदना को मिली थी। इसके बाद 19 अप्रैल को वह स्टेडियम पहुंचे। वहां उन्होंने आरसीए और राजस्थान रॉयल्स पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया था जिसके चलते 1 हजार सीटें ब्लॉक कर दी गई थीं जिनमें वीआईपी और वीवीआईपी सीटें शामिल थीं और मैच से पहले स्टेडियम पहुंचकर खेल परिषद के आॅफिस के पास भी ताला लगा दिया गया।

क्या कहते हैं खेल मंत्री | Dhoni

खेलमंत्री अशोक चांदना का कहना था कि राजस्थान रॉयल्स ने बिना अनुमति स्टेडियम में आरसीसी के साथ पक्का निर्माण कराया है। इसके लिए उन्हें खेल विभाग से अनुमति लेनी चाहिए थी। बगैर अनुमति यह गैर कानूनी है। इसके अलावा स्पोर्ट्स काउंसिल के दफ्तरों के बाहर भी बॉक्स बना दिए गए।

रॉयल्स की सफाई: बिना अनुमति कोई काम नहीं

रॉयल्स के अधिकारियों ने अपना तर्क देते हुए बताया कि उन्होंने एक भी काम बिना अनुमति नहीं किया है, उन्होंने हर चीज की अनुमति ली है। इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी बिना अनुमति कोई काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को स्पोर्ट्स काउंसिल ने स्वीकृति दी थी। इस बीच, 10 मार्च का एक पत्र सामने आया, जिसमें स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से राजस्थान रॉयल्स को स्टेडियम में अस्थाई निर्माण करने की स्वीकृति दी गई है। इस पत्र में स्पोर्ट्स काउंसिल के सेक्रेटरी डॉ. गोवर्धन लाल शर्मा ने रॉयल्स के राजीव खन्ना को स्टेडियम में प्रशासनिक भवन के सामने स्थित पवेलियन एरिया में अस्थाई निर्माण की स्वीकृति दी है।

बारिश डाल सकती है खलल | Dhoni

जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में बारिश भी खलल डाल सकती है। दरअसल, राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 27 अप्रैल को आधे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर शुरू हो सकता है। जयपुर संभाग के सीकर, अलवर और झुंझुनूं के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो देर शाम को जयपुर में भी मौसम में बदलाव होने की संभावना है और बादल छाने के साथ कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच में रुकावट आ सकती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

क्रिकेट: कैप्टन कूल धोनी को भी आता था गुस्सा : गौतम गंभीर
नई दिल्ली (एजेंसी)। क्रिकेट में अपने शांत अंदाज के लिए माने जाने वाले पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी ऐसे मौके आये हैं जब कैप्टन कूल अपना आपा खो बैठे और आग-बबूला हो गए। (Player Gautam Gambhir ) पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में बताया कि वह ऐसे दो मौकों के साक्षी बने जब धोनी शांत अंदाज खो कर गुस्सा हो गए।

गंभीर ने कहा, ‘लोग कहते है कि उन्होंने कभी भी धोनी को गुस्सा होते हुए नहीं देखा है लेकिन मैंने दो बार धोनी को गुस्सा होते हुए देखा है। 2007 विश्व कप और अन्य विश्व कप के दौरान जब हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे तब धोनी क्रोधित हो गए थे। भारतीय टीम के लिए 58 टेस्ट और 147 वनडे मुकाबले खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर ने कहा, ‘धोनी भी इंसान ही हैं और उन्हें भी गुस्सा आ सकता है। यह बिलकुल सामान्य बात है। चेन्नई सुपर किंग्स में जब कोई खराब क्षेत्ररक्षण करता या कैच छोड़ देता था तब भी धोनी नाराज हो जाते थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

फिनिशर की भूमिका बदलने के बारे में सोच रहे : धोनी
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने माना है कि उम्र बढ़ने के साथ उनके खेल में बदलाव आ रहा है और वह अब टी20 क्रिकेट के बल्लेबाजी क्रम में ऊपरी क्रम पर खेलने पर अधिक विचार कर रहे हैं। धोनी ने माना कि निचले क्रम पर खेलना और टीम के लिए अह्म समय पर बल्लेबाजी क्रम में उतरने के लिए खिलाड़ी में अधिक क्षमता होनी चाहिए और उम्र और समय के साथ निचले क्रम पर उनके खेल का स्तर कुछ कम हुआ है।

चेन्नई को आईपीएल-2018 में खिताब दिलवाने में अह्म भूमिका निभाने वाले टीम के कप्तान ने कहा कि मेरे दिमाग में यह साफ था कि मुझे बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खेलना है क्योंकि मेरी उम्र हो गई है। 36 साल के खिलाड़ी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि मुझे मैच जीतने की जिम्मेदारी लेनी थी, लेकिन यदि मैं निचले क्रम पर उतरता तो मेरे पास अधिक रन बनाने का समय नहीं होता।

मैं यदि निचले क्रम पर खेलता तो जल्दी आउट हो जाता, ऐसे में ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करना एक विकल्प था ताकि क्रीज पर अधिक देर तक उतर सकता। मेरे लिए ऊपरी क्रम में तीन, चार या पांचवें नंबर पर खेलने से कोई फर्क नहीं पड़ता। धोनी ने आईपीएल के 11वें सत्र में चेन्नई के 16 मैचों में 455 रन बनाए थे और टीम की जीत में अह्म भूमिका निभाई। धोनी अपने सबसे सफल आईपीएल सत्र से मात्र छह रन ही दूर रहे। चेन्नई को इस वर्ष डैथ ओवर की बल्लेबाजी में भी काफी सफलता मिली और बाकी टीमों की तुलना में उसका औसत आखिरी ओवरों में रन बनाने के मामले में सबसे अच्छा रहा।