worldcup - Sach Kahoon Hindi

कोटिन्हो-नेमार के गोलों से जीता ब्राजील
ब्राजील की विश्वकप में पहली जीत और नेमार का पहला गोल

सोच्चि (एजेंसी)। रेफरी ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को पेनल्टी देने के बाद खुद ही पेनल्टी खारिज कर दी थी लेकिन फिलिप कोटिन्हो और नेमार के इंजरी समय में दागे गए गोलों के दम पर ब्राजील ने फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को कोस्टा रिका के खिलाफ ग्रुप ई मैच में 2-0 से शानदार जीत हासिल कर ली। ब्राजील की इस विश्वकप में यह पहली जीत और नेमार का पहला गोल है।

ब्राजील के ग्रुप में चार अंक हो गए हैं और अगले राउंड में जाने का उसका दावा मजबूत हो गया है। कोस्टा रिका की यह लगातार दूसरी हार है और वह विश्वकप से बाहर हो गया है। कोस्टा रिका को अपने ओपनिंग मैच में सर्बिया से 0-1 से हार झेलनी पड़ी थी जबकि ब्राजील को स्विटजरलैंड ने 1-1 के ड्रॉ पर रोक दिया था। इस मुकाबले में पांच बार की चैंपियन ब्राजील की टीम मैच में लगातार मौके चूक रही थी और 77वें मिनट में रेफरी ने बॉक्स में नेमार को गिराए जाने के कारण ब्राजील को पेनल्टी भी दे दी थी लेकिन कोस्टा रिका के खिलाड़ियों ने इसका जोरदार विरोध किया जिसके बाद रेफरी ने खुद साइड लाइन के बाहर जाकर टीवी पर रिप्ले देखे।

रेफरी ने फिर मैदान पर लौट कर पेनल्टी को खारिज कर दिया। रेफरी के पेनल्टी खारिज करते ही नेमार की आंखों से आंसू निकल आए लेकिन इंजरी समय के गोलों ने ब्राजील को बचा लिया। ब्राजील की टीम और नेमार इसके बाद काफी निराश नजर आए लेकिन उन्होंने कोस्टारिका पर अपने हमले जारी रखे जिसका फायदा उन्हें इंजरी समय में मिल गया। निर्धारित 90 मिनट में कोई गोल नहीं हुआ लेकिन मैच ने नाटकीय ढंग से पलटा खाया और ब्राजील ने इंजरी समय में दो गोल दाग दिए।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

क्रोएशिया ने किया अर्जेंटीना का सूपड़ा साफ
दूसरे हाफ में दागे तीन गोल, नाकआॅउट का रास्ता साफ

निज्नी नोवगोरोद,  एजेंसी।

क्रोएशिया ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए दूसरे हाफ में तीन गोल दागकर गत उपविजेता अर्जेंटीना को 3-0 से ध्वस्त करते हुए ग्रुप डी से फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकऑउट दौर में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। अर्जेंटीना ने विश्व कप में पहली बार खेल रहे आइसलैंड से निराशाजनक 1-1 का ड्रॉ खेला था और इस मैच में उसका प्रदर्शन और भी ख़राब रहा। न केवल अर्जेंटीना बल्कि उसके स्टार फुटबालर और कप्तान लियोनल मैसी का प्रदर्शन अपनी प्रतिष्ठा से कोसों दूर था।

बार्सिलोना फारवर्ड मैसी ने आइसलैंड के खिलाफ पेनल्टी चूकी थी और यहां वह अपनी टीम के लिए कोई मौका नहीं बना पाए। क्रोएशियाई टीम ने नाइजीरिया पर 2-0 की आसान जीत से विजयी शुरूआत की थी और अब उसने अर्जेंटीना को 3-0 से धो डाला। क्रोएशिया के अब छह अंक हो गए हैं और उसका अगले दौर में स्थान सुनिश्चित हो चुका है।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

आॅस्ट्रेलिया ने डेनमार्क को 1-1 के ड्रा पर रोका
डेनमार्क के दो मैचों से हुए चार अंक

समारा (एजेंसी)।

आॅस्ट्रेलिया ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मजबूत डेनमार्क को फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप सी मुकाबले में वीरवार को 1-1 के ड्रा पर रोक दिया। आस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में फ्रांस के खिलाफ 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि डेनमार्क ने पेरु के खिलाफ 1-0 की जीत के साथ तीन अंक हासिल किए थे। इस ड्रा से दोनों टीमों ने अंक बांट लिए।

डेनमार्क के अब दो मैचों से चार अंक हो गए हैं।आॅस्ट्रेलिया के खाते में इतने ही मैचों से एक अंक है। इस ड्रा के बाद डेनमार्क को वर्ष 2002 के बाद पहली बार अंतिम-16 में जगह बनाने के लिए अपने अंतिम मैच में पूर्व चैंपियन फ्रांस की कड़ी चुनौती का इन्तजार करना होगा जबकि अपने पांचवें विश्वकप में खेल रही आस्ट्रेलिया को अपने इतिहास में दूसरी बार अंतिम-16 के लिए क्वालीफाई करने के लिए अंतिम मैच में पेरु को हराना होगा और अन्य टीमों के परिणामों को भी देखना होगा।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

स्पेन ने ईरान को दी 1—0 से मात
दूसरे हाफ के 54वें मिनट में मिला जीत विजयी गोल

पेरिस, एजेंसी।

ग्रुप में स्पेन ने इससे पहले पुर्तगाल से 3-3 का ड्रा खेला था और अब उसने ईरान को 1-0 से हराया। ईरान ने इससे पहले मोरक्को को 1-0 से हराया था। पुर्तगाल की टीम मोरक्को को 1-0 से हरा चुकी है। मोरक्को टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। ईरान का आखिरी ग्रुप मुकाबला क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल सेना से होना है जबकि स्पिन की टीम मोरक्को से भिड़ेगी। ग्रुप ए से पुर्तगाल, स्पेन और ईरान तीनों के पास दूसरे चरण में जाने का मौका बना हुआ है।

ईरान ने अपनी मजबूत रक्षपंक्ति के दम पर स्पेन को पहले हाफ में गोल करने से रोके रखा। छोटे छोटे पासों के साथ खेल रही स्पेन की टीम के लिए ईरान की रक्षापंक्ति को भेदना काफी मुश्किल काम हो रहा था और पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में 54 वें मिनट में स्पेन को उसका एकमात्र विजयी गोल ईरान की गलती से मिल गया।

स्पेन के कोस्टा के पैरों से टकराकर वापिस गोल में चली गेंद

स्पेन के एक हमले में रामिन रेजियन का गेंद क्लीयरेंस करने का प्रयास उल्टा साबित हुआ और गेंद स्पेन के कोस्टा के पैरों से टकराकर वापिस गोल में चली गयी और स्पेन को अप्रत्याशित रूप से बढ़त मिल गयी। कोस्टा का यह टूर्नामेंट का तीसरा गोल था।

ईरान ने हालांकि 64वें मिनट में सईद एजातोलाही के गोल से बराबरी कर ली थी और ईरानी खिलाडियों ने इस गोल का जश्न भी मना लिया था लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफ़री (वार) सिस्टम ने ऑफ साइड के चलते इस गोल को अमान्य करार दिया और ईरान की सारी ख़ुशी तुरंत नदारद हो गयी।

स्पेन ने अपनी बढ़त को बनाये रखते हुए टूर्नामेंट की पहली जीत अपने नाम की और खुद को मुकाबले में बनाये रखा। पांचवीं बार विश्वकप में खेल रहे ईरान को पहली बार विश्वकप के नॉकआउट चरण में जाने के लिए अब अपने आखिरी मैच में मजबूत पुर्तगाल को हराना होगा।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

अंडरडॉग सर्बिया और कोस्टा रिका होंगे आमने-सामने
आज शाम 5:30 बजे होगा मैच

समारा (एजेंसी)।

सर्बिया और कोस्टा रिका की टीमें मौजूदा फुटबाल विश्वकप में ‘अंडरडॉग’ मानी जा रही हैं जो फीफा टूर्नामेंट में बड़ी टीमों और उनके स्टार खिलाड़ियों की चमक धमक से दूर रविवार को ग्रुप ई में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेंगी। सर्बिया और कोस्टा रिका दोनों ही टीमों के पास बहुत बड़े सितारे मौजूद नहीं हैं लेकिन उन्होंने विश्वकप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर अपनी काबिलियत दिखाई है। कोस्टा रिका पिछले विश्वकप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी।

ब्राजील में उसने पांच मैचों में केवल दो गोल खाए और इटली तथा उरुग्वे को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर रही जिसमें इंग्लैंड भी शामिल था। हालांकि क्वार्टर फाइनल में उसे हॉलैंड से हार झेलनी पड़ी जो इस बार क्वालीफाई ही नहीं कर सकी है। रुस के लिए क्वालीफिकेशन और अभ्यास मैचों में भी कोस्टा रिका का संतोषजनक प्रदर्शन रहा है और वह रक्षात्मक खेल को लेकर अधिक लोकप्रिय है। सर्बिया हालांकि कोस्टा रिका की तुलना में अपने आक्रामक खेल के लिए चर्चित है। सर्बिया ने फाइनल अभ्यास मैच में बोलिविया के खिलाफ 5-1 से जीत दर्ज की थी जिसमें उसके स्ट्राइकर एलेक्सांद्र मित्रोविच ने हैट्रिक लगाई थी।

सर्बिया के मिडफील्डर मित्रोविच और एडम लाजिक दोनों ट्रेनिंग के दौरान हल्की चोटों से उबरकर ओपनिंग मैच के लिए तैयार हैं जो टीम के लिए बड़ी राहत की बात है। वहीं ब्रानिस्लाव इवानोविच ओपनिंग मैच में उतरने के साथ अपने 104 मैच पूरे कर लेंगे और सर्बिया के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मैसी ने पेनल्टी गंवाई, आइसलैंड ने अर्जेंटीना को ड्रा पर रोका
आइसलैंड ने अर्जेंटीना को बड़ा उलटफेर करने से रोका

मॉस्को (एजेंसी)।

अर्जेंटीना के सुपर स्ट्राइकर और कप्तान लियोनल मैसी आश्चर्यजनक रूप से पेनल्टी चूक गए और उनकी टीम अर्जेंटीना को फुटबाल विश्वकप के अपने ग्रुप डी मुकाबले में शनिवार को नवोदित आइसलैंड से 1-1 का ड्रा खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। गत उपविजेता और विश्व की पांचवें नंबर की टीम अर्जेंटीना का सामना पहली बार क्वालीफाई करने वाली आईसलैंड से था और 22वीं रैंकिंग की टीम आइसलैंड ने अर्जेंटीना को ड्रा पर रोक कर बड़ा उलटफेर कर दिया।

सर्जियो एग्वेरो ने 19वें मिनट में बॉक्स के अंदर 12 मीटर से बेहतरीन गोल कर पूर्व चैंपियन और गत उप विजेता टीम को आगे कर दिया लेकिन अर्जेंटीना की यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी रह सकी। विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीमों में जनसंख्या के लिहाज से सबसे छोटे देश आइसलैंड ने चार मिनट बाद ही बराबरी हासिल कर अर्जेंटीना को चौंका दिया। अल्फ्रेड फिन्नबोगासन ने नजदीक से आइसलैंड के लिए उसका विश्व कप का पहला गोल दाग दिया।

अर्जेंटीना को 64वें मिनट में पेनल्टी मिली जब एग्वेरो को पीछे से होर्डर बोर्गविन मैग्नसन ने गिरा दिया लेकिन मैसी इस सुनहरे मौके का फायदा नहीं उठा पाए और उनका कमजोर शॉट सीधे गोलकीपर हनेस पोर हॉलडोर्स के हाथों में चला गया। मैसी का चूकना था कि डग आउट में बैठे उनके साथी खिलाड़ियों ने अपना सर थाम लिया। मैसी की चूक अंत में अर्जेंटीना को भारी पड़ी और उसे आइसलैंड के साथ अंक बांटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पोग्बो के गोल से फ्रांस ने आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया
कज़ान (एजेंसी)। पोल पोग्बो के 81वें मिनट के गोल से पूर्व चैंपियन फ्रांस ने एशियाई टीम आस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती पर शनिवार को 2-1 से काबू पाते हुए फीफा विश्वकप फुटबाल टूर्नामेंट के ग्रुप सी में विजयी शुरुआत की। 2016 के यूरो चैंपियनशिप की उपविजेता फ्रांस को आस्ट्रेलिया से कड़ी चुनौती मिली। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी के साथ अंतिम-10 मिनट में प्रवेश कर चुकी थी।

मिडफील्डर पोग्बो ने निर्धारित समय में नौ मिनट शेष रहते आस्ट्रेलिया के बॉक्स में गोलकीपर के ऊपर से लॉब खेला जो पोस्ट के अंदरुनी हिस्से से लगकर गोल में गिरा और फिर बाहर आ गया। लेकिन वीडियो रिव्यू से साफ था कि गेंद गोल लाइन के अंदर टप्पा खा चुकी थी। मिडफील्डर पोग्बा को हाल में उनके कमजोर प्रदर्शन के कारण काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी लेकिन विश्वकप के शुरुआती मुकाबले में वह फ्रांस के लिए हीरो साबित हो गए। उन्होंने दूसरे हॉफ में स्थानापन्न के रुप में उतरने वाले ओलिवियर गिराउड के साथ मूव बनाया और आस्ट्रेलियाई गोलकीपर के आगे आ जाने का फायदा उठाते हुए बेहतरीन लॉब से गोल कर दिया।

पहला हॉफ गोल रहित रहने के बाद फ्रांस को 58वें मिनट में वीडियो सह रेफरी के जरिए पेनल्टी मिली। विश्वकप में पहली बार इस सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। एंटोनी ग्रिज़मैन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर फ्रांस को आगे कर दिया। आस्ट्रेलिया ने भी पेनल्टी पर गोल कर बराबरी हासिल की। सैमुअल उमिती के हैंडबॉल किए जाने के कारण आस्ट्रेलिया को पेनल्टी मिली जिस पर माइल जेदिनेक ने बराबरी का गोल कर दिया। फ्रांस के लिए मैैच विजयी गोल पोग्बा ने दागा और फ्रांस ने एक बार फिर विश्वकप में विजयी शुरुआत की।

लेस ब्लूस के नाम से मशहूर फ्रांसीसी टीम ने चार वर्ष पहले ब्राजील में हुए विश्वकप में अपने अभियान की शुरुआत होंडुरास पर 3-0 की जीत के साथ की थी और इस बार वह 2-1 से जीता। ग्रुप सी की दो अन्य टीमें पेरु और डेनमार्क हैं और इस जीत के साथ फ्रांस के लिए नॉकआउट दौर में जाने की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं।

जर्मनी के रास्ते की बाधा रहेगा इतिहास
मॉस्को (एजेंसी)। गत चैंपियन जर्मनी को 14 जून से शुरु हो रहे फीफा फुटबाल विश्वकप में यदि अपना खिताब बरकरार रखना है तो उसे इतिहास की बाधा को पार करना होगा। विश्वकप का 1930 से अब तक का इतिहास गवाह है कि अब तक सिर्फ दो ही देश इटली और ब्राजील चैंपियन बनने के बाद अगले विश्वकप में अपना खिताब बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। इटली ने 1934 में खिताब जीता और इसे 1938 के विश्वकप में बरकरार रखा। ब्राजील 1958 में चैंपियन बना और फिर 1962 में उसने खिताब पर अपना कब्जा कायम रखा।

जर्मनी ने पहली बार 1954 में खिताब जीता लेकिन 1958 के विश्वकप में उसे चौथा स्थान मिला। जर्मनी ने 1974 में दूसरी बार विश्वकप जीता लेकिन 1978 के विश्वकप में जर्मन टीम राउंड-8 में बाहर हो गई। जर्मनी ने 1990 में खिताब हासिल किया लेकिन 1994 में उसे क्वार्टर फाइनल में बाहर हो जाना पड़ा।

जर्मनी ने 2014 में खिताब जीता और अब अपना खिताब बरकरार रखने के लिए उसे इतिहास को बदलना होगा। विश्वकप में पहली बार चैंपियन बनने का गौरव उरुग्वे ने 1930 में हासिल किया था जो पहला विश्वकप था, लेकिन 1934 में टीम ने विश्वकप में हिस्सा नहीं लिया। इटली 1934 और 1938 में चैंपियन बनी लेकिन 1950 में वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर सकी और ग्रुप चरण में बाहर हो गई। वर्ष 1938 के बाद द्वितीय विश्वकप युद्ध के कारण 1942 और 1946 में विश्वकप का आयोजन नहीं हुआ था।